DAV Class 4 Hindi Chapter 14 Question Answer – एक थी स्वाति

Detailed explanations in DAV Class 4 Hindi Book Solutions and DAV Class 4 Hindi Chapter 14 Question Answer – एक थी स्वाति offer clarity on challenging language concepts.

DAV Class 4 Hindi Chapter 14 Question Answer – एक थी स्वाति

DAV Class 4 Hindi Ch 14 Question Answer – एक थी स्वाति

पाठ में से

प्रश्न 1.
स्वाति का शहर के स्कूल में दाखिला क्यों करवाया गया था?
उत्तर :
स्वाति के गाँव में आठवीं कक्षा तक ही पढ़ाई होती थी। अतः आगे की पढाई करने के लिए उसका शहर के स्कूल में दाखिला करवाया गया था।

प्रश्न 2.
स्वाति को गैस के छिड़काव में बचाव का क्या रास्ता दिखाई दिया?
उत्तर :
स्वाति को लगा कि गैस का छिड़काव करने से चोर बेहोश हो जाएँगे। तब तक घर के लोग भी जग जाएँगे और पुलिस भी आ जाएगी।

प्रश्न 3.
विषैली गैस का चोरों पर क्या असर हुआ?
उत्तर :
विषैली गैस के प्रभाव से चोरों ने खाँसना शुरू कर दिया। खाँसते-खाँसते दो चोर आँगन में बेहोश होकर गिर गए और दो लड़खड़ाते हुए भाग गए।

DAV Class 4 Hindi Chapter 14 Question Answer - एक थी स्वाति

प्रश्न 4.
स्वाति को पुरस्कार क्यों दिया गया?
उत्तर :
स्वाति एक निडर और साहसी लड़की थी। उसने अपनी सूझ-बूझ से घर को चोरों से बचाया। इसलिए उसे पुरस्कार दिया गया।

प्रश्न 5.
उचित उत्तर पर सही (✓) का चिह्न लगाइए-
(क) छात्रावास में प्रतिदिन सोने से पहले छात्राएँ सभा-भवन में कौन-से मंत्र का जाप करती थीं?
DAV Class 4 Hindi Chapter 14 Question Answer - एक थी स्वाति 1

(ख) स्वाति के माता-पिता और बहन-भाई शादी पर कहाँ गए थे?
DAV Class 4 Hindi Chapter 14 Question Answer - एक थी स्वाति 2
उत्तर :
(क) [ ] गायत्री
(ख) [ ] संबंधी के घर

बातचीत के लिए

प्रश्न 1.
छात्रावास में किस प्रकार का अनुशासन होता होगा?
उत्तर :
छात्रावास में कड़ा अनुशासन होता होगा। छात्रावास में जो नियम बनाए गए होंगे उस नियम का पालन करना आवश्यक होता होगा अन्यथा कड़ी सजा मिलती होगी।

प्रश्न 2.
लड़कियों को निडर तथा साहसी बनाने के लिए क्या बातें बताई जाती होंगी?
उत्तर :
लड़कियों को साहसी और निडर बनाने के लिए उन्हें सजग और चौकस रहने को सिखायी जाती होंगी तथा अपने अंदर आत्मविश्वास रखने जैसी बातें सिखायी जाती होंगी।

DAV Class 4 Hindi Chapter 14 Question Answer - एक थी स्वाति

प्रश्न 3.
चोरों ने छत पर गाँठ बँधा रस्सा क्यों फेंका होगा?
उत्तर :
रस्सा के सहारे छत पर से नीचे आँगन में उतरने और फिर आँगन से ऊपर छत पर जाने के लिए चोरों ने छत पर गाँठ बँधा रस्सा फेंका होगा।

प्रश्न 4.
किसी ऐसी घटना के बारे में बताइए जब आपको पुरस्कार मिला हो?
उत्तर :
छात्र/छात्राएँ स्वयं करें।

