Shabd Vichar Class 6 (शब्द विचार) – Hindi Grammar Solutions

Shabd Vichar Class 6 (शब्द विचार), part of Malhar Class 6 Hindi Book Solutions, covers question answers and worksheets to help students practice this Hindi grammar topic.

Shabd Vichar Class 6 Hindi Grammar Question Answer

शब्द विचार Class 6 – Shabd Vichar Hindi Vyakaran

Shabd Vichar Hindi Vyakaran

शब्द की परिभाषा

वर्णों अथवा अक्षरों का व्यवस्थित व सार्थक समूह शब्द कहलाता है; जैसे-

क् + अ + म् + अ + ल् + अ = कमल
ग् + उ + ल् + आ + ब् + अ = गुलाब

शब्दों का वर्गीकरण

शब्दों का वर्गीकरण निम्नलिखित चार आधार पर किया जाता है-

  • उत्पत्ति के आधार पर
  • बनावट या रचना के आधार पर
  • प्रयोग के आधार पर
  • अर्थ के आधार पर

उत्पत्ति के आधार पर

उत्पत्ति के आधार पर शब्दों के पाँच भेद होते हैं

तत्सम शब्द संस्कृत भाषा के जो शब्द बिना परिवर्तन किए ही अपने वास्तविक रूप में हिंदी भाषा में प्रयुक्त किए जाते हैं, उन्हें तत्सम शब्द कहते है; जैसे-निद्रा, दुर्बल, श्रृंगार, मस्तक, घृत, सूर्य, चंद्र, गृह आदि।

तद्भव शब्द जो शब्द संस्कृत भाषां से कुछ परिवर्तित होकर हिंदी भाषा में आए हैं, उन्हें तद्भव शब्द कहते हैं; जैसे-नींद, दुबला, सिंगार, माथा, घी, सूरज, चाँद, घर आदि।

कुछ तत्सम और तद्भव शब्दों के उदाहरण

CBSE Class 6 Hindi Grammar शब्द-विचार 1

देशज या देशी शब्द वे शब्द, जो भारतीय लोकभाषा और आम बोलचाल में प्रयोग किए जाते हैं तथा हिंदी में भी व्यवहार में लाए जाते हैं, उन्हें देशज शब्द कहा जाता है; जैसे- पगड़ी, झोला, पों-पों, ठक-ठक, लोटा, रोटी, खिचड़ी, झुग्गी आदि।

विदेशज शब्द वे शब्द, जो विदेशी भाषा के होकर भी हिंदी में प्रयोग किए जाते हैं तथा हिदी भाषा का अंग बन गए हैं, उन्हें विदेशज शब्द कहते हैं। विदेशज शब्दों में अरबी-फारसी, अंग्रेजी, पुर्तगाली, चीनी आदि भाषाओं के शब्द प्रमुख हैं; जैसे-ज़ुर्माना, लाइलाज, बेशर्म, औरत, मस्जिद, ज़हर, ऑफिस, बस, ट्रक आदि।

संकर या मिश्रित शब्द वे शब्द, जो दो भाषाओं से मिलकर बने होते हैं, उन्हें संकर शब्द कहते हैं; जैसे-रेल (अंगेजी) + गाड़ी (हिंदी) = रेलगाड़ी, जाँच (फारसी) + घर (हिंदी) = जाँचघर आदि।

बनावट या रृचना के आधार पर

बनावट या रचना के आधार पर शब्दों के तीन भेद होते हैं

रूढ़ शब्द जो शब्द किसी विशेष अर्थ के लिए प्रसिद्ध है तथा जिनके सार्थक खंड नहीं हो सकते हैं, उन्हें रूढ़ शब्द कहते हैं; जैसे-सूर्य, वृक्ष, घर, हम, मयंक, क्षण, ऊँट, हाथी, बैल आदि।

यौगिक शब्द जो शब्द दो या दो से अधिक शब्दों या शब्दांशों के मेल से बनते हैं तथा उनका अर्थ उन शब्दों पर आधारित होता है, उन्हें यौगिक शब्द कहते हैं; जैसे-

  • पाठ + शाला = पाठशाला
  • रसोई + घर = रसोईघर

योगरूढ़ शब्द जो शब्द यौगिक है, लेकिन अपना सामान्य अर्थ छोड़कर किसी विशेष अर्थ में प्रसिद्ध हो गए हैं, उन्हें योगरूढ़ शब्द कहते हैं; जैसे-

