Class 9 Sanskrit Chapter 1 Hindi Translation सत्यं शिवं सुन्दरं संस्कृतम् Summary

For quick revisions Class 9 Sanskrit Notes and NCERT Class 9 Sanskrit Sharada Chapter 1 Hindi Translation Summary Explanation Notes सत्यं शिवं सुन्दरं संस्कृतम् are highly effective study resources.

Sanskrit Class 9 Chapter 1 Hindi Translation सत्यं शिवं सुन्दरं संस्कृतम् Summary

कक्षा 9 संस्कृत पाठ 1 हिंदी अनुवाद

Class 9 Sanskrit Chapter 1 Summary Notes सत्यं शिवं सुन्दरं संस्कृतम्

संस्कृतं भारतदेशस्य सम्पदस्ति । अस्मिन् भारतीयानां ज्ञानवैभवं सञ्चितमस्ति । संस्कृताध्ययनेन मानवः सुसंस्कृतः भवति । भारतीय भाषाणां सुचारुरूपेण अध्ययनार्थं संस्कृतं नितराम् अपेक्षितम् अस्ति। संस्कृताध्ययनेन किं किं साधितं भवति इति विषयम् अधिकृत्य कविना सुन्दरं गीतं प्रस्तुतम्।

Class 9 Sanskrit Chapter 1 Hindi Translation सत्यं शिवं सुन्दरं संस्कृतम् Summary 1

(संस्कृत भारत देश की संपत्ति है। इसमें भारतीयों का ज्ञान – वैभव संचित है। संस्कृत के अध्ययन से मानव सुसंस्कृत होता है। भारतीय भाषाओं के सुचारु रूप से अध्ययन के लिए संस्कृत की अत्यंत आवश्यकता है। संस्कृत के अध्ययन से क्या-क्या सिद्ध होता है, इस विषय पर कवि ने एक सुंदर गीत प्रस्तुत किया है ।)

Class 9 Sanskrit Sharada Chapter 1 Hindi Translation

Sanskrit Class 9 Chapter 1 Hindi Anuvad – कक्षा 9 संस्कृत पाठ 1 हिंदी अनुवाद

1. भारतीयैकतासाधकं संस्कृतम्
भारतीयत्वसम्पादकं संस्कृतम्
ज्ञानपुञ्जप्रभादर्शकं संस्कृतम्
सर्वदानन्दसन्दोहदं संस्कृतम्। (पृष्ठ सं०- 1)

शब्दार्थाः

  • भारतीयैकतासाधकम् – भारतीय एकता को सिद्ध करने वाली;
  • भारतीयत्वसम्पादकम् – भारतीयता का संपादन करने वाली;
  • सर्वदानन्दसन्दोहदम् – सदा पूर्ण आनंद प्रदान करने वाली ।

अर्थ –
संस्कृत भारत की एकता को सिद्ध करने वाली है। संस्कृत भारतीयता के भाव को सम्पन्न करने वाली है। संस्कृत ज्ञान के समूह की आभा (प्रकाश) दिखाने वाली है तथा संस्कृत सदा अपार आनंद प्रदान करने वाली है।

व्याकरणम्-

सन्धि

  • भारतीयैकता = भारतीय + एकता (वृद्धि सन्धि)
  • सर्वदानन्दः = सर्वदा + आनन्दः (दीर्घ सन्धि)

समास

  • भारतीयैकता – भारतीयानाम् एकता (षष्ठी तत्पुरुष)
  • ज्ञानपुञ्जः – ज्ञानानां पुञ्जः (षष्ठी तत्पुरुष)
  • प्रभादर्शकम् – प्रभायाः दर्शकम् (षष्ठी तत्पुरुष)
  • आनन्दसन्दोहम् – आनन्दस्य सन्दोहम् (षष्ठी तत्पुरुष)
  • सर्वदानन्दः – सर्वदा च असौ आनन्दः (कर्मधारय)

प्रत्यय

  • दर्शकम् – दृश् + ण्वुल्
  • भारतीयत्वम् – भारतीय + त्व
  • संस्कृतम् – सम् + कृ + क्त

