Vachan Badlo Class 6 (वचन), part of Malhar Hindi Book Class 6 Solutions, covers Ekvachan and Bahuvachan rules with conversion examples and worksheet practice.
Vachan Badlo in Hindi Class 6 (वचन) – Ekvachan & Bahuvachan Worksheet
वचन की परिभाषा
शब्द के जिक्ष रूप से उसके एक या अनेक होने का बोध हो, उसे वचन कहते हैं। वचन के दो भेद होते हैं
1. एकवचन शब्द के जिस रूप से उसके एक होने का बोध हो, उसे एकवचन कहते हैं; जैसे-संतरा, लड़की, पतंग, घड़ी आदि।
2. बहुवचन शब्द के जिस रूप से उसके एक से अधिक होने का बोध हो, उसे बहुवचन कहते हैं; जैसे-संतरे, लड़कियाँ, पतंगें, घड़ियाँ आदि।
एकवचन से बहुवचन बनाने के नियम
1. स्त्रीलिंग संज्ञा शब्दों के अंत में ‘अ’ हो तो बहुवचन में ‘एँ’ हो जाता है।

2. पुल्लिग शब्द के अंत में ‘आ’ हो तो बहुवचन में .’ए’ हो जाता है।

स्त्रीलिंग शब्दों के अंत में ‘इ’ हो तो बहुवचन में ‘याँ’ जोड़ दिया जाता है। यदि ‘ई’ है तो ‘ई’ को ‘इ’ में बदलकर ‘याँ’ जोड़ दिया जाता है।

स्त्रीलिंग शब्दों के अंत में ‘या’ हो तो बहुवचन ‘याँ’ हो जाता है।

स्त्रीलिंग शब्दों के अंत में ‘एँ’ लगाकर भी बहुवचन रूप बनाया जाता है।

कभी-कभी एकवचन शब्दों के साथ वृंद, वर्ग, दल, जन, गण, लोग आदि जोड़कर भी बहुवचन बनाए जाते हैं।

संबोधन के लिए प्रयुक्त शब्दों में ‘यो’ या ‘ओ’ लगाया जाता है।
| एकवचन | बहुवचन |
| बच्चे! | बच्चो! |
| सज्जन! | सज्जनो! |
| लड़की! | लड़कियो! |
| बहन! | बहुनो |
वचन संबंधी विशेष बातें
किसी भी वाक्य में वचन की पहचान वाक्य में प्रयुक्त संज्ञा, सर्वनाम तथा क्रिया से होती है। इनके अनुसार ही विशेषण का रूप भी बदल जाता है।

