CBSE Class 6 Hindi Grammar समास

CBSE Class 6 Hindi Vyakaran समास

समास का अर्थ व परिभाषा

समास शब्द का शाब्दिक अर्थ है-संक्षिप्त करना अथवा किसी बात को कम-से-कम शब्दों में कहना।
दो या दो से अधिक शब्दों को मिलाकर नया शब्द बनाने की प्रक्रिया को समास कहते हैं; जैसे-

  • प्रयोग के लिए शाला – प्रयोगशाला
  • वन में वास – वनवास

समस्त पद

शब्दों को संक्षिप्त करके बने नए शब्दों को सामासिक शब्द या समस्त पद कहा जाता है।

समास-विक्रह

समस्त पद को अलग-अलग करके पहले जैसी अवस्था में लाना ही समास-विग्रहु कहलाता है; जैसे-

CBSE Class 6 Hindi Grammar समास 1

समास के भेद

समास के छ: भेद हैं

  1. अव्ययीभाव समास
  2. तत्पुरुष समास
  3. कर्मधारय समास
  4. द्विगु समास
  5. बहुव्रीहि समास
  6. द्वंद्व समास

अव्ययीभाव समास

जिस समस्त पद का पहला पद् प्रधान हो तथा समस्त पद अव्यय की तरह कार्य करे, उसे अव्ययीभाव समास कहते हैं; जैसे-

  • समस्त पद – विग्रह
  • यथाविधि – विधि के अनुसार
  • यथासंभव – जैसा संभव हो
  • आमरण – मरने तक
  • प्रतिमास – हर मास
  • हाथों हाथ – हाथ-ही-हाथ में
  • लाजवाब – जिसका जवाब न हो
  • अनजाने – जाने बिना
  • भरपेट – पेट भरकर
  • रातों रात – रात-ही-रात में
  • बेकाम – बिना काम के

तत्पुरुष समास

जिस समस्त पद का उत्तर पद प्रधान हो, उसे तत्पुरुष समास कहते हैं। तत्पुरुष समास में पूर्व पद तथा उत्तर पद के बीच आने वाली विभक्तियो/परसमों का लोप हो जाता है; जैसे-

  • समस्त पद – विग्रह
  • हस्तलिखित – हाथ से लिखा हुआ।
  • विद्यालय – विद्या के लिए आलय
  • परलोकगमन – परलोक को गमन
  • गगनचुंबी – गगन को छुने वाला
  • शक्तिसंपन्न – शक्ति से संपन्न
  • सूरकृत – सूर द्वारा कृत –
  • सभाभवन – सभा के लिए भवन
  • राहखर्च – राह के लिए खर्च
  • धर्मविमुख – धर्म से विमुख
  • धनहीन – धन से हीन
  • गंगाजल – गंगा का जल
  • घुडदौ – घोड़ों की दौड़
  • आपबीती – आप पर बीती
  • लोकप्रिय – लोक में प्रिय

कर्मधारय समास

जिस समस्त पद का उत्तर पद प्रधान हो और पूर्व पद तथा उत्तर पद के मध्य विशेषण-विशेष्य या उपमान-उपमेय का संबंध हो, उसे कर्मधारय समास कहते हैं; जैसे-

  • समस्त पद – समास विग्रह
  • काली मिर्च – काली है मिर्च जो
  • नीलांबर – नीला है अंबर जो (विशेषण-विशेष्य)
  • कमलनयन – कमल के समान नयन (उपमान-उपमेय)
  • चंद्रमुख – चंद्रमा के समान मुख

द्विगु समास

जिस समस्त पद का पहला पद संख्यावाचक विशेषण हो तथा दूसरा पद समूहवाचक होता है, उसे द्विगु समास कहते हैं। इसमें ‘समूह’ या ‘समाहार’ का बोध होता है; जैसे-

  • समस्त पद – विग्रह
  • नवरल – नौ रतों का समूह
  • तिराहा – तीन राहों का समाहार
  • त्रिभुज – तीन भुजाओं का समहार
  • नवप्रह – नी प्रहों का समूह

