CBSE Class 6 Hindi Grammar वाच्य

CBSE Class 6 Hindi Vyakaran वाच्य

वाच्य का अर्थ एवं परिभाषा

वाच्य का अर्थ होता है-बोलने का विषय। क्रिया के जिस रूप से यह बोध हो कि वाक्य में कर्ता, कर्म या भाव में से किसकी प्रधानता है, उसे वाच्य कहते हैं; जैसे-

  • वह खेत जोतता है।
  • उसके द्वारा खेत जोता जाता है।
  • उससे खेत जोता जाता है।

वाच्य के भेद

कर्तृवाच्य

जिस वाक्य में कर्ता प्रधान होता है और क्रिया का प्रयोग कर्ता के अनुसार होता है, उसे कर्तृवाच्य कहते हैं; जैसे-

  • शारदा किताब पढ़ रही है।
  • मैंने पानी पी लिया।

यदि कर्ता के साथ ‘ने’ कारक चिह्ह आ जाए, तो क्रिया कर्म के अनुसार आती है, परंतु फिर भी वाक्य में कर्ता की ही प्रधानता रहती है। इसलिए ऐसे वाक्य भी’ कर्तृवाच्य ही होते हैं; जैसे-

  • राधा ने गीत गाया।
  • राधा ने एक कहानी लिखी।

कर्मवाच्य

जिस वाक्य में क्रिया का प्रयोग कर्म के अनुसार होता है तथा कर्म प्रधान होता है, उसे कर्मवाच्य कहते हैं। कर्मवाच्य में क्रिया का लिंग, वचन व पुरुष कर्म के अनुसार होते हैं।
इसमें कर्ता का लोप हो जाता है या कर्ता के बाद ‘से’ अथवा ‘के द्वारा’ का प्रयोग किया जाता है। कर्मवाच्य वाले वाक्यों में मुख्यत: सकर्मक क्रिया का प्रयोग होता है; जैसे-

  • मेरे से क्रिकेट खेला गया।
  • रानी द्वारा नदी में स्नान किया गया।

भाववाच्य

जिस वाक्य में कर्ता या कर्म प्रधान न होकर भाव की प्रधानता होती है, उसे भाववाच्य कहते हैं। ऐसे वाक्यों में क्रिया अंकर्मक, पुर्लिग, सदैव एकवचन तथा अन्य पुरुष में होती है; जैसे-

  • मुझसे चला नहीं जाता।
  • मदन से सोया नहीं जाता।

वाच्य-परिवर्तन

कर्तृवाच्य से कर्मवाच्य बनाना

कर्तृवाच्य से कर्मवाच्य बनाते समय निम्नलिखित बातों का ध्यान रखना चाहिए

  • कर्वंवाच्य की मुख्य क्रिया को सामान्य भूतकाल में परिवर्तित करना चाहिए।
  • कर्ता के साथ ‘से’, ‘द्वारा’ या ‘के द्वारा’ लगाना चाहिए।
  • क्रिया के परिवर्तित रूप के साथ-साथ काल, पुरुष, वचन तथा लिंग के अनुसार ‘जा’ क्रिया का रूप जोडना चाहिए।
  • यदि कर्म के साथ विभक्ति (को) लगी हो तो उसे हटा देना चाहिए।

कर्वृवाच्य – कर्मवाच्य

गोपाल पतंग उड़ाता है। – गोपास द्वारा पतंग उड़ाई जाती है।
सुनीता पत्र लिखती है। – सुनौता द्वारा पत्र लिखा ग्जाता है।
कृष्ण व्यापार करता है। – कृष्ण के द्वारा व्यापार किडा जाता है।
रमन सफाई करता है। – रमन द्वारा सफाई कीं जाती है।
प्रकाश अंगूर खाता है। – प्रकाश से अंगूर खाए जाते हैं।

कर्तृवाच्य से भाववाच्य बनाना

कर्तृवाच्य से भाववाच्य बनाने के लिए निम्नलिखित बोंतों को ध्यान में रखा जाना चाहिए

कर्ता के साथ ‘से’ या ‘के द्वारा’ का प्रयोगः करें।
मुख्य क्रिया, को सामान्य भूतकाल की क्रिया के एकवचन में बदलकर उसके साथ ‘जाता’ लगाएँ।
धातु (मूल क्रिया) के एकवचन, पुल्लिग, अन्य पुरुष का वर्ही काल लगाएँ, जो कर्तुवाच्य की क्रिया का है।

कर्तृवाच्य – भाववाच्य

गोविंद हँसता है। – गोविंद से हँसा जाता है
रवि रोता है। – रवि से रोया जाता है
सीता नहीं सोती। – सीता से सोया नहीं जातम
रेखा नहीं कृदनती। – रेखा के द्वारा कूदा नहीं जाता।

