CBSE Class 6 Hindi Grammar शब्द भंडार

CBSE Class 6 Hindi Vyakaran शब्द भंडार

हिंदी भाषा का शब्द भंडार अत्यंत समृद्ध है। शब्द भाषा को प्रभावशाली बनाते हैं। शब्दों के विभिन्न आधार पर अलग-अलग रूप होते हैं। अर्थ के आधार पर शब्द विभिन्न प्रकार के होते हैं

  1. पर्यायवाची शब्द
  2. विपरीतार्थक शब्द
  3. एकार्थीं शब्द
  4. अनेकार्थीं शब्द
  5. श्रुतिसम न्मार्थक शब्द
  6. वाक्यांशों के लिए एक शब्द

पर्यायवाची शब्द

समान अर्थ का बोध कराने वाले शब्द समानार्थी/पर्यायवाची कहलाते हैं। यद्यपि पर्यायवाची शब्दों का अर्थ लगभग एक जैसा होता है, परंतु प्रत्येक स्थिति में एक शब्द के स्थान पर उसके पर्यायवाची शब्द का प्रयोग नहीं किया जा सकता।

शब्द पर्यायवाची

1. आकाश – गगन, आसमान, व्योम, उभ
2. समुद्र – सागर, रत्नाकर, जलधि, उदधि
3. वृक्ष – विटप, तरु, द्रुम, पादप, पेइ
4. पत्ता – पत्र, पल्लव, पर्ण
5. भौरा – प्रमर, अलि, मधुकर, भैवरा
6. अग्नि – आग, अनल, ज्वाला, पावक, वह्नि
7. नदी – सरिता, तटिनी, तरंगिणी, निर्झरणी
8. दिन – दिवस, वार, वासर
9. सुबह – प्रातः, भोर, प्रभात, सवेरा
10. कमल – जलज, नीरज, अरविंद, पंकज
11. अंधकार – अँधेरा, तिमिर, तम
12. मनुष्य – मानव, नर, मानुष, मनुज
13. उन्नति – उत्थान, प्रगति, तरक्की, उत्कर्ष
14. धरती – धरा, वसुधा, वसुंधरा, भु, अवनि
15. वन – कानन, विपिन, जंगल
16. पुष्प – कुसुम, सुमन, फूल, प्रसून
17. बगीचा – उपवन, वाटिका, बगिया, बाग
18. पानी – जल, नौर, वारि, पय, अंबु
19. तालाब – सर, सरोवर, पोखर, ताल
20. किनारा – तर, तीर, कूल, कगार, साहिल
21. रात – रात्रि, निशा, रजनी, विभावरी
22. बादल – जलद, वारिधि, मेघा, घन
23. प्रकाश – ज्योति, आलोक, उजाला, प्रभा
24. सुगंध – खुशबू, सौरभ, सुरभि, महक
25. ईश्वर – प्रभु, ईश, भगवान, जगदीश
26. अमृत – पीयूष, सुधा, सोम, अमिय
27. घमंड – अहंकार, गर्व, दर्प, अभिमान
28. झंडा – पताका, केतु, ध्वज, परचम
29. अश्व – घोड़ा, हय, तुरंग, घोटक
30. शरीर – तन, काया, कलेवर, देह
31. शत्रु – दुश्मन, अरि, बैरी, रिपु
32. पत्नी – वधू, सहधर्मिणी, अर्दांगिनी, गृहल लक्ष्मी
33. पुत्री – सुता, बेटी, तनया, आत्मजा
34. आख – नेत्र, नयन, लोचन, दृग
35. सेवक – दास, नौकर, चाकर, अनुचर
36. पर्वत – नग, गिरि, पहाड़े, शैल
37. राक्षस – दानव, दनुज, असुर, दैत्य
38. बिजली – तड्रित, विद्युत, दामिनी, चपला
39. कपड़ा – चीर, वस्त्र, अंबर, पट
40. तलवार – असि, खइएग, चंद्रहास, कृपाण
41. वायु – समीर, हवा, पवन, अनिल
42. सरस्वती – शारदा, भारती, ज्ञानदायिनी, श्वेतांबरा
43. हाथ – हस्त, कर, पाणि, भुजा
44. पत्थर – प्रस्तर, पाषाण, उपल, शिला
27. माँग – चाह, माँगने की क्रिया
28. कल – बीता और आने वाला कल, मशीन, आराम
29. पक्ष – पंख, तरफ, दो सप्ताह
30. अंग – देह, शरीर, मन