द्वंद्व समास

जिन समस्त पदों के दोनों पद प्रधान हों तथा विग्रह करने पर बीच में ‘और’, ‘या’, ‘अथवा’, ‘तथा’, ‘एवं’ लगता हो, वे द्वंद्द समास कहलाते हैं; जैसे-

  • समस्त पद – विग्रह
  • रात-दिन – रात और दिन
  • माता-पिता – माता एवं पिता
  • अन्न-जल – अन्न और जल
  • जीवन-मरण – जीवन या मरण

बहुव्रीहि समास

जिस समस्त पद में कोई भी पद प्रधान न हो और दोनों मिलकर किसी अन्य पद की ओर संकेत करते हों, उसे बहुव्रीहि समास कहते हैं; जैसे-

समस्त पद – विग्रह
लंबोदर – लंबा है उदर जिसका (गणेश)
दशानन – दस हैं, आनन जिसके (रावण)
त्रिनेत्र – तीन हैं नेत्र जिनके (शिव)
चतुभुजु – चार हैं भुजाएँ जिनकी (विष्णु)

अभ्यास-प्रश्न

निम्नलिखित प्रश्नों के दिए गए विकल्पों में से सही विकल्प छाँटिए

प्रश्न 1.
‘भारत़रत्न’ का समास-विग्रह कौन-सा है?
(क) भारत से रत
(ख) भारत और रल
(ग) भारत का रत्न
(घ) भारत के लिए रल
उत्तर:
(ग) भारत का रत्न

प्रश्न 2.
तत्पुरुष समास में कौन-सा पद प्रधान होता है?
(क) पहला पद
(ख) दूसरा पद
(ग) दोनों पद
(घ) तीसरा पद
उत्तर:
(ख) दूसरा पद

प्रश्न 3.
अव्ययीभाव समास के संबंध में कौन-सा कथन सत्य है?
(क) विर्भक्तियों का लोप हो जाता है।
(ख) समस्त पद अव्यय की तरह कार्य करता है
(ग) विशेषण-विशेष्य का युग्म होता है।
(घ) समास में ‘और’ का लोप हो जाता है।
उत्तर:
(ख) समस्त पद अव्यय की तरह कार्य करता है

प्रश्न 4.
किस समास में पहला पद संख्यावाची होता है?
(क) द्विगु
(ख) द्वंद्व
(ग) तत्पुरुष
(घ) अव्ययी
उत्तर:
(क) द्विगु

प्रश्न 5.
चरणकमल का समास-विग्रह है
(क) चरण और कमल
(ख) कमल के समान चरण
(ग) चरण में कमल
(घ) चरण के कमल
उत्तर:
(ख) कमल के समान चरण

प्रश्न 6.
‘देश के लिए भक्ति’ का सामासिक रूप कौन-सा है?
(क) देशर्भक्ति
(ख) देश की भक्ति
(ग) देश और भक्ति
(घ) देश-भक्ति
उत्तर:
(क) देशर्भक्ति

प्रश्न 7.
किस समास में विभक्ति या परसर्गों का लोप हो जाता है?
(क) अव्ययीभाव समास
(ख) तत्पुरुष समास
(ग) कर्मधारय समास
(घ) द्वंघ समास
उत्तर:
(ख) तत्पुरुष समास

प्रश्न 8.
दूंद्ध समास के विग्रह में किसका प्रयोग क्रिया जाता है?
(क) और
(ख) एवं
(ग) या एवं अथवा
(घ) ये सभी
उत्तर:
(घ) ये सभी

प्रश्न 9.
‘त्रिफला’ में समास है
(क) कर्मधारय
(ख) द्विगु समास
(ग) अव्ययीभाव
(घ) द्वंद्व समास
उत्तर:
(ख) द्विगु समास

प्रश्न 10.
किस समास में उत्तर या पूर्व पद कोई भी प्रधान नहीं होता है?
(क) बहुब्रीहि समास
(ख) तत्पुरुष समास
(ग) द्वंद्र समास
(घ) द्विगु समास
उत्तर:
(क) बहुब्रीहि समास

