CBSE Class 6 Hindi Vyakaran काल
काल की परिभाषा
क्रिया के जिस रूप से उसके संपन्न होने के समय का बो हो, उसे काल कहते हैं; जैसे-
- सोनू जाग गया।
- सोनू नहा रहा है।
- सोनू खाना खाएगा।
उपरोक्त वाक्यों में क्रिया के होने का समय पता चल रहा है। पहले वाक्य में क्रिया हो चुकी है, दूसरे वाक्यों में क्रिया अभी हो रही है या चल रही है, तीसरे वाक्य में क्रिया के भविष्य में होने की संभावना है।
काल के भेद
काल के तीन भेद हैं
- वर्तमान काल
- भूतकाल
- भविष्यत् काल
वर्तमान काल
क्रिया के जिस रूप से ज्ञात हो कि क्रिया वर्तमान समय में हो रही है, उसे वर्तमान काल कहते हैं। वर्तमान काल की क्रिया में सामान्यत; है, हूँ, हैं क्रिया के अंत में लंगे होते हैं; जैसे-
- शिवांगी चित्र बना रही है।
- मैं गृहकार्य कर रही हूँ।
वर्तमान काल के पाँच भेद हैं
सामान्य वर्तमान काल जिस क्रिया के वर्तमान समय में सामान्य रूप से होने का बोध हो, उसे सामान्य वर्तमान काल कहते हैं; जैसे-
- गरिमा तबला बजाती है।
- रवि खेलता है।
संदिग्ध वर्तमान काल क्रिया के जिस रूप से उसके वर्तमान समय में करने या होने के संदेह का बोध हो, उसे संदिग्ध वर्तमान काल कहते हैं; जैसे-
- पिताजी जा रहे होंगे।
- वह पढ़ रहा होगा।
अपूर्ण वर्तमान काल क्रिया के जिस रूप से यह बोध होता है कि कार्य अभी चल रहा है, समाप्त नहीं हुआ है, उसे अपूर्ण वर्तमान काल कहते हैं; जैसे-
- कार्तिक पत्र लिख रहा है।
- बारिश हो रही है।
पूर्ण वर्तमान काल क्रिया के जिस रूप से कार्य के पूरे होने का बोध हो, उसे पूर्ण वर्तमान काल कहते हैं; जैसे-
- वह आ चुका है।
- उसने क्रिकेट खेला है।
संभाव्य वर्तमान काल क्रिया के जिस रूप से वर्तमान समय में पूरे होने की संभावना हो, उसे संभाव्य वर्तमान काल कहते हैं; जैसे-
- शायद वह आया हो।
- शायद वह खेलता हो।
भूतकाल
क्रिया के जिस रूप से यह ज्ञात हो कि कार्य बीते हुए समय में संपन्न हो चुका है, उसे भूतकाल कहते हैं। भूतकाल की क्रिया के अंत में था, थे, थी आदि लगे होते हैं; जैसे-
- मैं बाजार गया था।
- बच्चों ने गन्ना खाया।
भूतकाल के छः भेद हैं
सामान्य भूतकाल क्रिया के जिस रूप से कार्य के सामान्य रूप से पूरी होने का बोध हो, किंतु क्रिया के होने के सही समय का बोध न हो, उसे सामान्य भूतकाल कहते हैं; जैसे-
- अनन्या ने कहानी पढ़ी।
- रीमा ने मूर्ति बनाई।
आसन्न भूतकाल क्रिया के जिस रूप से यह बोध हो कि कार्य अभी-अभी समाप्त हुआ है, उसे आसन्न भूतकाल कहते हैं; जैसे-
- मैं अभी खेलकर आई हैं।
- अभी बारिश रुकी है।
पूर्ण भूतकाल क्रिया के जिस रूप से उसके बहुत पहले पूर्ण होने का पता चले, उसे पूर्ण भूतकाल कहते हैं; जैसे-
