Sanskrit Anuvad Class 7 – Class 7 Sanskrit Anuvad Hindi Translation

Daily practice of Deepakam Class 7 Solutions and Anuvad in Sanskrit Class 7 with Answers संस्कृत में अनुवाद कीजिए builds a strong language foundation over time.

Anuvad in Sanskrit Class 7

Class 7 Sanskrit Me Anuvad

Sanskrit Class 7 Hindi Translation

वाक्य रचना अनुवादः च

वाक्य संशोधन करते समय छात्र इस बात को अच्छी तरह ध्यान में रखें कि लकारों में क्रिया का अलग-अलग लिङ्ग न होकर केवल एक ही लिङ्ग होता है, परन्तु कर्त्ता व कर्म का लिङ्ग व विभक्ति अलग-अलग होते हैं।

संस्कृत में वाक्य रचना करते समय निम्नलिखित बिन्दुओं पर ध्यान देना चाहिए-

1. कर्त्ताक्रियापद समन्वयः –
यथा-

  • सः पठति । – ते पठन्ति । –  वचन की दृष्टि से समन्वय
  • त्वम् पठसि । – अहम् पठामि। – पुरुष की दृष्टि से समन्वय

2. विशेषण – विशेष्य-समन्वयः –
यथा –

  • विशाल: वृक्षः – विशाला वाटिका – विशालम् भवनम्।

3. संज्ञा सर्वनाम समन्वयः-
यथा-

  • बालकाः खेलन्ति । – ते हसन्ति ।
  • बालिका: खेलन्ति । – ताः हसन्ति ।

वाक्य में प्रयुक्त शब्द रूप शुद्ध हो । अतः ध्यान रहे कि शब्द पुल्लिंग है या स्त्रीलिंग, अकारान्त है अथवा आकारान्त, इकारान्त, उकारान्त अथवा ऋकारान्त; तदनुसार उसका रूप निर्धारित होगा । साथ ही विभक्ति प्रयोग का भी ध्यान रहे । क्रियापद में धातुरूप भी शुद्ध हो । अन्यथा वाक्य अशुद्ध माना जाएगा । यथा-

अशुद्ध – शुद्ध

1. पुष्पा: विकसन्ति । – पुष्पाणि विकसन्ति।
2. बालकः कन्दुक क्षिपति। – बालकः कन्दुकं क्षिपति ।
3. वयम् अध्यापिकात् पठामः । – वयम् अध्यापिकायाः पठामः ।
4. शाखे खगाः उपविशन्ति । – शाखायाम् खगाः उपविशन्ति ।
5. गुरुवे नमः । – गुरवे नमः ।
6. अध्यापकः छात्रान् दण्डति । – अध्यापक: छात्रान् दण्डयति ।

अनुवाद – हिन्दी से संस्कृत में अनुवाद करते समय उपरिलिखित सभी बिन्दुओं को ध्यान में रखें । निम्नलिखित उदाहरण ध्यान से देखें और समझें ।
Sanskrit Anuvad Class 7 - Class 7 Sanskrit Anuvad Hindi Translation 1
इस प्रकार वाक्य के प्रत्येक अंश को समझें और उसके लिए संस्कृत पर्याय को चुनें और वाक्य प्रयोग के अनुसार विभक्ति जोड़कर उचित शब्द रूप बनाएँ। क्रियापद का ध्यान रखें कि वह कर्त्तापद के अनुसार हो ।

Class 7 Sanskrit Anuvad

Sanskrit Anuvad Worksheet for Class 7 – संस्कृत में अनुवाद कीजिए Class 7

अभ्यास प्रश्नाः

1. संस्कृतपर्यायम् लिखत-

(क)

  1. शिशुओं को
  2. ऋषियों का
  3. बेलों पर
  4. पिता का
  5. दो पेड़ों पर
  6. पत्तों को
  7. सोमवार को
  8. रेलगाड़ी से
  9. भाई को
  10. गुफा में
  11. राजा ने
  12. बालिका का