– हिंदी में कुछ शब्द सदा एकवचन होते हैं; जैसे-वर्षा, जनता, चाय, पानी, आकाश आदि।
– कुछ शब्द सदा बहुवचन होते हैं; जैसे-आँसु, प्राण, हस्ताक्षर, दर्शन आदि।
– आदर देने के लिए बहुवचन का प्रयोग किया जाता है; जैसे-
(i) दादाजी सैर करने गए हैं।
(ii) डॉ. राजेंद्र प्रसाद भारत के प्रथम राष्ट्रपति थे।
– द्रव्यवाचक संज्ञा तथा भाववाचक संज्ञा का प्रयोग हमेशा एकवचन में होता है; जैसे-दूध नीचे गिर गया है। (द्रव्यवाचक संज्ञा) वहाँ लड़ाई हो रही है। (भाववाचक संज्ञा)
– जब किसी संज्ञा शब्द के साथ ने, में, को, से आदि कारक चिह्र लगे होते हैं, तो उसका बहुवचन बनाते समय संज्ञा के साथ ‘ओ’, जोड़ देते हैं; जैसे-
| एकवचन | बहुवचन |
| बच्चे ने खाना नहीं खाया। | बच्चों ने खाना नहीं खाया। |
| इस गुली से मत गुजरो। | इन गलियों से मत गुजरो। |
| इस आँख में कुछ पड़ा है। | इन औँखों में कुछ पड़ा है। |
अभ्यास-प्रश्न
निम्नलिखित प्रश्नों के दिए गए विकल्पों में से सही विकल्प छाँटिए-
प्रश्न 1.
मैंने कभी चार ______ वाली बम्घी नहीं देखी।
(क) घोड़ा
(ख) घोड़ों
(ग) घोडे
(घ) घोड़ी
उत्तर:
(ख) घोड़ों
प्रश्न 2.
इस तालाब में अब ______ नहीं हैं।
(क) मछलिएँ
(ख) मछली
(ग) मछलियाँ
(घ) मछलिए
उत्तर:
(ग) मछलियाँ
प्रश्न 3.
इस सड़क पर अनेक ______ गुजरती हैं।
(क) गाड़ी
(ख) गाड़िएँ
(ग) गाड़ियाँ
(घ) गाडियां
उत्तर:
(ग) गाड़ियाँ
प्रश्न 4.
इन ______ को शोर करने से मना करो।
(क) बच्चों
(ख) बच्चे
(ग) बच्चा
(घ) बच्चाएँ
उत्तर:
(क) बच्चों
प्रश्न 5.
कारगिल के युद्ध में अनेक ______ मारे गए थे।
(क) सैनिकों
(ख) सैनिक
(ग) सैनिकें
(घ) सैनिकाएँ
उत्तर:
(ख) सैनिक
प्रश्न 6.
पेड़ से ______ गिर रहे हैं।
(क) पत्ता
(ख) पत्ते
(ग) पत्ताए
(घ) पत्ताएँ
उत्तर:
(ख) पत्ते
प्रश्न 7.
‘गुरु’ का बहुवचन रूप है ______.
(क) गुरुवंद
(ख) गुरुसमूह
(ग) गुरुमों
(घ) गुरुजन
उत्तर:
(घ) गुरुजन
प्रश्न 8.
‘नारी’ का बहुवचन रूप है ______.
(क) नारीगण
(ख) नारीयाँ
(ग) नारियाँ
(घ) नरियों
उत्तर:
(ग) नारियाँ
प्रश्न 9.
‘डलिया’ का बहुवचन रूप है
(क) डालिया
(ख) डोलियाँ
(ग) डालियाँ
(घ) डलियाँ
उत्तर:
(घ) डलियाँ
प्रश्न 10.
“ॠतु’ का बहुवचन रूप है ______.
(क) ॠतू
(ख) ऋतुएँ
(ग) क्रतु वर्ग
(घ) ॠतु समूह
उत्तर:
(ख) ऋतुएँ
रिक्त स्थानों की पूर्ति कोष्ठक में दिए गए शब्दों के वचन बदलकर कीजिए-
(क) इन ______ को भीतर बुलाओ। (लड़के)
(ख) मैंने अपने की सफाई की। (कमरो)
(ग) इन ______ को चारा डाल दो। (गाय)
(घ) सभी _____ का जल सूख गया है। (नदी)
(ङ) आम के सभी ______ पर फल लगे हैं। (वृक्ष)
(च) सभी ______ को पकाने से पहले धो लो। (सब्जी)
उत्तर:
(क) लड़कों
(ख) कमरे
(ग) गायों
(घ) नदियों
(ङ) वृक्षों
(च) सब्जियों
जोड़े मिलाइए-
(i) झूला – (क) चिड्रियाँ
(ii) खिड़की – (ख) तिथियाँ
(iii) तिथि – (ग) खिड़कियाँ
(iv) चिड़िया – (घ) लताएँ
(v) लता – (ङ) झूले
उत्तर:
(i) झूला – (ङ) झूले
(ii) खिड़की – (ग) खिड़कियाँ
(iii) तिथि – ख) तिथियाँ
(iv) चिड़िया – (क) चिड्रियाँ
(v) लता – (घ) लताएँ
निम्नलिखित वाक्यों के वचन लिखिए-
(क) गाँधीजी हमारे राष्ट्रपपिता थे। _______
(ख) कुएँ में पानी नहीं रहा। _______
(ग) आकाश में पतंगें उड़ रही हैं। _______
(घ) दीपावली पर लोग पटाखे जलाते हैं। _______
(ङ) जलेबी पर मक्खियाँ भिन्मिना रही हैं। _______
(च) किसान खेत में अन्न उगाते हैं। _______
उत्तर:
(क) एकवचन
(ख) एकवचन
(ग) बहुवचन
(घ) बहुवचन
(ङ) बहुवचन
(च) बहुवचन
निम्नलिखित वाक्यों को बहुवचन में बदलिए-
(क) ग्राहक सामान खरीद रहा है।
(ख) मैंने चाकू से फल काटा।
(ग) नांनी ने मुझ़े कहानी सुनाई।
(घ) गाय घास चर रही है।
(ङ) पेड़ पर अमरूद्य पका है।
उत्तर:
(क) ग्राहक सामान खरीद रहे हैं।
(ख) मैंने चाकू से फल काटे।
(ग) नानी ने मुझे कहानियाँ सुनाई।
(घ) गायें घास चर रही हैं।
(ङ) पेड़ पर अमरूद पके हैं।
वचन बदलकर लिखिए-
(क) चिडिया
(ख) मेज
(ग) कथा
(घ) बेटा
(ङ) वस्तु
उत्तर:
(क) चिड़ियाँ
(ख) मेजें
(ग) कथाएँ
(घ) बेटे
(ङ) वस्तुएँ
एकवचन तथा बहुवचन शब्द अलग-अलग कीजिए-
धेनु, नीले, कला, काला, कथाएँ, पुस्तक, भाषाएँ, नदी, रीतियाँ, कमरे