2. सर्वमस्तिष्कसंस्कारकं संस्कृतम्
सर्ववाणीपरिष्कारकं संस्कृतम्
सत्पथप्रेरणादायकं संस्कृतम्
सद्गुणग्रामसन्धायकं संस्कृतम् । (पृष्ठ सं०- 1)

शब्दार्था:-

  • सर्वमस्तिष्कसंस्कारकम् – सभी के मस्तिष्क को संस्कारित करने वाली;
  • सर्ववाणीपरिष्कारकम् – सभी की वाणी को शुद्ध करने वाली;
  • सत्पथप्रेरणादायकम् – सन्मार्ग की प्रेरणा देने वाली;
  • सद्गुणग्रामसन्धायकम् – सद्गुणों के समूह को जोड़ने वाली ।

अर्थ –
संस्कृत सभी के मस्तिष्क (विचारों) को संस्कारित करने वाली है। संस्कृत सभी की वाणी को परिष्कृत (शुद्ध) करने वाली है। संस्कृत सन्मार्ग (सत्य के मार्ग ) पर चलने की प्रेरणा देने वाली है तथा संस्कृत श्रेष्ठ गुणों के समूह को जोड़ने वाली है।

व्याकरणम्

सन्धि-

  • सत्पथः = सत् + पथः (व्यञ्जन सन्धि)
  • सद्गुणः = सत् + गुण: (जश्त्व सन्धि)

समास-

  • सर्वमस्तिष्कम् – सर्वेषां मस्तिष्कम् (षष्ठी तत्पुरुष)
  • सर्ववाणी – सर्वासां वाणी (षष्ठी तत्पुरुष)
  • सद्गुणग्रामः – सद्गुणानां ग्रामः (षष्ठी तत्पुरुष)

प्रत्यय

  • संस्कारकम् – सम् + कृ + ण्वुल्
  • सन्धायकम् – सम् + धा + ण्वुल्
  • दायकम् – दा + ण्वुल्

Class 9 Sanskrit Chapter 1 Hindi Translation सत्यं शिवं सुन्दरं संस्कृतम् Summary 2

3. विश्वबन्धुत्वविस्तारकं संस्कृतम्
सर्वभूतैकताकारकं संस्कृतम्
सर्वतः शान्तिसंस्थापकं संस्कृतम्
पञ्चशीलप्रतिष्ठापकं संस्कृतम् । (पृष्ठ सं०- 1)

शब्दार्था:-

  • विश्वबन्धुत्वविस्तारकम् – विश्वबंधुत्व का विस्तार करने वाली;
  • सर्वभूतैकताकारकम् – सभी प्राणियों में एकता करने वाली;
  • शान्तिसंस्थापकम् – शांति की स्थापना करने वाली;
  • पञ्चशीलप्रतिष्ठापकम् – पंचशील को स्थापित करने वाली ।

अर्थ – संस्कृत विश्वबंधुत्व की भावना का विस्तार करने वाली है। संस्कृत सभी प्राणियों में एकता का भाव उत्पन्न करने वाली है। संस्कृत सब ओर शांति की स्थापना करने वाली है तथा संस्कृत ‘पंचशील’ के उच्च सिद्धांतों को प्रतिष्ठित करने वाली है।

व्याकरणम्-

सन्धि-

  • सर्वभूतैकता = सर्वभूत + एकता (वृद्धि सन्धि)

समास

  • विश्वबन्धुत्वम् – विश्वे बन्धुत्वम् (सप्तमी तत्पुरुष)
  • सर्वभूतैकता – सर्वेषां भूतानाम् एकता (षष्ठी तत्पुरुष)
  • पञ्चशीलम् – पञ्चानां शीलानां समाहारः (द्विगु)
  • शान्तिसंस्थापकम् – शान्तेः संस्थापकम् (षष्ठी तत्पुरुष)

4. त्यागसन्तोषसेवाव्रतं संस्कृतम्
विश्वकल्याणनिष्ठायुतं संस्कृतम्
ज्ञानविज्ञानसम्मेलनं संस्कृतम्
भुक्तिमुक्तिद्वयोद्वेलनं संस्कृतम् । (पृष्ठ सं०- 1)

