CBSE Class 6 Hindi Vyakaran विशेषण
विशेषण की परिभाषा
जो शब्द संज्ञा या सर्वनाम की विशेषता बताते हैं, उन्हें विशेषण कहते हैं; जैसे-सफेद, लंबी, बड़ी, दो, स्वादिष्ट आदि।
विशेष्य
विशेषण जिस शब्द की विशेषता बताते हैं, उन्हें विशेष्य कहते हैं; जैसे —सफेद गाय, इसमें ‘सफेद’ विशेषण तथा ‘गाय’ विशेष्य है।
प्रविशेषण
वे शब्द, जो विशेषण की भी विशेषता बताते हैं, उन्हें प्रविशेषण कहते हैं; जैसे-
- यह पुस्तक बहुत रोचक है।
- साहिल काफी समझदार है।
इन वाक्यों में बहुत और काफी प्रविशेषण हैं। ये क्रमशः रोचक तथा समझदार विशेषण शब्दों की विशेषता बता रहे हैं।
विशेषण के भेद
विशेषण के चार भेद हैं
- गुणवाचक विशेषण
- संख्यावाचक विशेषण
- परिमाणवाचक विशेषण
- सार्वनामिक विशेषण
गुणवाचक विशेषण
जिन शब्दों द्वारा संज्ञा और सर्वनाम के रंग-रूप, आकार, गुण-दोष, दशा, अवस्था, काल, गंध, स्वाद अदि विशेषता का पता चलता है, उसे गुणवाचक विशेषण कहते हैं; जैसे-
- मीठी वाणी सबको अच्छी लगती है।
- कौए ने शीतल जल पीकर प्यास बुझाई।
उपरोक्त वाक्यों में ‘मीठी’ वाणी की तथा ‘शीतल’ जल की विशेषता बता रहे हैं। अत; ये शब्द गुणवाचक विशेषण हैं।
गुणवाचक विशेषण निम्नलिखित की विशेषताएँ बताते हैं
- गुण परिश्रमी, सुंदर, सच्चा, ईमानदारी, उपकारी, दयालु, मुदुभाषी आदि।
- दोष आलसी, कामचोर, कुरूप, भद्दा, गंदा, झूठा, बेईमान, कृतष्न, क्रूर, निर्दयी, कडुभाषी आदि।
- स्थान अंदरूनी, भीतरी, बाहरी, ऊपरी, नागपुरी, जापानी, जयपुरी, इलाहाबादी आदि।
- आकार गोल, आयताकार, वर्गाकार, तिकोना, लंबा, ऊँचा आदि।
- रंग काला, पीला, सफेद, हरा, नीला आदि।
- स्वाद खट्टा-मीठा, तीखा, चटपटा आदि।
- गंध बदबूदार, सुगंधित आदि।
- समय दैनिक, क्षणिक, मासिक, वार्षिक, पाक्षिक आदि।
- दशा स्वस्थ, बीमार, ताजा, गरम, ठंडा, मुलायम, कठोर आदि।
- देशीय भारतीय, अंग्रेजी, विदेशी, देशी आदि।
संख्यावाचक विशेषण
जिन शब्दों से संज्ञा और सर्वनाम की संख्या या उनके क्रम का बोध होता है, उन्हें संख्यांवाचक विशेषण कहते हैं; जैसे-
मेरे पास पाँच कलम हैं। , मानसी सातवीं में पढ़ती है। उपरोक्त वाक्यों के रेखांकित अंशों ‘पाँच’ तथा ‘सातर्वी’ अपने-अपने विशेष्य की संख्या या क्रम के बारे में बता रहे हैं। अत: ये संख्यावाचक विशेषण हैं।
संख्यावाचक विशेषण के दो भेद होते हैं
निश्चित संख्यावाचक विशेषण जिन शब्दों से विशेष्य की निश्चित संख्या या क्रम का बोध होता है, उन्हें निश्चित संख्यावाचक विशेषण कहते हैं; जैसे-
- कक्षा में तीस छात्र है।