- संभव खाना खा चुका था।
- रमन खेलने गया था।
अपूर्ण भूतकाल क्रिया के जिस रूप से उसके भूतकाल में शुरू. होने का पता चले, परंतु उसके पूर्ण होने का बोध न हो, उसे अपूर्ण भूतकाल कहते हैं; जैसे-
- बच्चे खेल रहे थे।
- राहुल टीवी देख रहा था।
संदिग्ध भूतकाल क्रिया के जिस रूप से उसके भूतकाल में पूरा होने में संदेह हो, उसे संदिग्ध भूतकाल कहते हैं; जैसे-
- माँ ने खाना बना लिया होगा।
- वोट डल चुके होंगे।
हेतुहेतुमद् भूतकाल क्रिया के जिस रूप से भूतकाल में किसी कार्य का होना दूसरे कार्य पर निर्भर करता है, तो उसे हेतुहेतुमद् भूतकाल कहते हैं; जैसे-
- यदि वर्षा होती, तो फसल अच्छी होती।
- यदि तुम मेहनत करते, तो सफल होते।
भविष्यत् काल
क्रिया के जिस रूप से उसके आने वाले समय में संपन्न होने का बोध हो, उसे भविष्यत् काल कहते हैं। भविष्यत् काल की क्रिया के अंत में गा, गे, गी लगे होते हैं; जैसे-
- हम ताजमहल देखने जाएँगे।
- कल त्योहार मनाया जाएगा। भविष्यत् काल के भेद निम्नलिखित हैं
सामान्य भविष्यत् काल क्रिया के जिस रूप से उसके आने वाले समय में सामान्य ढ़ंग से होने या करने का बोध हो, उसे सामान्य भविष्यत् काल कहते हैं; जैसे-
- कामना चित्र बनाएगी।
- राहुल आएगा।
संभाव्य भविष्यत् काल क्रिया के जिस रूप से उसके आने वाले समय में पूरा होने में संदेह हो, उसे संभाव्य भविष्यत् काल कहते हैं; जैसे-
- शायद कल वर्षा हो।
- हो सकता है कल पापा आ जाएँ।
हेतुहेतुमद् भविष्यत् काल जहाँ भविष्यत् काल की एक क्रिया, दूसरी क्रिया पर निर्भर हो, उसे हेतुहुतुमद् भविष्यत् काल कहते हैं; जैसे-
- यदि वर्षा होगी, तो किसान खेत जोतेगा।
- प्रियंका आएगी, तो मैं जरूर आऊँगा।
अभ्यास-प्रश्न
निम्नलिखित प्रश्नों के दिए गए विकल्पों में से सही विकल्प छाँटिए
प्रश्न 1.
‘आज गरिमा का जन्मदिन है।’ इस कथन में किस समय की बात हो रही है?
(क) भविष्यत् काल
(ख) वर्तमान काल
(ग) भूतकाल
(घ) संदिग्ध भविष्यत् काल
उत्तर:
(ख) वर्तमान काल
प्रश्न 2.
लगता है बारिश होगी। क्रिया में कौन-सा काल है?
(क) संदिग्घ भविष्यत् काल
(ख) वर्तमान काल
(ग) भविष्यत् काल
(घ) भूतकाल
उत्तर:
(क) संदिग्घ भविष्यत् काल
प्रश्न 3.
‘रमेश घर में था’ किस काल में बात हुई है?
(क) वर्तमान काल
(ख) भविष्यत् काल
(ग) भूतकाल
(घ) सामान्य वर्तमान काल
उत्तर:
(ग) भूतकाल
प्रश्न 4.
सभी बाजार जा चुके’ होंगे। इस कथन में किस काल की ओर संकेत किया गया है?
(क) वर्तमान काल
(ख) भविष्यत् काल
(ग) संदिग्ध भूतकाल
(घ) सामान्य वर्तमान काल
उत्तर:
(ग) संदिग्ध भूतकाल
प्रश्न 5.
कल छुट्टी रहेगी। इस वाक्य से किस काल का पता चलता है?