शब्दार्थाः –

  • त्यागसन्तोषसेवाव्रतम् – त्याग, संतोष और सेवा का संकल्प;
  • विश्वकल्याणनिष्ठायुतम् – विश्व – कल्याण की निष्ठा से युक्त;
  • ज्ञानविज्ञानसम्मेलनम् – ज्ञान और विज्ञान का मिलन;
  • भुक्तिमुक्तिद्वयोद्वेलनम् – भोग और मोक्ष दोनों को बढ़ाने वाली ।

अर्थ –
संस्कृत त्याग, संतोष और सेवा के व्रत को धारण करने वाली है। संस्कृत विश्व कल्याण की निष्ठा से युक्त है। संस्कृत आध्यात्मिक ज्ञान और लौकिक ज्ञान की संगम है तथा संस्कृत भुक्ति (सांसारिक सुख) और मुक्ति (मोक्ष) दोनों को ही प्रदान करने वाली है।

व्याकरणम्-

समास-

  • विश्वकल्याणम् – विश्वस्य कल्याणम् (षष्ठी तत्पुरुष)
  • ज्ञानविज्ञानम् – ज्ञानं च विज्ञानं च (द्वन्द्व)
  • भुक्तिमुक्ति – भुक्तिश्व मुक्तिश्व (द्वन्द्व)

प्रत्यय-

  • त्यागः – त्यज् + घञ्
  • भुक्तिः – भुज् + क्तिन्
  • मुक्तिः – मुच् + क्तिन्

5. धर्मकामार्थमोक्षप्रदं संस्कृतम्
ऐहिकामुष्मिकोत्कर्षदं संस्कृतम्
कर्मदं ज्ञानदं भक्तिदं संस्कृतम्
सत्यनिष्ठं शिवं सुन्दरं संस्कृतम् । (पृष्ठ सं०- 2)

शब्दार्थाः-

  • धर्मकामार्थमोक्षप्रदम् – चारों पुरुषार्थों को देने वाली;
  • ऐहिकामुष्मिकोत्कर्षदम् – इहलोक और परलोक की उन्नति देने वाली;
  • कर्मदं ज्ञानदं भक्तिदं – कर्म, ज्ञान और भक्ति देने वाली;
  • सत्यनिष्ठं – सत्य में निष्ठा रखने वाली;
  • शिवं – कल्याणकारी ।

अर्थ –
संस्कृत धर्म, अर्थ, काम और मोक्ष ( चारों पुरुषार्थों) को प्रदान करने वाली है। संस्कृत इस लोक (सांसारिक) और परलोक (आध्यात्मिक) की उन्नति देने वाली है। संस्कृत ही सत्कर्म, ज्ञान और भक्ति प्रदान करती है; वास्तव में संस्कृत सत्यनिष्ठा से युक्त, कल्याणकारी (शिव) और अत्यंत सुंदर है।

व्याकरणम्-

सन्धि-

  • ऐहिकामुष्मिकः = ऐहिक + आमुष्मिक: (दीर्घ सन्धि)
  • आमुष्मिकोत्कर्षः = आमुष्मिक + उत्कर्षः (गुण सन्धि)

समास

  • धर्मकामार्थमोक्षाः – धर्मश्च अर्थश्च कामश्च मोक्षश्च (द्वन्द्व)
  • ऐहिकामुष्मिकम् – ऐहिकं च आमुष्मिकं च (द्वन्द्व)

प्रत्यय

  • आमुष्मिकः – अमुष्मिन् ठक्
  • ऐहिक: – इह + ठक्

Class 9 Sanskrit Chapter 1 Hindi Translation सत्यं शिवं सुन्दरं संस्कृतम् Summary 3

6. शब्दलालित्यलीलावनं संस्कृतम्
चारुमाधुर्यधारागृहं संस्कृतम् विश्वचेतश्चमत्कारकं संस्कृतम्
पूर्वजानां यशः स्मारकं संस्कृतम् । (पृष्ठ सं०- 2)

शब्दार्था: –

  • शब्दलालित्यलीलावनम् – शब्दों की सुंदरता का क्रीड़ा-वन;
  • चारुमाधुर्यधारागृहम् – सुंदर मधुरता की धाराओं का घर;
  • विश्वचेतश्चमत्कारकम् – विश्व के मन को चमत्कृत करने वाली; यश:
  • स्मारकम् – कीर्ति का स्मारक / स्मरण कराने वाली।

