दो बैलों की कथा Class 9 MCQ Hindi Chapter 1

Reviewing the Class 9 Hindi MCQ and Class 9 Hindi Ganga Chapter 1 दो बैलों की कथा MCQ Online Test with Answers before exams can boost your confidence.

Class 9 Hindi Chapter 1 MCQ दो बैलों की कथा

Class 9 Hindi दो बैलों की कथा MCQ

दो बैलों की कथा MCQ Questions – Class 9 Hindi Chapter 1 MCQ Online Test

दिए गए गद्यांशों और उन पर आधारित बहुविकल्पीय प्रश्नोत्तरों को पढ़िए।

गद्यांश (1)

जानवरों में गधा सबसे ज्यादा बुद्धिहीन समझा जाता है। हम जब किसी आदमी को परले दरजे का बेवकूफ कहना चाहते हैं, तो उसे गधा कहते हैं। गधा सचमुच बेवकूफ है या उसके सीधेपन, उसकी निरापद सहिष्णुता ने उसे यह पदवी दे दी है, इसका निश्चय नहीं किया जा सकता। गायें सींग मारती है, ब्याही हुई गाय तो अनायास ही सिंहनी का रूप धारण कर लेती हैं। कुत्ता भी बहुत गरीब जानवर है, लेकिन कभी-कभी उसे भी क्रोध आ ही जाता है; किंतु गधे को कभी क्रोध करते नहीं सुना, न देखा। जितना चाहो गरीब को मारो, चाहे जैसी खराब, सड़ी हुई घास सामने डाल दो, उसके चेहरे पर कभी असंतोष की छाया भी न दिखाई देगी।

बहुविकल्पी प्रश्न
प्रश्न 1.
जानवरों में सबसे बुद्धिहीन किस जानवर को समझा जाता ?
(क) गधे को
(ख) कुत्ते को
(ग) बैल को
(घ) गाय को
उत्तर:
(क) गधे को

दो बैलों की कथा (कहानी)
प्रश्न 2.
गधा कैसा नहीं है?
(क) सीध
(ख) निरापद
(ग) सहिष्णु
(घ) बेवकूफ़
उत्तर:
(घ) बेवकूफ़

प्रश्न 3.
सींग कौन-सा जानवर मारता है?
(क) गधा
(ख) गाय
(ग) बैल
(घ) घोड़ा
उत्तर:
(ख) गाय

प्रश्न 4.
सिंहनी का रूप कौन धारण कर लेती है?
(क) ब्याही हुई गाय
(ख) गधी
(ग) घोड़ी
(घ) कुतिया
उत्तर:
(क) ब्याही हुई गाय

प्रश्न 5.
असंतोष में ‘अ’ क्या है?
(क) उपसर्ग
(ख) प्रत्यय
(ग) मूलशब्द
(घ) समास
उत्तर:
(क) उपसर्ग

दो बैलों की कथा Class 9 MCQ Hindi Chapter 1

गद्यांश (2)

उसके चेहरे पर एक स्थायी विषाद स्थायी रूप से छाया रहता है। सुख-दुख, हानि-लाभ, किसी भी दशा में उसे बदलते नहीं देखा। ऋषियों-मुनियों के जितने गुण हैं, वे सभी उसमें पराकाष्ठा को पहुँच गए हैं; पर आदमी उसे बेवकूफ कहता है। सदगुणों का इतना अनादर कहीं नहीं देखा। कदाचित सीधापन संसार के लिए उपयुक्त नहीं है। देखिए न, भारतवासियों की अफ्रीका में क्या दुर्दशा हो रही है? क्यो अमरीका में उन्हें घुसने नहीं दिया जाता? बेचारे शराब नहीं पीते, चार पैसे कुसमय के लिए बचाकर रखते हैं, जी तोड़कर काम करते हैं, किसी से लड़ाई-झगड़ा नहीं करते, चार बातें सुनकर गम खा जाते हैं फिर भी बदनाम हैं। कहा जाता है, वे जीवन के आदर्श को नीचा करते हैं। अगर वे ईंट का जवाब पत्थर से देना सीख जाते, तो शायद सभ्य कहलाने लगते। जापान की मिसाल सामने है। एक ही विजय ने उसे संसार की सभ्य जातियों में गण्य बना दिया।

बहुविकल्पी प्रश्न
प्रश्न 1.
किसके चेहरे पर स्थायी विषाद छाया रहता है?
(क) गधे के
(ख) गाय के
(ग) बैल के
(घ) कुत्ते के
उत्तर:
(क) गधे के

