CBSE Class 6 Hindi Grammar संधि

CBSE Class 6 Hindi Vyakaran संधि

संधि की परिभाषा

वर्णों के पास-पास आ जाने से या उनके मिलने पर जो परिवर्तन या विकार होता है, उसे संधि कहते हैं।
संधि-विच्छेद संधि की प्रक्रिया द्वारा निर्मित शब्द को उसके मूल रूप में बदलना संधि-विचछेद कहलाता है।

संधि के भेद –

संधि के तीन भेद होते हैं

स्वर संधि

स्वरों के मेल से होने वाले विकार को स्वर संधि कहते हैं; जैसे-
(i) सूर्य + उदय = सूयोंदय ( अ + उ = ओ)
(ii) यदि + अपि = यद्यपि (इ+ अ = य)

स्वर संधि के पाँच भेद होते है
(i) दीर्घ संधि यदि हस्व ‘अ’, ‘इ’, ‘उ’ या दीर्ष ‘आ’, ‘ई’, ‘ऊ’ के आगे हृस्व या दीर्घ स्वर आ जाएँ, तो वे मिलकर क्रमश: ‘आ’, ‘ई’, ‘ऊ’ हो जाते हैं; जैसे-
CBSE Class 6 Hindi Grammar संधि 1

(ii) गुण संधि जब ‘अ’ अथवा ‘आ’ के आगे ‘इ’ या ‘ई’, ‘उ’ या ‘ऊ’ तथा ‘ऋ’ स्वर आता है, तो क्रमशः ए, ओ और अर् लो। जाता है, तो इसे गुण संधि कहते हैं; जैसे-

CBSE Class 6 Hindi Grammar संधि 2

(iii) वृद्धि संधि जब ‘अ’ या ‘आ’ के आगे ‘ए’ या ‘ऐ’ आता है, तो दोनों का ऐ हो जाता है। इसी प्रकार ‘अ’ या ‘आ’ के आगे ‘ओ’ या ‘औ’ आता है, तो दोनों का औ हो जाता है, इसे वृद्धि संधि कहते हैं; जैसे-

CBSE Class 6 Hindi Grammar संधि 3

(iv) यण् संधि जब ‘इ-ई’, ‘उ-ऊ’ तथा ‘ॠ’ के आगे कोई भिन्न स्वर आता है, तो ये क्रमश: य्, व् तथा र् में परिवर्तित हो जाते हैं, इसे यण् संधि कहते हैं; जैसे-

CBSE Class 6 Hindi Grammar संधि 4

(v) अयादि संधि जब ‘ए’, ‘ऐ’, ‘ओ’ और ‘औ’ के बाद कोई भिन्न स्वर आता है, तो ‘ए’ का अय, ‘ऐ’ का आय्, ‘ओ’ का अव् और ‘औ’ का आव् हो जाता है, इसे अयादि संधि कहते हैं जैसे-

CBSE Class 6 Hindi Grammar संधि 5

व्यंजन संधि

व्यंजन से स्वर अथवा व्यंजन के मेल से उत्पन्न विकार् को व्यंजन संधि कहा जाता है; जैसे-

CBSE Class 6 Hindi Grammar संधि 6

विसर्ग संधि

विसर्ग के साथ स्वर या व्यंजन के मेल से जो विकार उत्पन्न होता है, उसे विसर्ग संधि कहते हैं; जैसे-

CBSE Class 6 Hindi Grammar संधि 7

अभ्यास-प्रश्न :

निम्नलिखित के सही संधि-विच्छेद वाले विकल्प का चयन कीजिए

प्रश्न 1.
‘चराचर’
(क) चर + आचर
(ख) चरा + अचर
(ग) चर + अचर
(घ) चार + अचर
उत्तर:
(ग) चर + अचर

प्रश्न 2.
‘सीमांत’
(क) सीम + अंत
(ख) सीमा + अंत
(ग) सीमं + अत
(घ) सीमा + अनन्त
उत्तर:
(ख) सीमा + अंत

प्रश्न 3.
‘विद्यूद’
(क) विधु + दय
(ख) विधू + द्य
(ग) विधु + अ.दय
(घ) विधु + उदय
उत्तर:
(घ) विधु + उदय

प्रश्न 4.
‘गिरोश’
(क) निरी + ईश
(ख) गिरि + ईश
(ग) गिर + ईश
(घ) गिरी + इश
उत्तर:
(ख) गिरि + ईश