आपकी कल्पना

अगर आप स्वाति की जगह होते तो चोरों का मुकाबला कैसे करते?
उत्तर :
छात्र/छात्राएँ स्वयं करे।

भाषा की बात

1. योजक चिह्न (-) वाले शब्द लिखिए-
(क) जूडो – करटे
(ख) सभा – _______
(ग) खाँसते – _______
(घ) सूझ – _______
(ङ) आस – _______
(च) पढ़ाई – _______
उत्तर :
(क) जूडो – कराटे
(ख) सभा – भवन
(ग) खाँसते – खाँसते
(घ) सूझ – बूझ
(ङ) आस – पास
(च) पढ़ाई – लिखाई

DAV Class 4 Hindi Chapter 14 Question Answer - एक थी स्वाति

2. सही शब्दांश चुनकर शब्द के आगे लगाइए-

DAV Class 4 Hindi Chapter 14 Question Answer - एक थी स्वाति 3
(क) ______ भाव
(ख) ______ सफलता
(ग) ______ रक्षा
(घ) _______ जय
उत्तर :
(क) प्रभाव
(ख) असफलता
(ग) सुरक्षा
(घ) विजय

यह भी जानें

पुरस्कार: राष्ट्रीय वीरता पुरस्कार जो 6 से 18 उम्र के बच्चों को उनकी बहादुरी के लिए दिए जाते हैं।
DAV Class 4 Hindi Chapter 14 Question Answer - एक थी स्वाति 4

जीवन मूल्य

प्रश्न 1.
स्वाति ने सूझ-बूझ से काम किया और चोरों को पकड़वा दिया। आप मुसीबतों का सामना कैसे करते हो?
उत्तर :
हम मुसीबतों का सामना धैर्य से करते हैं क्योंकि मुसीबतों में धैर्य ही सच्चा साथी होता है।

DAV Class 4 Hindi Chapter 14 Question Answer - एक थी स्वाति

प्रश्न 2.
विषैली चीज़ों से दूर रहना चाहिए, क्यों?
उत्तर :
विघैली चीज़ों का व्यक्ति के ऊपर बुरा प्रभाव पड़ता है। इसलिए इन चीज़ों से दूर रहना चाहिए।

प्रश्न 3.
लड़कियों को किसी भी रूप में कम नहीं समझना चाहिए। क्यों?
उत्तर :
लड़कियाँ किसी भी रूप में कम नहीं हैं क्योकि अवसर मिलने पर वे कुछ भी करके दिखा सकती हैं। लड़कियाँ पहाड़ की चोटी पर पहुँचने से लेकर समंदर पार करने तक का रिकार्ड अपने नाम कर चुकी हैं। वे खेलों से लेकर पढ़ाई-लिखाई के क्षेत्र में भी देश का नाम रौशन कर रही हैं।

कुछ करने के लिए

अपने स्कूल की एक दिन की गतिविधियाँ लिखिए-
DAV Class 4 Hindi Chapter 14 Question Answer - एक थी स्वाति 5
उत्तर :

कालांश समय गतिविधियाँ
प्रार्थना सभा से 10 : 30 तक पढ़ाई
10 : 30 से 11 : 00 तक लंच और खेल
11 : 30 से 1 : 00 बजे तक पढ़ाई

DAV Class 4 Hindi Ch 14 Solutions – एक थी स्वाति

I. बहुविकल्पीय प्रश्न

प्रश्न 1.
स्वाति के गाँव के स्कूल में किस कक्षा तक की पढ़ाई होती थी?
(क) आठवीं
(ख) नवीं
(ग) पाँचवीं
(घ) दशमी।
उत्तर :
(क) आठवीं

DAV Class 4 Hindi Chapter 14 Question Answer - एक थी स्वाति

प्रश्न 2.
स्वाति को आगे की पढ़ाई के लिए कहाँ जाना पड़ा?
(क) विदेश
(ख) शहर
(ग) गाँव
(घ) कहीं नहीं।
उत्तर :
(ख) शहर

