CBSE Class 6 Hindi Grammar उपसर्ग एवं प्रत्यय

CBSE Class 6 Hindi Vyakaran उपसर्ग एवं प्रत्यय

उपसर्ग

जो शब्दांश शब्द’ के पहले जुड़कर उनका या तो अर्थ बदल देते हैं या अर्थ में विशिष्टता उत्पन्न कर देते हैं, उन्हें उपसर्ग कहते हैं; जैसे-

  • अ + ज्ञान = अज्ञान
  • समान = आसमान
  • अप + मान = अपमान
  • स्व + देश = स्वदेश

उपसर्ग के भेद

उपसर्ग के निम्नलिखित भेद हैं

  1. संस्कृत के उपसर्ग
  2. हिंदी के उपसर्ग
  3. उर्दू या फारसी के उपसर्ग
  4. अंग्रेजी के उपसर्ग

संस्कृत के उपसर्ग

CBSE Class 6 Hindi Grammar उपसर्ग एवं प्रत्यय 1

हिंदी के उपसर्ग

उपसर्ग अर्थ निर्मित शब्द
अध आधा अधखिला, अधपका, अधकचरा
हीन, रहित औगुन, औकात, औजार
क, कु बुरा कपूत, कुसंग, कुकर्म
उन कम उनतीस, उनसठ
नि रहित निडर, निहत्था
भर पूरा भरपेट, भरपूर
स, सु अच्छा सपूत, सगुण, सुगम, सुअवसर
पर पराया, दूसरा परदेस, परलोक

उर्दू या फारसी के उपसर्ग

उपसर्ग अर्थ निर्मित शब्द
बद बुरा बदसूरत, बदनाम, बदशक्ल
बे बिना बेकाम, बेअसर, बेरहम, बेइज्जत
कम थोड़ा कमजोर, कमदिमाग, कमजात
गैर के बिना गैरकानूनी, गैरजरूरी, गैरजिम्मेदार
खुश प्रसन्न खुशनुमा, खुशगवार, खुशमिजाज
ला रहित लावारिस, लापरवाह, लाचार, लाइलाज
हम समान हमशक्ल, हमराज, हमवतन
ना बिना नापसंद, नाबालिग, नासमझ
हर प्रत्येक हररोज, हरदम, हरबार, हरएक
दर में दरअसल, दरमियान, दरहकीकत

अंग्रेजी के उपसर्ग

उपसर्ग निर्मित शब्द
असिस्टेंट असिस्टेंट कलेक्टर, असिस्टेंट मैनेजर, असिस्टेंट टीचर
डिप्टी डिप्टी सेक्रेटरी, डिप्टी कंट्रोलर, डिप्टी कलेक्टर
वाइस वाइस चांसलर, वाइस कैप्टन
हैड हैडमास्टर, हैडक्लर्क, हैडमिस्ट्रेस
चीफ चीफ मिनिस्टर, चीफ सेक्रेटरी
सब सब-इंस्पेक्टर, सब-जज, सब-कमेटी, सब-वे

प्रत्यय

जो शब्दांश मूल (रूढ़) शब्द के अंत में लगकर नए शब्द बनाते हैं या शब्द के अर्थ में विशेषता या परिवर्तन उत्पन्न कर देते हैं, वे प्रत्यय कहलाते हैं; जैसे-

  1. मिठाई (मीठा + आई)
  2. उपदेशक (उपदेश + क)
  3. दासता (दास + ता)
  4. बंगाली (बंगाल + ई)

प्रत्यय के भेद

प्रत्यय के दो भेद हैं

कृत प्रत्यय

जो प्रत्यय धातु (क्रिया के मूल रूप) से जुड़कर संज्ञा, विशेषण आदि शब्द बनाते हैं, उन्हें कृत प्रत्यय कहते हैं; जैसे-
‘टिक’ धातु के साथ ‘आऊ’ प्रत्यय और ‘पढ़’ धातु के साथ ‘आई’ प्रत्यय जोड़कर क्रमश: ‘टिकाऊ’ और ‘पढ़ाई’ शब्द बनाए जाते हैं।

