CBSE Class 6 Hindi Grammar क्रिया

CBSE Class 6 Hindi Vyakaran क्रिया

क्रिया की परिभाषा

जिस शब्द से किसी कार्य के करने या होने का बोध हो, उसे क्रिया कहते हैं; जैसे-

  • पायल खाना खा रही है।
  • सुनीता बाँसुरी बजा रही है।

इन वाक्यों में रेखांकित अंश ‘खाने’ और ‘बजाने’ की क्रिया का बोध करा रहे हैं। अतः ये शब्द क्रिया हैं।
धातु क्रिया का मूल रूप धातु कहलाता है अर्थात् क्रिया के अनेक रूपों में जो अंश समान रूप से मिलता है, उसे क्रिया की धातु कहते हैं; जैसे-

धातु रूप – सामान्य रूप
हँस – हँसना
लिख – लिखना
सो – सोना
देख – देखना

क्रिया के भेद

क्रिया के दो भेद हैं

अकर्मक क्रिया

जिस क्रिया में कर्म नहीं होता, उसे अकर्मक क्रिया कहते हैं; जैसे-

CBSE Class 6 Hindi Grammar क्रिया 1

इन दोनों वाक्यों में क्रियाओं का फल सीधे कर्ता पर पड़ रहा है, कर्म पर नहीं। इन क्रियाओं का कोई कर्म नहीं है। अत: ये अकर्मक क्रियाएँ हैं।

सकर्मक क्रिया

जिस क्रिया में कर्म पाया जाता है तथा क्रिया का फल (प्रभाव) कर्ता पर न पड़कर कर्म पर पड़ता है, वे क्रियाएँ सकर्मक कहलाती हैं; जैसे-

CBSE Class 6 Hindi Grammar क्रिया 2

इन दोनों वाक्यों में क्रियाओं का फल कर्म पर पड़ रहा है। यहाँ नृत्य व गाने कर्म हैं, जिनसे क्रिया जुड़ी हुई है। अत: ये सकर्मक क्रियाएँ हैं। सकर्मक क्रिया के दो भेद होते हैं

(i) एककर्मक क्रिया जिस क्रिया के साथ एक कर्म का प्रयोग होता है, उसे एककर्मक क्रिया कहते हैं; जैसे-

  • बच्चे ने खिलौना लिया।
  • बढ़ई ने मेज बनाई।

इन दोनों वाक्यों में ‘खिलौना’ व ‘मेज’ एक-एक कर्म है। अतः इनमें प्रयुक्त क्रिया (रेखांकित अंश) एककर्मक क्रिया है।

(ii) द्विकर्मक क्रिया जिस क्रिया के साथ दो कर्म का प्रयोग होता है, उसे द्विकर्मक क्रिया कहते हैं; जैसे-

  • हर्ष ने अनाथों को वस्त्र दिए।
  • अध्यापिका ने छात्रों को हिंदी पढ़ाई।

इन दोनों वाक्यों में दो-दो कर्म हैं। इनमें प्रयुक्त ‘वस्त्र’ व ‘हिंदी’ (सभी निर्जीव) मुख्य कर्म एवं ‘अनाथो’ व ‘छात्रो’ (सभी सजीव) गौण कर्म हैं। अतः इनमें प्रयुक्त क्रिया द्विकर्मक क्रिया है।

क्रिया के अन्य भेद

क्रिया के अन्य भेद निम्नलिखित हैं

अपूर्ण क्रिया जिस क्रिया से किसी वाक्य का अर्थ पूर्ण रूप से स्पष्ट नहीं हो पाता, उसे अपूर्ण क्रिया कहते हैं; जैसे-

  • मैं हूँ।
  • वह है।

इन दोनों वाक्यों से इनका अर्थ स्पष्ट नहीं हो रहा है, इसलिए इनमें अपूर्ण क्रिया है।

