सत्रिया और बिहू नृत्य NCERT Class 6 Hindi Chapter 8 Extra Question Answer
Class 6 Hindi Chapter 8 Extra Questions सत्रिया और बिहू नृत्य अति लघु उत्तरीय प्रश्नोत्तर
प्रश्न 1.
एंजेला कहाँ रहती थी और उसे किसके साथ समय बिताना पसंद था?
उत्तर :
एंजेला लंदन के केंजिंग्टन इलाके में रहती थी। उसे उसके दोस्त जेम्स और कीरा के साथ समय बिताना पसंद था।
प्रश्न 2.
एंजेला की माँ को किस डॉक्यूमेंट्री के लिए वित्तीय मदद मिली थी?
उत्तर :
एंजेला की माँ एलेसेंड्रा को लंदन की ब्रिटिश अकादमी से असम की नृत्य परंपरा पर डॉक्यूमेंड़ी बनाने के लिए वित्तीय मदद मिली थी।
प्रश्न 3.
एंजेला और उसका परिवार असम कब आए ?
उत्तर :
एंजेला और उसका परिवार अप्रैल के महीने में असम आए। असम में यह नए साल का समय होता है।
प्रश्न 4.
एंजेला और उसके माता पिता ने असम में किस त्योहार का आंदद लिया?
उत्तर :
एंजेला और उसके माता पिता ने असम में बिद्हू नृत्य व त्योहार का आनंद लिया। बिहू त्योहार वसंत ऋतु के आगमन पर मनाया जाता है।
प्रश्न 5.
‘बिहू’ कौन-सा त्योहार है?
उत्तर :
‘बिद्धू’ एक कृषि आधारित त्योहार है। इसे वसंत ऋतु के आगमन, फसल की बुआई और कटाई के समय मनाया जाता है।
प्रश्न 6.
बिहू नृत्य करने वाली लड़कियों ने कैसे परिधान पहने हुए थे ?
उत्तर :
बिहू नृत्य करने वाली लड्रकियों ने लाल और बादामी रंग की गहरी डिजाइन वाली।खूबसूरत पोशाक पहन रसी थी।
प्रश्न 7.
एंजेला की माँ एलेसेंड्रा ने असम में क्या फिल्माया?
उत्तर :
एंजेला की माँ एलेसेंड़ा ने असम में बिहू और सत्रिया नृत्य के साथ-साथ युवा साधुओं की नृत्य प्रस्तुतियों का फ़िल्मांकन किया।
प्रश्न 8.
एंजेला और अनु ने किस प्रकार का खेल खेला?
उत्तर :
एंजेला और अनु ने तीर-कमान का खेल खेला, जिसमें अनु राम और एंजेला रावण बनी थी।
प्रश्न 9.
लंदन लौटने के बाद एंजेला ने असम के अनुभवों को कैसे जीवंत रखा?
उत्तर :
लंदन लौटने के बाद, एंजेला असम के नृत्यों की रिकोंडिंग बार-थार देखती रही और अपने दोस्तों और शिक्षकों को असम की समृद्ध नृत्य परंपरा के बारे में बताया।
प्रश्न 10.
‘मंत्रमुग्ध’ शब्द का क्या अर्थ है
उत्तर :
‘मंत्रमुग्ध’ शब्द का अर्थ है किसी चीज़ को देखकर अत्यधिक प्रभावित या मोहित हो जाना।
Class 6 Hindi Chapter 8 Extra Question Answer सत्रिया और बिहू नृत्य लघु उत्तरीय प्रश्नोत्तर
प्रश्न 1.
एंजेला को किस प्रकार की कहानियाँ पसंद थीं?
उत्तर :
एंजेला को ऐसी कहानियों का पात्र बनने में मझा आता था, जिनमें दूर-दराज़ की दुनिया का जिक्र हो। एंजेला को प्रत्येक उस कहानी से प्यार था, जिसमें उसे ताजमहल, एफिल टॉवर या कोलोजियम की यात्रा पर जाना हो। वह काल्पनिक खेल खेलने में आनंद महसूस करती थी।
प्रश्न 2.
