CBSE Class 6 Hindi Vyakaran सर्वनाम
सर्वनाम की परिभाषा
जिन शब्दों का प्रयोग संज्ञा के स्थान पर किया जाता है, उन्हें सर्वनाम कहते हैं; जैसे- मैं, तुम, ये, वे, यह, वह, हम, आप आदि। सर्वनाम के प्रयोग से भाषा में साँदर्य आता है।
सर्वनाम के भेद
सर्वनाम के छः भेद हैं-
- पुरुषवाचक सर्वनाम
- निश्चयवाचक सर्वनाम
- अनिश्चयवाचक सर्वनाम
- प्रश्नवाचक सर्वनाम
- संबंधवाचक सर्वनाम
- निजवाचक सर्वनाम
पुरुषवाचक सर्वनाम
जिन सर्वनाम शब्दों का प्रयोग वक्ता अपने लिए, श्रोता के लिए या अन्य व्यक्ति के लिए करता है, उन्हें पुरुषवाचक सर्वनाम कहते हैं; जैसे-मैं, हम, तुम, वह, वे, उनका आदि।
- तुम कहाँ जा रहे हो?
- वह कल विद्यालय आएगा।
पुरुषवाचक सर्वनाम के तीन भेद हैं-
(i) उत्तम पुरुषवाचक सर्वनाम बोलने वाला या लिखने वाला व्यक्ति अपने लिए जिन सर्वनाम शब्दों का प्रयोग करता है, उन्हें उत्तम पुरुषवाचक सर्वनाम कहते हैं; जैसे-मैं, मैने, मुझे, मेरा, मुझसे, मुझ पर, मुझको, हम, हमने, हमें, हमारा, हमसे, हमको, हम पर आदि।
(ii) मध्यम पुरुषवाचक सर्वनाम सुनने वाले के लिए जिन सर्वनामों का प्रयोग किया जाता है, उन्हें मध्यम पुरुषवाचक सर्वनाम कहते हैं; जैसे-तू, तूने, तुझे, तेरा, तेरे, तुझसे, तुझको, तुझ पर, तुम, तुमने, तुमको, तुम्हारा, तुमसे, तुम पर, तुम्हारे, आप, आपने, आपको, आपका, आपसे, आप पर आदि।
(iii) अन्य पुरुषवाचक सर्वनाम श्रोता या वक्ता के अतिरिक्त अन्य व्यक्ति के लिए जिन सर्वनामों का प्रयोग किया जाता है, उन्हें अन्य पुरुषवाचक सर्वनाम कहते हैं; जैसे-यह, वह, वे, ये, उसे, उन्हें, इसे, इन्हें, उनका, उसका आदि।
निश्चयवाचक सर्वनाम
जो सर्वनाम किसी निश्चित वस्तु, व्यक्ति या स्थान की ओर संकेत करें, उन्हें निश्चयवाचक सर्वनाम कहते हैं। इन्हें संकेतवाचक सर्वनाम भी कहते हैं; जैसे-यह, वह, ये, वे आदि।
- यह मेरी पुस्तक है।
- वह मेरा घर है।
विशेष ‘वह’ शब्द का प्रयोग अन्य पुरुषवाचक और निश्चयवाचक सर्वनाम दोनों में किया जाता है, किंतु इसके प्रयोग में अंतर होता है अर्थात् ‘वह’ शब्द जब किसी व्यक्ति के नाम के स्थान पर आए तब पुरुषवाचक सर्वनाम होता है और जब किसी की ओर संकेत करने के लिए प्रयोग हो, तब निश्चयवाचक सर्वनाम होता है; जैसे-
- वह व्यक्ति बहुत मेहनती है। (निश्चयवाचक सर्दनाम)
- वह अब यहाँ नहीं रहता। (पुरुषवाचक सर्वनामे)
अनिश्चयवाचक सर्वनाम
जो सर्वनाम शब्द किसी अनिश्चित वस्तु, व्यक्ति या स्थान के लिए प्रयोग किए जाते हैं, उन्हें अनिश्चयवाचक सर्वनाम कहते हैं; जैसे-कोई, किसी ने, कुछ, किन्हीं आदि।
- दरवाजे पर कोई खड़ा है।
- अभी किसी ने मुझे आवाज दी।
प्रश्नवाचक सर्वनाम
जिन सर्वनाम शब्दों के द्वारा हम किसी वस्तु, व्यक्ति या स्थान के बारे में प्रश्न करते हैं, उन्हें प्रश्नवाचक सर्वनाम कहते हैं; जैसे-क्या, कौन, कहाँ, किसकी, किसने आदि।
- इस पुस्तक का क्या नाम है?