प्रश्न 2.
ऋषि-मुनियों के गुण किसमें पराकाष्ठा में पहुँच गए हैं?
(क) गाय में
(ख) गधे में
(ग) बैल में
(घ) किसी में नहीं
उत्तर:
(ख) गधे में

प्रश्न 3.
भारतवासियों को कहाँ अपमान झेलना पड़ रहा है?
(क) अफ्रीका में
(ख) अमेरिका में
(ग) दोनों देशों में
(घ) चीन में
उत्तर:
(ग) दोनों देशों में

प्रश्न 4.
भारतीयों में कौन-सा गुण नहीं है?
(क) लड़ाई-झगड़ा करने का
(ख) बचत करने का
(ग) गम खा जाने का
(घ) जी-तोड़ काम करने का
उत्तर:
(क) लड़ाई-झगड़ा करने का

प्रश्न 5.
कथन-कारण का सही मेल बनाओ।
कथन – जापान को सभ्य जातियों ने गण्य बना दिया।
कारण – जापान ने युद्ध में विजय हासिल की।
विकल्प
(क) कथन सही है।
(ख) कारण गलत है।
(ग) कारण सही है, कथन गलत है।
(घ) कथन और कारण दोनों सही है।
उत्तर:
(घ) कथन और कारण दोनों सही है।

गद्यांश (3)

गधे का एक छोटा भाई और भी है और वह है बैल। जिस अर्थ में हम गधे का प्रयोग करते हैं, कुछ उसी से मिलते-जुलते अर्थ में ‘बछिया के ताऊ’ का भी प्रयोग करते हैं। कुछ लोग बैल को शायद बेवकूफों में सर्वश्रेष्ठ कहेंगे मगर हमारा विचार ऐसा नहीं है। बैल कभी-कभी मारता भी है, कभी-कभी अड़ियल बैल भी देखने में आता है और भी कई रीतियों से अपना असंतोष प्रकट कर देता है। अतएव उसका स्थान गधे से नीचा है।

बहुविकल्पी प्रश्न
प्रश्न 1.
गधे का छोटा भाई किसे बताया गया है?
(क) बैल को
(ख) घोड़े को
(ग) कुत्ते को
(घ) किसी को नहीं
उत्तर:
(क) बैल को

प्रश्न 2.
हम ‘बछिया का ताऊ’ किस अर्थ में करते हैं?
(क) सीधे-सादे के अर्थ में
(ख) मूर्ख के अर्थ में
(ग) ताकतवर के अर्थ में
(घ) मनमौजी के अर्थ में
उत्तर:
(क) सीधे-सादे के अर्थ में

प्रश्न 3.
कभी-कभी कैसा बैल देखने में आता है?
(क) मरखाना
(ख) अड़ियल
(ग) क और ख दोनों
(घ) सीधा
उत्तर:
(ग) क और ख दोनों

प्रश्न 4.
‘असंतोष’ शब्द में ‘अ’ क्या है?
(क) उपसर्ग
(ख) प्रत्यय
(ग) मूलशब्द
(घ) अन्य
उत्तर:
(क) उपसर्ग

प्रश्न 5.
‘अड़ियल’ शब्द कैसा है?
(क) तत्सम
(ख) तद्भव
(ग) देशज
(घ) विदेशी
उत्तर:
(ग) देशज

दो बैलों की कथा Class 9 MCQ Hindi Chapter 1

गद्यांश (4)

अपना यों बेचा जाया उन्हें अच्छा लगा या बुरा, कौन जाने, पर झूरी के साले को घर ले जाने में दाँतों पसीना आ गया। पीछे से हाँकता है तो वे दोनों पीदे को जोर लगाते। मारता तो सींग नीचे करके हुँकारते। अगर ईश्वर ने उन्हें वाणी दी होती, तो झूरी से पूछते तुम हम गरीबों को क्यों निकाल रहे हो? हमने तो तुम्हारी सेवा करने में कोई कसर नहीं उठा रखी। अगर इतनी मेहनत से काम न चलता था में तो और काम ले लेते। हमें तो तुम्हारी चाकरी में मर जाना कबूल था। हमने कभी दाने चारे की शिकायत नहीं की। तुमने जो कुछ खिलाया, वह सिर झुकाकर खा लिया, फिर तुमने हमें इस जालिम के हाथ क्यों बेच दिया?