संयुक्त क्रिया जिन वाक्यों में एक से अधिक क्रियाएँ मिलकर एक ही कार्य को पूरा करती हैं, उन्हें संयुक्त क्रिया कहते हैं; जैसे-
राम ने पुस्तक पढ ली।
गायक घंटों तक गाता रहा। इन दोनों वाक्यों के रेखांकित अंश संयुक्त क्रिया हैं, क्योंकि यहाँ एक से अधिक क्रियाएँ मिलकर क्रमश: ‘पढ़ने’ और ‘गाने’ का कार्य पूर्ण कर रही हैं।

नामधातु क्रिया जो क्रियाएँ संज्ञा, सर्वनाम, विशेषण तथा अनुकरणात्मक शब्दों से बनती हैं, उन्हें नामधातु क्रिया कहते हैं; जैसे-

  • सुहानी अपनी सहेली के साथ बतिया रही है।
  • वह नमिता को अपनाना चाहता है।

इन दोनों वाक्यों के रेखांकित अंश नामधातु क्रियाएँ हैं, क्योंकि ‘बतियाना’ ‘बात’ (संज्ञा) से तथा अपनाना ‘क्रिया’ अपना (सर्वनाम) शब्द से बनी है।

प्रेरणणार्थक क्रिया जब कर्ता स्वयं कार्य न करके दूसरों को करने की प्रेरणा देता है या दूसरों से उस कार्य को करवाता है, तो इसे प्रेरणार्थक क्रिया कहते हैं; जैसे-

  • मोहन नौकर से खाना बनवाता है।
  • रमा नौकरानी सै कपडे धुलवाती है।

इन दोनों वाक्यों में मोहन, रमा द्वारा स्वयं कार्य न करके क्रमश: नौकर, नौकरानी द्वारा करवाया जा रहा है। अत: वाक्य के रेखांकित अंश प्रेरणार्थक क्रिया है।

पूर्वकालिक क्रिया जब मुख्य क्रिया से ठीक पहले कोई क्रिया की जाती है, तो उसे पूर्वकालिक क्रिया कहते हैं; जैसे-

  • लड़का पद्दकर लिखने लगा।
  • मजदूर खाना खाकर सो गया।

इन दोनों वाक्यों में लिखने, सोने से ठीक पहले क्रमशः पढ़ने, खाने की क्रियाएँ पूरी की गई हैं। अतः रेखांकित अंश पूर्वकालिक क्रिया हैं।

तात्कालिक क्रिया जब एक क्रिया के घटित होने के तुरंत बाद ही दूसरी क्रिया घटित हो जाती है, तो उसे तात्कालिक क्रिया कहते हैं; जैसे-

  • इंजेक्शन लगते ही मरीज सो गया।
  • वह स्कूल से आते ही खेलने चला गया।

इन दोनों वाक्यों में एक क्रिया के होने के बाद ही दूसरी क्रिया घटित हो रही है; जैसे-‘लगते ही सो गया’ तथा ‘आते ही खेलने चला गया’।

अभ्यास-प्रश्न

निम्नलिखित प्रश्नों के दिए गए विकल्पों में से सही विकल्प छाँटिए

प्रश्न 1.
राहुल भागो।
(क) सकर्मक क्रिया
(ख) अकर्मक क्रिया
(ग) संयुक्त क्रिया
(घ) नामधातु क्रिया
उत्तर:
(ख) अकर्मक क्रिया

प्रश्न 2.
वह खिलौनों से खेल रही है।
(क) अकर्मक क्रिया
(ख) नामधातु क्रिया
(ग) सकर्मक क्रिया
(घ) संयुक्त क्रिया
उत्तर:
(ग) सकर्मक क्रिया

प्रश्न 3.
मैंने उसे देखकर बुलाया।
(क) पूर्वकालिक क्रिया
(ख) सामान्य क्रिया
(ग) सकर्मक क्रिया
(घ) संयुक्त क्रिया
उत्तर:
(क) पूर्वकालिक क्रिया

प्रश्न 4.
मेंने खाना खाया।
(क) सकर्मक क्रिया
(ख) द्विकर्मक क्रिया
(ग) अकर्मक क्रिया
(घ) नामधातु क्रिया
उत्तर:
(क) सकर्मक क्रिया