- वह दूसरी कक्षा में पढ़ता है।
अनिश्चित संख्यावाचक विशेषण जिन शब्दों से विशेष्य की निश्चित संख्या का बोध नहीं होता है, उन्हें अनिश्चित संख्यावाचक विशेषण कहते हैं; जैसे-
- कई कवियों की कविताएँ बहुत अच्छी थी।
- दंगें से बहुत-से लोग प्रभावित हुए।
परिमाणवाचक विशेषण
जिन शब्दों से विशेषण की मात्रा (माप-तौल) का ज्ञान होता है, उसे परिमाणवाचक विशेषण कहते हैं; जैसे-
- कुछ चावल चूहे खा गए।
- मुझे तीन मीटर कपड़ा चाहिए।
उपरोक्त वाक्यों के रेखांकित अंश ‘कुछ’ तथा ‘तीन मीटर’ से उनके विशेष्य की मात्रा का बोध हो रहा है। अत: ये परिमाणवाचक विशेषण हैं। परिमाणवाचक विशेषण के दो भेद होते हैं
निश्चित परिमाणखाचक विशेषण जो विशेषण शब्द अपने विशेष्य की निश्चित मात्रा का बोध कराते हैं, उन्हें निश्चित परिमाणवाचक विशेषण कहते हैं; जैसे-
- रजनी ने तीन दर्जन केले खरीदे।
- रोशन ने दो मीटर कपड़ा खरीदा।
अनिश्चित परिमाणवाचक विशेषण जो विशेषण शब्द अपने विशेष्य की निश्चित मात्रा का बोध नहीं कराते हैं, उन्हें अनिश्चित परिमाणवाचक विशेषण कहते हैं; जैसे-
- यहाँ से ढेर सारा कूड़ा उठाया गया।
- गोदाम में बहुत सारा अनाज चूहे खा गए।
सार्वनामिक विशेषण
जो सर्वनाम शब्द संज्ञा से पूर्व आकर किसी व्यक्ति, वस्तु, स्थान आदि की ओर संकेत करते हैं, उन्हें सार्वनामिक विशेषण कहते हैं। इन्हें संकेतवाचक विशेषण भी कहा जाता है; जैसे-
- यह विद्यालय दूर-दूर तक प्रसिद्ध है।
- वे मजदूर बहुत परिश्रमी हैं।
उपरोक्त वाक्यों के रेखांकित अंश ‘यह’, ‘वे’ अपने विशेष्य की ओर संकेत कर रहे हैं। अत: ये सार्वनामिक या संकेतवाचक विशेषण हैं।
विशेषण शब्दों की रचना
विशेषण शब्दों की रचना संज्ञा, सर्वनाम, क्रिया और अव्यय शब्दों में प्रत्यय लगाकर की जाती है।
संज्ञा से विशेषण बनाना
सर्वनाम से विशेषण बनाना
क्रिया से विशेषण बनाना
अव्यय से विशेषण बनाना
विशेषण की अवस्थाएँ
किसी व्यक्ति या वस्तु के गुण-दोष की तुलना अन्य व्यक्ति या वस्तु से करना अवस्था कहलाता है। विशेषण की तीन अवस्थाएँ होती है
मूलावस्था इस अवस्था में संज्ञा या सर्वनाम की सामान्य विशेषता बताई जाती है; जैसे-
- कमल का फूल सुंदर होता है।
- भीम एक शक्तिशाली पुरुष था।
उत्तराबस्था इस अवस्था में किसी व्यक्ति या वस्तु के गुण-दोष की तुलना दूसरे व्यक्ति या वस्तु के उसी गुण-दोष से की जाती है; जैसे-
- कमल का फूल चंपा के फूल से अधिक सुंदर होता है।
- भीम दुयोंधन से अधिक शक्तिशाली था।