बहुविकल्पी प्रश्न
प्रश्न 1.
गया के साथ जाने का दोनों बैलों ने विरोध किया-
(क) अड़कर व हुँकारकर
(ख) दाएँ-बाएँ भागकर
(ग) पीछे की तरफ जोर लगाकर
(घ) उपर्युक्त तीनों
उत्तर:
(घ) उपर्युक्त तीनों

प्रश्न 2.
दाएँ-बाएँ में समास है-
(क) तत्पुरुष
(ख) कर्मधारय
(ग) द्विगु
(घ) द्वंद्व
उत्तर:
(घ) द्वंद्व

प्रश्न 3.
इस गद्यांश में हीरा मोती की मनोभावना व्यक्त हुई है-
(क) झूरी के संग रहने की
(ख) स्वामिभक्त बने रहने की
(ग) झूरी के लिए जी-जान से परिश्रम करने की
(घ) उपरोक्त सभी
उत्तर:
(घ) उपरोक्त सभी

प्रश्न 4.
गया के साथ जाते समय दोनों बैलों के मन में था-
(क) विरोध का भाव
(ख) विद्रोह का भाव
(ग) अपनेपन का भाव
(घ) ‘क’ और ‘ख’ दोनों
उत्तर:
(घ) ‘क’ और ‘ख’ दोनों

प्रश्न 5.
पगहिया शब्द का अर्थ है-
(क) रस्सी
(ख) गर्दन
(ग) सींग
(घ) कोई नहीं
उत्तर:
(क) रस्सी

गद्यांश (5)

संध्या समय दोनों बैल अपने नए स्थान पर पहुँचे। दिनभर के भूखे थे। लेकिन जब नाँद में लगाए गए तो एक ने भी उसमें मुँह न डाला। दिल भारी हो रहा था। जिसे अपना घर समझ रखा था वह आज उनसे छूट गया था। यह नया घर, नया गाँव, नए आदमी, उन्हें बेगानों से लगते थे। दोनों ने अपनी मूक भाषा में सलाह की, एक दूसरे को कनखियों से देखा और लेट गए। जब गाँव में सोता पड़ गया तो दोनों ने जोर मार कर पगहे तुड़ा डाले और घर की तरफ चले । पगहे बहुत मजबूत थे। अनुमान न हो सकता था कि कोई बैल उन्हें तोड़ सकेगा, पर इस समय दोनों में दूनी ताकत आ गई थी। एक-एक झटके में रस्सियाँ टूट गईं।

बहुविकल्पी प्रश्न
प्रश्न 1.
संध्या के समय दोनों बैल कहाँ पहुँचे?
(क) अपने नए स्थान पर
(ख) गया के घर
(ग) क और ख दोनों
(घ) झूरी के घर
उत्तरः
(ग) क और ख दोनों

प्रश्न 2.
बैलों ने नाँद में मुँह क्यों नहीं डाला?
(क) नाँद में खाना नहीं था
(ख) उनका दिल भारी हो रहा था
(ग) वे थक गए थे
(घ) उन्हें भूख नहीं थी
उत्तरः
(ख) उनका दिल भारी हो रहा था

प्रश्न 3.
दोनों ने क्या-क्या काम किए?
(क) आपस में सलाह की
(ख) एक-दूसरे को कनखियों से देखा
(ग) वे लेट गए
(घ) उपर्युक्त सभी
उत्तरः
(घ) उपर्युक्त सभी

प्रश्न 4.
रात के समय बैलों ने क्या किया?
(क) अपने पगहे तोड़ डाले
(ख) अपने घर की तरफ भाग चले
(ग) क और ख दोनों
(घ) कुछ नहीं किया
उत्तरः
(ग) क और ख दोनों

प्रश्न 5.
कथन और कारण का सही मेल करो।
विकल्प
कथन – दोनों पगहे तुड़ा डाले।
कारण – पगहे बहुत मजबूत थे।
(क) कथन सही है, कारण गलत है।
(ख) कथन गलत है, कारण सही है।
(ग) दोनों गलत है।
(घ) दोनों सही है, पर कारण कथन की सही व्याख्या नहीं करता।
उत्तरः
(घ) दोनों सही है, पर कारण कथन की सही व्याख्या नहीं करता।

दो बैलों की कथा Class 9 MCQ Hindi Chapter 1

गद्यांश (6)