प्रश्न 5.
मैंने मिठाई खा ली।
(क) एककर्मक क्रिया
(ख) संयुक्त क्रिया
(ग) द्विकर्मक क्रिया
(घ) सामान्य क्रिया
उत्तर:
(ख) संयुक्त क्रिया

प्रश्न 6.
राधा ने राजू को सेब दिया।
(क) द्विकर्मक क्रिया
(ख) संयुक्त क्रिया
(ग) पूर्वकालिक क्रिया
(घ) सामान्य क्रिया
उत्तर:
(क) द्विकर्मक क्रिया

प्रश्न 7.
इनमें कौन-सा क्रिया का भेद नहीं है?
(क) संयुक्त क्रिया
(ख) नामधातु क्रिया
(ग) पूर्वकालिक क्रिया
(घ) भौतिक क्रिया
उत्तर:
(घ) भौतिक क्रिया

प्रश्न 8.
मालिक नौकर से सफाई करवाते हैं। वाक्य में प्रयुक्त क्रिया है।
(क) संयुक्त क्रिया
(ख) प्रेरणार्थक क्रिया
(ग) पूर्णकालिक क्रिया
(घ) अकर्मक क्रिया
उत्तर:
(ख) प्रेरणार्थक क्रिया

प्रश्न 9.
मैंने उपन्यास पढ़ा। वाक्य में प्रयुक्त क्रिया भेद है।
(क) सामान्य क्रिया
(ख) संयुक्त क्रिया
(ग) नामधातु क्रिया
(घ) प्रेरणार्थक क्रिया
उत्तर:
(क) सामान्य क्रिया

प्रश्न 10.
किस विकल्प वाले वाक्य में पूर्वकालिक क्रिया प्रयुक्त है?
(क) राधा रोती है।
(ख) कृष्ण ने बंसी बजाई।
(ग) उसने कूड़ा साफ करवाया।
(घ) मयंक खाना खाकर पढ़ने लगा।
उत्तर:
(घ) मयंक खाना खाकर पढ़ने लगा।

रिक्त स्थानों की पूर्ति उचित क्रिया शब्द द्वारा कीजिए
[मचाया, बुलाया, गिरते हैं, देख रहे हैं, कर रहे हो, टूट गई, खेलते, हो रही]
(क) बच्चों ने आज कक्षा में खूब शोर ______।
(ख) पेड़ से पत्ते ______ ।
(ग) रीना ने नीना को अपने जन्मदिन पर _____।
(घ) घर के सभी लोग टेलीविजन ____।
(ङ) उसके बैठते ही कुसी ____ ।
(घ) आज तुम घर पर क्या _____ ?
(छ) वर्षा बहुत तेज ____।
(ज) आओ! मैं और तुम आज क्रिकेट ______ है।
उत्तर:
(क) मचाया
(ख) गिरते हैं
(ग) बुलाया
(घ) देख रहे हैं
(ङ) टूट गई
(च) कर रहे हो
(छ) हो रही
(ज) खेलते

नीचे दिए वाक्यों की क्रिया अकर्मक है या सकर्मक, बताइए
(क) सड़क पर पत्थर पड़ा है।
(ख) मुदित तेज दौड़ता है।
(ग) नंदिता ने अमरूद खाया।
(घ) रविवार को हमारी छुट्टी है।
(ङ) वह रात-भर भागता रहा।
(च) कहीं घूमने चले जाओ।
(छ) राकेश सेब खाता है।
(ज) मोहित रोता है।
(झ) सचिन क्रिकेट खेलृता है।
(अ) बच्चे कक्षा में शोर मचाते हैं।
उत्तर:
(क) सकर्मक
(ख) अकर्मक
(ग) सकर्मक
(घ) अकर्मक
(ङ) अकर्मक
(च) अकर्मक
(छ) सकर्मक
(ज) अकर्मक
(झ) सकर्मक
(अ) अकर्मक