  • पंकज – पंक (कीचड़) में जन्मा अर्थात् कमल
  • चंद्रशेखर – चाँद है शिखर पर जिसके अर्थात् शिव

प्रयोग के आधार पर

प्रयोग के आधार पर शब्दों के दो भेद होते हैं
(i) विकारी शब्द वे शब्द जिनमें लिंग, वचन, कारक, काल आदि के कारण विकार या परिवर्तन हो जाता है, उन्हें विकारी शब्द कहते हैं। संज्ञा, सर्वनाम, विशेषण और क्रिया विकारी शब्द होते हैं।
(ii) अविकारी शब्द वे शब्द जिनमें लिग, वचन, काल, कारक आदि के कारण विकार (परिवर्तन) उत्पन्न नहीं होता है, उन्हें , अविकारी शब्द कहते हैं। अविकारी शब्दों को अव्यय भी कहा जाता है। क्रिया विशेषण, संबंधबोधक, समुच्चयबोधक और विस्मयादिबोधक चार प्रकार के अविकारी शब्द होते हैं।

अर्थ के आधार पर

अर्थ के आधार पर शब्दों के दो भेद हैं

सार्थक शब्द जिन शब्दों का कोई अर्थ होता है, उन्हें सार्थक शब्द कहते हैं; जैसे-किसान, बकरी, मिलना आदि। सार्थक शब्द के निम्नलिखित भेद हैं
एकार्थक शब्द वे शब्द जिनका केवल एक अर्थ होता है, उन्हें एकार्थक शब्द कहते हैं; जैसे-पुस्तक, वृक्ष, कलम, कागज आदि।

अनेकार्थक शब्द वे शब्द जिनके एक से अधिक अर्थ होते है, उन्हें अनेकार्थक शब्द कहते हैं; जैसे-

  • पानी-इज्जत, चमक, जल
  • पत्र-चिद्टी, पत्ता

पर्यायवाची या समानार्थी शब्द एक जैसे अर्थ का बोच कराने वाले शब्दों को पर्यायवाची शब्द कहा जाता है; जैसे-

  • सूर्य – रवि, दिनकर, दिवाकर
  • चंद्र – विधु, राशि, राकेश

विपरीतार्थक या विलोम शब्द वे शब्द जो परस्पर विपरीत या उल्टे अर्थ का बोध कराते हैं, उन्हें विपरीतार्थक या विलोम शब्द कहते हैं; जैसे-

  • राजा
  • रंक
  • अमीर
  • गरीब

शृतिसमभिन्नार्थक शब्द वे शब्द जो सुनने में एकसमान लगते हैं, परंतु उनके अर्थ में पर्याप्त भिन्नता, होती है, उन्हें श्रुतिसमभिन्नार्थक शब्द कहते हैं; जैसे-

  • अनिल – हवा
  • अविरुाम – लगातार
  • अनल – आग
  • अभिराम – सुंदर

वाक्यांश के लिए एक शब्द अनेक शब्दों या वाक्यांशों के स्थान पर प्रयुक्त होने वाले एक शब्द को वाक्यांश के लिए एक शब्द कहा जाता है; जैसे-

  • जल में रहने वाला
  • जलचर
  • आविष्कार करने वाला
  • आविष्कारक

नोट इनका विस्तृत अध्ययन ‘शब्द्द भंडार’ नामक अध्याय में किया जाएगा।

निरर्थक शब्द, जिन शब्दों का कोई अर्थ नहीं होता, उन्हें निर्थक शब्द कहते हैं; जैसे-वाय, धड़-धड़ आदि।

अभ्यास-प्रश्न :

निम्नलिखित प्रश्नों के दिए गए विकल्पों में से सही विकल्प छाँटिए

प्रश्न 1.
शब्द किसे कहते हैं?
(क) वर्णों का समूह
(ख) वर्ण
(ग) वर्णों के सार्थक समूह को
(घ) व्यंजनों का समूह
उत्तर:
(ग) वर्णों के सार्थक समूह को

प्रश्न 2.
शब्दों का वर्गीकरण कितने आधारों पर किया गया है?
(क) एक
(ख) दो
(ग) चार
(घ) पाँच
उत्तर:
(ग) चार

प्रश्न 3.
‘दूतावास’ शब्द किस शब्द भेद का उदाहरण है?
(क) देशज
(ख) विदेशी
(ग) तत्सम
(घ) यौगिक
उत्तर:
(घ) यौगिक

