CBSE Class 6 Hindi Vyakaran लिंग
लिंग का अर्थ एवं परिभाषा
लिंग का अर्थ है-पहचान। शब्द के जिस रूप से यह पता चले कि वह पुरुष जाति का है या स्त्री जाति का, उसे लिग कहते हैं; जैसे-पुरुष-स्त्री, मोर-मोरनी, हिरण-हिरणी, बाघ-बाधिन आदि।
लिंग के भेद
लिंग के दो भेद होते हैं
1. पुल्लिंग जो शब्द पुरुष जाति का बोध कराते हैं, उन्हें पुल्लिग कहते हैं; जैसे-अध्यापक, भाई, हाथी, बंदर, मोर, पेड़ आदि।
2. स्त्रीलिंग जो शब्द स्त्री जाति का बोध कराते हैं, उन्हें स्त्रीलिंग कहते हैं; जैसे —गाय, माँ, चिड़िया, कली, कुर्सी, साड़ी, तितली आदि।
पुल्लिंग शब्दों की पहचान
- देशों के नाम-भारत, रूस, चीन, जापान, पाकिस्तान, इंग्लैंड आदि।
- हिंदी महीनों के नाम-चैत्र, बैसाख, जेठ, आषाढ़, सावन आदि।
- दिनों के नाम-सोमवार, मंगलवार, बुधवार, बृहस्पतिवार आदि।
- ग्रहों के नाम-सूर्य, बुध, शनि, शुक्र आदि। (पृथ्वी को छोड़कर)
- पर्वतों के नाम-हिमालय, आल्पस, किलिमंजारो आदि।
- पेड़ों के नाम-आम, पीप़ल, महुआ, बरगद आदि।
- धातुओं के नाम-सोना, ताँबा, पीतल, जस्ता आदि।
- रत्नों के नाम-हीरा, पन्ना, पुखराज आदि।
- वर्णमाला के वर्ण-अ, आ, क, ख, ग, ज, झ आदि। (इ, ई ऋ छोड़कर)
- निर्जीव पदार्थों में ‘अ’ से समाप्त होने वाले शब्द-जल, सागर, पर्वत, वन, वृक्ष, तालाब, घर, उपवन आदि।
- सदा पुल्लिग शब्द-कछुआ, खरगोश, मच्छर, भेड़िया आदि।
स्त्रीलिंग शब्दों की पहचान
- भाषाओं के नाम-हिंदी, अंग्रेजी, रूसी, जापानी, मराठी आदि।
- बोलियों के नाम-मैथिली, भोजपुरी, मगही, पहाड़ी, राजस्थानी आदि।
- नदियों के नाम-कृष्णा, कावेरी, गोदावरी, गंगा आदि।
- तिथियों के नाम-प्रथमा, द्वितीया, तृतीया, चतुर्थी, पंचमी आदि।
- भोजन की कुछ वस्तुओं के नाम-दाल, रोटी, सक्जी आदि।
- कुछ परिधानों के नाम-धोती, साड़ी, कमीज, पगड़ी, टोपी आदि।
- सदा स्त्रीलिंग शब्द-मकड़ी, तितली, कोयल, मैना, लोमड़ी, आदि।
विशेष जिन शब्दों के पुल्लिग व स्त्रीलिंग शब्द समान होते हैं, उनमें लिंग-भेद करने के लिए पुल्लिग शब्द के आगे ‘नर’ तथा स्त्रीलिंग शब्द के आगे ‘मादा’ शब्द लिख देते हैं।
पुल्लिंग शब्दों को स्त्रीलिंग बनाना
‘अ या ‘अं को ई’ में बदलकर
‘आ को इड्या’ में बदलकर
इन प्रत्यय जोड़कर
इका प्रत्यय जोड़कर
नी प्रत्यय जोइकर
‘वान’ को वती में तथा ‘मान को ‘मती’ में बदलकर
‘आनी प्रत्यय जोड़कर
‘आइन’ प्रत्यय जोड़कर
‘मादा’ लगाकर
कुछ स्त्रीलिंग अपने पुल्लिंग से विल्कुल भिन्न होते हैं; जैसे-
अभ्यास-प्रश्न
निम्नलिखित प्रश्नों के दिए गए विकल्पों में से सही विकल्प छाँटिए
प्रश्न 1.