प्रश्न 3.
स्वाति के स्कूल में क्या सिखाए जाते थे?
(क) क्रिकेट
(ख) जूडो-कराटे
(ग) तबला
(घ) कुछ नहीं।
उत्तर :
(ख) जूडो-कराटे

प्रश्न 4.
स्वाति कुछ ही दिनों में किस चीज की खिलाड़ी बन गई थी?
(क) क्रिकेट
(ख) टेनिस
(ग) शतरंज
(घ) जूडो-कराटे।
उत्तर :
(घ) जूडो-कराटे।

प्रश्न 5.
छात्राएँ छात्रावास में किस मंत्र का पाठ करती थीं?
(क) गायत्री मंत्र
(ख) दुर्गा मंत्र
(ग) बृहस्पति मंत्र
(घ) शिव मंत्र।
उत्तर :
(क) गायत्री मंत्र

DAV Class 4 Hindi Chapter 14 Question Answer - एक थी स्वाति

प्रश्न 6.
स्वाति किस अवकाश में घर गई थी?
(क) दशहरा
(ख) दीपावली
(ग) होली
(घ) ईद।
उत्तर :
(क) दशहरा

प्रश्न 7.
स्वाति के माता-पिता और भाई-बहन कहाँ गए थे?
(क) घूमने
(ख) मंदिर
(ग) चिड़ियाघर
(घ) विवाह में।
उत्तर :
(घ) विवाह में।

प्रश्न 8.
गैस के प्रभाव से चोरों का क्या हुआ?
(क) मर गए
(ख) बेहोश हो गए
(ग) भाग गए
(घ) चोरी कर लिए।
उत्तर :
(ख) बेहोश हो गए

DAV Class 4 Hindi Chapter 14 Question Answer - एक थी स्वाति

प्रश्न 9.
किसने ‘बचाओ-बचाओ’ पुकारना शुरू किया?
(क) दादी
(ख) स्वाति
(ग) दादा
(घ) पड़ोसी।
उत्तर :
(ख) स्वाति

प्रश्न 10.
चोर को किसने पकड़ लिया?
(क) पुलिस
(ख) स्वाति
(ग) दादाजी
(घ) पड़ोसी।
उत्तर :
(घ) पड़ोसी।

प्रश्न 11.
किसने कहा “यह पुरस्कार निडर और साहसी बनने की शिक्षा का फल है “?
(क) शिक्षक ने
(ख) मम्मी-पापा ने
(ग) स्वाति ने
(घ) मित्रों ने।
उत्तर :
(ग) स्वाति ने

II. अति लघु उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 1.
स्वाति के पिता ने उसका शहर के स्कूल में दाखिला क्यों करवाया?
उत्तर :
स्वाति की पढ़ाई में गहरी रूचि थी। उसकी रूचि के कारण ही उसके पिता ने शहर के स्कूल में उसका दाखिला करवाया।

DAV Class 4 Hindi Chapter 14 Question Answer - एक थी स्वाति

प्रश्न 2.
छात्राएँ कहाँ अनुशासन में रहती थीं?
उत्तर :
छात्राएँ छात्रावास में अनुशासन में रहती थीं।

प्रश्न 3.
स्वाति को जूडो-कराटे सीखना कैसा लगता था?
उत्तर :
स्वाति को जूडो-कराटे सीखना अच्छा लगता था।

प्रश्न 4.
छात्रावास में लड़कियों को और क्या शिक्षा दी जाती थी?
उत्तर :
छात्रावास में लड़कियों को निडर और साहसी बनने की शिक्षा दी जाती थी।

प्रश्न 5.
अवकाश के बाद जब स्वाति स्कूल गई तो उसे क्या दिया गया?
उत्तर :
अवकाश के बाद जब स्वाति स्कूल गई तो उसे पुरस्कार दिया गया।