प्रश्न 4.
अर्थ के आधार पर शब्द के कितने भेद होते हैं?
(क) दो
(ख) तीन
(ग) चार
(घ) पाँच
उत्तर:
(क) दो

प्रश्न 5.
जिन शब्दों का रूप नहीं बदलता, उन्हें क्या कहते हैं?
(क) तिनाएी
(ख) योगरूढ़
(ग) अविकारी
(घ) देशज
उत्तर:
(ग) अविकारी

दिए गए वर्णों को सही क्रम में लिखकर इनके सार्थक शब्द बनाइए
(क) ल गि हा री
(ख) ड़ी गा ल रे
(ग) र ब सो ई र
(घ) प वा रि र
(ङ) ज्ञा न वि
उत्तर:
(क) गिलहरी
(ख) रेलगाड़ी
(ग) रसोईघर
(घ) परिवार
(ङ) विज्ञान

निम्नलिखित में रूढ़, यौगिक, योगरूढ़ शब्दों को छाँटकर लिखिए
हिमालय, चंद्र, राष्ट्रपति, छात्रावास, पंकज, पुष्प
उत्तर:
रूढ़ – चंद्र, पुष्प
यैगिक – छात्रावास,
राष्ट्रपति योगरूढ़ – पंकज, हिमालय

सही कथन के सामने (✓) तथा गलत कथन के सामने (✗) का चिन्न लगाइए

(क) अविकारी शब्दों में लिंग, वचन, पुरुष आदि के कारण कोई परिवर्तन नहीं होता है।
उत्तर:
[✓]

(ख) विस्मयादिबोधक शब्द विकारी शब्दों का एक प्रकार है।
उत्तर:
[✗]

(ग) निरर्थक शब्दों के पाँच भेद होते हैं।
उत्तर:
[✗]

(घ) ‘पाँच’ शब्द तत्सम का एक उदाहरण है।
उत्तर:
[✗]

(ङ) विदेशी शब्द अन्य विदेशी भाषाओं से लिए गए शब्दों का भंडार है।
उत्तर:
[✓]

(च) समुच्चयबोधक शब्द क्रियाविशेषण का दूसरा रूप है।
उत्तर:
[✗]

रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए-
तद्भव, देशज, तत्सम, विदेशी, योगरूब

(क) संस्कृत भाषा से लिए गए शब्दों का रूप बदलने पर …….. शब्द की उत्पत्ति होती है।
(ख) ‘मयूर’ ………. शब्द है।
(ग) पगड़ी ……….. शब्द है।
(घ) पंकज ……… शब्द है।
(ङ) किताब ……….. शब्द है।
उत्तर:
(क) तद्भव
(ख) तत्सम
(ग) देशज
(घ) योगरूढ़
(ङ) विदेशी

नीचे दिए गए शब्दों में से अंग्रेजी, अरबी-फारसी के शब्द छाँटकर लिखिए

फ़कीर, रेडियो, डॉक्टर, फ़र्ज, फुटबॉल, चॉकलेट, फोटो, ज्ञमीन, काबिल, कमझजोर
उत्तर:

  • अंग्रेजी – अरबी-फारसी
  • रेडियो – फ़कीर
  • डॉक्टर – फ़र्ज
  • फुटबॉल – ज़ीन
  • चॉकलेट – काबिल
  • फोटो – कमज़ोर

नीचे लिखे शब्दों में से तद्भव तथा तत्सम शब्द अलग-अलग कीजिए

आँख, नव, गधा, ताम्र, चमड़ा, उज्ज्वल, तोता, अग्नि, सियार, हस्त
उत्तर:

  • तद्भव शब्द – तत्सम शब्द
  • आँख – नव
  • गधा – ताम्र
  • चमड़ा – उज्ज्वल
  • तोता – अग्नि
  • सियार – हस्त

नीचे दिए गए प्रश्नों के संक्षिप्त उत्तर दीजिए

  1. सार्थक और निरर्थक शब्दों में अंतर स्पष्ट कीजिए।
  2. शब्दों का वर्गीकरण कितने आधार पर किया गया है? –
  3. तद्भव और तत्सम शब्द से आप क्या समझते हैं?
  4. यौगिक व रूढ़ शब्दों की परिभाषा उदाहरण सहित दीजिए।
  5. विकारी शब्द किसे कहते हैं?

We hope Shabd Vichar Class 6 Hindi Grammar Question Answer helps you understand this Hindi grammar chapter better and prepare well for your exams.