प्रश्न 5.
निर्बल
(क) नी + बल
(ख) नि: + बल
(ग) निर् + बल
(घ) निस् + बल
उत्तर:
(ख) नि: + बल

निम्नलिखित संधि-विच्छेदों के सही संधि का चयन कीजिए

प्रश्न 1.
सूर्य + उदय
(क) सूयोंदय
(ख) सूर्यादय
(ग) सुयोंदय
(घ) सोरोददय
उत्तर:
(क) सूयोंदय

प्रश्न 2.
पर + उपकार
(क) परपकार
(ख) परुपकार
(ग) परोपकार
(घ) परापकार
उत्तर:
(ग) परोपकार

प्रश्न 3.
मत + ऐक्य
(क) मतेक्य
(ख) मतैंक्य
(ग) भतोक्य
(घ) मतुक्य
उत्तर:
(ख) मतैंक्य

प्रश्न 4.
अनु + अय
(क) अन्वय
(ख) अनय
(ग) अनुअय
(घ) अनूवय
उत्तर:
(क) अन्वय

प्रश्न 5.
दिक् + अंबर
(क) दिकम्बर
(ख) दिक्मबर
(ग) दिम्कबर
(घ) दिगंबर
उत्तर:
(ख) दिक्मबर

निम्नलिखित में सही कथन के सामने (✓) तथा गलत कथन के सामने (✗) का निशान लगाइए

(क) संधि का अर्थ अलग करना है। ( )
उत्तर:
[✗]

(ख) ‘इत्यादि’ शब्द वृद्धि संधि का उदाहरण है। ( )
उत्तर:
[✗]

(ग) स्वर संधि के दो भेद होते हैं।
उत्तर:
[✗]

(घ) विसर्ग संधि, संधि का एक प्रकार है। ( )
उत्तर:
[✓]

(ङ) वर्णों के मेल से कोई विकार उत्पन्न नहीं होता है। ( )
उत्तर:
[✗]

(च) स्वर संधि और व्यंजन संधि में अंतर होता है।
उत्तर:
[✓]

जोड़े मिलाइए

(i) संधि (क) विसर्ग का लुप्त होना
(ii) स्वर संधि (ख) जोड़ना
(iii) विसर्ग संधि (ग) अलग करना
(iv) विच्छेद (घ) स्वरों के परस्पर मिलने से परिवर्तन

उत्तर:

(i) संधि (ख) जोड़ना
(ii) स्वर संधि (घ) स्वरों के परस्पर मिलने से परिवर्तन
(iii) विसर्ग संधि (क) विसर्ग का लुप्त होना
(iv) विच्छेद (ग) अलग करना

निम्नलिखित शब्दों में संधि कीजिए –

संधि-विचछेद – संधि
(क) पुस्तक + आलय ______
(ख) मन: + हर ______
(ग) नि: + चय ______
(घ) सिधु + ऊर्मि ______
(ङ) गुरु + उपदेश ______
उत्तर:
(क) पुस्तकालय
(ख) मनोहर
(ग) निश्चय
(घ) सिंधूर्मि
(ङ) गुरूपदेश

नीचे लिखे शब्दों का संधि-विच्छेद कीजिए तथा संधि का नाम भी लिखिए

(क) राजेंद्र
(ख) पुस्तकालय
(ग) धरांत्मा
(घ) नदीश
(ङ) महोल्सव
(च) तथैव
उत्तर:
(क) राजा + इंद्र, गुण संधि
(ख) पुस्तक + आलय, दीर्घ संधि
(ग) धर्म + आत्मा, दीर्घ संधि
(घ) नदी + ईश, दीर्घ संधि
(ङ) महा + उत्सव, गुण संधि
(च) तथा + एव, वृद्धि संधि

नीचे दिए गए प्रश्नों के संक्षिप्त उत्तर दीजिए

(i) संधि किसे कहते हैं? संधि कितने प्रकार की होती हैं?
(ii) स्वर संधि किसे कहा जाता है? स्वर संधि के कितने भेद होते हैं? उदाहरण देकर स्पष्ट कीजिए।
(iii) स्वर और व्यंजन संधि में अंतर स्पष्ट कीजिए।

Malhar Hindi Book Class 6 Solutions