Detailed explanations in DAV Class 3 Hindi Book Solutions and DAV Class 3 Hindi Chapter 12 Question Answer – सुबह offer clarity on challenging language concepts.
DAV Class 3 Hindi Chapter 12 Question Answer – सुबह
DAV Class 3 Hindi Ch 12 Question Answer – सुबह
कविता में से-
प्रश्न 1.
आपको सुबह कैसी लगती है और क्यों?
उत्तर :
हमको सुबह अच्छी लगती है क्योंकि सुबह का समय सुखदायी होता है।
प्रश्न 2.
अगर सुबह सूरज न निकले तो क्या होगा?
उत्तर :
अगर सुबह सूरज न निकले तो सारा संसार अंधकार में डूबा रहेगा। धरती के जीव खत्म हो जाएँगे।
प्रश्न 3.
चिड़ियाँ हमें कैसे जगाती हैं?
उत्तर :
चिड़ियाँ हमें मीठे गीत गाकर जगाती है।
प्रश्न 4.
कविता के आधार पर सही उत्तर चुनिए-
(क) कविता में किसे सबसे अच्छा गुण कहा गया है?
उत्तर :
कविता में सबसे अच्छा गुण मेहनत को कहा गया है।
(ख) सुबह होने पर क्या होता है?
उत्तर :
सुबह होने पर ठंडी-ठंडी हवा बहती है।
प्रश्न 5.
मिलान कीजिए-
चिड़ियाँ गाती हैं – मीठे स्वर
बहते हैं उनके – अच्छा गुण है
मेहनत सबसे – अलबेला है
धरती का सुख – मिल-जुलकर
उत्तर :
चिड़ियाँ गाती हैं – मिल-जुलकर
बहते हैं उनके – मीठे स्वर
मेहनत सबसे – अच्छा गुण है
धरती का सुख – अलबेला है
बातचीत के लिए-
प्रश्न 1.
आपको कविता की कौन-सी पंक्तियाँ अच्छी लगीं और क्यों?
उत्तर :
मेहनत सबस्षे अच्छा गुण है,
आलस बहुत बड़ा दुर्गुण है।
अगर सुबह भी अलसा जाए,
तो क्या जग सुंदर हो पाए?
उपर्युक्त पंक्तियाँ हमें अच्छी लगीं क्योंकि इनमें मेहनत को सबसे अच्छा गुण और आलस को बहुत बड़ा दुर्गुण बताया गया है।
प्रश्न 2.
मेहनत करने वालों को सुबह कैसी लगती है?
उत्तर :
मेहनत करने वालों को सुबह अच्छी और प्यारी लगती है।
प्रश्न 3.
आपको सुबह-सुबह उठना कैसा लगता है, क्यों?
उत्तर :
छात्र/ छात्राएँ स्वयं करें।
प्रश्न 4.
सुबह होने पर आपके घर में क्या-क्या होता है?
उत्तर :
छात्र/छात्राएँ स्वयं करें।
आपकी कल्पना-
प्रश्न 1.
अगर सुबह न हो तो क्या होगा?
उत्तर :
अगर सुबह न हो तो चारों ओर अंधकार-हीअंधकार छाया रहेगा। हमारा सारा जीवन अस्त-व्यस्त हो जाएगा। कोई भी कार्य ठीक से नहीं होगा। लोगों के काम का समय अव्यवस्थित हो जाएगा, जिससे बहुत परेशानी होगी। सूरज न निकलने से प्रकाश प्राप्त नहीं होगी, जिससे हमारा तथा जीव-जंतुओं, पेड़-पौधों का जीवन नष्ट हो जाएगा।
2. यदि मैं नन्हीं-सी चिड़िया होती/होता-इस विषय पर पाँच वाक्य लिखिए-
1. यदि मैं नन्हीं-सी चिड़िया होती तो इधर-उधर फुदकती रहती।
2. दाने की खोज में अपने माता-पिता के साथ दाना चुगने जाती।
3. मेरे नन्हें-नन्हें पाँव और पंख होते।
4. मेरे माता-पिता मुझे उड़ना सिखाते।
5. अपने नन्हें-नन्हें पंखों से उड़ने की कोशिश करती।
शीर्षक की बात-
प्रश्न 1.
कविना ‘सुबह’ के लिए कोई दो शीर्षक लिखिए-
उत्तर :
1. हुआ सवेरा
2. चिड़िया।
प्रश्न 2.
बताइए ये शीर्षक आपने क्यों लिखे?