एंजेला की माँ एलेसेंड्रा क्या काम करती थीं और उन्हें किस कार्य के लिए वित्तीय मदद मिली थी?
उत्तर :
एंजेला की माँ एलेसेंड़ा एक डॉक्यूमेट्री फिल्म निर्माता थी। उन्हें लंदन की ब्रिटिश अकादमी से असम की नृत्य परंपरा पर एक डॉक्यूमेंट्री बनाने के लिए वित्तीय मदद दी गई थी। इस काम को पूरा करने के लिए उनके पास केवल एक महीने का समय था।
प्रश्न 3.
एंजेलां ने असम की यात्रा के बारे में क्या अनुभव किया?
उत्तर :
असम की यात्रा के दौरान, एंजेला ने असम की प्राकृतिक सुंदरता, बन्य जीवन, रेशम, चाय के बागानों और समृद्ध नुत्य परंपरा को देखा। उसने बिंहू और सत्रिया नृत्य का आंनद लिया और स्थानीय संस्कृति को अनुभव किया। इन सब दृश्यों ने उसके मन में गहरी छाप होड़ी।
प्रश्न 4.
बिहू त्योहार क्या है और इसे कब-कब मनाया जाता है?
उत्तर :
बिहू असम का एक कृषि आधारित त्योहार है, जिसे साल में तीन बार मनाया जाता है। यह त्योहार तब मनाया जाता है जब किसान बीज बोते हैं, धान रोपते हैं और खेतों में अनाज तैयार हो जाता है। विशेष रूप से, यह वसंत ऋतु के आगमन पर मनाया जाता है और इसे असम के नए साल का उत्सव माना जाता है।
प्रश्न 5.
एंजेला ने बिहू नृत्य और उत्सव के बारे में अपनी माँ से क्या सवाल पूछा?
उत्तर :
एंजेला ने अपनी माँ से पूछछा कि क्या संगीत और नृत्य सिफ़ त्योहारों पर ही होते हैं। उसकी मां ने बताया कि पूरी दुनिया की संस्कृतियों में लोग नृत्य और संगीत से अपनी भावनाओं को व्यक्त करते हैं। विशेष रूप से भारत में बहुतायत ऐसा होता है, असम का बिहू नृत्य ग्रामीण जनजीवन के साथ-साथ फसल लगाने से लेकर वसंत के आगमन तक से जुड़ा हुआ है।
प्रश्न 6.
रीना सेन कौन थीं और एंजेला का उनके घर में क्या अनुभव रहा?
उत्तर :
रीना सेन असम की जानी-मानी लेखिका थी, जिनसे एंजेला और उसके परिवार ने दक्षिणापथ सत्र में मुलाकात की थी। एंजेला और उसका परिवार रीना सेन के घर में रुके। वहाँ अनु के साथ एंजेला ने असमी जीवन और संस्कृति के विभिन्न पहलुओं का अनुभव किया। उसे अनु के खिलौने बहुत अनोखे लगे, जो उसने पहले कभी नहीं देखे थे।
प्रश्न 7.
एंजेला और अनु के बीच कैसी दोस्ती हुई?
उत्तर :
एंजेला और अनु ने पहली मुलाकात में ही एक-दूसरे को पसंद किया। दोनों की उम्न लगभग समान थी और उन्होंने अंग्रेज़ी में बातचीत शुरू की। अनु ने एंजेला को असमी शब्द भी सिखाए। एंजेला को अनु के खिलौने बहुत ही अच्छे लगे, जो थोड़े अलग वरह के थे। वे दोनों एक साथ खेलते हुए जल्दी ही मित्र बन गए।
प्रश्न 8.
एंजेला को सत्रिया महिला नृत्यांगनाओं का प्रदर्शन कैसा लगा?
उत्तर :
एंजेला को सत्रिया महिला नृत्यांगनाओं का प्रदर्शन अद्भुत और आकर्षक लगा। वह उनकी शक्ति, बल और नृत्य के दौरान की गई अभिव्यक्ति से बहुत प्रभावित हुई। उसने महसूस किया कि इन महिला कलाकारों का प्रदर्शन पुरुष सत्रिया नृत्य कलाकारों से भी बेहतर धा।
प्रश्न 9.