रात को जब बालिका रोटियाँ खिलाकर चली गई, दोनों रस्सियाँ थे। चबाने लगे, पर मोटी रस्सी मुँह में न आती थी। बेचारे बार-बार ज़ोर लगाकर रह जाते थे। सहसा घर का द्वार खुला और वही लड़की निकली। दोनों सिर झुकाकर उसका हाथ चाटने लगे। दोनों की पूँछें खड़ी हो गई। उसने उनके माथे सहलाए और बोली- खोले देती हूँ। चुपके से भाग जाओ, नहीं तो यहाँ लोग मार डालेंगे। आज घर में सलाह हो रही है कि इनकी नाकों में नाथ डाल दी जाएँ। उसने गाँव खोल दिया, पर दोनों चुपचाप खड़े रहे।

बहुविकल्पी प्रश्न
प्रश्न 1.
रात को बालिका किसलिए आई थी?
(क) बैलों को रोटियाँ खिलाने
(ख) बैलों को चारा खिलाने
(ग) बैलों की रस्सियाँ खोलने
(घ) बैलों को देखने
उत्तर:
(क) बैलों को रोटियाँ खिलाने

प्रश्न 2.
यह बालिका कौन थी?
(क) झूरी की बेटी
(ख) झूरी की पहली पत्नी से बेटी
(ग) सहृदय बालिका
(घ) अच्छी लड़की
उत्तर:
(ख) झूरी की पहली पत्नी से बेटी

प्रश्न 3.
बैलों की क्या प्रतिक्रिया हुई?
(क) वे बालिका का हाथ चाटने लगे
(ख) दोनों की पूँछ खड़ी हो गई
(ग) ‘क’ और ‘ख’ दोनों
(घ) वे खुश हो गए
उत्तर:
(ग) ‘क’ और ‘ख’ दोनों

प्रश्न 4.
बालिका ने क्या काम किया?
(क) बैलों के माथे सहलाए
(ख) उन्हें खोल दिया
(ग) क और ख दोनों
(घ) कुछ नहीं
उत्तर:
(ग) क और ख दोनों

प्रश्न 5.
घर में क्या योजना बन रही थी?
(क) बैलों की नाक में नाथ डाल दी जाए
(ख) इन्हें खाना न दिया जाए
(ग) इनको खूब तंग किया जाए
(घ) कुछ न किया जाए
उत्तर:
(क) बैलों की नाक में नाथ डाल दी जाए

गद्यांश (7)

दोनों मित्र जान हथेलियों पर लेकर लपके। साँड को भी संगठित शत्रुओं से लड़ने का तजुरबा न था। वह तो एक शत्रु से मल्लयुद्ध करने का आदी था। ज्यों ही हीरा पर झपटा, मोती ने पीछे से दौड़ाया। साँड उसकी तरफ मुड़ा, तो हीरा ने रगेदा । साँड चाहता था कि एक-एक करके दोनों को गिरा ले; पर ये दोनों भी उस्ताद थे। उसे वह अवसर न देते थे। एक बार साँड झल्लाकर हीरा का अंत कर देने के लिए चला कि मोती ने बगल से आकर पेट में सींग भोंक दिया। साँड क्रोध में आकर पीछे फिरा हीरा ने दूसरे पहलू से सींग चुभा दिया। आखिर बेचारा जख़्मी होकर भागा और दोनों मित्रों ने दूर तक उसका पीछा किया। यहाँ तक कि साँड बेदम होकर गिर पड़ा। तब दोनों ने उसे छोड़ दिया।

बहुविकल्पी प्रश्न
प्रश्न 1.
दोनों बैलों का सामना किससे हुआ?
(क) एक साँड से
(ख) एक भैंसे से
(ग) एक शेर से
(घ) एक भालू से
उत्तर:
(क) एक साँड से

प्रश्न 2.
साँड को किस काम का अनुभव नहीं था?
(क) मल्लयुद्ध का
(ख) संगठित शत्रुओं से लड़ने का
(ग) लपकने का
(घ) हमला करने का
उत्तर:
(ख) संगठित शत्रुओं से लड़ने का

प्रश्न 3.
साँड किस पर झपटा?
(क) हीरा पर
(ख) मोती पर
(ग) दोनों पर
(घ) किसी पर नहीं
उत्तर:
(क) हीरा पर

प्रश्न 4.
साँड के पेट में सींग किसने भौंका?
(क) हीरा ने
(ख) मोती ने
(ग) दोनों ने
(घ) किसी ने नहीं
उत्तर:
(ख) मोती ने

प्रश्न 5.
साँड की क्या हालत हुई?
(क) वह बेदम होकर गिर पड़ा
(ख) वह भाग गया
(ग) उसे हमला किया
(घ) कुछ नहीं किया
उत्तर:
(क) वह बेदम होकर गिर पड़ा