CBSE Class 6 Hindi Vyakaran वाक्य-विचार
वाक्य की परिभाषा
वर्ण भाषा की सबसे छोटी इकाई है। जिस प्रकार वर्णों के सार्थक समूह से शब्द बनते हैं, उसी प्रकार शब्दों के सार्थक समूह से वाक्य बनते हैं। अत: हम कह सकते हैं कि शब्दों के सार्थक समूह को वाक्य कहते हैं; जैसे-
- आकाश में तारे चमक रहे हैं।
- स्तुति के हाथ में गुड़िया है।
वाक्य के अंग
वाक्य के दो अंग हैं
उद्देश्य वाक्य में जिसके बारे में कुछ कहा जाता है, उसे उद्देश्य कहते हैं; जैसे-
- मीरा गाना गा रही है।
- दिल्ली भारत की राजधानी है।
विधेय उद्देश्य के बारे में जो कहा जाता है, उसे विधेय कहते हैं; जैसे-
- मीरा गाना गा रही है।
- दिल्ली भारत की राजधानी है।
वाक्य के भेद
अर्थ के आधार पर भेद
अर्थ के आधार पर वाक्य के आठ भेद हैं
विधानवाचक जिस वाक्य के द्वारा क्रिया के करने या होने का बोध हो, उसे विधानवाचक वाक्य कहते हैं; जैसे-
- वर्षा हो रही है।
- आज बहुत गमी है।
निषेधवाचक जिस वाक्य में क्रिया के न होने का बोध हो, उसे निषेधवाचक वाक्य कहते हैं; जैसे-
- मुझे प्यास नहीं लगी है।
- आकाश में तारे नहीं चमक रहे हैं।
प्रश्नवाचक जिन वाक्यों में प्रश्न पूछा जाए, उन्हें प्रश्नवाचक वाक्य कहते हैं; जैसे-
- तुम कहाँ रहते हो?
- आज कितनी तारीख है?
आज्ञावाचक जिन वाक्यों द्वारा आज्ञा या अनुमति का बोध हो, उन्हें आज्ञावाचक वाक्य कहते हैं; जैसे-
- आप बाहर बैठिए।
- अपना पाठ पूरा करो।
संदेहवाचक जिन वाक्यों में कार्य के होने में संदेह या संभावना का बोध हो, उन्हें संदेहवाचक वाक्य कहते हैं; जैसे-
- शायद कल हमारी परीक्षा हो।
- हो सकता है वह आज आए।
इच्छावाचक जिन वाक्यों द्वारा वक्ता की इच्छा, अभिलाषा, मनोकामना, आशीर्वाद आदि का भाव प्रकट हो, ‘उन्हें इच्छावाचक वाक्य कहते हैं; जैसे-
- सदा स्वस्थ रहो।
- जन्मदिन की शुभकामनाएँ।
विस्मयादिवाचक जिन वाक्यों से हर्ष, शोक, आश्चर्य आदि भाव प्रकट हों, उन्हें विस्मयादिवाचक वाक्य कहते हैं; जैसे-
- अरे! ये कैसे हो गया।
- वाह! क्या बात है।
संकेतवाचक जिन वाक्यों का होना किसी शर्त या स्थिति पर आधारित हो, उन्हें संकेतवाचक वाक्य कहते हैं। इन वाक्यों में एक कार्य का होना दूसरे कार्य पर निर्भर करता है; जैसे-
- यदि वर्षा हुई, तो फसल अच्छी होगी।
- यदि टिकट मिला, तो मैं भी चला जाऊँगा।
रचना के आधार पर भेद
रचना के आधार पर वाक्य के तीन भेद हैं
सरल वाक्य जिस वाक्य में एक उद्देश्य तथा एक ही विधेय होता है, उसे सरल वाक्य कहते हैं; जैसे-
- गंगा हिमालय से निकलती है।
- मेरे नाना-नानी मुझे बहुत प्यार करते हैं।
संयुक्त वाक्य जिस वाक्य में दो-या-दो से अधिक स्वतंत्र वाक्य समुच्चयबोधक अव्यय से जुड़े होते हैं, उसे संयुक्त वाक्य कहते हैं; जैसे-
- मैं खेलने अवश्य आता, पर मेरे पैर में चोट लगी है।
- रुचि डॉक्टर बनना चाहती थी, लेकिन बन नहीं पाई।
मिभ्रित वाक्य जिस वाक्य में एक प्रधान वाक्य हो तथा एक-या-एक से अधिक आश्रित उपवाक्य हों, उसे मिश्रित वाक्य कहते हैं; जैसे-
- पिताजी ने कहा कि आज हम घूमने जाएँगे।
- जो मेहनत करता है वह सफल होता है।
यहाँ ‘पिताजी ने कहा’ तथा ‘वह सफल होता है’ प्रधान उपवाक्य हैं तथा ‘कि आज हम घूमने जाएँगे’ तथा ‘जो मेहनत करता है’ आश्रित उपवाक्य हैं।