श्रुतिसम भिन्नार्थक शब्द

ऐसे शब्द, जो पढ़ने या सुनने में तो समान लगते हैं, परंतु उनके अर्थ भिन्न होते हैं, वे श्रुतिसम भिन्नार्थक शब्द कहलाते हैं।

CBSE Class 6 Hindi Grammar शब्द भंडार 1

वाक्यांशों के लिए एक शब्द

लेखन को संक्षिप्त एवं प्रभावपूर्ण बनाने के लिए अनेक शब्दों, पदबंधों या वाक्यांशों के स्थान पर जिस शब्द का प्रयोग किया जाता है, उसे वाक्यांशों के लिए एक शब्द कहते हैं।

CBSE Class 6 Hindi Grammar शब्द भंडार 2

अभ्यास-प्रश्न

प्रश्न 1.
निम्न में से कौन – सा हवा का पर्यायवाची नर्हीं है?
(क) वायु
(ख) समीर
(ग) पवन
(घ) सलिल
उत्तर:
(घ) सलिल

प्रश्न 2.
पर्यायवाची शब्द का अर्थ है
(क) विलोम शब्द
(ख) अनेकार्थी
(ग) एकार्थीं शब्द
(घ) समानार्थी
उत्तर:
(घ) समानार्थी

प्रश्न 3.
‘उपकार’ शब्द का विलोम शब्द है
(क) विकार
(ख) अनुकार
(ग) अपकार
(घ) तिरस्कार
उत्तर:
(ग) अपकार

प्रश्न 4.
‘वादी’ का विलोम शब्द है
(क) अवादी
(ख) प्रतिवादी
(ग) विवादी
(घ) अनावादी
उत्तर:
(ख) प्रतिवादी

प्रश्न 5.
वर।का अनेकार्थक शब्द नहीं है
(क) शरीर
(ख) वरदान
(ग) श्रेष्ठ
(घ) वरण करने योग्य
उत्तर:
(क) शरीर

प्रश्न 6.
अंबर का अनेकार्थक शब्द है
(क) वस्त्र
(ख) आकाश
(ग) ‘क’ और ‘ख’ दोनों
(घ) वन
उत्तर:
(ग) ‘क’ और ‘ख’ दोनों

प्रश्न 7.
‘पति – युक्ता स्त्री’ को एक शब्द में कहते हैं
(क) दम्पती
(ख) जोड़ी
(ग) सधवा
(घ) पति – पत्नी
उत्तर:
(ग) सधवा

प्रश्न 8.
‘जो दूसरों के अधीन हो’ के लिए एक शब्द है
(क) पराधीन
(ख) दास
(ग) सेवक
(घ) अनुचर
उत्तर:
(क) पराधीन

प्रश्न 9.
निम्नलिखित में एकार्थीं शब्द है
(क) अंक
(ख) पानी
(ग) अंबर
(घ) बचपन
उत्तर:
(घ) बचपन

प्रश्न 10.
‘निधन – निर्धन’ शब्द युग्म में भेद कीजिए
(क) मृत्यु – मोक्ष
(ख) जन्म – मृत्यु
(ग) मृत्यु – धनहीन
(घ) धनवान – धनही़
उत्तर:
(ग) मृत्यु – धनहीन

रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए

(क) नभ ….. का पर्यायवाची शब्द है। (आकाश/धरती)
(ख) विटप …….. का पर्यायवाची शब्द है। (वृक्ष/पक्षी)
(ग) समीर ……… का समानार्थीं शब्द है। (पर्वत/पवन)
(घ) वारि ……… का समानार्थी शब्द है। (घर/जल)
उत्तर:
(क) आकाश
(ख) वृक्ष
(ग) पवन
(घ) जल

नीचे दिए गए सही कथन के सामने (✓) तथा गलत कथन के सामने (✗) का चिह्न लगाइए

(क) समान अर्थ का बोध कराने वाले शब्द समानार्थी शब्द कहलाते हैं।
उत्तर:
(✓)

(ख) पर्यायवाची का प्रयोग वाक्य के भाव और संदर्भ के अनुसार होता है।
उत्तर:
(✓)

(ग) कुछ शब्द – युग्म एक – दूसरे के विपरीत अर्थ देते हैं।
उत्तर:
(✓)

