CBSE Class 6 Hindi Vyakaran अव्यय (विकारी शब्द)
अव्यय की परिभाषा
जिन शब्दों में लिंग, वचन और काल के कारण परिवर्तन नहीं होता है, वे अव्यय कहलाते हैं; जैसे-
- लड़की पेड के नीचे खड़ी है।
- लटका पेड़ के नीचे खड़ा है।
- लड़के पेड़ के नीचे खड़े है।
- लड़का पेड़ के नीचे खड़ा होगा।
उपरोक्त वाक्यों में क्रिया और संज्ञा शब्द लिंग तथा वचन के प्रभाव से परिवर्तित हो रहे हैं, कितु ‘के नीचे’ शब्द में कोई परिवर्तन नहीं हो रहा है। अत: ‘के नीचे’ अव्यय है।
अव्यय के भेद
अव्यय के चार भेद हैं
- क्रियाविशेषण
- संबंधबोधक
- समुच्चयबोधक
- विस्मयादिबोधक
क्रियाविशेषण
वे शब्द, जो क्रिया की विशेषता बताते हैं, उन्हें क्रियाविशेषण कहते हैं; जैसे-
- आज वह बहुत खेला।
- एकाएक वर्षां होने लगी।
उपरोक्त वाक्यों में बहुत, एकाएक शब्द क्रिया की विशेषता बता रहे है, अत: ये क्रियाविशेषण हैं।
क्रिया विशेषण के मुख्यत: चार भेद हैं
रीतिवाचक क्रियाविशेषण वे शब्द, जो क्रिया के होने का ढंग या रीति बताते हैं, उन्हें रीतिवाचक क्रियाविशेषण कहते हैं; जैसे-जल्दी-जल्दी, ध्यानपूर्वक, सावधानीपूर्वक, सहसा, धड़ाधड़, सुखपूर्वक, झटपट, अचानक, एकाएक, शीघ्रता से, जैसे-जैसे, प्रेमपूर्वक, नियमपूर्वक, शांतिपूर्वक, कठोरता से, प्यार से आदि।
- सबसे मीठा बोलो।
- अपना काम ध्यान से करो।
कालवाचक क्रियाविशेषण जो अविकारी शब्द क्रिया के होने का समय बताते है, उन्हे कालवाचक क्रियाविशेषण कहते हैं; जैसे-आज, कल, परसों, अभी, अब, तक, जब, कभी, बाद में, पहले, रोज, हमेशा, सर्वदा, प्राय:, अकसर, तुरंत, प्रात: आदि।
- मैं कभी-कभी सैर करने जाती हूँ।
- सुजाता प्रतिदिन टेनिस खेलती है।
स्थानवाचक क्रियाविशेषण वे शब्द, जो क्रिया के होने के स्थान की जानकारी देते हैं, उन्हें स्थानवाचक क्रियाविशेषण कहते हैं; जैसे-यहाँ, वहाँ, इधर, उधर, जिधर, उधर, आगे, पीछे, दाएँ, बाएँ, अंदर, बाहर, दूर, पास, ऊपर, नीचे, आस, पास, सर्वंत्र आदि।
- जिधर देखो, उधर लोग-ही-लोग हैं।
- बच्चा सीदियों से ऊपर चढ़ गया।
परिमाणवाचक क्रियाविशेषण वे शब्द, जो क्रिश्ना की मात्रा या परिमाण बताते है, उन्हे परिमाणवाचक क्रियाविशेषण कहते हैं; जैसे-बहुत-कम, ज्यादा-थोड़ा, अधिक-अत्यधिक, खूब-पर्याप्त, केवल-जरा-सा या लगभग आदि।
- ज्यादा मत बोलो।
- गणित में आशीष को अधिक अंक मिले।
संबंधबोधक
वे शब्द, जो वाक्य में प्रयुक्त संज्ञा या सर्वनाम का संबंध वाक्य के अन्य शब्दों से जोड़ते हैं, उन्हें संबंधबोधक कहते हैं; जैसे-
- हमारे घर के पीछे आम का पेड़ है।
- पेड़ के ऊपर पक्षी बैठे हैं।
संबंधबोधक शब्द प्राय: ‘के’ या ‘से’ परसर्ग से शुरु होते हैं। कुछ संबंधबोधक शब्द निम्न प्रकार हैं