उत्तर :
इस कविता में सुबह होने पर क्या-क्या होता है, उसका वर्णन किया गया है तथा चिड़िया का भी वर्णन किया गया है, इसलिए ये शीर्षक दिए हैं।
भाषा की बात-
प्रश्न 1.
कविता में से लय वाले शब्द लिखिए-
सारा __________
उनको _________
सुहानी _________
पाए __________
उत्तर :
सारा – प्यारा
उनको – जिनको
सुहानी – मस्तानी
पाए – जाए
प्रश्न 2.
इन्हें और क्या कहते हैं?
उत्तर :
प्राणी – जीव
जग – दुनिया
मेहनत – परिश्रम
अंधकार – अँधेरा
जीवन मूल्य-
प्रश्न 1.
सुबह की सैर और व्यायाम से आपको क्या फ़ायदा होता है?
उत्तर :
सुबह की सैर करने से हमारा मन प्रसन्नचित रहता है और पढ़ाई में मन लगता है।
प्रश्न 2.
सुबह कैसे लोगों को भली और अच्छी लगती है? क्या आपको सुबह अच्छी लगती है, क्यों?
उत्तर :
सुबह मेहनती लोगों को भली और अच्छी लगती है। हमको भी सुबह अच्छी लगती है, क्योंकि सुबह का समय सुहावना होता है, मन खुश रहता है और पढ़ाई-लिखाई में भी मन लगता है।
कुछ करने के लिए-
भली-सी सुबह का चित्र बनाकर रंग भरिए-
उत्तर :
छात्र/छात्रा स्वयं करें।
DAV Class 3 Hindi Ch 12 Solutions – सुबह
I. अति लघु उत्तरीय प्रश्न
प्रश्न 1.
किसकी किरणें धरती पर आती हैं?
उत्तर :
सूरज की किरणें धरती पर आती हैं।
प्रश्न 2.
कलियाँ कब खिलती हैं?
उत्तर :
सूरज की किरणें जब धरती पर आती हैं तब कलियाँ खिलती हैं।
प्रश्न 3.
सब जग कब सुंदर हो जाता है ?
उत्तर :
जब अंधकार मिट जाता है तब सब जग सुंदर हो जाता है।
II. लघु उत्तरीय प्रश्न
प्रश्न 1.
सूरज की किरणें जब धरती पर आती हैं तो क्या-क्या होता है?
उत्तर :
सूरज की किरणें जब धरती पर आती हैं तो अँधेरा मिट जाता है। चारों तरफ रोशनी दिखाई देती है। सारे जीव-जंतु तथा मनुष्य उठ जाते हैं और अपने-अपने कामों में लग जाते हैं।
प्रश्न 2.
अगर धरती अलसा जाए तो क्या होगा?
उत्तर :
अगर धरती अलसा जाए तो सारा जग बदसूरत लगने लगेगा।
अर्थग्रहण संबंधी प्रश्न
1. सूरज की किरणें आती हैं,
सारी कलियाँ खिल जाती हैं।
अंधकार सब खो जाता है,
सब जग सुंदर हो जाता है।
चिड़िया गाती हैं मिल-जुलकर,
बहते हैं उनके मीठे स्वर।
ठंडी-ठंडी हवा सुहानी
चलती है जैसे मस्तानी।
ये प्रातः की सुख बेला है,
धरती का सुख अलबेला है।
नई ताज़गी, नई कहानी,
नया जोश पाते हैं प्राणी।
प्रसंग-प्रस्तुत काव्य पंक्तियाँ हमारी पाठ्य-पुस्तक ‘भाषा-माधुरी’ में संकलित ‘सुबह’ पाठ से ली गई है। इसके रचयिता श्री प्रसाद जी हैं। इस कविता में सुबह के समय का बड़ा ही सुंदर वर्णन किया गया है।
व्याख्या-सूरज की किरणें जब धरती पर आती हैं तो अंधकार मिट जाता है, कलियाँ खिल जाती हैं। चिड़ियां मिल-जुलकर मीठे गीत गाती हैं। ठंडी-ठंडी हवा चलती है, जिससे शरीर में नया उत्साह भर जाता है और सारा जग सुंदर दिखाई देने लगता है।
बहुविकल्पीय प्रश्न
प्रश्न 1.
इस कविता का शीर्षक क्या है?
(क) सुबह
(ख) मौसम
(ग) पेड़
(घ) जब पेड़ भी चलते हैं
उत्तर :
(क) सुबह
प्रश्न 2.
इस कविता के कवि कौन हैं?