उत्तमावस्था इस अवस्था में किसी व्यक्ति या वस्तु के गुण-दोषों को सभी व्यक्तियों या वस्तुओं के गुण-दोषों से बढ़कर बताया जाता है; जैसे-
- कमल का फूल सबसे अधिक सुंदर होता है।
- भीम सबसे अधिक शक्तिशाली था।
विशेषण शब्दों की तुलना एवं अवस्थाएँ
जो विशेषण तत्सम होते हैं, प्राय: उनकी उत्तरावस्था तथा उत्तमावस्था दर्शांने के लिए उनके आगे क्रमशः प्रत्यय ‘तर’ तथा ‘तम’ लगा देते हैं; जैसे-
मूलावस्था | उत्तरावस्था | उत्तमावस्था |
चतुर | चतुरतर | चतुरतम |
दीर्घ | दीर्घतर | दीर्घतम |
लघु | लघुतर | लघुतम |
सुंदर | सुंदरतर | सुंदरतम |
न्यून | न्यूनतर | न्यूनतम |
उच्च | उच्चतर | उच्चतम |
निकट | निकटतर | निकटतम |
विशेषण से संबंधित अन्य प्रमुख बातें
- तत्सम (संस्कृत) विशेषणों के रूप लिंग के अनुसार बदलते हैं:
जैसे-धनवान-थनवती, गुणवान-गुणवती, विद्वान-विदुषी - जिन विशेषण के अंत में अ, ई, उ और ऊ होता है, उन पर विशेष्य के लिंग व वचन का कोई प्रभाव नहीं पड़ता;
जैसे-घीमार लड़का, बीमार लड़के, बीमार लड़की, बीमार लड़कियाँ, पीली गाड़ी, पीली गाड़ियाँ, दयालु राजा, दयालु रानी, दयालु रानियों, झगड़ालू लड़का, झगड़ालू लड़के। - आकारांत वाले विशेषण विशेष्य के लिंग व वचनानुसार बदल जाते हैं;
जैसे-सच्चा लड़का, सच्चे लड़के, सच्ची लड़कियों।
अभ्यास-प्रश्न
निम्नलिखित प्रश्नों के दिए गए विकल्पों में से सही विकल्प छाँटिए
प्रश्न 1.
विशेषण के कितने भेद होते हैं?
(क) दो
(ख) तीन
(ग) चार
(घ) पाँच
उत्तर:
(ग) चार
प्रश्न 2.
विशेषण की भी विशेषता बताता है
(क) विशेष्य
(ख) प्रविशेषण
(ग) विशेषक
(घ) क्रिया विशेषण
उत्तर:
(ख) प्रविशेषण
प्रश्न 3.
संख्यावाचक विशेषण के कितने भेद हैं?
(क) एक
(ख) दो
(ग) तीन
(घ) चार
उत्तर:
(ख) दो
प्रश्न 4.
गुणवाचक विशेषण का उदाहरण है
(क) भला
(ख) अधिक
(ग) कुछ
(घ) थोड़ा
उत्तर:
(क) भला
प्रश्न 5.
परिमाणवाचक विशेषण के कितने भेद हैं?
(क) एक
(ख) दो
(ग) तीन
(घ) चार
उत्तर:
(ख) दो
प्रश्न 6.
सार्वनामिक विशेषण का उदाहरण है
(क) काला
(ख) तीन किलो
(ग) कम
(घ) उसका
उत्तर:
(घ) उसका
प्रश्न 7.
निश्चित परिमाणवाचक विशेषण का उदुहुण कौन-सा है?
(क) दो गज जमीन
(ख) महान पुरुष
(ग) वीर पुरुष
(घ) नमकीन समोसा
उत्तर:
(क) दो गज जमीन
प्रश्न 8.
निश्चित संख्यावाचक विशेषण कौन-सा है ?
(क) चार बच्चे
(ख) सारा दूध
(ग) बहुत धन
(घ) काला कौआ
उत्तर:
(क) चार बच्चे
प्रश्न 9.
विशेषण किन शब्दों की विशेषता बताते हैं?
(क) संज्ञा
(ख) सर्वनाम
(ग) संझा एवं सर्वनाम
(घ) क्रिया
उत्तर:
(ग) संझा एवं सर्वनाम
प्रश्न 10.
गुणवाचक विशेषण के अंतर्गत क्या आता है?