निम्नलिखित समस्त पदों के विग्रह और भेद के सही विकल्प का चयन कीजिए

प्रश्न 1.
आजन्म
(क) जन्मभर-अव्ययी भाव समास
(ख) भरा जन्म-कर्मधारय समास
(ग) जन्म और भर-द्वंद्र समास
(घ) जन्म से भरा हुआ-बहुव्रीहि समास
उत्तर:
(क) जन्मभर-अव्ययी भाव समास

प्रश्न 2.
दिन-रात
(क) दिन की रात-तत्पुरुष समास
(ख) दिन है जो रात-कर्मधारय समास
(ग) दिन और रात-द्वांद्र समास
(घ) दिन है रात जिसकी-बहुत्रीहि समास
उत्तर:
(ग) दिन और रात-द्वांद्र समास

प्रश्न 3.
चतुर्मुख
(क) चार मुख-कर्मधारय समास
(ख) चार हैं मुख जिसके-बहुर्रीहि समास
(ग) चार मुखों के लिए-तत्पुरुष समास
(घ) चार मुखों का समूह-द्वंद्र समास
उत्तर:
(ख) चार हैं मुख जिसके-बहुर्रीहि समास

निम्नलिखित विग्रहों में’से समस्त पद व समास के नाम का सही विकल्प चुनिए

प्रश्न 1.
महान है जो आत्मा
(क) महत्तम-तत्पुरुष
(ख) महात्मा-कर्मधारय
(ग) महानतम-बहुव्रीहि
(घ) महानात्मा-द्वंद्व
उत्तर:
(ख) महात्मा-कर्मधारय

प्रश्न 2.
गाँव से आया हुआ
(क) ग्रामगत-तत्पुरुप
(ख) प्रामीगत-अव्ययीभाव
(ग) ग्रामागत-तत्पुरुष
(घ) ग्रामीण आगत-कर्मधारय
उत्तर:
(ग) ग्रामागत-तत्पुरुष

प्रश्न 3.
सेना का पति
(क) सेनपति-कर्मधारय
(ख) सेनपत्यु-बहुव्रीहि
(ग) सेनापति-तत्पुरुष
(घ) सेनापति-द्विगु
उत्तर:
(ग) सेनापति-तत्पुरुष

निम्नलिखित विग्रहों के समस्त पद बनाकर समास का नाम लिखिए

(क) घोड़े पर सबार
(ख) राजा का महल
(ग) चार रास्तों का समाहार
(घ) जन्म से अंधा
(ङ) जीवन और मरण
(च) महान है जो देव
(छ) नीला है कंठ जिसका
(ज) गिरि धारण करने वाला
(झ) आशा रूपी लता
(अ) चिड़िया को मारने वाला
उत्तर:
(क) घुड़सवार, तत्पुरुष
(ख) राजमहल, तत्पुरुष
(ग) चौराहा, द्विगु
(घ) जन्मांध, तत्पुरुष
(ङ) जीवन-मरण, द्वंद्व
(च) महादेव, कर्मधारय
(छ) नीलकंठ, बहुप्रीहि
(ज) गिरिधर, बहुव्रीहि
(झ) आशा लता, कर्मधार्य
(अ) यिड़ीमार, तत्पुरुष

निम्नलिखित समस्त पदों का विग्रह करते हुए समास का नाम लिखिए-
पथभ्रष्ट, चौमासा, महापुरुष, गजानन, चतुर्मुख, यथासमय, माता-पिता
उत्तर:

  • पथ से भ्रषष्ट – तत्पुरुष
  • चार मासों का समाहार – द्विगु
  • महान जो पुरुष – कर्मधारय
  • गज के समान आनन है जिसका – बहुव्रीहि
  • चार हैं मुख जिनके – बहुव्रीहि
  • समय के अुनुसार – अव्ययीभाव
  • माता और पिता – द्वंद्व समास

कोष्ठक में दिए गए विग्रह को समस्त पद में बदलकर रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए-
सिरदर्द, विद्यालय, लोकप्रिय, कमलनयन, रात-दिन, शक्ति संपन्न, कर्महीन, नेत्रहीन, कृषि प्रधान, विद्यार्थी