अभ्यास-प्रश्न

निम्नलिखित प्रश्नों के दिए गए विकल्पों में से सही विकल्प छाँटिए

प्रश्न 1.
वाच्य के कितने भेद होते हैं?
(क) दो
(ख) तीन
(ग) चार
(घ) पाँच
उत्तर:
(ख) तीन

प्रश्न 2.
किस वाच्य में कर्ता की प्रधानता होती है?
(क) कर्तुवाच्य
(ख) भाववाच्य
(ग) कर्मवाच्य
(घ) ये सभी
उत्तर:
(क) कर्तुवाच्य

प्रश्न 3.
‘मदन से सोया नहीं जाता’ में कौन-सा वाच्य है?
(क) कर्वृवाच्य
(ख) भाववाच्य
(ग) कर्मवाच्य
(घ) ये सभी
उत्तर:
(ख) भाववाच्य

प्रश्न 4.
मैंने पानी पी लिया।
(क) कर्मवाच्य
(ख) कर्तृवाच्य
(ग) भाववाच्य
(घ) ये सभी
उत्तर:
(ख) कर्तृवाच्य

प्रश्न 5.
कर्तृवाच्य में क्रिया किस के अनुसार आती है?
(क) कर्म के
(ख) क्रिया के
(ग) कर्ता के
(घ) इनमें से कोई नहीं
उत्तर:
(ग) कर्ता के

प्रश्न 6.
कर्मवाच्य में प्रयुक्त क्रिया का प्रयोग ____ के लिंग, वचन के अनुसार होता है।
(क) कर्ता
(ख) कर्म
(ग) भाव
(घ) ये सभी
उत्तर:
(ख) कर्म

प्रश्न 7.
भाववाच्य की क्रिया होती है
(क) एकवचन
(ख) अन्य पुरुष
(ग) पुल्लिग
(घ) ये सभी
उत्तर:
(घ) ये सभी

प्रश्न 8.
‘चलो, घूमने चला जाए’ वाक्य का वाच्य है
(क) कर्त्तवाच्य
(ख) कर्मवाच्य
(ग) भाववाच्य
(घ) इनमें से कोई नहीं
उत्तर:
(ग) भाववाच्य

प्रश्न 9.
भाववाच्य युक्त वाक्य किस विकल्प में है?
(क) राम पत्र लिखता है।
(ख) राम के द्वारा पत्र लिखा जाता है।
(ग) माँ से चला नहीं जाता।
(घ) दादा जी अखबार पढ़ते हैं।
उत्तर:
(ग) माँ से चला नहीं जाता।

प्रश्न 10.
कर्मवाच्य बनाते समय कर्ता के बाद ……. जोड़ देना चाहिए।
(क) से
(ख) में पर
(ग) पर द्वारा
(घ) ‘क’ और ‘ग’ दोनों
उत्तर:
(क) से

दिए गए वाक्यों में सही वाच्य्य परिवर्तन का चयन कीजिए कर्तृवाच्य्य

(i) (क) शेर द्वारा दहाड़ा जाता है।
(ख) विद्या अब घर ही पतृती है।
(ग) रमा से दौड़ा नहीं जाता।
उत्तर:
(ख) विद्या अब घर ही पतृती है।

(ii) (क) रीना पत्र पढ़ती है।
(ख) अनु द्वारा स्वेटर बुना गया।
(ग) माही से लिखा नहीं गया।
उत्तर:
(क) रीना पत्र पढ़ती है।

(iii) (क) हिरण से भागा गया।
(ख) आओ, अब खेला जाए।
(ग) नेहा कल अपनी सहेली से मिलने गई।
उत्तर:
(ग) नेहा कल अपनी सहेली से मिलने गई।

कर्मवाच्य –

(i) (क) उन्होंने मुझे यह बात अब्य तक नहीं बताई।
(ख) अनीता से खाया नहीं जाता।
(ग) मोहन द्वारा कहानी पढ़ी गई।
उत्तर:
(ग) मोहन द्वारा कहानी पढ़ी गई।

(ii) (क) अनुज द्वारा खेत जोता जाता है।
(ख) चिड़िया से उड़ा नहीं जाता।
(ग) नीना अक्षय से प्रेम करती है।
उत्तर:
(क) अनुज द्वारा खेत जोता जाता है।

(iii) (क) अक्षित पढ़ता नहीं है।
(ख) मोहन द्वारा नजीबाबाद जाया जाता है।
(ग) उनसे अब सहन नहीं होता।
उत्तर:
(ख) मोहन द्वारा नजीबाबाद जाया जाता है।

भाववाच्य –

(i) (क) मुझसे पढ़ा नहीं जाता।
(ख) मेरे द्वारा पढ़ा नहीं जाता।
(ग) मैं पद़ता नहीं हूँ।
उत्तर:
(क) मुझसे पढ़ा नहीं जाता।

