Varn Vichar in Sanskrit Class 7 with Answers

Daily practice of Deepakam Class 7 Solutions and Varn Vichar in Sanskrit Class 7 with Answers संस्कृत वर्ण विचार कक्षा 7 builds a strong language foundation over time.

Varn Viched in Sanskrit Class 7

Varn Sanyojan in Sanskrit Class 7

Sanskrit Mein Varn Vichar Class 7 – Varn Vichar Class 7 Sanskrit

  1. एक-एक वर्ण को क्रम से जोड़ना वर्ण संयोग व क्रम से अलग करना वर्ण-विच्छेद कहलाता है।
  2. शब्दों का वर्ण क्रम वर्तनी कहलाता है।
  3. वर्तनी की भूलों से अर्थ बदल जाते हैं। इसलिए वर्तनी की शुद्धि पर ध्यान देना आवश्यक है।

वर्णा: (वर्ण : Letters)

भाव-अभिव्यक्ति का प्रमुख एवं मूल साधन भाषा (Language) होती है। भाषा की सबसे छोटी इकाई वर्ण या अक्षर (Letter) कही जाती है। वर्ण वह ध्वनि होती है, जिसके टुकड़े नहीं किए जा सकते हैं। उदाहरणार्थ –

  • अ,
  • इ,
  • उ,
  • क्,
  • च्,
  • ट्,
  • त्,
  • प् इत्यादि ।

संस्कृत भाषा में अब अड़तालीस (48) वर्णों का प्रयोग होता है। वर्ण मुख्यतया तीन भागों में विभक्त हैं—

1. स्वर
2. व्यंजन
3. अयोगवाह

1. स्वर = अच् (Vowels)- स्वर वे ध्वनियाँ हैं, जिनका उच्चारण अन्य ध्वनियों की सहायता के बिना किया जा सकता है। स्वरों का उच्चारण स्वतन्त्र रूप से होता है। स्वरों की संख्या 13 है। स्वर दो प्रकार के होते हैं –

(1) ह्रस्व स्वर,
(2) दीर्घ स्वर ।

Varn Vichar in Sanskrit Class 7 with Answers 1

(क) ह्रस्व स्वर (Short Vowels) – ह्रस्व स्वरों के उच्चारण में एक मात्रा का समय लगता है। इनकी संख्या पाँच है। इन पाँच स्वरों को ‘मूल स्वर’ भी कहते हैं। इनमें से ‘लृ’ स्वर का प्रयोग संस्कृत में ही होता है।

(ख) दीर्घ स्वर (Long Vowels) – दीर्घ स्वरों के उच्चारण में दो मात्राओं का समय लगता है अर्थात् ह्रस्व स्वर से दुगना समय लगता है। इनकी संख्या आठ है। इनमें से ए, ऐ, ओ, औ को सन्धि स्वर भी कहते हैं क्योंकि ये दो स्वरों के मेल से बनते हैं । यथा –

  • अ + इ = ए,
  • अ + उ = ओ,
  • अ + ई = ऐ,
  • अ + ऊ ओ।

विशेष – प्लुत स्वर (Protracted Vowels) – ह्रस्व एवं दीर्घ स्वरों के अतिरिक्त प्लुत स्वर भी होते हैं । इनके उच्चारण में तीन… मात्राओं का समय लगता है। जब किसी को दूर से पुकारा जाता है अथवा अन्तिम स्वर को खींचकर बोला जाता है, तब प्लुत स्वर का प्रयोग होता है। प्लुत स्वर के लिए ‘३’ अंक का प्रयोग होता है; जैसे–

  • ‘ओ३म्’,
  • ‘ओ३ ‘ इत्यादि ।

2. व्यञ्जन = हल् (Consonants) – जो वर्ण दूसरे वर्ण अर्थात् स्वर की सहायता के बिना उच्चरित नहीं हो सकते हैं, उन्हें व्यञ्जन कहते हैं। वास्तव में ‘क’, ‘ख’, ‘ग’, आदि व्यञ्जनों में ‘अ’ जुड़ा है। हम सभी व्यंजनों का उच्चारण ‘अ’ जोड़कर ही करते हैं। यथा –

  • क् + अ = क,
  • ख् + अ ख।

स्वर रहित व्यञ्जन के नीचे हल् का चिह्न (, ) लगाया जाता है। जैसे – व्यञ्जन – ‘क’- ‘अ’ रहित रूप ‘क्’ – ‘अ’ सहित रूप ‘क’ ।

व्यञ्जनों का वर्गीकरण (Classification of Consonants)— उच्चारण के आधार पर व्यञ्जनों को निम्न भागों में बाँटा गया है—

व्यञ्जन (33)

  • वर्गीय व्यञ्जन (25) – अवर्गीय व्यञ्जन (8)
  • क्, ख्, ग्, घ्, ङ् – (‘क’ वर्ग)
  • च्, छ्, ज्, झ्, ञ् – (‘च’ वर्ग)
  • य्, र्, ल्, व् – अन्तस्थः (4)
  • श्, ष्, स्, ह् – उष्म: (4)
  • ट्, ठ्, ड्, ढ्, ण् – (‘ट’ वर्ग)
  • त्, थ्, द्, ध्, न् – (‘त’ वर्ग)
  • प्, फ्, ब्, भ्, म् – (‘प’ वर्ग)