- इस पुस्तक के लेखक कौन हैं?
विशेष केवल वही प्रश्नवाचक शब्द सर्वनाम होते हैं, जिनका उतर संज्ञा या सर्वनाम में मिलता है।
संबंधवाचक सर्वनाम
जिन सर्वनाम शब्दों का संबंध किसी वस्तु, व्यक्ति या स्थान से ज्ञात हो, उन्हें संबंधवाचक सर्वनाम कहते हैं; जैसे-जैसा-वैसा, जो-वो, जिसकी-उसकी आदि।
- जैसा बोओगे वैसा काटोगे।
- जो करता है, वो भरता है।
निजवाचक सर्वनाम
जिन सर्वनाम शब्दों का प्रयोग कर्तां अपने-आप (निज) के लिए करता है, उन्हें निजवाचक सर्वनाम कहते हैं; जैसे-स्वयं, अपने-आप, खुद, आप आदि।
- रचना ने स्वयं आकर मुझसे बात की।
- मैं अपने-आप चला जाऊँगा।
अभ्यास-प्रश्न
निम्नलिखित प्रश्नों के दिए गए विकल्पों में से सही विकल्प छाँटिए
प्रश्न 1.
सर्वनाम के कितने भेद होते हैं?
(क) चार
(ख) पाँच
(ग) छ:
(घ) सात
उत्तर:
(ग) छ:
प्रश्न 2.
इनमें से कौन-सा पुरुषवाचाक सर्वनाम का भेद नहीं है?
(क) उत्तम पुरुषवाचक
(ख) मध्यम पुरुषवाचक
(ग) निजवाचक
(घ) अन्य पुरुष
उत्तर:
(ग) निजवाचक
प्रश्न 3.
‘स्वयं’ किस प्रकार का सर्वनाम है?
(क) पुरुषवाचक
(ख) निजवाचक
(ग) संबंधवाचक
(घ) उत्तम पुरुषवाचक
उत्तर:
(ख) निजवाचक
प्रश्न 4.
इनमें से कौन-सा सर्वनाम अनिश्चयवाचक सर्वनाम है?
(क) क्या
(ख) कोई
(ग) कौन
(घ) कब
उत्तर:
(ख) कोई
प्रश्न 5.
निश्चयवाचक सर्वनाम को किस नाम से पुकारा जाता है?
(क) संकेतवाचक सर्वनाम
(ख) संबंधवाचक
(ग) निजवाचक
(घ) उत्तम पुरुषवाचक
उत्तर:
(क) संकेतवाचक सर्वनाम
प्रश्न 6.
अनिश्चयवाचक का उदाहरण है
(क) वह
(ख) वे
(ग) ये
(घ) कुछ
उत्तर:
(घ) कुछ
प्रश्न 7.
पुरुषवाचक सर्वनाम के कितने भेद हैं?
(क) चार
(ख) पाँच
(ग) दो
(घ) तीन
उत्तर:
(घ) तीन
प्रश्न 8.
‘खुद’ शब्द सर्वनाम के किस भेद का उदाहरण है?
(क) निश्चयवाचक
(ख) पुरुषवाचक
(ग) निजवाचक
(घ) संबंधवाचक
उत्तर:
(ग) निजवाचक
प्रश्न 9.
संबंधवाचक सर्वनाम का उदाहरण किस विकल्प में है?
(क) वह चला गया।
(ख) कोई बाहर खड़ा है।
(ग) जैसा बोओगे वैसा काटोगे।
(घ) यह उपहार कौन लाया है?
उत्तर:
(ग) जैसा बोओगे वैसा काटोगे।
प्रश्न 10.
प्रश्नवाचक सर्वनाम का उदाहरण है
(क) वह
(ख) मैं
(ग) तुम
(घ) कौन
उत्तर:
(घ) कौन
नीचे दिए गए सर्वनाम के उचित रूप से वाक्य को पूरा कीजिए
मेरा, कोई, उसे, तुम्हारे, वैसा, जैसा
(क) आज _______ जन्मदिन है।
(ख) मोहन बहुत प्रसन्न है, क्योंकि आज _______ पुरस्कार मिलने वाला है।
(ग) देखो, शायद _______ दरवाजा खटखटा रहा है।
(घ) _______ शहर का क्या नाम है?