उपवाक्य
संयुक्त और मिश्रित वाक्यों में एक से अधिक वाक्य समुच्चयझोधक या योजक शब्दों से जुड़े होते हैं। समुच्चयबोधक शब्दों से जुड़े इन वाक्यों को ही उपवाक्य कहते हैं।
उपवाक्य दो प्रकार के होते हैं
- स्वतंत्र या प्रधान उपवाक्य ये उपवाक्य स्वतंत्र होते हैं अर्थात् ये किसी भी योजक शब्द से जुड़े नहीं होते।
- आभ्रित उपवाक्य ये उपवाक्य प्रधान उपवाक्य पर निर्भर होते हैं तथा योजक शब्दों से जुड़े होते हैं।
आश्रित उपवाक्यों को प्रधान उपवाक्यों से जोड़ने के लिए क्योंकि, कि, जब-तब, जो, जैसा-वैसा, यदि, तो आदि योजक शब्दों का प्रयोग किया जाता है।
अभ्यास-प्रश्न
अर्थ के आधार पर निम्नलिखित वाक्यों का सही विकल्प चुनिए
प्रश्न 1.
तुम कब जाओगे?
(क) निघेधवाचक
(ख) विधानवाचक
(ग) प्रश्नवाचक
(घ) आज्ञावाचक
उत्तर:
(ग) प्रश्नवाचक
प्रश्न 2.
आपकी यात्रा मंगलमय हो।
(क) प्रश्नवाचक
(ख) इच्छावाचक
(ग) आज्ञावाचक
(घ) विधानवाचक
उत्तर:
(ख) इच्छावाचक
प्रश्न 3.
वांह ! कितना सुहावना मौसम है।
(क) विस्मयादिवाचक
(ख) इच्छावाचक
(ग) प्रश्नवाचक
(घ) निषेधवाचक
उत्तर:
(क) विस्मयादिवाचक
प्रश्न 4.
शायद वर्षा हो।
(क) विधानवाचक
(ख) संदेहवाचक
(ग) इच्छावाचक
(घ) प्रश्नवाचक
उत्तर:
(ख) संदेहवाचक
प्रश्न 5.
कल मैं विद्यालय नहीं आऊँगा।
(क) निषेधवाचक
(ख) इच्छावाचक
(ग) प्रश्नवाचक
(घ) विधानवाचक
उत्तर:
(क) निषेधवाचक
रचना के आधार पर वाक्यों का सही विकल्प चुनिए
प्रश्न 1.
मनोज ने घर जाकर अपने पिताजी के चरण-स्पर्श किए।
(क) सरल
(ख) मिश्रित
(ग) संयुक्त
उत्तर:
(क) सरल
प्रश्न 2.
बिनेश ने कहा कि मुझे यह शादी मंजूर नहीं है।
(क) मिश्रित
(ख) संयुक्त
(ग) संरल
उत्तर:
(क) मिश्रित
प्रश्न 3.
कुम्हार ने अपने चारों ओर देखा और फिर खेत से मिट्टी उठाने में लग गया।
(क) सरल
(ख) मिश्रित
(ग) संयुक्त
उत्तर:
(ग) संयुक्त
प्रश्न 4.
उस बड़ी बिल्ली को देखते ही मीना चिल्ला उठी।
(क) संयुक्त
(ख) सरल
(ग) मिश्रित
उत्तर:
(ख) सरल
प्रश्न 5.
जो व्यक्ति कल चर्च में आया था, वह शहर के निषिद्ध क्षेत्र में प्रवेश करने वाला था।
(क) मिश्रित
(ख) संयुक्त
(ग) सरल
उत्तर:
(क) मिश्रित
निम्नलिखित शब्दों का प्रयोग कर वाक्य बनाइए
साहस, विचार, उम्मीद, मेहनती, तड़पना
उत्तर:
- साहस मनुष्य को संकट के समय साहस से काम लेना चाहिए।
- विचार इस बात पर जरा विचार अवश्य करना।
- उम्मीद मुझे उनके आने की उम्मीद नहीं है।
- मेहनती मनुष्य को हमेशा मेहनती होना चाहिए।
- तड़पना बेचारा कुत्ता गाड़ी के नीचे आने के कारण तड़प-तड़पकर मर गया।
नीचे दिए गए वाक्यों में से उद्देश्य और विधेय अलग-अलग कीजिए
(क) जतिन महान क्रांतिकारी थे।
(ख) उन्हें सफलता नहीं मिली।
(ग) यशपाल भाई फोटो खींचते हैं।
(घ) वीर हनुमान ने सोने की लंका जला दी।
(ङ) मैने पुस्तक मेले से चार पुस्तकें खरीदीं।
उत्तर:
उद्देश्य – विधेय
(क) जतिन – महान क्रांतिकारी थे।
(ख) उन्हें – सफलता नहीं मिली।
(ग) यशपाल भाई – फोटो खींचते हैं।
(घ) वीर हनुमान ने – सोने की लंका जला दी।
(ङ) मैंने – पुस्तक मेले से चार पुस्तकें खरीदीं।
अर्थ की दृष्टि से निम्नलिखित वाक्यों के प्रकार लिखिए
(क) वह क्या कर रहा है?