असम के नृत्य से एंजेला को क्या सीखने को मिला?
उत्तर :
असम के नृत्य से एंजेला ने भारतीय संस्कृति की विविधता, परंपराओं और भावनाओं की अभिव्यक्ति के महत्व को समझा। उसने देखा कि नृत्य और संगीत भारतीय जनजीवन में गहराई से रचे-बसे हैं और वे समाज के विभिन्न अवसरों और मान्यताओं से जुड़े होते हैं। उसने नृत्य की बारीकियों और उसकी सुंदरता को करीब से अनुभव किया।
प्रश्न 10.
‘डॉक्यूमेंट्री’ शब्द का क्या अर्थ है? पाठ में इसका प्रयोग किस संदर्भ में किया गया है?
उत्तर :
‘डॉक्यूमेंट्री’ शब्द का अर्थ होता है एक प्रकार की फिल्म, जो वास्तविक घटनाओं, व्यक्तियों या स्थानों को दिखाती है। इसमें अभिनय और मनोरंजन की जगह वृत्त के विषय और उद्देश्य पर अधिक ध्यान रखा जाता है।
पाठ में ‘डॉक्यूमेट्री’ शब्द का प्रयोग एंजेला की माँ. के पेशे के संदर्भ में किया गया है। एंजेला की माँ, एलेसेंड्रा, असम की नृत्य परंपरा पर एक डॉक्यूमेंट्री बना रही थी।
Class 6 Hindi Chapter 8 Extra Questions सत्रिया और बिहू नृत्य दीर्घ उत्तरीय प्रश्नोत्तर
प्रश्न 1.
सत्रिया नृत्य के बारे में माँ ने एंजेला को क्या बताया?
उत्तर :
माँ ने एंजेला को बताया कि सत्रिया नृत्य असम की समृद्ध वैष्णव परंपरा का हिस्सा है, जिसे पहले मठों में साधुओं द्वारा प्रस्तुत किया जाता था। बाद में, बीसवीं शताब्दी में कुछ साधु मठों से बाहर आकर पुरुषों और महिलाओं को यह नृत्य सिखाने लगे, जिससे सत्रिया नृत्य में महिलाओं की भी सहभागिता हो गई।
प्रारंभ में ऐसे साधुओं को मठों से निकाल दिया गया, परंतु आधुनिक दौर में महिला सत्रिया कलाकारों के लिए मंच पर नृत्य करना आम बात हो गई है।
प्रश्न 2.
एंजेला असम यात्रा की योजना से हैरान क्यों थी और उसने इसके बारे में क्या सोचा? स्पष्ट कीजिए।
उत्तर :
एंजेला असम यात्रा की योजना से हैरान थी, क्योंकि बह योजना बहुत जल्दबाजी में बनाई गई थी। उसकी माँ, एलेसेड्रा, को असम की नृत्य परंपरा पर एक डॉक्यूमेंट्री बनाने के लिए वित्तीय मदद मिली थी और इस काम को एक महीने के अंदर पूरा करना था। इसके लिए उन्होंनि एंजेला की वसंत की छुट्टियों को बढ़ाने की अनुमति ले ली, जिससे एंजेला और उसके पिता ब्रायन भी उनके साथ जा सकें। एंजेला बहुत ही जल्दबाजी में बनाई गई इस यात्रा की योजना से हैरान थी, लेकिन उसने इसे अपनी माँ के काम के लिए महत्व्वपूर्ण समझा और जल्दी तैयार हो गई।
प्रश्न 3.
एंजेला की माँ के लिए असम की यात्रा का क्या उद्देश्य था और उन्होंने कैसे इसे पूरा किया?
उत्तर :
एंजेला की माँ, एलेसेंड्रा, एक डॉक्यूमेंट्री फ़िल्म निर्माता थी और असम की यात्रा का उनका मुख्य उद्देश्य असम की नृत्य परंपरा पर फिल्म बनाना था। उन्होने बिहु और संत्रिया नृत्य का गहन अध्ययन किया और उनकी स्वाभाक्किता को कैमरे मे कैद किया। इसके लिए उन्होंने असमी कलाकारों और साधुओं से मुलाकात की और उनके नृत्यों की विशिष्टता को फिल्माया। इस यात्रा के माध्यम से उन्होंने असम की समृद्ध संस्कृति को दुनिया के सामने प्रस्तुत करने में सफलता प्राप्त की।
प्रश्न 4.