मिलान कीजिए

(i) ललचान। – (क) द्विकर्मक क्रिया
(ii) खाना बनाया – (ख) नामधातु क्रिया
(iii) देखकर उछला – (ग) पूर्वकालिक क्रिया
(iv) दवाई ले ली – (घ) सामान्य क्रिया
(v) बच्चों को खाना दे दो – (ङ) संयुक्त क्रिया
उत्तर:
(i) ललचान। – (ख) नामधातु क्रिया
(ii) खाना बनाया – (घ) सामान्य क्रिया
(iii) देखकर उछला – (ग) पूर्वकालिक क्रिया
(iv) दवाई ले ली – (ङ) संयुक्त क्रिया
(v) बच्चों को खाना दे दो – (क) द्विकर्मक क्रिया

नीचे लिखी क्रियाओं के भेद बताइए
[उठकर, हथियाना, करवाया, लिखवाया, बतियाना, अपनाकर, सो रहा है, अपनाना, गाता रहा, हँसकर, बनवाया, खा चुका]
उत्तर:

  • नामधातु क्रिया हथियाना, बतियाना, अपनाना
  • पूर्वकालिक क्रिया हँसकर, उठकर, अपनाकर
  • प्रेरणार्थक क्रिया करवाया, बनवाया, लिखवाया
  • संयुक्त क्रिया सो रहा है, गाता रहा, खा चुका

क्रिया के मूल रूप को धातु कहते हैं। नीचे दिए गए धातु से क्रिया शब्द बनाइए

(क) उठ
(ख) बैठ
(ग) चल
(घ) लिख
(ङ) खा
(च) पी
(छ) सो
(ज) हैस
उत्तर:
(क) उठना
(ख) बैठना
(ग) चलना
(घ) लिखना
(ङ) खाना
(च) पीना
(छ) सोना
(ज) हँसना

रेखांकित क्रिया का भेद बताइए

(क) मोहन सोकर पढ़ेगा।
(ख) वह बतियाना चाहता है।
(ग) पिताजी ने नौकर से काम करवाया।
(घ) रमेश सोया।
(ङ) गीता गाना गा चुकी है।
उत्तर:
(क) पूर्वकालिक क्रिया
(ख) नामधातु क्रिया
(ग) प्रेरणार्थक क्रिया
(घ) सामान्य क्रिया
(ङ) संयुक्त क्रिया

निम्नलिखित वाक्यों में क्रिया को रेखांकित कीजिए और उनका भेद भी लिखिए

(क) राधा ने एक गीत गाया। ________
(ख) मीरा घर जा चुकी है। ________
(ग) मधु ने घर जाते ही मोहन को पीटा। ________
(घ) यह बरतन गर्मा गया है। ________
(ङ) राखी ने भाई से पत्र पढ़वाया। ________
(च) राजू है। ________
(छ) राहुल गया। ________
(ज) भोजन खाकर पंडित जी सो गए। ________
उत्तर:
(क) गाया, सकर्मक क्रिया
(ख) जा चुकी है, संयुक्त क्रिया
(ग) जाते ही-तात्कालिक क्रिया, पीटा-सकर्मक क्रिया
(घ) गर्मा गया है, नामधातु क्रिया
(ङ) पढ़वाया, प्रेरणार्थक क्रिया
(च) है, अपूर्ण क्रिया
(छ) गया, सामान्य क्रिया
(ज) खाकर-पूर्वकालिक क्रिया, सो गए-अकर्मक क्रिया

नीचे दिए गए प्रश्नों के संक्षिप्त उत्तर दीजिए

(i) क्रिया किसे कहते हैं? क्रिया के भेदों के नाम लिखिए।
(ii) प्रेरणार्थक तथा पूर्वकालिक क्रिया को सोदाहरण समझाइए।
(iii) सकर्मक व अकर्मक क्रिया के दो-दो उदाहरण लिखिए।
(iv) अपूर्ण क्रिया तथा तात्कालिक क्रिया को उदाहरण सहित परिभाषित कीजिए।

Malhar Hindi Book Class 6 Solutions