आखिरी चट्टान तक Class 9 MCQ Hindi Chapter 5

Reviewing the Class 9 Hindi MCQ and Class 9 Hindi Ganga Chapter 5 आखिरी चट्टान तक MCQ Online Test with Answers before exams can boost your confidence.

Class 9 Hindi Chapter 5 MCQ आखिरी चट्टान तक

Class 9 Hindi आखिरी चट्टान तक MCQ

आखिरी चट्टान तक MCQ Questions – Class 9 Hindi Chapter 5 MCQ Online Test

दिए गए गद्यांशों और उन पर आधारित बहुविकल्पीय प्रश्नोत्तरों को पढ़िए।

गद्यांश (1)

सूर्य का गोला पानी की सतह से छू गया। पानी पर दूर तक सोना-ही-सोना बुल आया। पर वह रंग इतनी जल्दी-जल्दी बदल रहा था कि किसी भी एक क्षण के लिए उसे एक नाम दे सकना असंभव था। सूर्य का गोला जैसे एक बैसाखी से पानी के लावे में डूबता जा रहा था। धीरे-धीरे वह पूरा डूब गया और कुछ क्षण पहले जहाँ सोना बह रहा था, वहाँ अब लहू बहता नजर आने लगा। कुछ और क्षण बीतने पर वह लहू भी धीरे-धीरे बैजनी और बैजनी से काला पड़ गया। मैंने फिर एक बार मुड़कर दाईं तरफ पीछे देख लिया। नारियल की टहनियाँ उसी तरह हवा में ऊपर उठी थीं। हवा उसी तरह गूँज रही थी, पर पूरे दृश्यपट पर स्याही फैल गई थी। एक-दूसरे से दूर खड़े झुरमुट छाया पड़कर, जैसे लगातार सिर धुन रहे थे और हाथ-पैर पटक रहे थे। मैं अपनी जगह से उठ खड़ा हुआ और अपनी मुट्टियाँ भींचता – खोलता कभी उस तरफ और कभी समुद्र की तरफ देखता रहा।

बहुविकल्पी प्रश्न
प्रश्न 1.
दूर तक सोना ही सोना क्यों हुल गया था?
(क) सूर्य का गोला पानी की सतह से छू गया था
(ख) सूर्य का सुनहरी रंग पानी पर उतर गया था
(ग) ‘क’ और ‘ख’ दोनों
(घ) चारों ओर सोना बिखरा था
उत्तर:
(ग) ‘क’ और ‘ख’ दोनों

प्रश्न 2.
सूर्य का गोला किस प्रकार पानी में डूब रहा था?
(क) प्रसन्नतापूर्वक
(ख) बेबस होकर
(ग) प्रयत्नपूर्वक
(घ) सहजता से
उत्तर:
(ख) बेबस होकर

प्रश्न 3.
पानी का रंग कैसे बदलता जा रहा था?
(क) पहले सुनहरी था
(ख) फिर लहू के रंग का हो गया
(ग) फिर बैजनी हो गया
(घ) उपरोक्त सभी
उत्तर:
(घ) उपरोक्त सभी

प्रश्न 4.
पूरे दृश्यपट पर क्या फिर गई थी?
(क) स्याही
(ख) लाली
(ग) सफ़ेदी
(घ) नीलिमा
उत्तर:
(क) स्याही

प्रश्न 5.
लेखक तब क्या कर रहा था?
(क) मुट्ठियाँ भीचने लगा
(ख) खोलने लगा
(ग) इधर-उधर देखने लगा
(घ) उपरोक्त सभी
उत्तर:
(घ) उपरोक्त सभी

आखिरी चट्टान तक Class 9 MCQ Hindi Chapter 5

गद्यांश (2)

अचानक ख्याल आया कि मुझे वहाँ से लौटकर भी जाना है। इस ख्याल से ही शरीर में कँपकँपी भर गई। दूर सैंड हिल की तरफ देखा। वहाँ स्याही में डूबे कुछ धुंधले रंग हिलते नजर आ रहे थे। मैंने रंगों को पहचानने की कोशिश की, पर उतनी दूर से आकृतियों को अलग-अलग कर सकना संभव नहीं था। मेरे और उन रंगों के बीच शायद पड़ती रेत के कितने ही टीले थे। मन में डर समाने लगा कि क्या अँधेरा होने से पहले मैं उन सब टीलों को पार करके जा सकूँगा? कुछ कदम उस तरफ बढ़ा भी पर लगा कि नहीं! उस रास्ते से जाऊँगा, तो शायद रेत में ही भटकता रह जाऊँगा। इसलिए सोचा बेहतर है नीचे समुद्र तट पर उतर जाऊँ – तट का रास्ता निश्चित रूप से केप होटल के सामने तक ले जाएगा।

निर्णय तुरंत करना था, इसलिए बिना और सोचे मैं रेत पर बैठकर नीचे तट की तरफ फिसल गया। पर तट पर पहुँचकर फिर कुछ क्षण चलते अँधेरे की बात भूला रहा। कारण था तट की रेत । मैं पहले भी समुद्र तट पर कई-कई रंग की रेत देखी थी- सुरमई, खाकी, पीली और लाल। मगर जैसे रंग उस रेत में थे, वैसे मैंने पहले कभी कहीं की रेत में नहीं देखे थे। कितने ही अनाम रंग थे वो। एक-एक इंच पर एक-दूसरे से अलग और एक-एक रंग कई-कई रंगों की झलक लिए हुए। काली घटा और घनी लाल आँधी को मिलाकर रेत के आकार में ढाल देने से रंगों के जितनी तरह के अलग-अलग सम्मिश्रण पाए जा सकते थे, वे सब वहाँ थे।