(क) राम को कल (सिर में दर्द) _____ था।
(ख) प्रेमचंद की कहानियाँ (लोक में प्रिय) ____ हैं।
(ग) कल (विद्या के लिए आलय) बंद रहेगा।
(घ) माँ (शक्ति से संपन्न) _______
(ङ) राधा के (कमल के समान नयन) _______
(च) (रात और दिन) _______ बरसात होती रहती है।
(छ) वह व्यक्ति (कर्म से हीन) _______ है।
(ज) भारत (कृषि में प्रधान) _______ देश है।
(झ) वह एक दुर्घटना में (नेत्र से हौन) _______ हो गया।
(अ) अभी आप (विद्या के अर्थी) _______ हो।
उत्तर:
(क) सिरदर्द
(ख) लोकप्रिय
(ग) विद्यालय
(घ) शक्तिसंपन्न
(ङ) कमलनयन
(च) रात-दिन
(छ) कर्महीन
(ज) कृषि प्रधान
(झ) नेत्रहीन
(अ) विद्यार्थी

जोड़े मिलाइए-
(i) आराम के लिए कुस्सी – (क) गगनचुंबी
(ii) सूर द्वारा कृत – (ख) हाथां-हाथ
(iii) हाथ-ही-हाथ में – (ग) उद्योगपति
(iv) गगन को छूने वाला – (घ) सूरकृत
(v) उद्योग का पति – (ङ) आरामकुसी
उत्तर:
(i) आराम के लिए कुस्सी – (ङ) आरामकुसी
(ii) सूर द्वारा कृत – (घ) सूरकृत
(iii) हाथ-ही-हाथ में – (ख) हाथां-हाथ
(iv) गगन को छूने वाला – (क) गगनचुंबी
(v) उद्योग का पति – (ग) उद्योगपति

नीचे दिए गए सही कथन के आगे (✓) और गलत के आगे (✘) का चिह्न लगाइए-

(क) संबंध तत्पुरुष में ‘से’ का लोप हो जाता है।
उत्तर:
[✘]

(ख) कर्मधारय समास में उपमेय-उपमान का संबंध होता है।
उत्तर:
[✓]

(ग) कनकलता तत्पुरुष समास है।
उत्तर:
[✘]

(घ) वन का वास का समस्त पद वनवास है।
उत्तर:
[✘]

(ङ) तिरंगा द्विगु समास है
उत्तर:
[✓]

(च) गृहप्रवेश अव्ययी समास है।
उत्तर:
[✓]

(छ) दौनानाथ में कर्मधारय समास है।
उत्तर:
[✓]

(ज) विशेषण और विशेष्य के योग से तत्पुरुष समास, बनता है।
उत्तर:
[✓]

निम्नलिखित वाक्यों में रेखांकित पदों की जगह समस्त पद का प्रयोग करके वाक्य पुन: लिखिए-
(क) मैं कार्यक्रम में समय के अनुसार पहुँच जाऊँगा।
(ख) यात्रा पर जाते समय पिताजी ने मुझे राह के खर्च के लिए पैसे दिए।
(ग) विजयदशमी के दिन दूस सिर वाले का पुतला जलाया जाता है।
(घ) गरीबों को कभी-कभी पेट भरकर खाना भी नसीग नहीं होता।
(ङ) रेखा द्वारा अंकित शब्दों के अर्थ लिखिए।
(च) आप केवल परीक्षा के लिए उपयोगी प्रश्न पढ़ते हो।
(छ) देश के लिए क्ति का भाव मेरे मन में भरा हुआ है।
उत्तर:
(क) समयानुसार
(ख) राहखर्च
(ग) दशानन
(घ) भरपेट
(ङ) रेखांकित
(च) परीक्षोपयोगी
(छ) देशभक्ति

नीचे दिए गए प्रश्नों के संक्षिप्त उत्तर दीजिए-
(i) समास किसे कहते हैं? उदाहरण सहित बताइए।
(ii) संधि और समास में क्या अंतर होता है?
(iii) समास के भेदों को उदाहरण देकर स्पष्ट कीजिए।
(iv) समास विग्रह से आप क्या समझते हैं?

Malhar Hindi Book Class 6 Solutions