कृत प्रत्यय के कुछ उदाहरण

CBSE Class 6 Hindi Grammar उपसर्ग एवं प्रत्यय 3

तद्धित प्रत्यय

जो प्रत्यय धातु से भिन्न शब्द (संज्ञा, सर्वनाम, विशेषण) के अंत में जुड़कर नए शब्द बनाते हैं, उन्हें तद्धित प्रत्यय कहते हैं; जैसे-
‘अच्छा’ से ‘अच्छाई’, ‘नौकर’ से ‘नौकरी’, ‘अपना’ से ‘अपनत्व’ आदि।

तद्धित प्रत्यय के कुछ उदाहरण

प्रत्यय मूल शब्द शब्द रूप
इक इतिहास, दिन, मास ऐतिहासिक, दैनिक; मासिक
आई भला, चतुर, पंडित, बुरा भलाई, चतुराई, पंडिताई, बुराई
गरम, खेत, नरम गरमी, खेती, नरमी
ता प्रभु, गुरु, सरल प्रभुता, गुरुता, सरसता
आपा बूढ़ा, मोटा, पूजा बुढ़ापा, मोटापा, पुजापा
आस मीठा, खट्टा मिठास, खटास
पन बच्चा, पीला, अपना बचपन, पीलापन, अपनापन
आर लोहा, सोना लुहार, सुनार
कार पत्र, साहित्य, रचना पत्रकार, साहित्यकार, रचनाकार

स्त्रीलिंग बनाने वाले कुछ तद्धित प्रत्यय

प्रत्यय मूल शब्द शब्द रूप
छात्र, आचार्य, सुत छात्रा, आचार्या,’ सुता
इन धोबी, माली, नाई धोबिन, मालिन, नाइन
इया चूहा, बूढ़ा चुहिया, बुढ़िया
आइन लाला, पंडित ललाइन, पंडिताइन
आनी क्षत्रिय, सेठ क्षत्राणी, सेठानी
नी ऊँट, मोर, शेर ऊँटनी, मोरनी, शेरनी

दो प्रत्ययों का एक साथ प्रयोग

मूल शब्द प्रत्यय शब्द रूप
दया आलु + ता दयालुता
राष्ट्र ईय + ता राष्ट्रीयता
लोक इक + ता लौकिकता
बन आत्ट + ई बनावटी
अक्ल मंद + ई अक्लमंदी
बच पन + आ बचपना
भूत इक + ता भौतिकता

एक ही शब्द में उपसर्ग तथा प्रत्यय का प्रयोग

CBSE Class 6 Hindi Grammar उपसर्ग एवं प्रत्यय 4

अभ्यास-प्रश्न

निम्नलिखित प्रश्नों के दिए गए विकल्पों में से सही विकल्प छाँटिए

प्रश्न 1.
उपसर्ग कितने प्रकार के होते हैं?
(क) तीन
(ख) चार
(ग) पाँच
(घ) एक
उत्तर:
(ख) चार

प्रश्न 2.
असिस्टेंट किस उपसर्ग का भाग है?
(क) हिंदी
(ख) अंग्रेजी
(ग) उर्द्रू
(घ) फ़ारसी
उत्तर:
(ख) अंग्रेजी

प्रश्न 3.
उप का क्या अर्थ है?
(क) दूर
(ख) आगे
(ग) पीछे
(घ) निकट
उत्तर:
(घ) निकट

प्रश्न 4.
प्रत्यय के कितने प्रकार होते हैं?
(क) एक
(ख) तीन
(ग) दो
(घ) चार
उत्तर:
(ग) दो

प्रश्न 5.
भलाई़ शब्द में कौन-सा प्रत्यय है?
(क) आई
(ख) ई
(ग) अं
(घ) इ
उत्तर:
(क) आई

