Students can read Class 7 Sanskrit Notes and Class 7 Sanskrit Chapter 3 Hindi Translation मित्राय नमः for easy chapter-wise revision.
Sanskrit Class 7 Chapter 3 Hindi Translation मित्राय नमः Summary
कक्षा 7 संस्कृत पाठ 3 हिंदी अनुवाद
Sanskrit Class 7 Chapter 3 Hindi Anuvad
छात्रा:- अहो ! योगिते त्वं प्रातः किं करोषि ?
योगिता:- अहं प्रतिदिनं प्रातः पित्रा सह उद्यानं गच्छामि।
छात्रा:- उद्याने किं करोषि भोः?
योगिता:- अहं तु भ्रमणं करोमि । किन्तु बहवः जनाः तत्र व्यायामं योगासनानि च कुर्वन्ति ।
छात्राः- अहो योगासनानि ! वयम् अपि ज्ञातुम् इच्छामः।
योगिता:- तर्हि वयं सर्वे योगशिक्षिकायाः समीपं गच्छामः । (सर्वे उत्साहेन योगशिक्षिकायाः समीपं गच्छन्ति)
हिन्दी अनुवाद
छात्रा – अरे! योगिता तुम सवेरे क्या करती हो?
योगिता – मैं प्रतिदिन सवेरे पिता के साथ बाग में जाती हूँ।
छात्रा – तुम बाग में क्या करती हो?
योगिता – मैं तो घूमती हूँ। किन्तु बहुत से लोग वहाँ व्यायाम और योगासन करते है।
छात्रा – अरे योगासन ! हमें भी जानने की इच्छा हैं।
योगिता – तो हम सब योगशिक्षिका पास जाते है।
(सभी उत्साह के साथ योगशिक्षिका के पास जाते हैं)
छात्राः – नमो नमः आचार्य !
आचार्या – शुभं भवतु । उपविशन्तु सर्वे ।
छात्रा:- आचार्य ! किम् अद्य भवान् अस्मान् योगासनं शिक्षयति ?
आचार्या- निश्चयेन, वदन्तु किम् आसनं शिक्षितुम् इच्छन्ति ?
योगिता – आचार्य ! अद्य सूर्यनमस्कारं शिक्षयतु ।
आचार्या- समीचीनम् । सूर्यनमस्कारः द्वादशानाम् आसनानां समाहारः अस्ति। प्रत्येकस्मात् सूर्यनमस्कारात् पूर्वम् एक: मन्त्रः भवति । तेषु प्रथमः मन्त्रः अस्ति-— ॐ मित्राय नमः’ इति ।
छात्रा:- आम् आचार्य ! वयं स्मरामः ……..।
आचार्या – अत्युत्तमम् ! मिलित्वा वदन्तु ।
छात्रा:- ॐ मित्राय नमः। ॐ रवये नमः । ॐ सूर्याय नमः । ॐ भानवे नमः । ॐ खगाय नमः । ॐ पूष्ण नमः । ॐ हिरण्यगर्भाय नमः । ॐ मरीचये नमः । ॐ आदित्याय नमः । ॐ सवित्रे नमः । ॐ अर्काय नमः। ॐ भास्कराय नमः । ॐ सवितृसूर्यनारायण य नमः। (सर्वान्ते)
हिन्दी अनुवाद
छात्रा – आचार्या नमस्कार ।
आचार्या- कल्याण हो ! सभी बैठिए ।
छात्रा- आचार्य ! क्या आज हमें आप योगासन की शिक्षा देंगें।
आचार्या – निश्चय ही बताओं किस आसन की शिक्षा लेनी है।
योगिता – आचार्य ! आज हमें सूर्य नमस्कार से शिक्षित कीजिए ।
आचार्या- ठीक है। सूर्यनमस्कार में बारह आसन होते है। प्रत्येक सूर्यनमस्कार के पहले एक मंत्र होता है। उनसे सबसे पहला मन्त्र है ॐ मित्राय नमः ।
छात्रा- हाँ आचार्य हमें याद हो गया।
आचार्या – बहुत ही अच्छा ! मिलकर बोले ।
छात्रा- ॐ मित्राय नमः।
- हे ! मित्र तुम्हें नमस्कार है । (मित्र सूर्य का एक नाम है जो सभी प्राणियों के लिए मित्र की तरह है ।)
- हे रवि! तुम्हें नमस्कार है ( रवि सूर्य का एक नाम है)
- हे सूर्य ! तुम्हें नमस्कार है।
- हे भानु तुम्हें नमस्कार है । ( भानु सूर्य का एक नाम है जो हमें प्रकाश देता है)
- हे खग ! तुम्हें नमस्कार है। (खग सूर्य का एक नाम है। )
- हे पूष्णे ! तुम्हें नमस्कार है। (पूष्णे सूर्य का एक नाम है।)
- हे हिरण्यगर्भ ! तुम्हें नमस्कार हैं। (हिरण्यगर्भ सूर्य का नाम है। )
- हे मरीचि ! तुम्हें नमस्कार है । (मरीच सूर्य का एक नाम है। )
- हे आदित्य ! तुम्हें नमस्कार है। (आदित्य सूर्य का एक नाम है । )
- हे सवित्र! तुम्हें नमस्कार है । ( सवित्र सूर्य का एक नाम है।)
- हे अर्काय ! तुम्हें नमस्कार है। ( अर्काय सूर्य का एक नाम है।)
- हे भास्कर ! तुम्हें नमस्कार है। (भास्कर सूर्य का एक नाम है ।) ( सबसे अन्त में) भगवान सूर्य और विष्णुनारायण को नमस्कार है।
आचार्या – अत्युत्तमम् । इदानीम् एकेन श्लोकेन सूर्यनमस्कारस्य बहूनि प्रयोजनानि वदामि । भवन्तः शृण्वन्तु अनुवदन्तु च।
आदित्यस्य नमस्कारान् ये कुर्वन्ति दिने दिने ।
आयुः प्रज्ञा बलं वीर्यं तेजस्तेषां च जायते ।
एवं योगासनेषु सूर्यनमस्कारः एकः श्रेष्ठः आसनक्रमः अस्ति । सूर्यनमस्कारेण शारीरिक, मानसिकम्, आध्यात्मिकं च बलं वर्धते । अतः वयं प्रतिदिनं सूर्यनमस्कारं करवाम | ‘स्वस्थं शरीरं स्वस्थं मनः ‘ च प्राप्नुवाम। अस्तु, पुनः अग्रिमकक्षायाम् अन्येषाम् आसनानां विषये ज्ञास्यामः ।
छात्रा:- धन्यवादाः आचार्य !
हिन्दी अनुवाद
आचार्या – बहुत ही उत्तम । अब मैं एक श्लोक के सूर्य नमस्कार के बहुत प्रयोजन (प्रयोग) बताती हूँ। आप सुने और पीछे बोले ।
जो व्यक्ति प्रतिदिन सूर्य को नमस्कार करता है उसकी आयु, बुद्धि, शक्ति, वीरता, और कान्ति (चमक) बढ़ती है।
योगासनों में सूर्य नमस्कार एक सर्वश्रेष्ठ आसन है। सूर्यनमस्कार के कारण शारीरिक, मानसिक और आध्यत्मिक बल की वृद्धि होती है। इसलिए हमें प्रतिदिन सूर्य नमस्कार करता है। स्वस्थ शरीर और स्वस्थ मन प्राप्त करते है। ठीक फिर से अगली कक्षा में अन्य आसनों के विषयों में ज्ञान प्राप्त करते हैं।
छात्रा – धन्यवाद आचार्य।