हिंद महासागर में छोटा-सा हिंदुस्तान Class 6 Summary Explanation in Hindi

हिंद महासागर में छोटा-सा हिंदुस्तान Class 6 Saransh in Hindi

Hind Mahasagar Me Chota-Sa Hindustan Class 6 Summary

हिंद महासागर में छोटा-सा हिंदुस्तान पाठ का सारांश

लेखक दिनकर 15 जुलाई को मुंबई से 16 जुलाई को नैरोबी से 17 जुलाई को मॉरिशस के लिए रवाना हुआ। नैरोबी (केन्या) में वह एक रात और दो दिन तक ठहरे। अतः उसे वहीं शेरों से मुलाकात करने का अवसर मिल गया। नैरोबी का नेशनल पार्क शहर से बाहर बहुत बड़ा जंगल है। वहाँ काफी देर तक लेखक की गाड़ी दौड़ती रही पर सिंह कहीं दिखाई नहीं दिया। दस-बीस मील तक सड़क छान लेने के बाद उन्हें एक स्थान पर सिंह आराम करते हुए मिले। सात-आठ सिंह लेटे हुए थे। सिंहों ने आने वालों की ओर नहीं देखा।

लेखक वहीं आधा घंटा ठहरे। इस बीच एक सिंह ने उठकर जम्हाई ली, दूसरे ने शरीर ताना, मगर उनकी ओर नजर नहीं उठाई। कोई मील भर दूर हिरनों का झुंड दिखाई पड़ा। उनके बीच में एक जिराफ बेवकूफ की तरह खड़ा था। अब दो जवान सिंह उठे और दो ओर चल दिए। हिरनों के झुंड ने ताड़ लिया था कि सिंहों की नजर उन पर पड़ रही है। वे चौकन्ने हो गए। वे भाग निकले। कुछ हिरन ठिठके खड़े रहे।

हिंद महासागर में छोटा-सा हिंदुस्तान Class 6 Summary Explanation in Hindi 1

सिंह उन्हें देख रहे थे। शिकार सिंह सूर्यास्त के बाद करते हैं। वे झुंड का शिकार नहीं करते। लेखक का रक्तचाप बढ़ रहा था। वह घर लौट आये। उनका जहाज नैरोबी से चार बजे शाम को उड़ा और पाँच घंटों की उड़ान के बाद मॉरिशस जा पहुँचे। वहाँ रात के दस बज रहे थे। रात थी और पानी बरस रहा था। स्वागत में बहुत से भारतीय खड़े थे।

मॉरिशस द्वीप भूमध्य रेखा से कोई बीस डिग्री दक्खिन और देशांतर रेखा 60 के बिल्कुल पास, किंतु उससे पच्छिम की ओर बसा हुआ है। मॉरिशस की लंबाई 29 मील और चौड़ाई कोई 30 मील है। वैसे पूरे मॉरिशस द्वीप का रकबा 720 वर्ग मील आँका जाता है। यह द्वीप हिंद महासागर का मोती है, भारत-समुद्र का सबसे खूबसूरत सितारा है।

मॉरिशस में 67 प्रतिशत लोग भारतीय मूल के हैं। यहाँ 53 % हिंदू हैं। इस देश की राजधानी पोर्टलुई है। यहाँ की गलियों के नाम भारत के शहरों पर हैं। यहाँ बनारस है तो गोकुल भी है। यहाँ बिहार और उत्तर प्रदेश के लोग रहते हैं। मॉरिशस की राजभाषा अंग्रेजी है, पर संस्कृति की भाषा फ्रेंच है। यहाँ की जनता क्रेयोल बोलती है। यहाँ जनभाषा भोजपुरी है।

मॉरिशस में गन्ने की खेती के व्यवसाय में जो सफलता मिली है, वह भारतीयों के कारण हैं। चीनी उद्योग यहाँ का प्रमुख उद्योग है। भारतीयों ने अत्याचार सहकर भी अपने धर्म की रक्षा की। उन्होंने इस द्वीप को छोटा-सा हिंदुस्तान बना डाला।