निम्नलिखित शब्दों में प्रयुक्त सही उपसर्ग का चयन कीजिए

(i) अनुराग
(क) अन्
(ख) अन
(ग) अनु
(घ) अ
उत्तर:
(ग) अनु

(ii) अत्यंत
(क) अति
(ख) अ
(ग) अत्
(घ) अत
उत्तर:
(क) अति

(iii) अपयश
(क) अप
(ख) अ
(ग) आ
(घ) यश
उत्तर:
(क) अप

(iv) उल्लंघन
(क) उल्
(ख) उत्
(ग) उल
(घ) उल्ल
उत्तर:
(ख) उत्

निम्नलिखित उपसर्गों से बने सही शब्द का चयन कीजिए

(i) अव
(क) अवर्नति
(ख) अवनमन
(ग) अवगुण
(घ) ये सभी
उत्तर:
(घ) ये सभी

(ii) कु
(क) कपूत
(ख) कुसंग
(ग) कुंदन
(घ) कुसुम
उत्तर:
(ख) कुसंग

(iii) दुर्
(क) दुष्यंत
(ख) दुर्जन
(ग) दुनिया
(घ) दुराज
उत्तर:
(ख) दुर्जन

(iv) सम्
(क) सकल
(ख) सदन
(ग) संतोष
(घ) समान
उत्तर:
(ग) संतोष

निम्नलिखित प्रत्ययों से बने शब्द का सही विकल्प चुनिए

(i) ईला
(क) रंगीला
(ख) भड़कीला
(ग) सड़ियल
(घ) ‘क’ और ‘ख’ दोनों
उत्तर:
(घ) ‘क’ और ‘ख’ दोनों

(ii) एरा
(क) मेरा
(ख) बसेरा
(ग) पेड़ा
(घ) तेरा
उत्तर:
(ख) बसेरा

(iii) आक
(क) चालक
(ख) धावक
(ग) चालाक
(घ) धाक
उत्तर:
(ग) चालाक

(iv) आ
(क) धनी
(ख) आजन्म
(ग) सदा
(घ) भूखा
उत्तर:
(घ) भूखा

निम्नलिखित शब्दों में लगे सही प्रत्यय का चयन कीजिए

(i) मौखिक
(क) क
(ख) खिक
(ग) इक्त
(घ) ईक
उत्तर:
(ग) इक्त

(ii) खटास
(क) आस
(ख) टास
(ग) स
(घ) अस
उत्तर:
(क) आस

(iii) भारतीय
(क) य
(ख) ईँय
(ग) इय
(घ) तीय
उत्तर:
(ख) ईँय

(iv) धनवान
(क) न
(ख) वान
(ग) आन
(घ) अन
उत्तर:
(ख) वान

सही उत्तर द्वारा रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए
शब्दांश, आऊ, दो, पहले, बुरा, इन
(क) उपसर्ग मूल रूप से ________ होते हैं।
(ख) प्रत्यय के ________ भेद होते हैं।
(ग) ‘बिकाऊ’ शब्द में ________ प्रत्यय लगा है।
(घ) ‘दुर’ उपसर्ग का प्रयोग ________ अर्थ में होता है।
(ङ) पड़ोसिन शब्द में ________ प्रत्यय लगा है।
(च) उपसर्ग मूल शब्द के ________ जुड़कर नए शब्द का निर्माण करते हैं।
उत्तर:
(क) शब्दांश
(ख) दो
(ग) आऊ
(घ) बुरा
(ङ) इन
(च) पहले

जोड़े मिलाइए

(i) न – (क) तैराक
(ii) ऊ – (ख) हँसी
(iii) आ – (ग) चलन
(iv) ई – (घ) डाकू
(v) आक – (ङ) घेरा
उत्तर:
(i) न – (ग) चलन
(ii) ऊ – (घ) डाकू
(iii) आ – (ङ) घेरा
(iv) ई – (ख) हँसी
(v) आक – (क) तैराक