DAV Class 4 Hindi Chapter 14 Question Answer - एक थी स्वाति

प्रश्न 6.
पुरस्कार पाकर स्वाति ने क्या कहा?
उत्तर :
पुरस्कार पाकर स्वाति ने कहा कि यह पुरस्कार निडर और साहसी बनने की शिक्षा का फल है।

III. लघु उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 1.
स्वाति के पिता ने स्वाति को खेतों में छिड़काव करने वाली विषैली गैस के बारे में क्या बताया था?
उत्तर :
स्वाति के पिता ने स्वाति को खेतों में छिड़काव करने वाली विषैली गैस के बारे में बताया था कि वायुमंडल में इसकी मात्रा बढ़ने से, उसमें साँस लेने वाला व्यक्ति मरेगा नहीं तो बेहोश अवश्य हो जाएगा।

प्रश्न 2.
स्वाति ने विघैली गैस का छिड़काव कैसे किया?
उत्तर :
स्वाति ने अपने मुँह पर छिड़काव के समय लगाया जाने वाला सुरक्षा मुखौटा लगाकर पीठ पर सिलेंडर टाँग लिया और सीढ़ियों से चुपके-चुपके छत पर पहुँच गई। फिर धीरे-धीरे आँगन की छत से किनारे तक पहुँच गई और गैस का छिड़काव करना शुरू कर दी।

अर्थग्रहण संबंधी प्रश्न

I. स्कूल में छात्राएँ अनुशासन के साथ रहती थीं। आवश्यकता पड़ने पर लड़कियाँ अपनी रक्षा आप कर सकें, इसके लए उन्हें जूडो-कराटे भी सिखाए जाते। लड़कियाँ बहुत ध्यान से जूड़ो कराटे सीखतीं। स्वाति को जूडो-कराटे सीखने में बहुत आनंद आता। कुछ दिन के अभ्यास से वह जूडो-कराटे की अच्छी खिलाड़ी बन गई। छात्रावास में प्रतिदिन सोने से पहले छात्राएँ सभा-भवन में इकट्ठी होकर गायत्री मंत्र का पाठ करतीं। इसके बाद उन्हें निडर और साहसी बनने की शिक्षा दी जाती।

(क) लड़कियाँ स्कूल में कैसे रहती थीं?
उत्तर :
लड़कियाँ स्कूल में अनुशासन के साथ रहती थीं।

(ख) स्कूल में लड़कियों को क्या सिखाया जाता था?
उत्तर :
स्कूल में लड़कियों को जूडो कराटे सिखाया जाता था।

DAV Class 4 Hindi Chapter 14 Question Answer - एक थी स्वाति

(ग) स्वाति किस खेल की अच्छी खिलाड़ी थी?
उत्तर :
स्वाति जूडो कराटे की अच्छी खिलाड़ी थी।

(घ) छात्रावास में सोने से पहले लड़कियाँ किस मंत्र का पाठ करती थीं?
उत्तर :
छात्रावास में सोने से पहले लड़कियाँ गायत्री मंत्र का पाठ करती थीं।

(ङ) निडर और साहसी बनने की शिक्षा किसे दी जाती थी?
उत्तर :
निडर और साहसी बनने की शिक्षा लड़कियों को दी जाती थी।

II. स्वाति को उसके घर के आँगन में कुछ आहटें सुनाई दीं। उसे संकट का आभास हुआ। वह घबराई लेकिन उसने साहस नहीं छोड़ा। वह संकट से बचाव का रास्ता सोचने लगी। उसकी दृष्टि एक कोने में रखे गैस के सिलेंडर पर टिक गई। उसमें खेतों में छिड़काव करने वाली विषैली गैस भरी थी। उसने दिन में ही अपने पिता से इसके छिड़काव के विषय में पूछा था। उसके पिता ने विधि बताते हुए कहा था-वायुमंडल में इसकी मात्रा बढ़ने से, उसमें साँस लेने वाला व्यक्ति मरेगा नहीं तो बेहोश अवश्य हो जाएगा। उसे गैस के छिड़काव में बचने का रास्ता दिखाई दिया।

