Class 9 Hindi Ganga Chapter 4 Question Answer ऐसी भी बातें होती हैं

Daily practice of NCERT Class 9 Hindi Book Ganga Solutions and Class 9 Hindi Ganga Chapter 4 Question Answer ऐसी भी बातें होती हैं builds a strong language foundation over time.

Class 9 Hindi Chapter 4 ऐसी भी बातें होती हैं Question Answer

ऐसी भी बातें होती हैं Class 9 Question Answer

Class 9 Ganga Chapter 4 Question Answer – Class 9 Hindi ऐसी भी बातें होती हैं Question Answer

अभ्यास (पृष्ठ 74-82)

रचना से संवाद

मेरे उत्तर मेरे तर्क

निम्नलिखित प्रश्नों के सटीक उत्तर चुनिए और यह भी बताइए कि आपको ये उत्तर उपयुक्त क्यों लगते हैं?

प्रश्न 1.
लता जी ने अपने पिताजी से क्या-क्या सीखा?
(क) अनुशासन और नियम के साथ जीना
(ख) भय और संशय के साथ जीना
(ग) स्वाभिमान और सच्चाई के साथ जीना
(घ) चतुराई और संयम के साथ जीना
उत्तर:
(ग) स्वाभिमान और सच्चाई के साथ जीना
कारण – लता जी ने अपने पिता से सीखा कि हमेशा सही राह पर चलना चाहिए और किसी के आगे झुकना नहीं चाहिए। इसी स्वाभिमान के कारण उन्होंने जीवन के कठिन संघर्षो में भी कभी किसी के सामने हाथ नहीं फैलाया। उनकी असली पहचान उनके पिता से विरासत में मिले यही ऊँचे संस्कार थे।

प्रश्न 2.
पिताजी की मृत्यु के बाद परिवार सँभालने का लता जी का निर्णय किस जीवन-मूल्य का द्योतक है?
(क) संघर्ष
(ख) निराशा
(ग) भौतिकता
(घ) कर्त्तव्यनिष्ठा
उत्तर
(घ) कर्त्तव्यनिष्ठा
कारण – पिता के निधन के बाद पूरे परिवार की जिम्मेदारी उठाना लता जी की कर्त्तव्यनिष्ठा को दर्शाता है। समाज की परवाह न करते हुए उन्होंने अपने भाई-बहनों के भविष्य के लिए कठिन परिश्रम किया। यह निर्णय अपनों के प्रति उनके गहरे समर्पण और जिम्मेदारी का सबसे बड़ा उदाहरण है।

प्रश्न 3.
“बिल्कुल ठेठ गँवई अंदाज में यह मंगलागौर का उत्सव मनाया जाता है…” ‘मंगलागौर के वर्णन से भारतीय समाज की कौन-सी परंपरा उजागर होती है?
(क) संगीत पर आधुनिकता का प्रभाव
(ख) लोकगीतों की लोकप्रियता में कमी
(ग) धार्मिक कार्यक्रमों में संगीत का महत्त्व
(घ) संगीत की महत्त्वपूर्ण सामाजिक भूमिका
उत्तर:
(घ) संगीत की महत्वपूर्ण सामाजिक भूमिका
कारण – ‘मंगलागौर’ उत्सव दिखाता है कि संगीत केवल मनोरंजन नहीं, बल्कि समाज को जोड़ने और खुशियाँ बाँटने का माध्यम है। इसमें पड़ोस की महिलाएँ मिल-जुलकर गाती-नाचती हैं, जिससे आपसी प्रेम और एकजुटता बढ़ती है। यह परंपरा हमारी सांस्कृतिक विरासत को आज भी जीवंत रखे हुए है।

प्रश्न 4.
“गाव गेला वाहुन, नाव गेला राहुन” इस कहावत का प्रतीकात्मक अर्थ क्या है?
(क) नाव गाँव में नहीं रहती, नदी में बहती है।
(ख) इस नश्वर संसार में सब कुछ नष्ट हो जाता है।
(ग) फिल्मों में गीत गाने से बहुत प्रसिद्धि मिलती है।
(घ) जीवन अस्थायी है, पर कर्म अमर रहते हैं।
उत्तर:
(घ) जीवन अस्थायी है, पर कर्म अमर रहते हैं।
कारण – इस कहावत का अर्थ है कि मनुष्य का शरीर और धन-दौलत तो एक दिन समाप्त हो जाते हैं, लेकिन उसके अच्छे काम हमेशा जीवित रहते हैं। लता जी मानती थीं कि उनकी कला और मेहनत ही दुनिया में उनकी असली पहचान बनी रहेगी। उनके गीत आज भी इस सच्चाई का प्रमाण हैं।

प्रश्न 5.
कोरस में साथ गाने वाली लड़कियों के साथ लता जी के संबंध कैसे थे?
(क) औपचारिक
(ख) कामकाजी
(ग) आत्मीय
(घ) प्रतिस्पर्द्धात्मक
उत्तर:
(ग) आत्मीय
कारण – लता जी अपनी सहयोगी लड़कियों को सहकर्मी नहीं, बल्कि अपने परिवार का सदस्य मानती थीं। इसका प्रमाण यह है कि उनकी बहन की शादी में कोरस की सभी लड़कियाँ कोल्हापुर तक गई थीं। उनके बीच काम से बढ़कर एक गहरा और प्रेमपूर्ण भावनात्मक जुड़ाव था।

प्रश्न 6.
लता मंगेशकर के अनुसार बाबा हरिदास और तानसेन की कथाओं से क्या निष्कर्ष निकाला जा सकता है?
(क) संगीत द्वारा दीपक जलाए जा सकते हैं।
(ख) मेघराग गाने से वर्षा होने लगती है।
(ग) सुर में वाद्य बजाने से तार टूट जाते हैं।
(घ) संगीत में अपरिमित शक्ति होती है।
उत्तर:
(घ) संगीत में अपरिमित शक्ति होती है।
कारण – लता जी का मानना था कि संगीत में इतनी असीम शक्ति होती है। कि वह कुछ भी अद्भुत रच सकता है। जैसे शुद्ध सुर के प्रभाव से सरोद का तार टूट जाना, संगीत की उसी अपार ऊर्जा को दर्शाता है। यह स्पष्ट करता है कि संगीत केवल कला नहीं, बल्कि एक महान शक्ति है।

Class 9 Hindi Ganga Chapter 4 Question Answer ऐसी भी बातें होती हैं

प्रश्न 7.
पूरे साक्षात्कार में लता मंगेशकर की जो छवि बनती है, वह मुख्यतः कैसी है?
(क) सादगी, समर्पण और आत्मसम्मान की
(ख) प्रसिद्धि, परिवार को समर्पित और आत्ममुग्ध
(ग) कठोर सिद्धांतवादी और व्यावहारिक व्यक्ति
(घ) आधुनिकता विरोधी रूढ़िवादी विचारों वाली
उत्तर:
(क) सादगी, समर्पण और आत्मसम्मान की
कारण – लता जी ने अपनी महानता का कभी घमंड नहीं किया और हमेशा सादगी भरा जीवन जिया। संगीत के प्रति उनकी अटूट श्रद्धा और अपने स्वाभिमान पर टिके रहने का गुण उनकी हर बात में झलकता है। यही गुण उनके व्यक्तित्व को सबसे प्रभावशाली बनाते हैं।

मेरी समझ मेरे विचार

नीचे दिए गए प्रश्नों पर कक्षा में चर्चा कीजिए और उनके उत्तर लिखिए

प्रश्न 1.
“पिताजी उस समय पूछते थे, ‘समझ गए न?’… इसके बाद वे कहते थे कि अच्छा अब जाओ, बाहर जाकर खेलो।” यह प्रसंग पारिवारिक अनुशासन और स्नेह के संतुलन का प्रतीक है। कैसे?