(ii) (क) उन्होंने एक कहानी लिखी।
(ख) उनसे एक कहानी लिखी गई।
(ग) उनके द्वारा एक कहानी लिखी गई।
उत्तर:
(क) उन्होंने एक कहानी लिखी।

(iii) (क) आओ, अब दौड़ा जाए।
(ख) आओ, अब दौड़ते हैं।
(ग) आओ, हमारे द्वारा दौड़ा जाए।
उत्तर:
(ख) आओ, अब दौड़ते हैं।

सही कथन के सामने सही (✓) और गलत कथन के सामने (✗) गलत का चिह्न लगाइए

(क) जहाँ कर्ता या कर्म की नहीं क्रिया के अर्थ की प्रधानता होती है, कर्मवाच्य कहलाता है।
उत्तर:
(✗)

(ख) कर्मवाच्य में सकर्मक क्रिया का प्रयोग होता है।
उत्तर:
(✓)

(ग) भाववाच्य में क्रिया अन्य पुरुष में होती है।
उत्तर:
(✓)

(घ) कर्मवाच्य बनाते समय ‘से’ या ‘के द्वारा’ हटा दिया जाता है।
उत्तर:
(✗)

(ङ) मुझसे बैठा नहीं जाता। कर्तृवाच्य वाक्क्य है।
उत्तर:
(✗)

नीचे दिए गए वाक्यों के वाच्य बताइए

(क) मीना पुस्तक लिखती है।
(ख) रवि बेल रहा है।
(ग) सीता द्वारा गाना गाया जाता है।
(घ) बंदर से केले खाए जाते हैं।
(ङ) रेखा से चला नहीं जाता।
(च) निधि से काम नहीं किया जाता।
उत्तर:
(क) कर्तृवाच्य
(ख) कर्तृवाच्य
(ग) कर्मवाच्य
(घ) कर्मवाच्य
(ङ) भाववाच्य
(च) भाववाच्य

कर्तृवाच्य में बदलिए

(क) उससे भागा नहीं जाता।
(ख) कमला से लिखा नहीं जाता।
(ग) किसानों द्वारा फूल उमाए जाते हैं।
(घ) रेशमा’से किताबं पढ़ी जा सकती है।
(ङ) लड़के द्वारा पुस्तक खरीदी जा रही थी।
(च) माली द्वारा फूल तोड़े गए।
उत्तर:
(क) वह भागता नहीं है।
(ख) कमला लिखती नहीं है।
(ग) किसान फूल उगाते हैं।
(घ) रेशमा किताब पद़ सकती है।
(ङ) लड़का पुस्तक खरीद रहा था।
(च) माली ने फूल तोड़े।

कर्मवाच्य में बदलिए

(क) हम अब बाजार जाएँगे।
(ख) गीता खाना बनाती है।
(ग) अनीता ने बिस्कुट खाए।
(घ) गार्गी ने शास्त्रार्थ किया।
(उ) विधु ने एक निबंध लिखा।
उत्तर:
(क) हमारे द्वारा अब बाजार जाया जाएगा।
(ख) गीता द्वारा खाना बनाया जाता है।
(ग) अनीता द्वारा बिस्कुट खाए गए।
(घ) गार्गी द्वारा शास्त्रार्थ किया गया।
(ङ) विधु द्वारा एक निबंध लिखा गया।

दिए गए वाक्यों को कोष्ठक में दिए निर्देशानुसार बदलिए

(क) राधा पत्र लिखती है। (कर्मवाच्य)
(ख) मनु नाचती है। (भाववाच्य)
(ग) दिव्या भोजन बनाती है। (कर्मवाच्य)
(घ) मुझसे सोया नहीं जाता। (कर्तृवाच्य)
(ङ) अनु के द्वारा एक उपन्यास लिखा गया। (कर्तृवाच्य)
उत्तर:
(क) राधा द्वारा पत्र लिखा जाता है।
(ख) मनु से नाचा जाता है।
(ग) दिव्या द्वारा भोजन बनाया जाता है।
(घ) मैं सोती नहीं हूँ।
(ङ) अनु ने एक उपन्यास लिखा।

नीचे दिए गए प्रश्नों के संक्षिप्त उत्तर दीजिए

(i) वाच्य की परिभाषा उदाहरण सहित लिखिए।
(ii) वाच्य के भेद उदाहरण सहित स्पष्ट कीजिए।
(iii) भाववाच्य की क्रिया विशेषता बताते हुए उदाहरण भी लिखिए।
(iv) कर्तुवाच्य और कर्मवाच्य की क्रिया का अंतर उदाहरण सहित लिखिए।

Malhar Hindi Book Class 6 Solutions