के बाद | के कारण | के अंदर |
के पीछे | के समान | से पहले |
के पहले | के मारे | से बाद |
के आगे | के सहारे | से बड़ा |
के सामने | के बाहर | से छोटा |
संबधलोधक तथा क्रिमाविशेषण में अंत
- कुछ अविकारी शब्दों का मयोग सबधदोधक तथा क्रियाविशेषण दोनो की तरह होता है। इनकी पहथानने के लिए धान रखें कि जब ये संका या सर्वनाम के साथ हों, तो सबथबोधक होते है और चब क्रिया की विशेषता बताए, तो क्रियाविशेषण होते है।
- संबधबोधक शब्द से पहले कारक षिक्र (क. से आदि) होते है, अबकि क्रियाविशेषण शब्द बताते हैं कि क्रिया कब, कहों, कैसे और कितनी हुई।
- संबधकोघक शर्द्वों से पूर्व कारक चिन लया होता है, परतु क्रियाविरेषण से पहले कोई कारक चिन नहीं लगता
संबंधोधक –
- रजत कमरे के बमुष खड़ा है।
- मेरे विद्यालय के खामने एक डाकघर है।
तिराचिलिय –
- रजस बाह खड़ा है।
- नामे डाकधर है।
समुच्चयबोधक
दो-या-दो से अधिक शब्दों, वाक्यांशों तथा वाक्यों को जोड़ने वाले शब्द समुच्चयबोधक या योजक कहलाते हैं; जैसे-
- सचिन और सुनील भाई हैं।
- पिताजी ने कहा कि मन लगाकर पढ़ा करो।
समुच्चयबोधक के दो भेद हैं
समानाधिकरण समुच्चयबोधक जो समुच्चयबोधक दो-या-दो से अधिक समान पदों, पदबंधों या उपवाक्यों को जोड़ते हैं, उन्हें समानाधिकरण समुच्चयबोधक कहते हैं; जैसे-या, परंतु, किंतु, अथवा, और, लेकिन आदि।
- कविता या सुनीता खेलेंगी।
- रवि ने परिश्रम किया, परंतु हार गया।
व्यधिकरण समुच्चयबोधक जो समुच्चयबोधक किसी वाक्य के आश्रित उपवाक्यों को प्रधान वाक्य से जोड़ते हैं, उन्हें व्यधिकरण समुच्चयबोधक कहते हैं; जैसे-कि, क्योंकि, ताकि, जर्बकि, हालाँकि, इसलिए, तथापि आदि।
- गाँधीजी ने कहा कि करो या मरो।
- मैंने बाजार से सब्जी खरीदी, क्योंकि मेहमान आने वाले हैं।
विस्मयादिबोधक
हर्ष, शोक, घुणा आदि मनोभावों को व्यक्त करने वाले शब्दों को विस्मयादिबोधक कहते हैं; जैसे-वाह!, हाय!, ओह!, उफ!, बाप रे!, शाबाश!, अहा!, छि:!, धिक्!, अरे! आदि। इन्हें लिखते समय विस्मयादिबोधक का चिह्र (!) लगाया जाता है।
- वाह! तुमने तो कमाल कर दिया।
- छि:! ऐसा नहीं कहते
अभ्यास-प्रश्न
निम्नलिखित प्रश्नों के दिए गए विकल्पों में से सही विकल्प छाँटिए
प्रश्न 1.
अव्यय के भेद होते हैं
(क) छः
(ख) चार
(ग) तीन
(घ) सात
उत्तर:
(ख) चार
प्रश्न 2.
निम्न वाक्य किस अव्यय से पूरा होगा?
आज धन ‘….. कोई नहीं पूछता।
(क) साथ
(ख) के बिना
(ग) तक को
(घ) कहाँ
उत्तर:
(ख) के बिना
प्रश्न 3.
क्रियाविशेषण किसकी विशेषता बताते हैं?
(क) सर्वनाम की
(ख) क्रिया की
(ग) संज्ञा की
(घ) विशेषण की
उत्तर:
(ख) क्रिया की
प्रश्न 4.
इनमें से कौन-सा रीतिवाचक क्रियाविशेषण है?