एंजेला ने अपनी माँ को वैज्ञानिक-कहानीकार क्यों कहा? अपने विचार स्पष्ट कीजिए।
उत्तर :
एंजेला ने अपनी माँ को वैजानिक-कहानीकार कहा, क्योंकि उसकी माँ, एलेसेंड्रा, डॉक्यूमेंट्री फिल्में बनाकर वैज्ञानिक तथ्यों और सांस्कृतिक कहानियों को एक साथ प्रस्तुत करती थीं। वे विभिन्न सांस्कृतिक और सामाजिक विषयों पर गहराई से शोध करती थीं और उसे अपनी फिल्मों के माध्यम से दिखाती थीं। एंजेला ने असम में अपनी माँ के काम को देखा, जहाँ वे नृत्य की परंपरा को बारीकी से समझकर फिल्म बना रही थीं। इस अनुभव ने एंजेला को यह समझने में मदद की कि उसकी माँ का काम कितना महत्त्वपूर्ण और जटिल है।
प्रश्न 5.
एंजेला ने लंदन में असम की नृत्य परंपरा को कैसे प्रस्तुत किया?
उत्तर :
एंजेला की माँ ने उसकी गहरी रुचि को समझा और उन्होंने एंजेला के पिताजी के साथ मिलकर असमिया नृत्य पर एक शानदार योजना तैयार की। एंजेला ने लंदन में अपनी कक्षा में अपने द्वारा किए गए नृत्य की वीडियो रिकॉर्डिग के साथ इसका प्रदर्शन किया। उसके सहपाठियों और शिक्षकों को यह बहुत पसंद आया। एंजेला बहुत रोमांचित थी कि वह उन सभी को असम के खूवसूरत नृत्यों की एक झलक दिखा पाई। एंजेला को बहुत अच्छा लग रहा था।
प्रश्न 6.
एंजेला की माँ एलेसेंड्रा का डॉक्यूमेंट्री बनाने का उद्देश्य क्या था और उन्होंने इसे कैसे पूरा किया?
उत्तर :
एंजेला की माँ एलेसेंड्रा का उद्देश्य असम की नुत्य परंपरा पर आधारित एक डॉक्यूमेंटी बनाना था, जिसमें वे नृत्य के महत्त्व और ग्रामीण जनजीवन में इसके स्थान को प्रदर्शित करना चाहती थीं। उन्हें ब्रिटिश अकादमी से इस परियोजना के लिए वित्तीय मदद मिली थी और इसके लिए केवल एक महीने का समय दिया गया था। एलेसंड्रा ने बिद्ध और सत्रिया नृत्य की रिकॉर्डिंग करके, स्थानीय लोगों से साक्षात्कार लेकर और उनके जीवन की बारीकियों को समझकर इस डॉक्यूमेंट्री को पूरा किया। उन्होंने एंजेला और उसके पिता को भी इस अनुभव में शामिल किया।
प्रश्न 7.
यदि आप एंजेला की जगह होते और आपको असम की यात्रा पर जाने का अवसर मिलता, तो आप असम की संस्कृति से संबंधित कौन-कौन सी चीजें सीखना और समझना चाहेंगे?
उत्तर :
अगर में एंज़ेला की जगह होता, तो मैं असम की समृद्ध संस्कृति को समझने के लिए बिंदू और सत्रिया नृत्य के बारे में गहराई से सीखता। इसके अलावा, में असम के चाय बागानों की यात्रा करता और वहाँ की चाय उत्पादन की प्रक्रिया के बारे में जानता। असम की वेशभूषा, भाषा और लोक कथाओं के बारे में भी जानने की कोशिश करता।
मेरी यात्रा की योजना में स्थानीय गाँवों का दौरा, असम के विभिन्न नृत्य रूपों का प्रदर्शन देखना और स्थानीय व्यंजनों का आनंद लेना भी सम्मिलित होता।