उत्तर:
एकवचन – बहुवचन
धेनु – नीले
कला – कथाएँ
काला – भाषाएँ
पुस्तक – रीतियाँ
नदी – कमरे
निम्नलिखित शब्दों के एकवचन व बहुवचन रूप को स्पष्ट करने के लिए उन्हें वाक्य में प्रयोग कीजिए-

उत्तर:
(क) घर (एकवचन) – मेरा घर अधिक दूर नहीं है।
घर (बहुवचन) – वहाँ इस जाति के कितने घर हैं ?
(ख) फूल (एकवचन) – वह फूल बहुत सुंदर है। ।
फूल (बहुवचन) – तुम्हारे बगीचे में बहुत सुंदर फूल खिले हैं।
(ग) फल (एकवचन) – यह फल बहुत मीठा है।
फल,(बहुवचन) – ये फल अभी कच्चे हैं।
निम्नलिखित वाक्यों से संज्ञा शब्द छाँटकर उनका वचन लिखिए-
(क) उसका मन अब यहाँ नहीं लगता। _______
(ख) तुम्हारी गुड़ियाँ कहाँ हैं? _______
(ग) यहाँ बहुत-से पेड़ लगाए गए थे। _______
(घ) इस पुस्तक को मत फाड़ो। _______
उत्तर:
(क) मन, एकवचन
(ख) गुड़ियाँ, बहुवचन
(ग) पेड़, एकवचन
(घ) पुस्तक, एकवचन
निम्नलिखित प्रश्नों के संक्षिप्त उत्तर दीजिए-
(i) वचन किसे कहते हैं और उसके भेदों के नाम बताइए।
(ii) वचन के भेदों को उदाहरण सहित स्पष्ट कीजिए।
(iii) एकवचन के स्थान पर बहुवचन का प्रयोग करते हुए तीन आदरसूचक वाक्य लिखिए।
We hope this guide on Vachan Badlo Class 6 helps you understand singular-plural rules in Hindi grammar better and prepare well for your exams.