Reviewing the Class 9 Hindi MCQ and Class 9 Hindi Ganga Chapter 8 रैदास के पद MCQ Online Test with Answers before exams can boost your confidence.
Class 9 Hindi Chapter 8 MCQ रैदास के पद
Class 9 Hindi रैदास के पद MCQ
रैदास के पद MCQ Questions – Class 9 Hindi Chapter 8 MCQ Online Test
दिए गए गद्यांशों और उन पर आधारित बहुविकल्पीय प्रश्नोत्तरों को पढ़िए।
पद (1)
अब कैसे छूटै राम रट लागी।
प्रभु जी तुम चंदन हम पानी, जाकी अंग-अंग बास समानी।
प्रभु जी तुम घन बन, हम मोरा, जैसे चितवत चंद चकोरा।
प्रभु जी तुम दीपक, हम बाती, जाकी जोति बरै दिन राती।
प्रभु जी तुम मोती, हम धागा, जैसे सोने मिलत सुहागा।
प्रभु जी तुम स्वामी, हम दासा, ऐसी भगति करै रैदासा।
शब्दार्थ-रट – लगन। बास – सुगंध। मोरा – मोर। चितवत – टकटकी लगाकर देखना। चंद – चंद्रमा। ज्योति – प्रकाश रोशनी। घन-वन – गहरा जंगल। बरै – जलती रहती है। सोनहिं – सोने में। घन – बादल।
प्रसंग – प्रस्तुत पद संत कवि रैदास (रविदास) द्वारा रचित है। इस पद में उन्होंने अपनी प्रभुभक्ति के ढंग पर प्रकाश डाला है। प्रभु को सभी गुणों से सम्पन्न तथा स्वयं को दीन-हीन बताया गया है।
व्याख्या – संत रैदास कहते हैं- हे प्रभु! मुझे तो तेरे नाम की रट अर्थात् लगन लग गई है। यह लगन अब किसी भी प्रकार से नहीं छूट सकती है। हे प्रभु, तुम चंदन हो और मैं पानी हूँ अर्थात् जैसे पानी में घिसकर ही चंदन का रंग निखरता है, उसी प्रकार भक्तों की भक्ति से ही प्रभु का महत्त्व बढ़ता है। प्रभु के चंदन रूप की सुंगधि मेरे अंग-अंग में समा गई है। तात्पर्य यह है कि प्रभु के नाम की सुगंधि मेरे रोम-रोम में व्याप्त हो गई है। हे प्रभु! आप गहरे वन के समान हैं और मैं उसमें नाचने वाला मोर हूँ। अगर चाँद हैं तो मैं चकोर हूँ। जैसे चकोर पक्षी चंद्रमा की ओर टकटकी लगाए हुए देखता रहता है।
उसी प्रकार मैं भी तुम्हारी ओर देखता रहता हूँ। हे प्रभु, तुम दीपक हो तो मैं उसमें जलकर रोशनी देने वाली बत्ती के समान हूँ। मैं बाती के समान तुम्हारे प्रेम में जलता रहता हूँ। उसी की ज्योति दिन-रात जलकर मेरे मन में प्रकाश देती रहती है। हे प्रभु, यदि आप मोती हो तो मैं उसे पिरोकर माला बनाने वाला धागा हूँ। मेरा तन-मन तुम्हारी चमक से ही प्रकाशित है। जैसे सोने में सुहागा मिलने से वह और भी चमक उठता और दोनों मिलकर एक हो जाते हैं, उसी प्रकार तुम्हें पाकर प्रभु मेरा जीवन भी निखर गया है। मैं आप में मिलकर एक हो गया हूँ। हे प्रभु आप स्वामी हैं, मैं आपका दास हूँ। संत रैदास कहते हैं कि मैं तो इसी प्रकार की भक्ति करता हूँ।
भावार्थ – भक्त और भगवान दो होते हुए भी एक होते हैं। सोने और सुहागे के समान तथा दीपक और बत्ती के समान एक-दूसरे का महत्त्व बढ़ाने वाले हाते हैं।
काव्य-सौंदर्य-
1. प्रस्तुत पद में ‘अद्वैतवाद’ स्पष्ट है। आत्मा परमात्मा का ही अंश है।
2. कवि ने अपने भाव को प्रकट करने के लिए अनेक उपमाएँ दी हैं।
3. कवि ने चंदन और पानी, घन वन और मोर, चंद्रमा और चकोर, दीपक और बाती, मोती और धागा, सोना और सुहागा आदि विविध उपादानों से अपनी अनन्य भक्ति को व्यक्त किया है।
4. सरल एवं सुबोध भाषा का प्रयोग हुआ है।
5. पद में लयात्मकता है।
बहुविकल्पी प्रश्न
प्रश्न 1.