(संकेत – यहाँ अनुशासन में डर है या सम्मान?)
उत्तर:
यह प्रसंग हमें सिखाता है कि अनुशासन केवल डाँट-फटकार या सजा से ही नहीं आता, बल्कि यह आपसी सम्मान और समझ पर टिका होता है। जब पिताजी बच्चों को केवल गंभीरता से देखकर पूछते थे ‘समझ गए न?’, तो बच्चे उनकी नजरों की गहराई और अपनी गलती को पहचान लेते थे। यहाँ बच्चे किसी शारीरिक दंड के डर से नहीं, बल्कि पिताजी के प्रति सम्मान के कारण अनुशासित रहते थे, ताकि उन्हें निराश न करें।

अंत में बच्चों को स्नेहपूर्वक खेलने के लिए भेज देना यह दर्शाता है कि अनुशासन का उद्देश्य बच्चों को दबाना नहीं, बल्कि उन्हें सही-गलत की पहचान कराते हुए प्रेम के साथ आगे बढ़ाना था।

प्रश्न 2.
लता मंगेशकर पर अपने पिताजी पं. दीनानाथ मंगेशकर के व्यक्तित्व का क्या प्रभाव पड़ा? उनके कौन-कौन से कार्यों और व्यवहार में उनके पिता का प्रभाव दिखाई देता है?
उत्तर:
लता जी का अपने पिता से बहुत लगाव था, पिता उनके आदर्श थे। उन्होंने उनके द्वारा दी गई सीख को अपने जीवन में उतारा। लता जी के पिता सदैव ही सच्चाई और स्वाभिमान से जीते थे और उन्होंने अपने बच्चों को भी सच्चाई से परिपूर्ण संस्कार दिए। वे हमेशा कहते थे कि “जो बात तुम्हें सही लगती है। उसे करो और किसी के आगे मत झुको।” लता जी ने अपने पिता पं. दीनानाथ मंगेशकर से संगीत सीखा। साथ ही उन्हें अपने पिता से जिंदगी की सही बातों पर खड़े रहने की हिम्मत भी मिली। अपने पिता की तरह ही लता जी भी अपने काम के प्रति समर्पित थीं। जैसे उनके पिता सुबह तीन बजे तक कार्य में डूबे रहते थे। वैसे ही लता जी भी कभी एक कभी दूसरे तो कभी तीसरे स्टूडियो में रेकॉर्डिंग हेतु जाती रहती थीं और पूरा दिन संगीत साधना में बिता देती थीं।

प्रश्न 3.
“मैंने अपने पिताजी का नाम, थोड़ा ही सही मगर, आगे बढ़ाया।” ‘नाम आगे बढ़ाने का लता जी के लिए क्या अर्थ है? क्या यह सिर्फ प्रसिद्धि पाना है या इससे कोई महत्त्वपूर्ण उत्तरदायित्व भी जुड़ा हुआ है?
उत्तर:
लता जी के लिए ‘नाम आगे बढ़ाने’ का अर्थ केवल स्वयं के लिए प्रसिद्धि या पैसा कमाना नहीं था, बल्कि यह एक बहुत बड़ा उत्तरदायित्व भी था। इसका वास्तविक अर्थ था- अपने पिता द्वारा शुरू की गई संगीत की परंपरा को और अधिक ऊँचाइयों तक ले जाना और समाज में उसे सम्मान दिलाना। उन्होंने अपनी मेहनत से यह सिद्ध किया कि एक संतान अपने पूर्वजों के नाम को अपने कर्मों और कला के माध्यम से अमर बना सकती है। यह नाम आगे बढ़ाना उनके लिए अपने परिवार और अपनी विरासत के प्रति एक सच्ची श्रद्धांजलि थी।

प्रश्न 4.
किसी भी कार्य को पूरा करने में सहयोगियों की भी महत्त्वपूर्ण भूमिका रहती है। साक्षात्कार के आधार पर बताइए कि लता जी के अपने सहयोगियों के साथ संबंध कैसे थे?
उत्तर:
साक्षात्कार के आधार पर यह पता चलता है कि लता जी के अपने सहयोगियों के साथ संबंध बहुत ही आत्मीय और परिवार जैसे थे। वे कोरस में साथ गाने वाली लड़कियों को केवल कर्मचारी नहीं मानती थीं, बल्कि उन्हें अपने घर जैसा ही सदस्य समझती थीं। इसका उदाहरण हमें तब मिलता है, जब उनकी बहन की शादी में कोरस की सभी लड़कियाँ शामिल होने के लिए कोल्हापुर गई थीं। वे मानती थीं कि किसी भी कार्य की सफलता में पूरी टीम का सहयोग जरूरी होता है, इसलिए उनके मन में अपने छोटे-बड़े सभी सहयोगियों के लिए गहरी कृतज्ञता और सम्मान का भाव रहता था

साक्षात्कार से उभरता व्यक्तित्व / उभरती छवि

साक्षात्कार से चुनकर कुछ पंक्तियाँ नीचे दी गई हैं। इन पंक्तियों से लता मंगेशकर के व्यक्तित्व के कौन-कौन से गुण या विशेषताएँ उभरकर सामने आती हैं? चुनकर लिखिए
Class 9 Hindi Ganga Chapter 4 Question Answer ऐसी भी बातें होती हैं 1

प्रश्न 1.
“मुझे अपने गाने और रिकॉर्डिंग के अलावा किसी दूसरी चीज की सुध नहीं रहती थी।”
उत्तर:
समर्पण, एकाग्रता साधना।

प्रश्न 2.
“अगर कोई बात तुम्हें सही लगती है, तो उसे करो और किसी के आगे झुकने की जरूरत नहीं है।”
उत्तर:
यह कथन उनके स्वाभिमान, आत्मविश्वास और विचारों की स्पष्टता को दर्शाता है। इससे पता चलता है कि वे एक दृढ़ व्यक्तित्व वाली महिला थीं, जो अपनी सच्चाई पर टिके रहने में विश्वास रखती थीं।

प्रश्न 3.
“आप जैसे लोग अगर यह मानते हैं कि मैं अमर हूँ, तो यह मुझे मिलने वाले उस प्यार जैसा ही है।”
उत्तर:
इन शब्दों में लता जी की विनम्रता और लोगों के प्रति उनकी कृतज्ञता दिखाई देती है। इतनी बड़ी कलाकार होने के बावजूद उनमें रत्ती भर भी घमंड नहीं था और वे अपनी सफलता का श्रेय जनता के प्रेम को देती थीं।