(क) रंग
(ख) रूप
(ग) गुण-दोष, आकार, रूप-रंग
(घ) परिभाषा
उत्तर:
(ग) गुण-दोष, आकार, रूप-रंग
नीचे दिए गए कथन पर सही (✓) और गलत (✗) का निशान लगाइए
(क) विशेषण जिस शब्द की विशेषता बताते है, उन्हें विशेष्य कहते हैं।
उत्तर:
(✓)
(ख) विशेषण संज्ञा के स्थान पर प्रयुक्त होते हैं।
उत्तर:
(✗)
(ग) चमकीला संख्यावाचक विशेषण है।
उत्तर:
(✗)
(घ) तीन गुणवाचक विशेषण नहीं है।
उत्तर:
(✓)
(ङ) संज्ञा तथा सर्वनाम की विशेषता बताने वाले शब्दों को विशेषण कहते हैं।
उत्तर:
(✓)
कोष्ठक में दिए गए शब्दों के विशेषण बनाकर रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए
(क) वेंकट और स्वामी _________ (चाचा)
(ख) शेर _________ तथा _________ जानवर है। (हिंसा, जंगल)
(ग) भीम _________ रूप से ______ थे। (शरीर, बल)
(घ) ताजमहल एक प्राचीन _________ इमारत है। (इतिहास)
(ङ) विद्यार्थियों को _________ तथा _________ कहानियाँ पढ़नी चाहिए। (शिक्षा, ज्ञान)
उत्तर:
(क) चघेरे
(ख) हिंसक, जंगली
(ग) शारीरिक, बलवान
(घ) ऐतिहासिक
(ङ) शैक्षिक, ज्ञानवर्द्धक
नीचे दिए गए विशेष्यों के लिए उचित विशेषण लिखिए
(क) ________ बादल
(ग) ________ कलम
(ङ) ________ अध्यापिका
(ख) ________ लहरें
(घ) ________ धरती
(च) ________ घास
उत्तर:
(क) काले
(ख) ऊँची
(ग) सुंदर
(घ) गोल
(ङ) अच्छी
(च) हरी
दिए गए विशेषण और विशेष्यों का मिलान कीजिए
(i) सदाबहार – (क) पौधा
(ii) पालतू – (ख) मनुष्य
(iii) ईमानदार – (ग) वन
(iv) छोटा – (घ) साड़ी
(v) बनारसी – (ङ) पशु
(vi) गुलाबी – (च) पान
उत्तर:
(i) सदाबहार – (ग) वन
(ii) पालतू – (ङ) पशु
(iii) ईमानदार – (ख) मनुष्य
(iv) छोटा – (क) पौधा
(v) बनारसी – (च) पान
(vi) गुलाबी – (घ) साड़ी
नीचे लिखे विशेषण शब्दों की उत्तरावस्था तथा उत्तमावस्था लिखिए
(क) अधिक
(ख) उच्च
(ग) कठोर
(घ) महान
(ङ) सुंदर
(च) मुदु
उत्तर:
(क) अधिकत्तर, अधिकतम
(ख) उच्चतर, उच्चतम
(ग) कठोरतर, कठोरतम
(घ) महानतर, महानतम
(छ) सुंदरतर, सुंदरतम
(च) भृदुतर, मृदुतम
निम्नलिखित वाक्यों में विशेषण शब्दों को रेखांकित कीजिए और उनके भेद लिखिए
(क) वह कमजोर व्यक्ति है।
(ख) यह सभ्यता प्राचीन है।
(ग) रात को वे लोग क्या कर रहे थे?
(घ) यह दसवाँ घर है।
उत्तर:
(क) कमजोर, गुणवाचक दिशेषण
(ख) प्राचीन, गुणवाचक विशेषण
(ग) वे, सार्वनामिक विशेषण
(घ) दसवाँ, संख्यावाचक विशेषण
कोष्ठक में दिए गए क्रिया शब्दों से विशेषण बनाकर वाक्य पूर्ति कीजिए
(क) सचिन तेंदुलकर सर्वश्रेष्ठ है। (खेलना)
(ख) हमारा खेत नहीं है। (बिकना)
(ग) मेरा भाई बहुत है। (पड़ना)
(घ) आपका लड़का तो बहुत है। (कमाना)
उत्तर:
(क) खिलाड़ी
(ख) बिकाऊ
(ग) पढ़ाकू
(घ) कमाऊ
नीचे दिए गए प्रश्नों के संक्षिप्त उत्तर दीजिए
(i) विशेषण किसे कहते हैं? विशेषण के मेदों को उदाहरण देकर स्पष्ट कीजिए।
(ii) प्रविशेषण और विशेषण में क्या अंतर है?
(iii) विशेषण की मूलावस्था, उत्तरावस्था और उत्तमावस्था में अंतर बताइए।
(iv) विशेष्य से आप क्या समझते हैं? उदाहरण द्वारा स्पष्ट कीजिए।
(v) संख्यावाचक और परिमाणवाचक विशेषणों का अंतर प्रकट करने वाले तीन उदाहरण लिखिए।
(vi) सर्वनाम और संकेतवाचक विशेषण में अंतर स्पष्ट कीजिए।