कवि को किसकी रट लग गई है?
(क) राम-नाम की रट
(ख) पूजा करने की रट
(ग) मंदिर जाने की रट
(घ) तीर्थयात्रा जाने की रट
उत्तर:
(क) राम-नाम की रट
प्रश्न 2.
किस की बास बंग-अंग में समा गई है?
(क) चंदन की
(ख) पानी की
(ग) फूल की
(घ) धन की
उत्तर:
(क) चंदन की
प्रश्न 3.
सोने में चमक कब आती है?
(क) जब उसे तपाया जाता है
(ख) जब उसे गलाया जाता है
(ग) जब उसका मेल सुहागे से कराया जाता है
(घ) कभी नहीं
उत्तर:
(ग) जब उसका मेल सुहागे से कराया जाता है
प्रश्न 4.
चकोर किसकी ओर टकटकी लगाकर देखता रहता है?
(क) घन की ओर
(ख) चाँदनी की ओर
(ग) मोर की ओर
(घ) प्रभु की ओर
उत्तर:
(ख) चाँदनी की ओर
![]()
प्रश्न 5.
‘कौन-सी उपमा सही है?
(क) मोती-धागे की
(ख) चंदन-पानी की
(ग) दीपक-बाती की
(घ) चाँद और मोर की
उत्तर:
(ख) चंदन-पानी की
पद (2)
जो तुम तोरौ राम मैं नहिं तोरौ, तुम सौ तोरि कवन सौं जीरौ।
तीरथ बरत न करूँ अंदेसा, तुम्हारे चरन कमल एक भरोसा।
जहँ जहाँ जाओ तुम्हारी पूजा, तुम सा देव और नहिं दूजा।
मैं अपनो मन हरि से जोरौ, हरि सो जोरि सबन सो तोरों।
सबही पहर तुम्हारी आसा, मन क्रम वचन कहै रैदासा।
शब्दार्थ-तोरी – तुम्हारा। कवन – कौन। जोरी – जोड़ी। दूजा – दूसरा। सबन – सब। पहर – प्रहर। आसा – आशा। अंदेसा – भ्रम।
व्याख्या – इस पद में भक्त अपने प्रभु के प्रति गहरी श्रद्धा और पूर्ण समर्थन व्यक्त करता है। वह कहता है-
1. हे प्रभु, तुम भले ही मुझसे प्रीति करना छोड़ दो, किंतु मैं तुमसे प्रीति करना नहीं छोडूंगा।
2. मैं केवल तुम पर ही भरोसा करता हूँ और तुम्हारे चरणों को ही अपना सहारा मानता हूँ।
3. जहाँ-जहाँ मैं जाता हूँ वहाँ-वहाँ मैं तुम्हारी ही पूजा करता हूँ क्योंकि तुम जैसा कोई देव नहीं है।
4. भक्त अपने मन को हरि से जोड़ना चाहता है और संसार के मोह-माया से हटाकर भगवान में समाना चाहता है।
5. अंत में वह कहता है कि मुझे केवल तुमसे ही आशा है और मैं मन- कर्म और वचन से तुम्हारी भक्ति करता रहूँगा।
बहुविकल्पी प्रश्न
प्रश्न 1.
भक्त को तारने वाला कौन है?
(क) भगवान
(ख) तीर्थ
(ग) व्रत
(घ) भरोसा
उत्तर:
(क) भगवान
प्रश्न 2.
कवि को किस पर भरोसा है?
(क) तीर्थयात्रा पर
(ख) व्रत पर
(ग) प्रभु के चरणों पर
(घ) अपनी भक्ति पर
उत्तर:
(ग) प्रभु के चरणों पर
प्रश्न 3.
इस पद में रैदास ने कैसी भक्ति की है?
(क) दिखावे की
(ख) ज्ञान मार्गी भक्ति
(ग) निस्वार्थ भक्ति
(घ) सगुण भक्ति
उत्तर:
(ग) निस्वार्थ भक्ति
![]()
प्रश्न 4.
कवि ने अपना मन किसके साथ जोड़ लिया है?
(क) हरि के साथ
(ख) मूर्ति के साथ
(ग) तीर्थ-यात्राओं के साथ
(घ) किसी के साथ नहीं
उत्तर:
(क) हरि के साथ
प्रश्न 5.
‘चरण-कमल’ में किस प्रकार अलंकार का प्रयोग है?
(क) उपमा अलंकार
(ख) रूपक अलंकार
(ग) श्लेष अलंकार
(घ) यमक अलंकार
उत्तर:
(ख) रूपक अलंकार