प्रश्न 4.
“मेरा गाना अमर है, पर शरीर तो अमर नहीं।”
उत्तर:
यह पंक्ति उनकी दार्शनिकता और जीवन के प्रति उनकी गहरी समझ को व्यक्त करती है। यहाँ वे जीवन की सच्चाई को स्वीकार करते हुए कहती हैं कि मनुष्य का शरीर नश्वर है, लेकिन उसके द्वारा की गई कला और कर्म ही हमेशा जीवित रहते हैं।

Class 9 Hindi Ganga Chapter 4 Question Answer ऐसी भी बातें होती हैं

मेरे प्रश्न

नीचे दिए गए वाक्य को पढ़िए-

“संगीत में असीम शक्ति और अप्रत्याशित रचने की क्षमता होती है।”

इस वाक्य के आधार पर अनेक प्रश्न बनाए जा सकते हैं, जैसे-

1. लता मंगेशकर ने संगीत के विषय में क्या कहा?
2. लता मंगेशकर ने संगीत की क्या विशेषताएँ बताई हैं?
3. लता मंगेशकर ने संगीत की क्षमता का आकलन करते हुए क्या कहा?
4. उस्ताद अली अकबर खाँ और पंडित रविशंकर के कंसर्ट में हुई घटना से संगीत के बारे में क्या पता चलता है?

आपने देखा कि अनेक प्रश्नों का एक ही उत्तर हो सकता है और एक ही उत्तर से अनेक प्रश्न बनाए जा सकते हैं।

अब नीचे दिए गए उत्तरों से अधिक-से-अधिक प्रश्न बनाइए (कम-से-कम दो)-
प्रश्न 1.
उत्तर: ‘मंगलागौर’ जैसे लोक पर्वो में स्त्रियों के बीच गीत, नृत्य और सौहार्द का भाव झलकता था।
उत्तर:
प्रश्न (i) ‘मंगलागौर’ जैसे लोक पर्वों में किस प्रकार का भाव झलकता था?
प्रश्न (ii) ‘मंगलागौर’ जैसे लोग पर्वो का सामाजिक महत्त्व क्या था?

प्रश्न 2.
उत्तर : लता जी का मानना था कि तकनीकी प्रगति के बावजूद पुराने संगीतकारों की सादगी और गहराई अद्वितीय थी।
उत्तर:
प्रश्न (i) पुराने संगीतकारों की सादगी के बारे में लता जी के क्या विचार थे?
प्रश्न (ii) लता जी के अनुसार तकनीकी विकास होने के बाद भी पुराने संगीत में ऐसी कौन सी बात थी, जो आज भी बेमिसाल (अनोखी) है?

मेरे अनुभव मेरे विचार

अपने अनुभवों के आधार पर निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए-

प्रश्न 1.
“अगर कोई बात तुम्हें सही लगती है, तो उसे करो और किसी के आगे झुकने की जरूरत नहीं है।”

क्या आप किसी ऐसी स्थिति से गुजरे हैं जब आपको किसी सही बात पर अकेले खड़ा होना पड़ा हो? कब और क्यों?
उत्तर:
हाँ, कई बार ऐसी स्थिति आती है, जब हमें अपनी बात पर अकेले टिके रहना पड़ता है। उदाहरण के लिए, यदि कक्षा में कोई बच्चा किसी दूसरे को चिढ़ा रहा हो, तो सबके चुप रहने पर भी उसका विरोध करना सही है। हमें अकेले खड़े होने की हिम्मत इसलिए रखनी चाहिए, क्योंकि सच्चाई का साथ देना ही सबसे बड़ा धर्म और कर्त्तव्य है।

प्रश्न 2.
“बाबा ने जैसा सिखाया था, उस पर हम सभी भाई-बहनों ने चलने का प्रयास किया।”

आपके परिवार में भी कोई ऐसी सीख या नियम अवश्य होंगे जिनका पालन आप किसी के याद दिलाए बिना स्वत: करते होंगे, उनके विषय में बताइए।
उत्तर:
हमारे परिवार में बड़ों का सम्मान करना और सुबह उठकर उन्हें प्रणाम करना एक ऐसी सीख है, जिसे सभी स्वत: करते हैं। इसी तरह, घर में जूते-चप्पल बाहर उतारना और भोजन करने से पहले हाथ धोना जैसे नियमों का पालन हम अपनी जिम्मेदारी समझकर स्वत: ही करते हैं।

प्रश्न 3.
“पहले दिन गुड़ बाँधने के बाद नौ दिन तक उत्सव मनाया जाता है।”

आप भी अपने घर में किसी पारंपरिक पर्व को विशेष तरीके से मनाते होंगे। उसका वर्णन कीजिए।
उत्तर:
हमारे घर में दीपावली का पर्व बहुत ही विशेष तरीके से मनाया जाता है । उस दिन पूरा परिवार मिलकर घर की सजावट करता है और शाम को मिट्टी के दीये जलाकर पूजा की जाती है। इसके बाद सभी साथ बैठकर पारंपरिक पकवानों का आनंद लेते हैं, जो आपसी प्रेम को बढ़ाता है।

प्रश्न 4.
“बिल्कुल ठेठ गँवई अंदाज़ में यह मंगलागौर का उत्सव मनाया जाता है, मगर आहिस्ता आहिस्ता वह भी अब खत्म हो रहा है।”

पाठ में आपने पढ़ा कि लता मंगेशकर के बचपन से अब तक उत्सवों से जुड़ी अनेक परंपराएँ बदल रही हैं। कौन-कौन सी परंपराएँ बदल गई हैं? अपने घर परिवार में बातचीत करके पता लगाइए कि विभिन्न त्योहारों को मनाने के तरीकों में कौन-कौन से बदलाव आ रहे हैं?
उत्तर:
समय के साथ त्योहारों को मनाने का तरीका काफी बदल गया है। पहले जहाँ लोग मिल-जुलकर लोकगीत गाते थे और पारंपरिक तरीके से उत्सव मनाते थे, अब उनका स्थान लाउडस्पीकर और इंटरनेट ने ले लिया है।

आपसी मेल-जोल की जगह अब लोग फोन पर संदेश भेजकर ही औपचारिकता पूरी कर लेते हैं। कई पुरानी परंपराएँ और लोक उत्सव वर्तमान में धीरे-धीरे कम होते जा रहे हैं।

विधा से संवाद

साक्षात्कार की पड़ताल

प्रश्न 1.
‘ऐसी भी बातें होती हैं’ एक साक्षात्कार है। साक्षात्कार में एक व्यक्ति प्रश्न पूछता है और दूसरा व्यक्ति उन प्रश्नों के उत्तर देता है। साक्षात्कार विधा के कुछ मुख्य बिंदु आगे दिए गए हैं। इस साक्षात्कार में से इन मुख्य बिंदुओं को रेखांकित करने वाली पंक्तियों को ढूँढकर लिखिए।
Class 9 Hindi Ganga Chapter 4 Question Answer ऐसी भी बातें होती हैं 2
उत्तर:
साक्षात्कार के मुख्य बिंदु और उनसे संबंधित पंक्तियाँ निम्नलिखित हैं।
Class 9 Hindi Ganga Chapter 4 Question Answer ऐसी भी बातें होती हैं 3
Class 9 Hindi Ganga Chapter 4 Question Answer ऐसी भी बातें होती हैं 4