मॉरिशस के प्रत्येक गाँव में शिवालय होता है। यहाँ प्रत्येक गाँव में हिंदू तुलसीदास द्वारा रचित ‘रामचरितमानस’ का पाठ करते हैं। यहाँ के मंदिर स्वच्छ हैं। यहाँ के भारत के पर्व-त्योहार भी मनाए जाते हैं। शिवरात्रि प्रमुख त्योहार हैं। मॉरिशस की झील अब परी-तालाब हो गई है। यहाँ मांस-मछली का प्रयोग मना है।

शिवरात्रि पर हिंदू श्वेत वस्त्र धारण करके कंधों पर काँवर लेकर जलूस के रूप में परी-तालाब पर आते हैं। परी-तालाब का जल भरकर अपने-अपने गाँव के शिवालय में लौट जाते हैं और वहाँ शिवजी को जल चढ़ाते हैं। वे सारे काम पवित्र भावना से करते हैं। उस दिन वे उजली कमीज, उजली गाँधी टोपी पहनते हैं। परी-तालाब पर लगने वाला मेला मॉरिशस का प्रमुख आकर्षण है।

हिंद महासागर में छोटा-सा हिंदुस्तान Class 6 Summary Explanation in Hindi 2

हिंद महासागर में छोटा-सा हिंदुस्तान लेखक परिचय

रामधारी सिंह एक प्रसिद्ध कवि होने के साथ-साथ गद्य-लेखक भी थे। यह पाठ उनका यात्रा-वृतांत है। राष्ट्रकवि श्री रामधारी सिंह दिनकर राष्ट्रीय सांस्कृतिक विचारधारा के प्रतिनिधि कवि हैं। दिनकर जी का जन्म 1908 में बिहार के मुंगेर जिले के सिमरिया गाँव में हुआ। आपने पटना विश्वविद्यालय से शिक्षा प्राप्त की तथा सीतामढ़ी में सब-रजिस्ट्रार भी रहे। राष्ट्रकवि दिनकर अनेक वर्षों तक राज्य सभा के संसद सदस्य रहे। 1964-65 में भागलपुर विश्वविद्यालय के कुलपति तथा 1965-71 तक भारत सरकार के हिंदी सलाहकार रहे। दिनकर जी मूलतः ओज एवं राष्ट्रीयता के कवि हैं किंतु उनका कविता के समान गद्य पर भी समान अधिकार है। उर्वशी, कुरुक्षेत्र, रश्मिरथी, परशुराम की प्रतीक्षा आदि प्रमुख काव्य ग्रंथ हैं। ‘संस्कृति के चार अध्याय’ आपका विराट गद्य ग्रंथ है। काव्य की भूमिका, शुद्ध कविता की खोज आदि आपके समीक्षात्मक निबंध हैं। आपका देहावसान 1974 में हुआ।

हिंद महासागर में छोटा-सा हिंदुस्तान Class 6 Summary Explanation in Hindi 3

शब्दार्थ :

  • पूर्व = पहले (before)।
  • सर्वत्र = सब जगह (every where)।
  • सिंह = शेर (lion)।
  • दृष्टिपात = नजर भर देखना (to see)।
  • ताड़ना = भाँप जाना (to guss)।
  • रक्तचाप = रक्त-दाब (blood pressure)।
  • निरंतर = लगातार (continuous)।
  • व्यापक = बड़ी मात्रा में (in big form)।
  • राजभाषा = राज-काज की भाषा (official language)।
  • अख = गन्ना (sugarcane)।
  • कृषि = खेती (agriculture)।
  • प्राणवती = जानदार (lively)।
  • चिरायु = लंबी आयु (long life)।
  • अत्याचार = जुल्म (atrocity)।
  • गर्व = घमंड (proud)।
  • स्वच्छ = साफ (clean)।
  • सुरम्य = सुंदर (beautiful)।
  • पवित्रता = शुचिता (holiness)।
  • वस्त्र = कपड़े (clothes)।
  • कृत्य = काम (deeds )।
  • उजली = सफेद (white)।
  • आकर्षण = खिंचाव (attraction)।

Class 6 Hindi Notes