निम्नलिखित शब्दों में लगे उपसर्ग अलग कीजिए

(क) अभीष्ट
(ख) आदान
(ग) प्रतिकूल
(घ) कुसंग
(ङ) लावारिस
उत्तर:
(क) अभि
(ख) आ
(ग) प्रति
(घ) कु
(ङ) ला

उचित उपसर्ग लगाकर नए शब्द बनाइए

(क) खिला
(ख) पेट
(ग) नति
(घ) मरण
(ङ) धर्म
उत्तर:
(क) अधखिला
(ख) भरपेट
(ग) उन्नति
(घ) आमरण
(ङ) अधर्म

नीचे दिए गए उपसग्ग जोड़कर दो-दो शब्द बनाइए
CBSE Class 6 Hindi Grammar उपसर्ग एवं प्रत्यय 5
उत्तर:
(क) सफल, सहर्ष
(ख) सुगम, सुपुत्र
(ग) बदनाम, बदसूरत
(घ) अपमान, अपयश
(ङ) विशेष, विज्ञान

निम्नलिखित शब्दों में लगे प्रत्यय अलग कीजिए

(क) लड़ाई
(ख) मिलाप
(ग) बोली
(घ) प्रभुता
(ङ) पालनहार
(घ) मरण
उत्तर:
(क) आई
(ख) आप
(ग) ई
(घ) ता
(ङ) हार

निम्नलिखित शब्दों के साथ उपयुक्त प्रत्यय लगाइए
मनुष्य, सुंदर, बच्चा, लोभ, लड़का, गोप
उत्तर:
(क) सजावट, बनावट, मिलावट
(ख) सम्मानित, अपमानित, रैबन
(ग) सुंदरता, मित्रता, सफलता
(घ) दग्नीय, सेहनीय, कल्पनीय
(ङ) धार्मिक, सामाजिक, नैतिक

निम्नलिखित शब्दों में उपसर्ग, मूल शब्द तथा प्रत्यय अलग कीजिए
CBSE Class 6 Hindi Grammar उपसर्ग एवं प्रत्यय 6

उत्तर:
मनुष्यता सुंदरता, बच्रणु, लोभी, लड़कपन, गोपनीय।

निम्नलिखित सही कथन के आगे (✓) और गलत के आगे (✗) का निशान लगाइए

(क) प्रत्यय मूल शब्द होते हैं।
उत्तर:
(✗)

(ख) वद्धित प्रत्यय विकारी शब्दों के अंत में लगाए जाते हैं।
उत्तर:
(✓)

(ग) कृत् प्रत्यय धातु रूप में जुड़ते हैं।
उत्तर:
(✓)

(घ) ‘ऊँचा’ शब्द में ‘आई’ प्रत्यय जुड़कर ऊँचाई शब्द का निर्माण होता है।
उत्तर:
(✗)

(ङ) उपयर्ग शब्द के पहले लगकर अर्थ-परिवर्तन नहीं करते हैं।
उत्तर:
(✗)

(च) फारसी और उद्दू के उपसर्ग में नुक्ता चिह्ल अधिकांशत: लगते हैं।
उत्तर:
(✓)

निम्नलिखित प्रश्नों के संक्षिप्त उत्तर दीजिए।

(i) उपसर्ग किसे कहते हैं? उदाहरण सहित बताइए।
(ii) प्रत्यय के प्रकारों का वर्णन उदाहरण देकर कीजिए।
(iii) प्रत्यय किसे कहते हैं? उपसर्ग और प्रत्यय से बने तीन शब्दों के उदाहरण दीजिए।
(iv) उपसर्ग और प्रत्यय का प्रयोग करते हुए स्त्रीलिंग शब्द लिखिए।
(v) चार ऐसे शब्द लिखिए, जिनमें दो-दो प्रत्ययों का प्रयोग हुआ हो।

Malhar Hindi Book Class 6 Solutions