बहुविकल्पी प्रश्न
प्रश्न 1.
लेखक के शरीर में कँपकँपी क्यों भर गई?
(क) लौटकर जाने का ख़्याल आ गया
(ख) सैंडहिल के रंग देखकर
(ग) रंगों की पहचान करने में
(घ) बिना किसी कारण के
उत्तर:
(क) लौटकर जाने का ख़्याल आ गया

प्रश्न 2.
टीले किसके थे?
(क) स्याह पड़ती रेत के
(ख) रंगों के
(ग) समुद्र-तट के
(घ) पता नहीं
उत्तर:
(क) स्याह पड़ती रेत के

प्रश्न 3.
तट का रास्ता कहाँ तक ले जाता?
(क) केप होटल के सामने तक
(ख) घर तक
(ग) सैंडहिल तक
(घ) पता नहीं
उत्तर:
(क) केप होटल के सामने तक

प्रश्न 4.
लेखक ने पहले क्या नहीं देखी थी?
(क) रेत
(ख) रेत के रंग
(ग) टीले
(घ) रंग
उत्तर:
(क) रेत

प्रश्न 5.
‘सम्मिश्रण’ शब्द कैसे बना है?
(क) स + मिश्र + अण
(ख) सम् + मिश्रण
(ग) सम्मि + श्रण
(घ) सम्मि + श्र + ण
उत्तर:
(क) स + मिश्र + अण

गद्यांश (3)

यात्रियों की कितनी ही टोलियाँ उस दिशा में जा रही थीं। हम लोग टीले पर पहुँच गए। यह वही ‘सैंड हिल’ थी जिसकी चर्चा में वहाँ पहुँचने के बाद से ही सुन रहा था। सैंड हिल पर बहुत से लोग थे। आठ-दस नवयुवतियाँ, छह-सात नवयुवक और दो-तीन गाँधी टोपी वाले व्यक्ति। वे शायद सूर्यास्त देख रहे थे। गवर्नमेंट गेस्ट हाउस के बैरे उन्हें सूर्यास्त के समय की कॉफी पिला रहे थे। उन लोगों के वहाँ होने से सैंड हिल बहुत रंगीन हो उठी थी । कन्याकुमारी का सूर्यास्त देखने के लिए उन्होंने विशेष रुचि के साथ सुंदर रंगों का रेशम पहना था । हवा समुद्र की तरफ से उस रेशम में भी लहरें पैदा कर रही थीं। कुछ युवतियाँ वहाँ आकर थकी-सी एक तरफ बैठ गई उस पूरे कैनवास में एक तरफ छिटके हुए कुछ बिंदुओं की तरह।

उनसे कुछ दूर पर एक रंगहीन बिंदु, मैं, ज्यादा देर अपनी जगह स्थिर नहीं रह सका। सैंड हिल से सामने का पूरा विस्तार तो दिखाई दे रहा था, पर अरब सागर की तरफ एक और ऊँचा टीला था जो ऊपर के विस्तार को ओट में लिए था। सूर्यास्त पूरे विस्तार की पृष्ठभूमि में देखा जा सके, इसके लिए मैं कुछ देर सैंड हिल पर रुका रहकर आगे उस टीले की तरफ चल दिया। पर रेत पर अपने अकेले कदमों को घसीटता वहाँ पहुँचा, तो देखा उससे आगे उससे भी ऊँचा एक और टीला है। जल्दी-जल्दी चलते हुए मैंने एक के बाद एक कई टीले पार किए। टाँगें थक रही थीं, पर मन थकने को तैयार नहीं था। हर अगले टीले पर पहुँचने पर लगता कि शायद अब एक ही टीला और है, उस पर पहुँचकर पश्चिमी क्षितिज का खुला विस्तार अवश्य नज़र आएगा।

बहुविकल्पी प्रश्न
प्रश्न 1.
यात्री किस दिशा में जा रहे थे?
(क) टीले की दिशा में
(ख) सैंड हिल की दिशा में
(ग) उल्टी दिशा में
(घ) सूर्य की दिशा में
उत्तर:
(ख) सैंड हिल की दिशा में

प्रश्न 2.
सैंड हिल पर कौन सूर्यास्त का दृश्य देख रहे थे?
(क) आठ-दस नवयुवतियाँ
(ख) छह-सात नवयुवक
(ग) तीन गाँधी टोपी वाले व्यक्ति
(घ) उपर्युक्त सभी
उत्तर:
(ख) छह-सात नवयुवक

आखिरी चट्टान तक Class 9 MCQ Hindi Chapter 5

प्रश्न 3.
बैरे किसको क्या पिला रहे थे?
(क) बैरे लोगों को सूर्यास्त की कॉफी पिला रहे थे
(ख) बैरे लोगों को पानी पिला रहे थे
(ग) सूर्योदय की चाय पिला रहे थे
(घ) कुछ नहीं
उत्तर:
(क) बैरे लोगों को सूर्यास्त की कॉफी पिला रहे थे

प्रश्न 4.
एक ऊँचा टीला कहाँ था?
(क) अरब सागर की तरफ
(ख) बंगाल की खाड़ी की तरफ
(ग) हिंद महासागर की तरफ
(घ) कहीं नहीं
उत्तर:
(क) अरब सागर की तरफ

प्रश्न 5.
लेखक को क्या उम्मीद थी?
(क) पश्चिमी क्षितिज का विस्तार अवश्य नजर आएगा।
(ख) टीले समाप्त हो जाएँगे
(ग) वह सभी टीलों को पार कर सकेगा
(घ) उसे केप होटल मिल जाएगा
उत्तर:
(क) पश्चिमी क्षितिज का विस्तार अवश्य नजर आएगा।