लिंग के कितने भेद होते हैं?
(क) दो
(ख) तीन
(ग) चार
(घ) पाँच
उत्तर:
(क) दो
प्रश्न 2.
स्त्री जाति का बोध होता है
(क) पुल्लिग से
(ख) स्त्रीलिंग से
(ग) नपुंसक लिंग से
(घ) इनमें से कोई नहीं
उत्तर:
(ख) स्त्रीलिंग से
प्रश्न 3.
……. पौधों को पानी दे रही है।
(क) माली
(ख) मालिन
(ग) मालीन
(घ) माला
उत्तर:
(ख) मालिन
प्रश्न 4.
………. प्रवचन दे रहे हैं।
(क) स्वामी
(ख) स्वामिनी
(ग) स्वामिन
(घ) स्वामीना
उत्तर:
(क) स्वामी
प्रश्न 5.
आज ………. हमें प्रदूषण का पाठ पढाएँगी।
(क) शिक्षक
(ख) अध्यापक
(ग) शिक्षिका
(घ) शिक्षकी
उत्तर:
(ग) शिक्षिका
प्रश्न 6.
……… रेगिस्तान में तेज चलता है।
(क) ऊँटनी
(ख) उटनी
(ग) ऊँट
(घ) इनमें से कोई नहीं
उत्तर:
(ग) ऊँट
प्रश्न 7.
कल ….. लोहा काट रहा था।
(क) लुहारिन
(ख) लोहार
(ग) लुहार
(घ) लोहारिन
उत्तर:
(ग) लुहार
प्रश्न 8.
…… सुबह से रो रही है।
(क) बच्चा
(ख) बच्ची
(ग) बच्चे
(घ) बच्चें
उत्तर:
(ख) बच्ची
सही (✓) या गलत (✗) का चिह्न लगाइए
(क) हिंदी में लिंग तीन प्रकार के होते हैं।
उत्तर:
(✗)
(ख) चतुर्थी एक पुल्लिग शब्द है।
उत्तर:
(✗)
(ग) विधुर का स्त्रीलिग विधवा होता है।
उत्तर:
(✓)
(घ) बाज एक स्त्रीलिंग शब्द है।
उत्तर:
(✗)
(ङ) वर्णमाला के अक्षर स्त्रीलिग होते हैं।
उत्तर:
(✗)
नीचे दिए गए शब्दों के लिंग बताइए
(क) लोहा
(ख) चाँदी
(ग) कक्षा
(घ) गाँव
(ङ) घोड़ा
(च) बुधवार
उत्तर:
(क) पुल्लिग
(ख) स्त्रीलिंग
(ग) स्त्रीलिंग
(घ) पुल्लिंग
(ङ) पुल्लिग
(च) पुल्लिग
सही शब्द द्वारा वाक्य को पूरा कीजिए
(क) विवाह पर लोगों ने वर और _____ को आशीर्वाद दिया।
(ख) मेरे विद्यालय में अनेक अध्यापक तथा _____ हैं।
(ग) इस फिल्म में अभिनेता तथा _____ दोनों का अभिनय प्रभावशाली है।
(घ) गाय और _____ दोनों ही खेती का आधार हैं।
(ङ) आजादी की लड़ाई में अनेक वीर तथा _____ ने अपने प्राण न्योछावर कर दिए।
उत्तर:
(क) वधू
(ख) अध्यापिका
(ग) अभिनेत्री
(घ) बैल
(ङ) वीरांगना
जोड़े मिलाइए
(i) तपस्वी – (क) कवयित्री
(ii) कुम्हार – (ख) विदुषी
(iii) विद्वान – (ग) कुम्हारिन
(iv) युवक – (घ) युवती
(v) कवि – (ङ) तपस्विनी
उत्तर:
(i) तपस्वी – (ङ) तपस्विनी
(ii) कुम्हार – (ग) कुम्हारिन
(iii) विद्वान – (ख) विदुषी
(iv) युवक – (घ) युवती
(v) कवि – (क) कवयित्री
नीचे दिए गए वाक्यों में रेखांकित शब्दों के लिंग बदलकर पुन: लिखिए
(क) दादाजी ने अपनी पोती को आशीर्वाद दिया।
(ख) अध्यापिका छात्राओं को गणित पढ़ा रही हैं।
(ग) मेरी माँ विदुषी हैं।
(घ) रानी ने गायिका को सम्मानित किया।
(ङ) सेठानी ने ब्राह्मणी को भोजन कराया।
(च) शेरनी ने हिरणी का पीछा किया।
उत्तर:
(क) दादीजी ने अपनी पोती को आशीर्वाद दिया।
(ख) अध्यापक छात्रों को गणित पढ़ा रहे हैं।
(ग) मेरे पिता विद्वान हैं।
(घ) राजा ने गायक को सम्मानित किया।
(ङ) सेठ ने ब्राह्मण को भोजन कराया।
(च) शेरे ने हिरण का पीछा किया।
निम्नलिखित शब्दों के स्त्रीलिंग रूप लिखिए
धनवान, पुत्र, लोटा, सुत, ठाकुर, जेठ, मोर, बाघ, दर्शक
उत्तर:
धनवती, पुत्री, लुटिया, सुता, ठकुराइन, जेठानी, मोरनी, बाघिन, दर्शिका
दिए गए शब्दों के लिंग बदलकर लिखिए
(क) बूढ़ा
(ख) रागिनी
(ग) खटिया
(घ) विधुर
(ङ) अभिनेता
उत्तर:
(क) बुढ़िया
(ख) राग
(ग) खाट
(घ) विधवा
(ङ) अभिनेत्री
निम्नलिखित शब्दों का वाक्यों में इस प्रकार प्रयोग कीजिए कि इनका लिंग स्पष्ट हो जाए
मक्खी, वधू, महान, कुम्हार, युवती, चंद्रमा, पृथ्वी
उत्तर:
मक्खी – यहाँ मक्खी घूम रही है।
वधू – वधू अपने घर चली गई।
महान – तुम तो महान बन गए।
कुम्हार – यह कुम्हार घड़े बना रहा है।
युवती – युवती बाल सँवार रही है।
चंद्रमा – चंद्रमा आसमान में निकल गया है।
पृथ्वी – पृथ्वी सूर्य के चारों ओर चक्कर लगाती है।
ऐसे दो-दो शब्द लिखिए, जो सदा पुर्लिग/स्त्रिलिंग की तरह प्रयोग किए जाते हैं
(क) नित्य पुल्लिग ____ _____
(ख) नित्य स्त्रीलिंग ____ _____
उत्तर:
(क) हिमालय, सूर्य
(ख) गंगा, हिंदी
नीचे दिए गए प्रश्नों के संक्षिप्त उत्तर दीजिए
(i) लिंग किसे कहते हैं? उदाहरण सहित बताइए।
(ii) लिंग के भेदों की परिभाषा उदाहरण सहित लिखिए।
(iii) उभयलिंग के कोई दो उदाहरण लिखिए।
(iv) ‘इनी’, ‘वती’ और ‘आनी’ प्रत्यय जोड़कर दो-दो स्त्रीलिंग शब्द बनाइए।
(v) ‘मादा’ शब्द जोड़कर स्त्रीलिंग बनाए जाने वाले तीन शब्द लिखिए।