(क) स्वाति को आँगन में क्या सुनाई दी?
उत्तर :
स्वाति को आँगन में कुछ आहटें सुनाई दी।

(ख) उसे किस चीज़ का आभास हुआ?
उत्तर :
उसे संकट का आभास हुआ।

(ग) सिलेंडर में क्या भरा था?
उत्तर :
सिलेंडर में विषैली गैस भरी थी।

DAV Class 4 Hindi Chapter 14 Question Answer - एक थी स्वाति

(घ) स्वाति को छिड़काव के विषय में किसने बताया था?
उत्तर :
स्वाति को छिड़काव के विषय में उसके पिताजी ने बताया था।

(ङ) यह गद्यांश किस पाठ से लिया गया है?
उत्तर :
यह गद्यांश ‘एक थी स्वाति’ पाठ से लिया गया है।

III. स्वाति ने छत पर ‘बचाओ-बचाओ’ पुकारना शुरू कर दिया। आस-पास के घरों के व्यक्ति लाठियाँ लेकर स्वाति के घर के आँगन में पहुँच गए। उन्होंने आँगन में पड़े दोनों चोरों को रस्सी से लपेटकर पेड़ से बाँध दिया। पुलिस को बुलाया गया। पुलिस चोरों को पकड़कर ले गई।

(क) छत पर ‘बचाओ-बचाओ’ किसने पुकारना शुरू किया?
उत्तर :
छत पर ‘बचाओ-बचाओ’ स्वाति ने पुकारना शुरू किया।

(ख) आस-पास के लोग क्या लेकर स्वाति के घर पहुँचे?
उत्तर :
आस-पास के लोग रस्सी और लाठियाँ लेकर स्वाति के घर पहुँचे।

(ग) लोगों ने चोरों को किससे बाँध दिया?
उत्तर :
लोगों ने चोरों को पेड़ से बाँध दिया।

DAV Class 4 Hindi Chapter 14 Question Answer - एक थी स्वाति

(घ) किसको बुलाया गया?
उत्तर :
पुलिस को बुलाया गया।

(ङ) चोरों को कौन पकड़कर ले गया?
उत्तर :
चोरों को पुलिस पकड़कर ले गई।

IV. स्वाति ने अपनी सूझ-बूझ से घर को चोरों से बचाया और उन्हें पकड़वा दिया। यह समाचार पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुआ। जब अवकाश के बाद वह स्कूल गई तो पहले ही दिन मंच पर बुलाकर उसे पुरस्कार दिया गया। उसने पुरस्कार लेते हुए कहा-“”यह पुरस्कार निडर और साहसी बनने की शिक्षा का फल है।”

(क) स्वाति ने चोरों को कैसे पकड़वाया?
उत्तर :
स्वाति ने चोरों को अपनी सूझ-बूझ से पकड़वाया।

(ख) यह समाचार किसमें प्रकाशित हुआ?
उत्तर :
यह समाचार पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुआ।

(ग) पुरस्कार देने के लिए स्वाति को कहाँ बुलाया गया?
उत्तर :
पुरस्कार देने के लिए स्वाति को मंच पर बुलाया गया।

DAV Class 4 Hindi Chapter 14 Question Answer - एक थी स्वाति

(घ) वह स्कूल गई तो पहले ही दिन मंच पर बुलाकर उसे पुरस्कार दिया गया। इस वाक्य में ‘उसे’ शब्द किसके लिए आया है?
उत्तर :
इस वाक्य में ‘उसे’ शब्द स्वाति के लिए आया है।

(ङ) स्वाति ने पुरस्कार लेते हुए क्या कहा?
उत्तर :
स्वाति ने पुरस्कार लेते हुए कहा, “यह पुरस्कार निडर और साहसी बनने की शिक्षा का फल है।”