(ख) उसका यहाँ आश मुश्किल है।
(ग) यदि तुम आते तो मैं जाता।
(घ) ईश्वर तुम्हें खुशी दें।
(ङ) सीता खाना खाती है।
उत्तर:
(क) प्रश्नवाचक
(ख) संदेहवाचक
(ग) संकेतवाचक
(घ) इच्छावाचक
(ङ) विधानवाचक
रचना की दृष्टि से निम्नलिखित वाक्यों के प्रकार लिखिए
(क) मैं सवेरे सैर करने जाती हूँ।
(ख) मैंने बहुत समझाया पर वह नहीं माना।
(ग) हम जैसे ही घर से निकले कि वर्षा होने लगी।
(घ) सुबह हुई और पक्षी चहचहाने लगे।
(ङ) मैं चाहती हूँ कि देश की सेवा करूँ।
उत्तर:
(क) सरल वाक्य
(ख) संयुक्त वाक्य
(ग) मिश्रित वाक्य
(घ) संयुक्त वाक्य
(ङ) मिश्रित वाक्य
रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए
संकेतवाचक, संदेहवाचक वाक्य, निषेधवाचक, दो, आश्रित
(क) जिन वाक्यों में संदेह या संभावना का बोध हो, उन्हें ______ कहते हैं।
(ख) ______ वाक्यों में शर्त या स्थिति अनिवार्य होती है।
(ग) उपवाक्य ________ प्रकार के होते हैं।
(घ) _______ उपवाक्य प्रधान उपवाक्य पर निर्भर होता है।
(ङ) _______ वाक्यों में क्रिया का निषेध होता है।
उत्तर:
(क) संदेहवाचक वाक्य
(ख) संकेतवाचक
(ग) दो
(घ) आश्रित
(ङ) निषेधवाचक
नीचे दिए कथन के आगे (✓) और (✗) का चिह्न लगाइए
(क) वर्णों का सार्थक समूह वाक्य होता है।
उत्तर:
(✗)
(ख) मिश्रित वाक्य में एक प्रधान उपवाक्य होता है।
उत्तर:
(✓)
(ग) आज्ञावाचक वाक्यों में अनुरोध का भी बोध होता है।
उत्तर:
(✓)
(घ) प्रश्न पूछ्छने वाले वाक्य संदेहवाचक वाक्य होते हैं।
उत्तर:
(✗)
(ङ) जिन वाक्यों में इच्छा या अभिलाषा हो, इच्छावाचक वाक्य कहलाते हैं।
उत्तर:
(✓)
दिए गए वाक्यों को निर्देशानुसार परिवर्तित कीजिए-
(क) तुम पुस्तक पढ़ते हो। (निषेधात्मक वाक्य)
(ख) तुम आज स्कूल नहीं गए थे। (विधानवाचक वाक्य)
(ग) वह कल दिल्ली आएगा। (संदेहवाचक वाक्य)
(घ) लतिका गाँव जाती है। (प्रश्नवाचक वाक्य)
(ङ) आप खाना खाएँगे। (आजावाचक वाक्य)
उत्तर:
(क) तुम पुस्तक नहीं पढ़ते हो।
(ख) तुम आज स्कूल गए थे।
(ग) शायद वह कल दिल्ली आएगा।
(घ) क्या लतिका गाँव जाती है ?
(ङ) आप खाना खाओ।
नीचे दिए गए प्रश्नों के उत्तर दीजिए
(i) वाक्य किसे कहते हैं?
(ii) वाक्य के कितने अंग होते हैं? सोदाहरण स्पष्ट कीजिए।
(iii) अर्थ के आधार पर वाक्य के कितने भेद होते हैं? उदाहरण सहित बताइए।
(iv) रचना के आधार पर वाक्यों को सोदाहरण परिभाषित कीजिए।