(ङ) परिश्रम करोगे _______ फल पाओगे।
उत्तर:
(क) मेरा
(ख) उसे
(ग) कोई
(घ) तुम्हारे
(ङ) जैसा, वैसा
मिलान कीजिए-
(i) निजवाचक – (क) कहाँ
(ii) संबंधवाचक – (ख) में
(iii) प्रश्नवाचक – (ग) जिसका
(iv) पुरुषवाचक – (घ) किसी
(v) अनिश्चयवाचक – (ङ) अपने आप
उत्तर:
(i) निजवाचक – (ङ) अपने आप
(ii) संबंधवाचक – (ग) जिसका
(iii) प्रश्नवाचक – (क) कहाँ
(iv) पुरुषवाचक – (ख) में
(v) अनिश्चयवाचक – (घ) किसी
नीचे दिए गए कथन के आगे (✓) और (✗) का चिह्न लगाइए
(क) क्रिया के स्थान पर प्रयुक्त होने वाले शब्द सर्वनाम कहलाते हैं।
उत्तर:
(✗)
(ख) वह बाहर खड़ा है। निश्चयवाचक सर्बनाम है।
उत्तर:
(✓)
(ग) ‘वे’ अन्य पुरुषवाचक सर्वनाम है।
उत्तर:
(✓)
(घ) ‘खुद’ प्रश्नवाचक सर्वनाम है।
उत्तर:
(✗)
(ङ) ‘इसने’ संकेतवाचक सर्वनाम है।
उत्तर:
(✓)
निम्नलिखित वाक्यों में से सर्वनाम शब्द छाँटकर उनके भेद लिखिए
(क) ताजमहल कहाँ है?
(ख) वह कुछ सोच रहा है।
(ग) वह अपने-आप आ जाएगा।
(घ) मुझे तुम्हारी बहुत याद आती है।
(ङ) सच्चा मित्र वही होता है, जो मित्र की संकट के समय मदद करता है।
उत्तर:
(क) कहाँ, प्रश्नवाचक
(ख) कुछ, अनिश्चयवाचक
(ग) अपने-आप, निजवाचक
(घ) मुझे, तुम्हारी; पुरुषवाचक
(ङ) वही…. जो, संबंधवाचक
नीचे दिए वाक्यों को शुद्ध कर पुनः लिखिए
(क) उसने बहुत काम करना है।
(ख) आप मुझसे क्या कह रहा है?
(ग) यह पुस्तक कौन की है?
(घ) उसके सब कुछ लुर गया।
(ङ) गिलास में कोई गिर गया है।
उत्तर:
(क) उसे बहुत काम करना है।
(ख) वह मुझसे क्या कह रहा है ?
(ग) यह पुस्तक किसकी है ?
(घ) उसका सब कुछ लुट गया।
(ङ) गिलास में कुछ गिर गया है।
कोष्ठक में दिए गए सर्वनामों को वाक्य में प्रयुक्त संज्ञा के स्थान पर लिखकर उसमें नया वाक्य जोड़िए
(वह, उसका, उसकी, उसे)
(क) मीरा आज घर आई है।
(ख) राजेश कल ही दिल्ली गया है।
(ग) रीना बहुत अच्छी लडकी है।
(घ) मोहन पढ़ाई कर रहा है।
उत्तर:
(क) मीरा आज घर आई है, परंतु वह अभी भी बीमार है।
(ख) राजेश कल ही दिल्ली गया है और उसका भाई आज दिल्ली से आया है।
(ग) रीना बहुत अच्छी लड़की है, उसे गलत आदतें पसंद नहीं हैं।
(घ) मोहन पढ़ाई कर रहा है, क्योंकि उसकी कल परीक्षा है।
निम्नलिखित सर्वनामों का वाक्य में प्रयोग कीजिए
(क) मेरा
(ख) वह
(ग) वे
उत्तर:
(क) मेरा आजकल शहर में मन नहीं लगता।
(ख) वह मुझसे कल ही मिलकर गया है।
(ग) वे अब यहाँ नहीं रहते।
नीचे दिए गए प्रश्नों के संक्षिप्त उत्तर दीजिए
(i) सर्वनाम किसे कहते हैं?
(ii) सर्वनाम के भेद उदाहरण सहित स्पष्ट कीजिए।
(iii) निजवाचक सर्वनाम और पुरुषवाचक सर्वनाम में अंतर स्पष्ट कीजिए।
(iv) पुरुषवाचक सर्वनाम के भेदों के नाम एवं उदाहरण लिखि