प्रश्न 2.
“मैं कोशिश करूँगी कि जो कुछ भी मैंने संगीत में रहते हुए जाना है, उसे आपको बता सकूँ।”

इस कथन से साक्षात्कार की शैली के विषय में क्या पता चलता है- क्या यह औपचारिक संवाद है या आत्मीय बातचीत? अपने विचार तर्क सहित लिखिए।
उत्तर:
लता जी के इस कथन से पता चलता है कि यह साक्षात्कार केवल एक औपचारिक सवाल जवाब का सिलसिला नहीं है, बल्कि एक आत्मीय और सरल बातचीत है। ‘कोशिश करूंगी’ और ‘बता सकूँ’ जैसे शब्दों का प्रयोग यह दर्शाता है कि वे अपने अनुभव बहुत ही विनम्रता और खुले मन से साझा कर रही हैं। इसमें किसी प्रकार का बनावटीपन नहीं है, जिससे पाठक को ऐसा महसूस होता है जैसे लता जी सीधे उनसे बात कर रही हों।

Class 9 Hindi Ganga Chapter 4 Question Answer ऐसी भी बातें होती हैं

आपका साक्षात्कार

प्रश्न 1.
“आप पूछिए, मैं आपके प्रश्नों का जवाब देने के लिए तैयार हूँ।”

प्रस्तुत पाठ में विश्व प्रसिद्ध व्यक्तित्व का साक्षात्कार दिया गया है। कल्पना कीजिए कि आप भी लता मंगेशकर के इस साक्षात्कार में उपस्थित हैं। आप लता जी से कौन-कौन से अलग प्रश्न पूछते और क्यों?
उत्तर:
यदि मैं इस साक्षात्कार में उपस्थित होता होती, तो लता जी से निम्न प्रश्न पूछता/ पूछती

  1. जीवन में ऐसा कौन-सा एक गाना है, जिसे गाते समय आप स्वयं भावुक हो गई हों और क्यों?
  2. हजारों गीत गाने के बाद भी क्या आपने कभी किसी गीत को गाने से मना किया और उसका क्या कारण था?
  3. आज के युवा संगीतकारों और गायकों को आप क्या संदेश देना चाहेंगी?
  4. आपकी आवाज की पहचान बनाए रखने के लिए आपने अपने जीवन में क्या-क्या नियम बनाए थे?

विषयों से संवाद

प्रश्न 1.
“एक स्टूडियो से दूसरे और तीसरे स्टूडियो के चक्कर में ही पूरा दिन बीत जाता था।”

वर्ष 1942 में अपने पिता की मृत्यु के बाद लता मंगेशकर ने अकेले अपनी माँ और छोटे भाई-बहनों की देखभाल की और अपने घर को सँभाला। उस समय उनकी आयु मात्र 13 वर्ष थी। तब महिलाओं का फिल्मों में काम करना अच्छा नहीं माना जाता था। उस समय सुबह से रात तक एक स्टूडियो से दूसरे स्टूडियो भागते हुए लता जी के एक दिन की कल्पना कीजिए। इस भागदौड़ में वे किन-किन चुनौतियों का सामना करती होंगी?

(संकेत- भोजन, यात्रा – भाड़ा, सुरक्षा, थकान आदि)
उत्तर:
उस दौर में लता जी के एक दिन की भागदौड़ में निम्न तरह की चुनौतियाँ रही होंगी

  1. भोजन – सुबह से रात तक की व्यस्तता में समय पर खाना मिलना बहुत मुश्किल था।
  2. यात्रा-भाड़ा – एक स्टूडियो से दूसरे स्टूडियो जाने के लिए पैसे जुटाने पड़ते थे।
  3. सुरक्षा – उस जमाने में फिल्मों में काम करने वाली महिलाओं को समाज अच्छी नजर से नहीं देखता था।
  4. सामाजिक दबाव – महिलाओं के फिल्मों में काम करने को अनुचित माना जाता था।
  5. शारीरिक थकान सुबह से रात तक लगातार गाना होता था, जो बहुत थका देने वाला था।

इन सब चुनौतियों के बावजूद लता जी का एकमात्र लक्ष्य था कि वे परिवार का पेट पाल सकें।

प्रश्न 2.
“पहले के दौर में पुरुष और स्त्री आवाज़ों के कोरस हम लोगों के गीतों के साथ ही रेकॉर्ड होते थे। भले ही वह गाना डुएट हो या फिर कोई सोलो सांगा”

अपने घर, आस-पड़ोस, समुदाय, विद्यालय में होने वाले उन कार्यों के विषय में बताइए, जिसमें सहयोग और सामूहिकता की आवश्यकता होती है।
उत्तर:
ऐसे अनेक कार्य होते हैं जिनमें विभिन्न स्तरों पर सहयोग की आवश्यकता होती है। जैसे- घर आस-पड़ोस, समुदाय, विद्यालय आदि में विभिन्न प्रकार के कार्य सामूहिक होते हैं।

घर – घर में प्रायः सभी कार्य आपसी सहयोग से होते हैं जैसे- धन कमाना, खाना बनाना, सफाई इत्यादि। इसके अतिरिक्त जन्मदिन मनाना, विवाह की वर्षगाँठ मनाना अथवा दुखद परिस्थितियों में भी आपसी सहयोग से कार्य होता है।

आस-पड़ोस – कीर्तन, धार्मिक अनुष्ठान, सामूहिक रूप से किसी के सुख-दुख में शामिल होना इत्यादि सामूहिक सहयोग के कार्य होते हैं।

समुदाय – समुदाय में प्रायः संचालित करने वाला वर्ग मिलकर प्रत्येक कार्य को रूप देते हैं जैसे- कोई सांस्कृतिक कार्य का आयोजन, स्वच्छता एवं जागरूक आयोजन, पर्व इत्यादि हेतु मेले व अन्य कार्यक्रम का आयोजन, स्वास्थ्य संबंधी शिविर इत्यादि का आयोजन। प्रस्तुत सभी कार्य सहयोग से पूर्ण होते हैं।

विद्यालय – विद्यालय में तो सभी कार्य सहयोग से होते हैं। अध्यापकों का बच्चों को मिलकर पढ़ाना अनेक उत्सवों में बच्चों का मिलकर भाग लेना, मिलकर पढ़ना, परीक्षा देना, खेल में भाग लेना इत्यादि।

विशेष – देखा जाए तो आपसी सहयोग से ही यह दुनिया चलती है। अकेले व्यक्ति से न तो परिवार निर्मित होगा और न ही विद्यालय, समुदाय या समाज।

शास्त्रीय संगीत

प्रश्न 1.
“फिर उसमें लंबी-लंबी रागदारी वाले गायन की भी परंपरा थी।”

रागदारी वाले गायन का अर्थ है- भारतीय शास्त्रीय संगीत आपने इस पाठ में संगीत से जुड़े अनेक शब्दों को पढ़ा है। शब्दकोश, इंटरनेट, पुस्तकालय और अपने शिक्षकों की सहायता से इनके अर्थ और उदाहरण खोजकर लिखिए-
Class 9 Hindi Ganga Chapter 4 Question Answer ऐसी भी बातें होती हैं 5
उत्तर:

शब्द अर्थ उदाहरण / विशेषता प्रयोग-संदर्भ
राग विशिष्ट ताल-लयमय ध्वनि जो मन को प्रसन्न करे राग भैरवी राग यमन, राग जयजयवंती प्रातः कालीन और सांध्यकालीन राग
सुर संगीत के सात स्वरों में से एक (सा, रे, ग, म, प, ध, नि) शुद्ध सुर में गाना वाद्य और स्वर दोनों में प्रयुक्त
बंदिश शास्त्रीय संगीत की स्थायी रचना जिसे बार-बार गाया जाता है खयाल की बंदिश ध्रुपद, खयाल, दुमरी में
अभंग महाराष्ट्र का भक्ति काव्य, विशेष छंद में लिखी भक्तिपूर्ण रचना संत तुकाराम के अभंग मराठी लोक-भक्ति परंपरा
सोहर बच्चे के जन्म के अवसर पर गाया जाने वाला मंगलगीत उत्तर भारत में प्रचलित स्त्रियाँ सामूहिक रूप से गाती हैं
फाग फागुन (होली) में गाया जाने वाला लोकगीत बृज का फाग होली के अवसर पर
बधावा मंगलाचार, बधाई के अवसर पर भेजा जाने वाला उपहार या गाया जाने वाला गीत जन्म पर बधावा गाना उत्तर भारत की परंपरा

प्रश्न 2.
“त्योहारों के संदर्भ में एक बात और ध्यान में आती है कि अधिकांश प्रदेशों में पर्वों व अनुष्ठानों से संदर्भित घर-घर गीत गाए जाने का प्रचलन रहा है।” आपने पढ़ा कि भारत में त्योहारों पर फाग, धमार, सोहर, बधावा, छठ के गीत आदि गाने की परंपरा है। अपने क्षेत्र में गाए जाने वाले ऐसे गीतों के विषय में अपने घर में पता कीजिए और एक गीत अपनी लेखन पुस्तिका में लिखिए।
उत्तर:
गीत जीवन में हर्षोल्लास के प्रतीक होते हैं विशेषकर जब घर में जन्मोत्सव अथवा विवाह के शुभ अवसर होते हैं तो ये गीत वातावरण में रंग भर देते हैं। हमारे घर में भी जब बड़ी बहन का विवाह तय हुआ तो विवाह के दिन मामा जी भात लेकर आए तब उन्हें दरवाजे पर ही रोक कर पहले उनका तिलक व आरती का कार्यक्रम हुआ फिर भात का गीत गाया गया, जो इस प्रकार था –

नई चाल को भात
उढ़इयो मेरे भाइय
ससुर को चाहे जो ले आना
सास है तब तू
लहंगा लाईयो भातइया नई चाल ……..
जेठ को चाहे जो ले आना
जेठानी है नखरेबाज तू
सूट लइयो भातइया नई चाल ………
देवर को चाहे जो ले आना
देवरानी है फैशनदार तू
प्लाजो लइयो भातइया नई चाल ……..
नन्देऊ को चाहे जो ले आना
नंद है गुस्सेबाज तू
जींस लइयो भातईया नई चाल ………

Class 9 Hindi Ganga Chapter 4 Question Answer ऐसी भी बातें होती हैं

साइबर सुरक्षा

“आज, जो स्थिति है और जिस तरह हमारी तकनीक विकसित हो चुकी है, उसमें अगर इन लोगों को काम करने का मौका मिलता, तब तो कमाल ही हो गया होता।”

प्रश्न 1.
आज तकनीकी विकास इतना अधिक हो चुका है कि अनेक धोखेबाज ठग कृत्रिम बुद्धिमत्ता का प्रयोग करके अपनी आवाज़ बदलकर लोगों के साथ धोखाधड़ी करते हैं। कक्षा में चर्चा कीजिए और बताइए कि साइबर सुरक्षा नियमों का प्रयोग करते हुए इस प्रकार की धोखाधड़ी से किस प्रकार बचा जा सकता है?
उत्तर:
आज के समय में तकनीक के बढ़ते प्रभाव के कारण साइबर अपराधों में भी वृद्धि हुई है। कृत्रिम बुद्धिमत्ता के माध्यम से आवाज बदलकर की जाने वाली धोखाधड़ी से बचने के लिए निम्नलिखित साइबर सुरक्षा नियमों का पालन किया जा सकता है

  • पहचान की पुष्टि करना – यदि किसी अपरिचित नंबर से कॉल आए और व्यक्ति किसी परिचित की आवाज में बात करे तो तुरंत विश्वास न करें। उस व्यक्ति से कोई ऐसी निजी जानकारी पूछें, जो केवल आपका असली परिचित ही जान सकता हो ।
  • अनजान लिंक पर क्लिक न करना – साइबर ठग अक्सर ईमेल या मैसेज के माध्यम से लुभावने या डराने वाले लिंक भेजते हैं। इन पर क्लिक करने से आपके फोन या कंप्यूटर की सुरक्षा खतरे में पड़ सकती है और आपका डेटा चोरी हो सकता है।
  • मजबूत पासवर्ड और टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन – अपने सभी ऑनलाइन खातों के लिए कठिन पासवर्ड रखें और ‘टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन’ चालू करें। इससे यदि किसी को आपका पासवर्ड पता भी चल जाए, तो भी वह आपके खाते तक नहीं पहुँच पाएगा।
  • वित्तीय जानकारी गुप्त रखना – अपनी बैंकिंग जानकारी, जैसे कि ओटीपी पिन या सीवीवी, कभी भी किसी के साथ साझा न करें। कोई भी बैंक या विश्वसनीय संस्था फोन पर ऐसी जानकारी नहीं माँगती है।

जागरूकता और रिपोर्ट – साइबर धोखाधड़ी की स्थिति में तुरंत अपने माता-पिता या बड़ों को सूचित करें। इसके साथ ही सरकार के साइबर क्राइम पोर्टल (www.cybercrime.gov.in) पर इसकी शिकायत दर्ज कराएँ, ताकि अन्य लोग इस ठगी से बच सकें।

हम ऐसे भी बोलते हैं

“वे बस हमको गंभीरता से देखते थे… मगर हम सभी समझ जाते थे कि हमको बुलाया किसलिए गया है।”

प्रश्न 1.
क्या आपके जीवन में भी कोई ऐसा व्यक्ति है, जो बिना कुछ बोले सिर्फ नजरों या संकेतों (हाव-भाव) से ही आपको समझा देता है? उस अनुभव के विषय में बताइए।
उत्तर:
हाँ, मेरे जीवन में भी ऐसे व्यक्ति हैं, जो बिना कुछ बोले केवल अपनी नजरों या हाव-भाव से अपनी बात समझा देते हैं। उदाहरण के लिए, मेरे पिताजी अक्सर अपनी आँखों के संकेतों से ही मुझे अनुशासन या किसी कार्य को करने का निर्देश दे देते हैं। एक बार जब घर में मेहमान आए थे और मैं शरारत कर रहा था, तब पिताजी ने केवल एक गंभीर दृष्टि से मुझे देखा और मैं तुरंत समझ गया कि मुझे शांत बैठकर शालीनता से व्यवहार करना है। यह अनुभव सिखाता है कि गहरे संबंधों में शब्दों से अधिक आँखों की भाषा प्रभावी होती है।

प्रश्न 2.
यदि कोई व्यक्ति बिना बोले (संकेत भाषा में) आपको कुछ समझा रहा है, तो वह आपके साथ और आप उसके साथ कैसा व्यवहार करेंगे?