उत्तर:

  1. शिशून्,
  2. ऋषीणाम्,
  3. लतासु,
  4. पितु:,
  5. वृक्षयो:,
  6. पत्राणि,
  7. सोमवासरे,
  8. रेलयानेन,
  9. भ्रातरम्,
  10. गुहायाम्,
  11. नृप:,
  12. बालिकायाः ।

(ख)

  1. (हम दोनों) करेंगे
  2. (तुम दोनों) ए
  3. (मैंने सोचा
  4. (उसने) दण्ड दिया
  5. (मैं) रक्षा करूंगी
  6. (उन्होंने) याद किया
  7. (हम) तैरते हैं
  8. (तुम) देखोगे
  9. (वे) आए
  10. (वे) गाती हैं
  11. वे दोनों (पढ़ते हैं)
  12. वह बैठेगा

उत्तर:

  1. करिष्याव:,
  2. अगच्छतम्,
  3. अचिन्तयम्,
  4. अदण्डयत्,
  5. रक्षिष्यामि,
  6. अस्मरन्,
  7. तराम:,
  8. द्रक्ष्यसि,
  9. आगच्छन्,
  10. गायन्ति,
  11. पठत:,
  12. स्थास्यति ।

2. अधोदत्तानि वाक्यानि संस्कृते परिवर्तयत-

(क)

  1. मेरे पिता बाजार से फल लाते हैं । (आ + नी)
  2. रोहित पैर से गेंद को दूर फेंकता है। (क्षिप्)
  3. पुत्री माँ के लिए जल लाई । (स्म–प्रयोग)
  4. पेड़ की शाखा पर पक्षी बैठते हैं। (उपविश्)
  5. रात को सब जगह अँधेरा होता है। (सर्वत्र)
  6. गर्मी की छुट्टी में हम घूमने के लिए हिमाचल प्रदेश जाएँगे । (भ्रमण)
  7. माता पुत्र से कहती है – झूठ मत बोलो । (मृषा)
  8. विद्यालय के चारों ओर वृक्ष हैं। (परित:)

उत्तर:

  1. मम जनकः/पिता आपणात् फलानि आनयति ।
  2. रोहित: पादेन कन्दुकं दूरं क्षिपति ।
  3. पुत्री अम्बायै / मात्रे जलम् आनयति स्म।
  4. वृक्षस्य शाखायाम् खगाः उपविशन्ति ।
  5. रात्रौ सर्वत्र अन्धकारः भवति ।
  6. ग्रीष्मावकाशे वयं भ्रमणाय हिमाचलप्रदेशं गमिष्यामः ।
  7. माता पुत्रं वदति – मृषा मा वद ।
  8. विद्यालयं परित: वृक्षाणि सन्ति ।

(ख)

  1. दादी सुबह बगीचे में गई । (वाटिका)
  2. वह बगीचे से पीले फूल लाई । (पीत)
  3. उसने फूलमालाएँ बनाईं। (रच्)
  4. फूलमालाओं से उसने पूजागृह को सजाया । (भूषू)
  5. उसने देवताओं की पूजा की। (पूज्)
  6. उसने देवों को प्रणाम किया । (नम्)
  7. उसने कहा – सब देवताओं को नमस्कार । (नमः)
  8. क्रोध मत करो । (मा)

उत्तर:

  1. पितामही प्रात: वाटिकायां / वाटिकाम् अगच्छत्।
  2. सा वाटिकायाः पीतानि पुष्पाणि आनयत् / आनयति स्म ।
  3. सा पुष्पमाला: अरचयत् ।
  4. सा पुष्पमालाभिः पूजागृहम् अभूषयत्।
  5. सा देवता: /देवान् अपूजयत् ।
  6. सा देवान् / देवताः प्रणमति स्म / अनमत्/प्रणमत् ।
  7. सा अवदत् – सर्वेभ्यः देवेभ्यः / देवताभ्यः नमः ।
  8. क्रुद्धं मा कुरु।