(क) सरपट
(ख) के बाद
(ग) के ऊपर
(घ) प्रतिदिन
उत्तर:
(क) सरपट
प्रश्न 5.
निम्न में से कौन-सा शब्द क्रियाविशेषण है?
(क) तेज
(ख) पहला
(ग) बुद्धिमान
(घ) मीठा
उत्तर:
(क) तेज
प्रश्न 6.
इनमें से कौन-सा संबंधबोधक अव्यय है?
(क) के बाद
(ख) और
(ग) अरे
(घ) धीरे-धीरे
उत्तर:
(क) के बाद
प्रश्न 7.
इनमें से कौन-सा शब्द समुच्चयबोधक अव्यय है?
(क) सहसा
(ख) परंतु
(ग) शाबाश
(घ) अरे
उत्तर:
(ख) परंतु
प्रश्न 8.
इनमें से कौन-सा विस्मयादिबोधक अव्यय नहीं है?
(क) वाह!
(ख) हाय!
(ग) तथा!
(घ) अरे!
उत्तर:
(ग) तथा!
निम्नलिखित वाक्यों में क्रियाविशेषण के किस भेद का प्रयोग हुआ है? सही विकल्प का चयन कीजिए
प्रश्न 1.
राजू से कहो कि वह उधर न देखे।
(क) परिमाणवाचक
(ख) स्थानवाचक
(ग) कालवाचक
उत्तर:
(ख) स्थानवाचक
प्रश्न 2.
वह सदैव प्रथम आता है।
(क) कालवाचक
(ख) रीतिवाचक
(ग) परिमाणवांचक
उत्तर:
(क) कालवाचक
प्रश्न 3.
कछुआ धीरे-धीरे चलता है।
(क) स्थानवाचक
(ख) परिमाणवाचक
(ग) रीतिवाचक
उत्तर:
(ग) रीतिवाचक
प्रश्न 4.
उसने समारोह में खूब खाया।
(क) परिमाणवाचक
(ख) कालवाचक
(ग) रीतिवाचक
उत्तर:
(क) परिमाणवाचक
निम्नलिखित में संबंधबोधक के सही विकल्प का चयन कीजिए
प्रश्न 1.
राम _______ कौन खड़ा है?
(क) के बाहर
(ख) के कारण
(ग) के समीप
उत्तर:
(ग) के समीप
प्रश्न 2.
मैंने यह कार्य अध्यांपक ________ किया है।
(क) के अनुसार
(ख) के बाहर
(ग) के ऊपर
उत्तर:
(क) के अनुसार
प्रश्न 3.
मैं अभी स्कूल _________ खड़ा हूँ।
(क) के अंदर
(ख) के साथ
(ग) के नीचे
उत्तर:
(क) के अंदर
प्रश्न 4.
मैं मनु _____ जाऊँगी।
(क) के बाहर
(ख) के साथ
(ग) के ऊपर
उत्तर:
(ख) के साथ
नीचे लिखे वाक्यों में से क्रियाविशेषण छाँटकर उनके भेद भी लिखिए
(क) वह अब यहाँ नहीं रहता।
(ख) राधा दिनभर पढ़ती रहती है।
(ग) तुम्हे यह कार्य
(घ) तुम्हारें लिए इतना भोजन पर्याप्त है।
उत्तर:
(क) यहाँ, स्थानवाचक क्रियाविशेषण
(ख) दिनभर, कालवाचक
(ग) ध्यानपूर्वक, रीतिवाचक
(घ) पर्याप्त, परिमाणवाचक
नीचे लिखे वाक्यों के रिक्त स्थानों की पूर्ति उचित संबंधबोधक शब्दों से कीजिए
के समीप, से बड़ा, के पीछे, के बाहर
(क) अरुण मोहन _______ खड़ा है।
(ख) हमारे विद्यालय _______ एक खुला मैदान है।
(ग) मेरा मित्र मुझ _______ है।
(घ) हाथी घर _______ खड़ा है।
उत्तर:
(क) के समीप
(ख) के पीछे
(ग) से बड़ा
(घ) के बाहर
सही उत्तर की पहचान कीजिए
(क) रजनी नीचे खड़ी है। (संबंधबोधक/क्रियाविशेषण)
(ख) छत के ऊपर बंदर बैठा है। (संबंधबोधक/क्रियाविशेषण)
(ग) मेरी घड़ी के अनुसार चार बजे हैं। (संबंधघोधक/क्रियाविशेषण)
(घ) कामिनी पीछे बैठी है। (संबंधबोधक/क्रियाविशेषण)
(ङ) रचना की तरह संजना भी परिश्रमी है। (संबंधबोधक/क्रियाविशेषण)
(च) तुम अधिक बोलते हो। (क्रियाविशेषण/संबंधबोधक)
उत्तर:
(क) क्रियाविशेषण
(ख) संबंधबोधक
(ग) संबंधबोधक
(घ) क्रियाविशेषण
(ङ) संबंधबोधक
(च) क्रियाविशेषण
दिए गए वाक्यों से समुच्चयबोधक अव्यय छाँटिए और यह भी बताइए कि वे समानाधिकरण हैं या व्यधिकरण?