(संकेत- धैर्य, जिज्ञासा, समानुभूति आदि)
उत्तर:
यदि कोई व्यक्ति बोल नहीं सकता, इस कारण वह अपनी बात इशारों से समझा रहा है, तो हम उससे सहानुभूति रखते हुए धैर्य से उसकी बात को समझने का प्रयास करेंगे। उसके द्वारा कही गई बात को जिज्ञासापूर्वक जानना चाहेंगे। हम उसके साथ प्रेमपूर्वक व्यवहार करेंगे और उसे यकीन दिलाएँगे कि हम उसकी बात समझना चाहते हैं। हम केवल यकीन ही नहीं दिलाएँगे, अपितु उसकी बातों को ध्यानपूर्वक समझेंगे भी।

सृजन

प्रश्न 1
“अगर हम समय के चक्र (टाइम मशीन) को घुमाकर वर्ष 1949-50 में ले जाएँ” कल्पना कीजिए कि आपके पास टाइम मशीन है। 1940-50 के दशक में जाकर लता जी से मिलिए और उनके साथ बिताए गए एक दिन का वर्णन डायरी के रूप में लिखिए। उस समय की वेशभूषा, भोजन, संगीत आदि का वर्णन अवश्य कीजिए।
उत्तर:
दिनांक 15 मार्च, 1950, मुंबई

आज टाइम मशीन से मैं वर्ष 1950 के मुंबई शहर पहुँची, जहाँ सड़कें कम चौड़ी थीं और लोग सफेद खद्दर और साड़ियाँ पहने हुए थे। मेरी लता जी से एक रिकॉर्डिंग स्टूडियो के बाहर मुलाकात हुई। वे सफेद साड़ी पहने थीं। स्टूडियो में माइक बहुत दूर रखा था और वे दबे पाँव उसके पास आकर गाती थीं।

यहाँ खाने में मराठी पोहा और चाय थी। उन्होंने एक राग गाया और उनकी आवाज सुनकर लगा जैसे दुनिया रुक गई। वे शाम होते ही घर की ओर निकल पड़ीं, क्योंकि परिवार उनकी पहली प्राथमिकता था। मैं यह दिन जीवन में कभी नहीं भूलूंगा।

प्रश्न 2.
“आप जैसे लोग अगर यह मानते हैं कि मैं अमर हूँ, तो यह मुझे मिलने वाले उस प्यार जैसा ही है।”

कल्पना कीजिए कि यह लता जी का अंतिम संदेश है- आप उस पर अपनी भावनात्मक प्रतिक्रिया एक अनुच्छेद के रूप में व्यक्त
कीजिए।
उत्तर:
लता जी का यह संदेश पढ़कर मन में एक अजीब सी भावना उठती है, जिसमें कृतज्ञता और विनम्रता दोनों हैं। जिस महान कलाकार की आवाज ने करोड़ों लोगों को जीने की प्रेरणा दी, वे अपनी अमरता का श्रेय अपनी प्रतिभा को नहीं, बल्कि जनता के प्यार को देती हैं।

यह उनकी महानता का सबसे बड़ा प्रमाण है। उनका यह संदेश हमें यह भी याद दिलाता है कि शरीर नहीं, बल्कि कर्म अमर होता है। हम सबको अपने जीवन में ऐसे काम करने चाहिए, जो हमारे जाने के बाद भी लोगों के दिलों में जीवित रहें।

भाषा से संवाद

व्याकरण की बात

मुहावरे

प्रश्न 1.
“मगर किसी के आगे जाकर हाथ नहीं पसारना है।”
उत्तर:
उपर्युक्त वाक्य में रेखांकित अंश मुहावरा है। हाथ पसारना या फैलाना का अर्थ है- कुछ माँगना या याचना करना। हाथों से जुड़े अनेक मुहावरे आपने पढ़े और सुने होंगे। ऐसे ही कुछ मुहावरे नीचे दिए गए हैं। इनका प्रयोग करते हुए वाक्य बनाइए-
• हाथ में आना
• हाथ का मैल होना
• हाथ से हाथ मिलाना
• हाथ साफ करना
• हाथ से निकल जाना
• हाथ धो बैठना
उत्तर:

मुहावरा अर्थ वाक्य प्रयोग
हाथ में आना अधिकार या कब्जे में आना परिश्रम करने पर सफलता हाथ में आ ही जाती है।
हाथ का मैल होना बहुत तुच्छ या नगण्य वस्तु उसके लिए यह काम हाथ का मैल है, वह चुटकियों में कर लेगा।
हाथ से हाथ मिलाना सहयोग करना, मिलकर काम करना यदि हम हाथ से हाथ मिलाकर काम करें, तो कोई काम मुश्किल नहीं।
हाथ साफ करना चोरी करना या काम निपटाना जेबकतरे ने भीड़ में उसका हाथ साफ कर दिया।
हाथ से निकल जाना नियंत्रण से बाहर हो जाना यदि समय रहते ध्यान नहीं दिया, तो मामला हाथ से निकल जाएगा।
हाथ धो बैठना सदा के लिए गँवा देना लापरवाही के कारण वह अपनी नौकरी से हाथ धो बैठा।

Class 9 Hindi Ganga Chapter 4 Question Answer ऐसी भी बातें होती हैं

हमारी भाषाएँ

प्रश्न 1.
“गाव गेला वाहुन, नाव गेला राहुन मतलब गाँव तो बह जाता है, लेकिन जो नाम है, वह रह जाता है।” आपने एक कहावत और उसका हिंदी में अर्थ पढ़ा। इस कहावत के अर्थ को अपने घर या क्षेत्र की भाषा अथवा भाषाओं में लिखिए।
उत्तर:
इस भाव को विभिन्न भाषाओं में इस प्रकार कहा जाता है
हिंदी में जग में रहना हो तो नाम कमाओ।
अवधी में देह जाई, नाम रही जाय।
भोजपुरी में ‘काया मिटी, कीरत रह जाई।

इन सभी कहावतों का एक ही भाव है कि शरीर एक दिन नष्ट हो जाता है, लेकिन अच्छे कर्म हमेशा याद रखे जाते हैं।

प्रश्न 2.
लता जी ने मराठी कहावत को हिंदी में समझाया। अब आप अपनी मातृभाषा की कोई कहावत चुनिए और उसका हिंदी में अनुवाद कीजिए। अनुवाद के बाद भाव में क्या परिवर्तन आया? लिखिए।
उत्तर:
मेरी मातृभाषा की एक प्रसिद्ध कहावत है- “अधजल गगरी छलकत जाय।”
हिंदी अनुवाद आधा भरा हुआ घड़ा अधिक छलकता है।
भाव में परिवर्तन अनुवाद के बाद इस कहावत के मूल भाव में कोई बड़ा परिवर्तन नहीं आता है। इसका अर्थ दोनों भाषाओं में एक ही रहता है कि जिस व्यक्ति के पास कम ज्ञान होता है, वह दिखावा अधिक करता है। अनुवाद के माध्यम से यह संदेश सरल और स्पष्ट रूप से समझ आ जाता है।

