CBSE Class 6 Hindi Grammar संज्ञा

CBSE Class 6 Hindi Vyakaran संज्ञा

संज्ञा की परिभाषा

किसी वस्तु, व्यक्ति, प्राणी, स्थान या भाव आदि का बोध कराने वाले शब्द संज्ञा कहलाते हैं; जैसे-

  • वस्तुओं के नाम कुसी, फूल, झुला, हल, रेडियो आदि।
  • प्राणियों के नाम गाय, मोर, नाथी, कछुआ, मच्छर आदि।
  • व्यक्तियों के नाम माँ, अश्चापिका, गष्ट्पति, चौकीदार आदि।
  • स्थानों के नाम मध्य प्रदेए गाँब, प्राहर, पटियाला आदि।
  • भावों के नाम अच्छाई, अु०ता, महँगाई, उदार, दयालुता आदि।

संज्ञा के भेद

व्यक्तिवाचक संज्ञा
जिन संज्ञा शब्दों से किसी विशेष व्यक्ति, स्थान या वस्तु का बोध होता है, उसे व्यक्तिवाचक संज्ञा कहते हैं; जैसे-राम, दिल्ली, लालकिला, आगरा, फुटबॉल आदि।

जातिवाचक संज्ञा

जिन संज्ञा शब्दों से किसी वस्तु, व्यक्ति, प्राणी या स्थान की जाति या वर्ग का बोध होता है, उसे जातिवाचक संज्ञा कहते हैं; जैसे-बालक, पर्वत, देश, पुस्तक, स्त्री, पक्षी, आदमी आदि।

भाववाचक संज्ञा

जिन संज़ा शब्दों से किसी वस्तु, व्यक्ति, प्राणी तथा स्थान के गुण-दोष, अवस्था तथा स्वभाव आदि का बोध होता है, उसे भाववाचक संज्ञा कहते हैं; जैसे-लंबाई, ऊँचाई, गहराई, दु:ख, सुख, क्रोध, वीरता, मोटापा, शबढ़ापा आदि।

संज्ञा के दो अन्य भेद

कुछ लोग अंग्रेजी व्याकरण के आधार पर संज्ञा के दो अन्य भेद भी मानते हैं, जो निम्न प्रकार हैं

1. द्रव्यवाचक संज्ञा जिन संज्ञा शब्दों से किसी धातु, द्रव्य अथवा पदार्थों का बोध होता है, उसे द्रव्यवाचक संज्ञा कहते हैं; जैसेघी, तेल, दूध, सोना, चाँदी आदि।
2. समुदायवाचक संज्ञा जिन संज्ञा शब्दों से किसी समुदाय या समूह का बोध होता है, उसे समुदायवाचक/समूहवाचक संज्ञा कहते हैं; जैसे-सेना, दल, कक्षा, झुंड, भीड़ आदि।

भाववाचक संज्ञा बनाने के नियम

कुछ संज्ञाएँ मूल रूप से भाववाचक होती हैं, तो कुछ भाववाचक संज्ञाएँ जातिवाचक संज्ञा, सर्वनाम तथा विशेषण और क्रिया में प्रत्यय जोड़कर बनाई जाती हैं। भाववाचक संज्ञा चार प्रकार से बनती हैं।

जातिवाचक संज्ञा से भाववाचक संज्ञा बनाना

जातिवाचक संज्ञा भाववाचक संज्ञा
बच्चा बचपन
भ्राता भ्रातृत्व
मित्र मित्रता
सिंह सिंहत्व
दानव दानवता
पशु पशुता

सर्वनाम से भाववाचक संज्ञा बनाना

सर्वनाम भाववाचक संज्ञा
अपना अपनत्व
आप आपा
मम ममत्व
अहं अहंकार
निज निजत्व
सर्व सर्वस्व
स्व स्वत्व
पराया परायापन

विशेषण से भाववाचक संज्ञा बनाना

विशेषण भाववाचक संज्ञा
वीर वीरता
सुंदर सुंदरता
सज्जन सज्जनता
आलसी आलस्य
उष्ण उष्णता
सूक्ष्म सूक्ष्मता
अरुण अरुणिमा
लाल लालिमा

क्रिया से भाववाथक संज्ञा बनाना

क्रिया भाववाचक संज्ञा
खेलना खेल
उतारना उतार
पूजना पूजा
माँगना माँग
चलना चाल
बचना बचाव
सुधारना सुधार
हँसना हैसी

अभ्यास-प्रश्न

निम्नलिखित प्रश्नों के दिए गए विकल्पों में से सही विकल्प छाँटिए

प्रश्न 1.
संज्ञा के मुख्यतः कितने भेद होते हैं?
(क) तीन
(ख) चार
(ग) पाँच
(घ) छ:
उत्तर:
(क) तीन

प्रश्न 2.
अकबर किस संज्ञा भेद के अंतर्गत आता है?
(क) जातिवाचक
(ख) व्यक्तिवाचक
(ग) भाववाचक
(घ) द्रव्यवाचक
उत्तर:
(ख) व्यक्तिवाचक

प्रश्न 3.
ऊँचाई कौन-सी संज्ञा है?
(क) जातिवाचक
(ख) व्यक्तिवाचक
(ग) भाववाचक
(घ) समूहवाचक
उत्तर:
(ग) भाववाचक

प्रश्न 4.
संज्ञा/से तात्पर्य है
(क) कर्म
(ख) स्वभाव
(ग) नाम
(घ) विशेषता
उत्तर:
(ग) नाम

प्रश्न 5.
इनमें से कौन-सा संज्ञा का मुख्य भेद नहीं है?
(क) व्यक्तिवाचक
(ख) समूहवाचक
(ग) भाववाचक
(घ) जतिवाचक
उत्तर:
(ख) समूहवाचक