शब्दार्थः

  • छात्रावास – विद्यार्थियों के रहने का स्थान
  • आत्मविश्वास – अपने आप पर भरोसा
  • अवकाश – छुट्टी
  • आहटें – पैरों की खटक
  • आभास – संकेत
  • दृष्टि – नज़र
  • विषैली – जहरीला
  • विधि – तरीका
  • सुरक्षा – बचाव
  • प्रभाव – असर
  • सूझ – बूझ – समझदारी
  • पुरस्कार – इनाम
  • निडर – साहस
  • साहसी – हिम्मती।

एक थी स्वाति Summary in Hindi

पाठ-परिचय :

‘एक थी स्वाति’ नामक पाठ में एक ऐसी लड़की का वर्णन है जो अपनी सूझ-बूझ के बल पर अपने घर में चोरी होने से बचाती है तथा चोरों को पकड़वाती है। उसके इस बहादुरी के लिए उसे स्कूल में पुरस्कृत किया जाता है।

DAV Class 4 Hindi Chapter 14 Question Answer - एक थी स्वाति

पाठ का सारांश :

स्वाति पढ़ाई-लिखाई में बहुत अच्छी लड़की थी। वह गाँव के स्कूल से आठवीं कक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त कर नवीं कक्षा में पढ़ाई करने शहर के स्कूल में गई थी। वहाँ पर वह छात्रावास में रहती थी। स्कूल में सभी छात्राएँ अनुशासन में रहती थीं। लड़कियाँ अपनी रक्षा स्वयं कर सकें इसके लिए स्कूल में जूडो-कराटे भी सिखाए जाते थे। स्वाति कुछ ही दिनों में जूडो-कराटे की अच्छी खिलाड़ी बन गई। छात्रावास में उसे प्रतिदिन गायत्री मंत्र का पाठ-सिखाया जाता और निडर और साहसी बनने की शिक्षा भी दी जाती थी। धीरे-धीरे स्वाति के अंदर काफी आत्मविश्वास भर गया।

एक बार स्वाति दशहरे की छुट्टी में घर गई थी। उसके मम्मी-पापा तथा छोटे भाई-बहन शादी में गए थे। वह घर में अपनी दादा-दादी के साथ थी। आधी रात में उसे घर के आँगन में कुछ आहटें सुनाई दीं। पहले तो वह घबराई लेकिन उसने साहस नहीं छोड़ा। उसके घर पर खेतों में छिड़काव करने हेतु विषैली गैस से भरा एक सिलेंडर था। उसके पिता ने उसके उपयोग की विधि बताते हुए कहा था-वायुमंडल में इसकी मात्रा बढ़ने से उसमें साँस लेने वाला व्यक्ति मरेगा तो नहीं लेकिन बेहोश अवश्य हो जाएगा। उसने अपने मुँह पर मुखौटा पहनकर पीठ पर सिलेंडर टाँग लिया और धीरे-धीरे आँगन की छत से किनारे तक पहुँचकर चोरों पर गैस का छिड़काव करना शुरू किया।

चोरों पर गैस का प्रभाव होने लगा। खाँसते-खाँसते बेहोश होकर दो चोर आँगन में गिर पड़े और दो लड़खड़ाते हुए भाग गए। तब स्वाति ने छत पर जाकर ‘बचाओ-बचाओ’ पुकारना शुरू किया। पड़ोसी लाठियाँ लेकर स्वाति के आँगन में आया और दो चोरों को रस्सी के सहारे पेड़ से बाँध कर पुलिस के हवाले कर दिया। इस प्रकार स्वाति ने अपनी सूझ-बूझ से चोरों को पकड़वाया और अपने घर में चोरी होने से बचाया। उसके बहादुरी का समाचार जब पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुआ तब स्कूल में उसे पुरस्कृत किया गया। स्वाति ने पुरस्कार लेते हुए कहा-“यह पुरस्कार निडर और साहसी बनने की शिक्षा का फल है।”