प्रश्न 3.
एक ‘सेतु चित्र’ बनाइए जिसमें दो किनारे हों- एक किनारे पर हिंदी और दूसरे किनारे पर अपने घर या क्षेत्र की भाषा। दोनों किनारों के बीच में ऐसे शब्द लिखिए जो दोनों भाषाओं में समान अर्थ रखते हैं।
उत्तर:
Class 9 Hindi Ganga Chapter 4 Question Answer ऐसी भी बातें होती हैं 6

गतिविधियाँ

प्रश्न 1.
“नाम रह जाएगा” वाक्य के लिए एक सुंदर पोस्टर बनाइए। इसके ऊपर ‘नाम रह जाता है…’ लिखिए और नीचे विभिन्न भारतीय
भाषाओं में ‘नाम’ शब्द (जैसे- नाव, नालो, नांठ, नाउँ, मिङ्, पेरु, नामम् आदि) लिखिए। साथ ही कक्षा में सब विद्यार्थी मिलकर एक प्रतिज्ञा लें। “हम हर भाषा का सम्मान करेंगे।”
उत्तर:
Class 9 Hindi Ganga Chapter 4 Question Answer ऐसी भी बातें होती हैं 7

प्रश्न 2.
कागज पर एक पेड़ का चित्र बनाइए। इसे नाम दीजिए- भाषा वृक्ष । इसकी जड़ में लिखिए- ‘भारतीय संस्कृति’; तने और शाखाओं पर लिखिए हिंदी, मराठी, तमिल, बांग्ला, गुजराती आदि । हर शाखा पर उस भाषा का एक प्यारा शब्द जोड़िए ।
उत्तर:
Class 9 Hindi Ganga Chapter 4 Question Answer ऐसी भी बातें होती हैं 8

प्रश्न 3.
समूह में मिलकर किसी विषय पर एक छोटा समाचार बुलेटिन तैयार कीजिए जिसमें हिंदी, अंग्रेजी और किसी क्षेत्रीय भाषा का प्रयोग हो। उदाहरण के लिए, एक विषय हो सकता है- ‘कला जो जोड़ती है, बाँटती नहीं।’
उत्तर:
यहाँ एक समाचार बुलेटिन का प्रारूप दिया गया है, जिसमें हिंदी, अंग्रेजी और क्षेत्रीय भाषा (मराठी चूँकि पाठ लता मंगेशकर जी पर आधारित है) का मिश्रण है:

समाचार बुलेटिन : ‘कला जो जोड़ती है, बाँटती नहीं-
• न्यूज एंकर : नमस्कार !आज के विशेष बुलेटिन में आपका स्वागत है। मैं हूँ (आपका नाम) और आज हम बात करेंगे, उस शक्ति की जो सरहदों, धर्मों और भाषाओं की दीवारों को गिरा देती है। जी हाँ, हम बात कर रहे हैं ‘कला’ की।

• संवाददाता : कला ही वह सूत्र है जो मानवता को एक साथ पिरोता है। ‘ऐसी भी बातें होती हैं’ पाठ में हमने देखा कि कैसे सुरों की मलिका लता मंगेशकर ने अपनी आवाज़ से पूरी दुनिया को एक किया।

चाहे वो हिंदी सिनेमा के गीत हों या शास्त्रीय संगीत, कला हमेशा दिलों को जोड़ने का काम करती है। लता जी ने न केवल हिंदी, बल्कि भारत की लगभग हर क्षेत्रीय भाषा में अपनी कला का जादू बिखेरा।

लता दीदी हमेशा कहती थीं कि ‘संगीत हे ईश्वराचे रूप आहे आणि ते माणसांना एकमेकांशी जोडते’ यानी संगीत ईश्वर का रूप है और यह इंसानों को एक-दूसरे से जोड़ता है।

• समाचार प्रस्तुतकर्ता : बिल्कुल सही। जब कोई कलाकार मंच पर होता है, तो दर्शक उसकी जाति या भाषा नहीं, बल्कि उसकी साधना देखते हैं। भाषाएँ अलग हो सकती हैं, पर सुरों की कोई भाषा नहीं होती। कला वह पुल है जो हमें नफरत की खाई से पार ले जाकर प्रेम की ज़मीन पर खड़ा करती है।

ताजा समाचारों के लिए जुड़े रहिए- कला को प्यार दें, इंसानियत को जोड़ें।

धन्यवाद!

प्रश्न 4.
भाषायी स्मृति पोटली

अपने परिवार में प्रयुक्त अलग-अलग भाषाओं के पाँच शब्द एकत्र कीजिए (जैसे-दादी मराठी बोलती हों, माँ हिंदी)। उन्हें एक ‘शब्द पोटली’ में कार्ड पर सजाइए।
उत्तर:
Class 9 Hindi Ganga Chapter 4 Question Answer ऐसी भी बातें होती हैं 9
Class 9 Hindi Ganga Chapter 4 Question Answer ऐसी भी बातें होती हैं 10

प्रश्न 5.
स्वर-कोलाज

लता जी के जीवन के प्रेरक वाक्यों और गीतों का चित्रमय कोलाज बनाइए।
उत्तर:
Class 9 Hindi Ganga Chapter 4 Question Answer ऐसी भी बातें होती हैं 11

प्रश्न 6.
समय-रेखा

लता जी के जीवन की महत्वपूर्ण घटनाएँ कालानुक्रम में दर्शाइए।
उत्तर:
लता मंगेशकर जी के जीवन की कुछ अन्य महत्वपूर्ण घटनाएँ और उनके वर्ष निम्नलिखित हैं-

  • 1929 : 28 सितंबर को इंदौर में जन्म (बचपन का नाम ‘हेमा’ था, बाद में ‘लता’ रखा गया)।
  • 1942 : पिता पंडित दीनानाथ मंगेशकर का निधन। इसी वर्ष उन्होंने अपनी पहली फिल्म ‘पहिली मंगलागौर (मराठी) में अभिनय और गायन किया।
  • 1943 : पहली बार हिंदी फिल्म ‘गजाभाऊ’ के लिए गाना गाया (‘माता एक सपूत की दुनिया बदल दे तू’)।
  • 1948: फिल्म ‘मजबूर’ के गाने ‘दिल मेरा तोड़ा’ से उन्हें पहली बड़ी पहचान मिली, जो मास्टर गुलाम हैदर के निर्देशन में था।
  • 1958 : फिल्म ‘मधुमती’ के गाने ‘आजा रे परदेशी’ के लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ पार्श्व गायिका का अपना पहला फिल्मफेयर पुरस्कार मिला।
  • 1963 : 27 जनवरी को दिल्ली के नेशनल स्टेडियम में तत्कालीन प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की उपस्थिति में प्रसिद्ध देशभक्ति गीत ‘ऐ मेरे वतन के लोगों’ गाया, जिसे सुनकर नेहरू जी की आँखों में आँसू आ गए थे।
  • 1969 : भारत सरकार द्वारा ‘पद्म भूषण’ से सम्मानित।
  • 1974 : दुनिया में सबसे अधिक गीत गाने के लिए ‘गिनीज बुक ऑफ रेकार्ड्स’ में उनका नाम दर्ज हुआ।
  • 1989 : भारतीय सिनेमा का सर्वोच्च सम्मान ‘दादा साहब फाल्के पुरस्कार’ प्रदान किया गया।
  • 1999 : भारत सरकार द्वारा ‘पद्म विभूषण’ से सम्मानित।
  • 2001 : उन्हें भारत के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न’ से नवाजा गया।
  • 2022 : 6 फरवरी को 92 वर्ष की आयु में मुंबई में उनका निधन हुआ। भारत सरकार ने उनके सम्मान में दो दिन के राष्ट्रीय शोक की घोषणा की।