(क) सामान्य भविष्यत् काल
(ख) वर्तमान काल
(ग) संदिय्ध वर्तमान काल
(घ) भूतकाल
उत्तर:
(क) सामान्य भविष्यत् काल
निर्देशानुसार रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए
(क) रीमा ने झूठ ______ । बोलना (संदिग्ध भूत)
(ख) मैरी चर्च ______ । जाना (पूर्ण भूत)
(ग) भावना ______ आना (संदिग्ध वर्तमान)
(घ) आमदनी (होना), तो खचें भी ______ । बढ़ना (हेतुहतुमद् भविष्यत्)
उत्तर:
(क) रीमा ने झूठ बोला होगा।
(ख) मैरी चर्च जा चुकी थी।
(ग) भावना आती होगी।
(घ) आमदनी होनी, तो खर्च भी बढ़ेंगे।
नीचे लिखे वाक्यों में क्रियापद को रेखांकित कर क्रिया का काल लिखिए
(क) मैं प्रतिदिन योगाभ्यास करता हूँ।
(ख) कल हमारी छुट्टी रहेगी।
(ग) वह बाजार से सब्जी खरीदकर लाया।
(घ) रीना बहुत बोलती है।
उत्तर:
(क) करता हैं – वर्तमान काल
(ख) रहेगी – भविष्यत् काल
(ग) खरीदकर लाया – भूतकाल
(घ) बोलती है – वर्तमान काल
नीचे दिए गए कथन के आगे (✓) और (✗) का चिह्न लगाइए
(क) काल से वाक्य में संज्ञा का ज्ञान होता है।
उत्तर:
(✗)
(ख) भविष्यत् काल काम के होने के बारे में बताता है।
उत्तर:
(✗)
(ग) काल के तीन भेद हैं।
उत्तर:
(✓)
(घ) भविष्यत् काल के चार भेद हैं।
उत्तर:
(✗)
(ङ) वर्तमान काल आज की बात करता है।
उत्तर:
(✓)
मिलान कीजिए –
(i) मैं अभी सोकर उठी हूँ। – (क) संदिग्ध भविष्यत्त् काल
(ii) बच्चा दूध पी चुका था। – (ख) सामान्य भूतकाल
(iii) श्रीकृष्ण ने कंस को मारा। – (ग) आसन्न भूतकाल
(iv) शायद कल दादाजी आएँ। – (घ) संदिग्ध भूतकाल
(v) नानी ने पूजा कर ली होगी। – (ङ) पूर्ण भूतकाल
उत्तर:
(i) मैं अभी सोकर उठी हूँ। – (ग) आसन्न भूतकाल
(ii) बच्चा दूध पी चुका था। – (ङ) पूर्ण भूतकाल
(iii) श्रीकृष्ण ने कंस को मारा। – (ख) सामान्य भूतकाल
(iv) शायद कल दादाजी आएँ। – (क) संदिग्ध भविष्यत्त् काल
(v) नानी ने पूजा कर ली होगी। – (घ) संदिग्ध भूतकाल
नीचे दिए गए वाक्यों को निर्देशानुसार काल में बदलकर लिखिए
(क) हम लोग पिकनिक मनाने गए थे। (भविष्यत् काल)
(ख) राधा गाना गा रही है। (भूतकाल)
(ग) दिव्या ने कुछ पुस्तकें खरीदीं। (वर्तमान काल)
(घ) बगीचे में सुंदर फूल खिले हैं। (भविष्यत् काल)
(ङ) तुम कहाँ जा रहे हो? (भूतकाल)
(च) वह खाना खा रही है। (भूतकाल)
(छ) रमेश पुस्तक पढ़ता है। (संदिंग्ध वर्तमान)
उत्तर:
(क) हम लोग पिकनिक मनाने जाएँगे।
(ख) राधा गाना गा रहीं थी।
(ग) दिव्या कुछ पुस्तकें खरीद रही है।
(घ) बगीचे में सुंदर फूल खिलेंगे।
(ङ) तुम कहाँ जा रहे थे?
(च) वह खाना खा रही थी।
(छ) रमेश पुस्तक पढ़ता होगा।
नीचे दिए गए प्रश्नों के संक्षिप्त उत्तर दीजिए
(i) काल किसे कहते हैं? उदाहरण सहित बताइए।
(ii) काल के भेद उदाहरण देकर स्पष्ट कीजिए।
(iii) भूतकाल के कितने भेद होते हैं? परिभाषा सहित बताइए।
(iv) वर्तमान काल और भविष्यत् काल के सुी भेदों में अंतर स्पष्ट कीजिए।