(क) राधा और ललिता दोनों सहेली हैं।
(ख) अरुण बीमार था इसलिए दफ्तर नहीं गया।
(ग) या तो राम को बुलाओ या कैलाश को।
(घ) मैं कई दिन से दिल्ली में था, क्योकि वहाँ मुझे कुछ काम था।
उत्तर:
(क) और, समानाधिकरण
(ख) इसलिए, व्यधिकरण
(ग) ‘या, समानाधिकरण
(घ) क्योंकि, व्यधिकरण
नीचे लिखे वाक्यों में से विस्मयादिबोधक छाँटिए
(क) आह! मैं बरबाद हो गया।
(ख) बाप रे! यह दीवार तो ढह गई।
(ग) बहुत अच्छे! तुमने तो कमाल कर दिया।
(घ) अरे! तुम तो बहुत मोटे हो गए हो।
उत्तर:
(क) आह!
(ख) बाप रे!
(ग) बहुत अच्छे!
(घ) अरे!
रेखांकित शब्दों के सामने उसके शब्द भेद लिखिए
(क) तुम्हारे मकान के सामने किसका पेड है ?
(ख) मैंने उसे बहुत बुलाया, परंतु वह नहीं आया।
(ग) हमारे कार्यालय के बाहर चाय की दुकान है।
(घ) मैंने तुम्हें बुलाया क्योंकि राजीव नही आया था।
उत्तर:
(क) संबंधबोधक
(ख) समुच्चयबोधक
(ग) संबंधबोधक
(घ) समुच्चयबोधक
रिक्त स्थानों की पूर्ति उचित विस्मयादिबोधक शब्दों से कीजिए
(क) _____ उसका कुता मर गया।
(ख) _____ तुम बहुत अच्छा खेले।
(ग) ______ यहाँ कितनी गंदगी है।
(घ) ______ तुम यहाँ कैसे?
उत्तर:
(क) हाय
(ख) शाबाश
(ग) छि:
(घ) अरे
निम्नलिखित कथनों में सही कथन के सामने सही (✓) और गलत कथन के सामने गलत (✗) का निशान लगाइए
(क) मेरा मित्र अंदर बैठा है। रेखांकित अंश संबंधबोधक है।
उत्तर:
(✗)
(ख) बादल हिर आए और मोर बोलने लगे। रेखांकित अंश क्रियाविशेषण है।
उत्तर:
(✗)
(ग) शाबाश! क्या शतक लगाया है। रेखांकित अंश विस्मयादिबोधक है।
उत्तर:
(✓)
(घ) हाथी बहुत खाता है। परिमाणवाचक क्रियाविशेषण का उदाहरण है।
उत्तर:
(✓)
नीचे दिए गए प्रश्नों के संक्षिप्त उत्तर दीजिए
(i) अव्यय किसे कहते है?
(ii) क्रिया विशेषण किसे कहते हैं? उनके भेदों के नाम लिखिए।
(iii) संबंधबोधक के भेद उदाहरण सहित स्पष्ट कीजिए
(iv) क्रियाविशेषण और संबंधबोधक का अंतर उदाहरण सहित स्पष्ट कीजिए।
(v) समुच्चयबोधक किसे कहते हैं? उसके भेदों के नाम सोदाहरण लिखिए।
(vi) विस्मयादिबोधक की परिभाषा उदाहरण सहित लिखिए।