अर्थ – संस्कृत शब्दों की सुंदरता (लालित्य) की क्रीड़ा-स्थली (वन) के समान है। संस्कृत सुंदर मधुरता की धाराओं का घर है। संस्कृत संपूर्ण विश्व के चित्त (मन) को चमत्कृत करने वाली है तथा यह हमारे पूर्वजों के यश (कीर्ति) का साक्षात स्मारक है।

व्याकरणम्

सन्धि

  • विश्वचेतश्चमत्कारकम् = विश्वचेतः + चमत्कारकम् (विसर्ग सन्धि)

समास

  • शब्दलालित्यम् – शब्दानां लालित्यम् (षष्ठी तत्पुरुष)
  • लीलावनम् – लीलायाः वनम् (षष्ठी तत्पुरुष)
  • धारागृहम् – धाराणां गृहम् (षष्ठी तत्पुरुष)
  • विश्वचेतः – विश्वस्य चेतः (षष्ठी तत्पुरुष)
  • माधुर्यधारा – माधुर्यस्य धारा (षष्ठी तत्पुरुष)

प्रत्यय

  • लालित्यम् – ललित + ष्यञ्
  • माधुर्यम् – मधुर + ष्यञ्

भावार्थ

  1. संस्कृत भाषा भारतीयों की एकता को सिद्ध करती है, भारतीयता का निर्माण करती है, ज्ञान के समूह की आभा को दर्शाती है और सदैव आनंद की परंपरा को जन्म देती है।
  2. संस्कृत सभी लोगों के मन को शुद्ध करती है, वचनों को परिष्कृत करती है, सन्मार्ग दिखाती है और सद्गुणों के समूह को उत्पन्न करती है।
  3. संस्कृत विश्वबंधुत्व को बढ़ाती है, सभी प्राणियों में एकता का बोध कराती है, सब जगह शांति स्थापित करती है और प्रसिद्ध ‘पंचशील’ के नियमों का ज्ञान कराती है।
  4. त्याग, हर्ष (संतुष्टि) और सेवा भाव का संकल्प, संसार का मंगल ही कर्तव्य है – ऐसा ज्ञान तथा विज्ञान का समन्वय होना चाहिए – यह विचार और भोग व मोक्ष का मार्ग संस्कृत के माध्यम से ही प्राप्त होता है।
  5. इस लोक और परलोक में संस्कृत से ही उन्नति प्राप्त होती है। धर्म, अर्थ, काम और मोक्ष की प्राप्ति के साधन संस्कृत में ही सुलभ हैं। भक्ति करने, ज्ञान प्राप्त करने और श्रेष्ठ कर्म करने के लिए संस्कृत एक सशक्त साधन है। अतः संस्कृत सत्य, शिव और सुंदर है।
  6. सुंदर पद संस्कृत रूपी वन में वृक्षों के समान हैं। अन्वेषण करने वालों के लिए संस्कृत मधुरता और सौंदर्य के शीतल घर के समान आनंददायक है। संस्कृत को सुनने से संपूर्ण विश्व के लोग आश्चर्यचकित और आनंदित होते हैं। इसीलिए ऐसी संस्कृत हमारे भारतीय पूर्वजों द्वारा अर्जित कीर्ति के पुंज को दर्शाने वाली है।

अत्र इदम् अवधेयम

कवि एवं काव्य परिचय
वाराणसी में स्थित ‘सार्वभौम संस्कृत प्रचार कार्यालय’ के संस्थापक पण्डित वासुदेव शास्त्री द्विवेदी महोदय इस गीत के रचयिता हैं। न महोदय के द्वारा सरल संस्कृत में बहुत से ग्रंथों की रचना और संस्कृत के प्रचार-प्रसार के लिए अत्यधिक साहित्य प्रकाशित किया गया है।

परमार्थसुधा’ नामक संस्कृत पत्रिका का संपादन भी इन्हीं के द्वारा किया जाता था। सुरभारती – सन्देशः, स्वर्गीय-संस्कृत-कवि-सम्मेलन भोजराज्ये संस्कृत – साम्राज्यम्, कौत्सस्य गुरुदक्षिणा आदि ग्रंथ इनकी प्रसिद्ध रचनाएँ हैं।