Class 9 Hindi Ganga Chapter 4 Question Answer ऐसी भी बातें होती हैं

भाषा संगम

“उस दिन घर में संगीत की सभा होती थी।”

नीचे ‘संगीत’ शब्द के लिए संविधान की आठवीं अनुसूची में सम्मिलित कुछ भारतीय भाषाओं में प्रयुक्त शब्दों की सूची दी गई है।

संगीत (हिंदी); सङ्गीतम् (संस्कृत); संगीत (पंजाबी); मूसीकी, मौसिकी (उर्दू); मूसीकी, संगीत (कश्मीरी); संगीत ( सिंधी); संगीत कला (मराठी); संगीतकळा (ला) (गुजराती); संगीत (कोंकणी); संगीत (नेपाली); संगीत (बांग्ला); संगीत (असमिया); ईशै (मणिपुरी); संगीत (ओड़िआ); संगीतमु (तेलुगु); संगीतम्, इशै (तमिल); संगीतम् (मलयालम); संगीत (कन्नड़)।

• इनके अतिरिक्त यदि आप ‘संगीत’ शब्द को किसी और भाषा में भी जानते हैं तो उस भाषा में भी लिखिए।
• उपर्युक्त वाक्य को अपनी मातृभाषा में भी लिखिए।
https://shabd.education.gov.in/lexicon.jsp
उत्तर:
1. संगीत को संथाली और मैथिली भाषा में-
संथाली भाषा में (संगीत) – सैरंग
मैथिली भाषा में (संगीत) – संगीत

पंजाबी में : “ओह दिन घर विच संगीत दी सभा हुँदी सी”।
भोजपुरी में : “ओह दिन घर में संगीत के सभा होत रहत रहे”।
पूर्वांचल में : “उस दिन घर में गाना-बजाना होत रहा”।
राजस्थानी में : “ओ दिन घर में संगीत री सभा होत री।”
गुजराती में : “एक दिवस घरमा संगीतनी सभा चालती हती”।

खोजबीन

लता मंगेशकर से जान-पहचान

प्रश्न 1.
“जब मैं बड़ी हो जाऊँगी, तब मुझे भी ऐसे ही मेडल मिलेंगे।”

लता जी ने बचपन में मेडल पाने की कल्पना की और जीवन में अनगिनत पुरस्कार और मेडल प्राप्त भी किए। पता कीजिए कि उन्होंने जीवन भर में कौन-कौन से ‘मेडल’ और पुरस्कार प्राप्त किए?
उत्तर:
उन्हें प्राप्त कुछ प्रमुख सम्मान निम्नलिखित हैं:

  • भारत रत्न (2001) भारत का सर्वोच्च नागरिक सम्मान।
  • पद्म विभूषण (1999) और पद्म भूषण (1969) : कला के क्षेत्र में विशेष योगदान के लिए।
  • दादा साहब फाल्के पुरस्कार (1989) : भारतीय सिनेमा का सर्वोच्च सम्मान।
  • फ्रांस का सर्वोच्च नागरिक सम्मान (2010) : लीजन ऑफ ऑनर के नाइट।
  • राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार : 3 बार (सर्वश्रेष्ठ पार्श्वगायिका)
  • फिल्मफेयर लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड (1993)।
  • विशेष पदक : जैसा कि उन्होंने साक्षात्कार में कहा था, उन्हें विभिन्न रियासतों और संगीत सभाओं से स्वर्ण पदक भी प्राप्त हुए थे।
    विद्यार्थी इनके अलावा भी स्वयं खोजकर सूची बनाएँ।

प्रश्न 2.
पाठ में लता मंगेशकर ने कई फिल्मों और गीतों का उल्लेख किया है। इंटरनेट की सहायता से इनमें से किसी एक फिल्म और गीत को देखकर उसके विषय में अपने विचार लिखिए। आपको यह फिल्म और गीत कैसा लगा और क्यों?
उत्तर:
पाठ में वर्णित फिल्मों और गीतों में से मुझे ‘महल’ (1949) फिल्म का गीत ‘आएगा आने वाला सबसे अधिक प्रभावित करता है। इसके पीछे के मेरे विचार निम्नलिखित हैं-

फिल्म ‘महल’-
यह भारतीय सिनेमा की पहली ‘हॉरर’ या ‘सस्पेंस थ्रिलर ‘ फिल्मों में से एक मानी जाती है। इसकी कहानी पुनर्जन्म और एक पुराने महल में भटकती हुई आत्मा के इर्द-गिर्द घूमती है। इस फिल्म में अशोक कुमार और मधुबाला ने मुख्य भूमिका निभाई थी। मधुबाला की सुंदरता और उनके रहस्यमयी किरदार ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया था। उस दौर के हिसाब से इस फिल्म की लाइटिंग और छायांकन बहुत ही शानदार थी, जिसने महल के डरावने और रहस्यमयी माहौल को पर्दे पर बखूबी उतारा।

गीत ‘आएगा आने वाला’

लता जी की आवाज की जो ‘खनक’ और ‘स्पष्टता’ इस गीत में सुनाई देती है, उसने पार्श्वगायन के स्तर को बहुत ऊँचा उठा दिया। उनकी आवाज में एक अजीब-सी कशिश है जो सीधे दिल को छूती है। इस गीत का संगीत और गायन की शैली एक रहस्यमयी वातावरण पैदा करती है। गाने की शुरुआत में जिस तरह से ‘भटकाव’ और ‘इंतज़ार’ के भाव हैं, सुनने वाले को एक अलग ही दुनिया में ले जाते हैं।

यह फिल्म और गीत मुझे बहुत अच्छे लगे, क्योंकि मुझे रहस्यमयी कहानियाँ पसंद हैं। यह गीत मुझे इसलिए पसंद है क्योंकि यह न केवल एक बेहतरीन रचना है, बल्कि यह एक महान कलाकार के कठिन परिश्रम और उनकी अद्भुत प्रतिभा का जीवंत प्रमाण भी है।

यदि आप पुरानी फिल्मों और रहस्यमयी कहानियों के शौकीन हैं, तो यह फिल्म एक ‘क्लासिक’ अनुभव प्रदान करती है।

प्रश्न 3.
अब आप नीचे दी गई इंटरनेट कड़ी की सहायता से लता मंगेशकर द्वारा गाया हुआ गीत ‘ऐ मेरे वतन के लोगो’ सुन सकते हैं।
https://youtu.be/CF_RqQF99Iw?si=7CG_ zpv8XW5Hprmi
उत्तर:
छात्र स्वयं करें।
ऊपर दी गई इंटरनेट की कड़ी पर क्लिक करें और गीत सुनें।