(घ) परस्पर विपरीत अर्थ देने वाले शब्द – युग्म भिन्नार्थक शब्द कहलाते हैं।
उत्तर:
(✗)

(ङ) कुछ ऐसे शब्द होते हैं, जिनका प्रयोग, वाक्यांश या अनेक शब्दों के स्थान पर किया जा सकता है।
उत्तर:
(✓)

(च) अलग – अलग शब्द जो सुनने में असमान लगें, परंतु उनकी वर्तनी और अर्थ में अभिन्नता होती है।
उत्तर:
(✗)

शब्द का उनके पर्यायवाची शब्द से मिलान कीजिए

(i) अंग – (क) आत्मजा, बेटी
(ii) थन – (ख) खग, विहग
(iii) इन्द्र – (ग) अवयव, हिस्सा
(iv) पुत्री – (घ) नयन, नेत्र
(v) पक्षी – (ङ) कुच, पयोधर
(vi) आँख – (च) सुरेश, देवेश
उत्तर:
(i) अंग – (ग) अवयव, हिस्सा
(ii) थन – (ङ) कुच, पयोधर
(iii) इन्द्र – (च) सुरेश, देवेश
(iv) पुत्री – (क) आत्मजा, बेटी
(v) पक्षी – (ख) खग, विहग
(vi) आँख – (घ) नयन, नेत्र

नीचे दिए गए वाक्यों में मोटे छपे शब्दों के विलोम शब्द लिखिए

(क) सूर्य अस्त हो चुका था।
(ख) वे लोग ईश्वर में आस्था रखते हैं।
(ग) ज्वालामुखी तेज हो गया है।
उत्तर:
(क) उदय
(ख) अनास्था
(ग) धीरे

नीचे लिखे शब्दों के दो – दो पर्यायवाची शब्द लिखिए

इंद्र असुर वन पेड़ सिंह
समुद्र पहाड़ पक्षी पुष्प जल
उत्तर:
इंद्र – देवेंद्र, पुरंदर; असुर – दानव, निशाचर
वन – जंगल, विपिन; पेड़ – द्रुम, तरु,
सिंह – शार्दुल, व्याघ; समुद्र – जलधि, पयोधि,
पहाड़ – पर्वत, गिरि; पक्षी – खग, विहग
पुष्प – सुमन, कुसुम; जल – पानी, अंबु

नीचे लिखे शब्दों के विपरीतार्थक शब्द लिखिए

जन्म गुण जड़ जय दु:ख
शांत स्वर्ग सुकर्म सौभाग्य पाप
उत्तर:
जन्म – मरण
गुण – अवगुण
जड़ – चेतन
जय – पराजय
दुःख – सुख
शांत – अशांत
स्वर्ग – नरक
सुकर्म – कुकर्म
सौभाग्य – दुर्भाग्य
पाप – पुण्य

नीचे लिखे शब्दों के अर्थ लिखकर उनमें अंतर स्पष्ट कीजिए

(क) पता, पत्ता
(ख) मास, मांस
(ग) सुत, सूत
(घ) भाग, भागय
(ङ) बदन, बदन
(च) पानी, पाणि
उत्तर:
(क) पता – रहने का स्थान, पत्ता – पत्र
(ख) मास – महीना, मांस – गोश्त
(ग) सुत – पुत्र, सूत – धागा
(घ) भाग – हिस्सा, भाग्य – किस्मत
(ङ) वदन – मुख, बदन – शरीर
(च) पानी – जल, पाणि – हाथ

नीचे लिखे वाक्यांशों के लिए एक – एक शब्द लिखिए

(क) आकाश में उड़ने वाला
(ख) जो कल्पना से परे हो
(ग) जिसका पति जीवित न हो
(घ) जिसका आदि न हो
(उ) जिसमें दया न हो
(च) हित बाहने वाला
उत्तर:
(क) नभचर
(ख) कल्पनातीत
(ग) विधवा
(घ) अनादि
(ङ) निर्दय
(च) हितेषी

निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए

(i) पर्यायवाची शब्दों की सोदाहरण परिभाषा लिखिए।
(ii) विलोम शब्द से आप क्या समझते है? उदाहरण सहित लिखिए।
(iii) ‘अनल’ और ‘अनिल’ में क्या अंतर है?

Malhar Hindi Book Class 6 Solutions