(1) वर्गीय व्यंजन (स्पर्श व्यञ्जन) (Mutes) – जिन व्यञ्जनों के उच्चारण के लिए जिह्वा (Tongue) मुख के विभिन्न भागों का स्पर्श करती है, उन्हें स्पर्श व्यञ्जन (Mute Consonant) कहा जाता है। इन पच्चीस व्यञ्जन वर्णों को पाँच वर्गों में बाँटा गया है-

  1. ‘क’ वर्ग – क्, ख् ग् घ् ङ्
  2. ‘च’ वर्ग – च्, छ्, ज्, झ्, ञ्
  3. ‘ट’ वर्ग – ट्, ठ्, ड्, ढ्, ण्
  4. ‘त’ वर्ग – त् थ् द् ध् न्
  5. ‘प’ वर्ग – प् फ् ब् भ्, म्

विशेष- सभी वर्गों के अन्तिम वर्ण- ङ्, ञ, ण्, न् और म्, ‘अनुनासिक वर्ण’ कहलाते हैं ।

(2) अवर्गीय व्यञ्जन-

  1. अन्तःस्थ व्यञ्जन (Semi- vowels) – जिन वर्णों के उच्चारण में वायु को मुख से कम शक्ति के साथ छोड़ा जाता है, वे ‘अन्तःस्थ व्यञ्जन’ कहलाते हैं। ये चार हैं- ‘य्, र्, ल् और व्’ ।
  2. ऊष्म व्यञ्जन (Sibilants) – जिन वर्णों के उच्चारण के लिए मुख में जिह्वा की सहायता से घर्षण उत्पन्न होता है, वे ऊष्म व्यञ्जन कहलाते हैं। ये व्यंजन चार हैं- ‘ श्, ष्, स् और ह्’ ।

3. अयोगवाह – ये वर्ण संस्कृत भाषा में दो प्रकार के होते हैं-
(क) अनुस्वार,
(ख) विसर्ग ।

(क) अनुस्वार (⋅) – यह किसी भी स्वर के बाद प्रायः ‘न् या म्’ के स्थान पर आता है;
जैसे- गृहं गच्छति । ‘गृहम्’ के ‘म्’ के स्थान पर ‘ ⋅ ‘ प्रयुक्त हुआ है।

(ख) विसर्ग ( : ) – विसर्ग का प्रयोग स्वर के बाद पृथक् रूप में होता है;
जैसे – बालकः, वृक्षः, देवः इत्यादि ।

Varn Vichar Sanskrit Class 7

अभ्यास प्रश्ना:

(1) अधोदत्तानां वर्णानां क्रमे रिक्तस्थानानि पूरयत-

(क)

  1. क्, च् ……. …….. प्
  2. श् …….. स् ……….
  3. य् ……… …… व्

उत्तर:

  1. ट्, त्,
  2. ष्, ह्,
  3. र्, ल्

(ख)

  1. क्, ख्, ………. ……….. …….
  2. …. …… …… ण्
  3. प् फ् ….. ….. ……….

उत्तर:

  1. ग् घ् ङ,
  2. ट्, ठ्, ढ्,
  3. ब्, भ्, म्

(ग)

  1. अ, इ, …… …….. लृ
  2. अ, आ …….. …….. उ ….. ऋ ……. ……..
  3. ए ….. …….. औ

उत्तर:

  1. उ, ऋ,
  2. इ, ई, ऊ, ऋ, लृ,
  3. ऐ, ओ

(2) वर्णविच्छेदं कुरुत-

  1. विसर्गः = व् + …. + …… + ….. + ……. + ग् + …….
  2. ह्रस्वः = ……. + ……. + …… + स् + …… + अ:
  3. गृहम् = ग् + ……. + ……. + ….. + म्
  4. गुरून् = ग् + ……. + र् + …… + न्
  5. मात्रे = म् + आ + …… + …… + ए

उत्तर:

  1. व् + इ + स् + अ + र् + ग् + अः
  2. ह् + र् + अ + स् + व् + अः
  3. ग् + ऋ + ह् + अ + म्
  4. ग् + उ + र् + ऊ + न्
  5. म् + आ + त् + र् + ए

(क) वर्णसंयोगं कृत्वा शब्दान् लिखत-

  1. त्वम् + एव
  2. वयम् + अपि
  3. किम् + इव
  4. अहम् + आगच्छामि
  5. सत्यम् + एव
  6. त्वम् + इव

उत्तर:

  1. त्वमेव,
  2. वयमपि,
  3. किमिव,
  4. अहमागच्छामि,
  5. सत्यमेव,
  6. त्वमिव ।

(ख) वर्ण संयोगं कृत्वा शब्दान् लिखित-

  1. क् + ष् + अ + त् + र् + इ + य् + अ + :
  2. ऋ + ष् + अ + य् + अ + :
  3. प् + इ + त् + ऋ + ण् + आ + म्
  4. न् + अ + द् + य् + आ + म्
  5. र् + आ + ष् + ट् + र् + ई + य् + अ + :

उत्तर:

  1. क्षत्रिय:,
  2. ऋषय:,
  3. पितृणाम्,
  4. नद्याम्,
  5. राष्ट्रीयः ।