प्रश्न 6.
इनमें से भाववाचक संज्ञा कौन-सी है?
(क) मीठा
(ख) मिठाई
(ग) मिठास
(घ) मीठी
उत्तर:
(ग) मिठास

प्रश्न 7.
‘सूरज’ किस प्रकार की संज्ञा है?
(क) भाववाचक
(ख) व्यक्तिवाचक
(ग) जातिवाचक
(घ) समूहवाचक
उत्तर:
(ख) व्यक्तिवाचक

प्रश्न 8.
‘अपना’ से बनी भाववाचक संज्ञा है
(क) अपनी, अपने
(ख) अपनापन
(ग) अपनत्व
(घ) ‘ख’ और ‘ग’ दोनों
उत्तर:
(घ) ‘ख’ और ‘ग’ दोनों

प्रश्न 9.
दिल्ली से आगरा की दूरी 190 किमी है। यहाँ रेखांकित अंश है
(क) व्यक्तिवाचक संज्ञा
(ख) जातिवाचक संज्ञा
(ग) भाववाचक संज्ञा
(घ) द्रव्यवाचक संज्ञा
उत्तर:
(क) व्यक्तिवाचक संज्ञा

प्रश्न 10.
इनमें से जातिवाचक संज्ञा शब्द कौन-सा है?
(क) भारत
(ख) पुस्तक
(ग) रामायण
(घ) ताजमहल
उत्तर:
(ख) पुस्तक

रिक्त स्थानों की पूर्ति भाववाचक संज्ञा द्वारा कीजिए –

(क) मुसीबत के समय ________ से काम लेना चाहिए। (समझदार)
(ख) एवरेस्ट की ________ बहुत कठिन है। (चढ़ना)
(ग) वीर अभिमन्यु ने ________ से कौरव सेना का मुकाबला किया। (वीर)
(घ) ________ करने से जीवन में ________ नहीं मिलेगी।
(आलसी, सफल)
(ङ) ताजमहल की ________ देख पर्यटक चकित रह जाते हैं। (सुंदर)
(च) खेल में ________ तो लगी ही रहती है। (हारनाभ जीतना)
उत्तर:
(क) समझदारी
(ख) चढ़ाई
(ग) वीरता
(घ) आलस्य, सफलता
(ङ) सुंदरता
(च) हार-जीत

निम्नलिखित शब्दों में से व्यक्तिवाचक संज्ञा कौन-सी हैं?
CBSE Class 6 Hindi Grammar संज्ञा 1
उत्तर:
दशरथ, एफिल टावर, रामायण, साइना नेहवाल, बैडमिंटन, चीन

जोड़े मिलाइए

(i) शिवाजी – (क) जातिवाचक
(ii) बुराई – (ख) व्यक्तिवाचक
(iii) सेना – (ग) भाववाचक
(iv) शेर – (घ) समूहवाचक
उत्तर:
(i) शिवाजी – (ख) व्यक्तिवाचक
(ii) बुराई – (ग) भाववाचक
(iii) सेना – (घ) समूहवाचक
(iv) शेर – (क) जातिवाचक

निम्नलिखित वाक्यों के आगे (✓) और (✗) का चिह्न लगाइए

(क) इंसान का भाववाचक संज्ञा ‘इसानो’ है।
उत्तर:
(✗)

(ख) कायरता इंसान को कमजोर बनाती है। इस कथन में भाववाचक संज्ञा कायरता है।
उत्तर:
(✓)

(ग) कक्षा समुदायवाचक संज्ञा शब्द है।
उत्तर:
(✓)

(घ) दूध शब्द व्यक्तिवाचक संज्ञा है।
उत्तर:
(✗)

(ङ) संज्ञा को सर्वनाम के स्थान पर प्रयोग करते हैं।
उत्तर:
(✗)

निम्नलिखित में संज्ञा के भेद बताइए

(क) लाल किला
(ख) हाधियों का द्रुंड
(ग) कुसीं
(घ) प्रेम, सुख, दुःख
उत्तर:
(क) व्यक्तिवाचक संज्ञा
(ख) समुदायवाचक संज्ञा
(ग) जातिवाचक संज्ञा
(घ) भाववाचक संज्ञा

भाववाचक संज्ञा बनाइए

(क) लड़का
(ख) गरीब
(ग) लड्रना
(घ) लंबा
उत्तर:
(क) लड़कपन
(ख) गरीबी
(ग) लड़ाई
(घ) लंबाई

निम्नलिखित वाक्यों में से संज्ञा शब्द छाँटिए और उनके सामने संज्ञा का भेद लिखिए

(क) खेतों में हरियाली छाई है।
(ख) नया संसद भवन बहुत सुंदर है।
(ग) सेना वीरता के साथ लड़ी।
(घ) यह नदी कितनी गहरी है?
उत्तर:
(क) खेत, हरियाली – जातिवाचक संज्ञा, भाववाचक संज्ञा
(ख) संसद भवन – व्यक्तिवाचक संज्ञा
(ग) सेना, वीरता – समूहवाचक संज्ञा, भाववाचक संज्ञा
(घ) नदी – जातिवाचक संज्ञा

निम्नलिखित प्रश्नों के संक्षिप्त उत्तर दीजिए

(i) संज्ञा किसे कहते हैं? संज्ञा के कितने भेद होते हैं?
(ii) संज्ञा के भेदों को उदाहरण सहित स्पष्ट कीजिए।
(iii) संज्ञा के अन्य दोनों भेदों को उदाहरण देकर स्पष्ट कीजिए।
(iv) व्यक्तिवाचक और जातिवाचक संज्ञा का भेद उदाहरण द्वारा स्पष्ट कीजिए।

Malhar Hindi Book Class 6 Solutions