(क) श्री विजय गुप्त
(ख) श्री प्रसाद
(ग) हरिवंशराय बच्चन
(घ) कबीर
उत्तर :
(ख) श्री प्रसाद
प्रश्न 3.
इस कविता में किसका वर्णन किया गया है?
(क) शाम
(ख) रात
(ग) दोपहर
(घ) सुबह
उत्तर :
(घ) सुबह
प्रश्न 4.
चिड़ियां कैसा गीत गाती हैं?
(क) मीठा
(ख) तीखा
(ग) कड़वा
(घ) अच्छा
उत्तर :
(क) मीठा
प्रश्न 5.
सुबह में कैसी हवा चलती है?
(क) गर्म
(ख) ठंडी
(ग) सूखी
(घ) लू
उत्तर :
(ख) ठंडी
2. खो देते हैं, आलस सारा,
और काम लगता है प्यारा।
सुबह भली लगती है उनको,
मेहनत प्यारी लगती जिनको
मेहनत सबसे अच्छा गुण है,
आलस बहुत बड़ा दुर्गुण है।
अगर सुबह भी आलस आए,
तो क्या जग सुंदर हो पाए।
प्रसंग-प्रस्तुत काव्य पंक्तियाँ हमारी पाठ्य-पुस्तक ‘भाषा-माधुरी’ में संकलित ‘सुबह’ पाठ से ली गई है। इसके रचयिता श्री प्रसाद जी हैं। इन पंक्तियों में कवि ने मेहनत को सबसे अच्छा गुण तथा आलस को बहुत बड़ा अवगुण बताया है।
व्याख्या-सुबह का समय उसी को प्यारा लगता है जो आलस को त्याग कर मेहनत करता है, क्योंकि मेहनत करना सबसे बड़ा गुण है। आलस करना बहुत बड़ा दुर्गुण है। अगर व्यक्ति सुबह के समय अलसा जाए तो क्या यह संसार सुंदर बन पाएगा?
बहुविकल्पीय प्रश्न
प्रश्न 1.
मेहनत करना कैसा गुण है?
(क) अच्छा
(ख) खराब
(ग) अवगुण
(घ) दोष
उत्तर :
(क) अच्छा
प्रश्न 2.
सबसे बड़ा दुर्गुण क्या है?
(क) अवगुण
(ख) आलस
(ग) मेहनत
(घ) प्यारा
उत्तर :
(ख) आलस
प्रश्न 3.
‘गुण’ का विलोम शब्द इनमें से कौन-सा है?
(क) अवगुण
(ख) अच्छा
(ग) सुंदर
(घ) खराब
उत्तर :
(क) अवगुण
प्रश्न 4.
‘जोश’ का अर्थ क्या होता है?
(क) उत्साह
(ख) प्यारा
(ग) मेहनत
(घ) अच्छा
उत्तर :
(क) उत्साह
प्रश्न 5.
आदमी को कैसा होना चाहिए?
(क) आलसी
(ख) मेहनती
(ग) प्यारा
(घ) अच्छा
उत्तर :
(ख) मेहनती
सुबह Summary in Hindi
पाठ-परिचय :
‘सुबह’ शीर्षक कविता में कवि श्री प्रसाद जी ने सुबह का बड़ा ही सुंदर वर्णन किया है और यह बताया है कि आलस सबसे बड़ा अवगुण है। इसे त्याग कर व्यक्ति को मेहनती बनना चाहिए, तभी यह संसार सुंदर बन पाएगा।
पाठ का सार :
सूरज की किरणें जब धरती पर आती हैं तब सारी कलियाँ खिल जाती हैं, अंधकार मिटकर चारों ओर प्रकाश फैल जाता है और यह संसार सुंदर हो जाता है। धरती पर सुबह का समय बहुत सुखदायी होता है। शरीर में नया जोश भर जाता है। चिड़ियां जब मिल-जुलकर गाती हैं तब उनका स्वर बहुत मीठा लगता है। ठंडी-ठंडी हवा में सब आलस त्याग कर अपने-अपने काम में जुट जाते हैं। कवि कहता है कि सुबह का समय उन्हीं को प्यारा लगता है, जिनको मेहनत प्यारी लगती है। मेहनत करना हर जीव का सबसे अच्छा गुण है और आलस करना बहुत बड़ा अवगुण। यदि सुबह भी आलस में पड़े रहें तो क्या यह संसार सुंदर बन पाएगा? अतः हमें आलस त्याग कर मेहनती बनना चाहिए।