हिंद महासागर में छोटा-सा हिंदुस्तान NCERT Class 6 Hindi Chapter 12 Extra Questions and Answers

हिंद महासागर में छोटा-सा हिंदुस्तान NCERT Class 6 Hindi Chapter 12 Extra Question Answer

Class 6 Hindi Chapter 12 Extra Questions हिंद महासागर में छोटा-सा हिंदुस्तान अति लघु उत्तरीय प्रश्नोत्तर

प्रश्न 1.
लेखक ने मॉरिशस की यात्रा किस स्थान से शुरू की?
उत्तर :
लेखक ने मॉरिशस की यात्रा दिल्ली से शुरू की।

प्रश्न 2.
नैरोबी के नेशनल पार्क में सबसे पहले क्या देखा?
उत्तर :
नैंरोबी के नेशनल पार्क में सबसे पहले बंदर और लंगूर देखे।

प्रश्न 3.
मॉरिशस को कैसा द्वीप कहा गया है?
उत्तर :
मॉरिशस को कृषि-प्रधान द्वीप कहा गया।

प्रश्न 4.
मॉरिशस की जनसंख्या में भारतीयों का प्रतिशत कितना है?
उत्तर
मॉरिशस की जनसंख्या में भारतीयों की जनसंख्या 67 % है।

प्रश्न 5.
भारतीयों ने अत्याचार सहकर क्या ठुकरा दिया?
उत्तर :
भारतीयों ने अत्याचार सहकर प्रलोभन ठुकरा दिया।

प्रश्न 6.
मॉरिशस में आम जनता कौन-सी भाषा बोलती है?
उत्तर :
मॉंरिशस में आम जनता क्रेयोल भाषा बोलती है।

प्रश्न 7.
मॉरिशस का सबसे महत्वपूर्ण धार्मिक पर्व कौन-सा है?
उत्तर :
मॉरिशस का सबसे महाववपूर्ण धार्मिक पर्व शिवरात्रि है।

प्रश्न 8.
मॉरिशस के मध्य में स्थित धार्मिक स्थल का नाम क्या है?
उत्तर :
मॉरिशस के मध्य में स्थित धार्मिक स्थल का नाम परी-तालाब है।

प्रश्न 9.
मॉरिशस के गाँवों में धार्मिक केंद्र क्या होता है?
उत्तर :
मॉरिशस के गाँवों में धार्मिक केंद्र शिवालय होता है।

प्रश्न 10.
मोरिशस में भारतीय संस्कृति की प्राणवत्ता किसमें दिखाई देती है?
उत्तर :
मांरिशस में भारतीय संस्कृति की प्राणवत्ता धार्मिक और सांस्कृतिक पहचान बनाए रखने में दिखाई देती है।

प्रश्न 11.
मॉरिशस में माध्यमिक स्कूलों को क्या कहने का रिवाज है?
उत्तर :
मॉरिशस्स में माध्यमिक स्कूलों को कॉलेज कहने का रिवाज़ है।

प्रश्न 12.
मॉरिशस की असली ताकत कौन है?
उत्तर :
मॉरिशस की असली ताकत भारतीय लोग हैं।

Class 6 Hindi Chapter 12 Extra Question Answer हिंद महासागर में छोटा-सा हिंदुस्तान लघु उत्तरीय प्रश्नोत्तर

प्रश्न 1.
लेखक किस-किस स्थान से यात्रा करते हुए मॉरिशस पहुँचा?
उत्तर :
लेखक ने अपनी यात्रा दिल्ली से शुरू की, फिर बंबई (मुंबई) से होकर नैरोबी पहुँचा और अंत में नैरोबी से मॉरिशस के लिए रवाना हुआ।

प्रश्न 2.
नैरोबी के नेशनल पार्क में सबसे पहले लेखक ने क्या देखा?
उत्तर :
नैरोबी के नेशनल पार्क में सबसे पहले लेखक ने सड़क पर खड़ी दो मोटरों पर चढ़े हुए बंदर और लंगूर देखें, जो पर्यंटकों से फल और बिस्कुट की उम्मीद में इकट्ठा हुए थे।

प्रश्न 3.
मॉरिशस के मध्य में स्थित प्रमुख धार्मिक स्थल का नाम क्या है और वहाँ किस अवसर पर लोग इकट्ठा होते हैं?
उत्तर :
मांरिशस के मध्य में स्थित प्रमुख धार्मिक स्थल का नाम परी-तालाब है, जहाँ शिवरात्रि के अवसर पर सभी हिंदू श्वेत वस्त्र धारण कर, काँवर लेकर जल भरने आते है और फिर उसे अपने गाँव के शिवालय में चढ़ाते हैं।

प्रश्न 4.
लेखक ने मॉरिशस के मंदिरों को कैसा पाया?
उत्तर :
लेखक ने मॉरिशस के मंदिरों और शिवालयों को अत्यंत स्वच्छ, साफ व सुरम्य पाया। लेखक ने वहाँ के स्वच्छ मंदिरों व शिवालयों को देखकर इच्छा व्यक्त की कि कितना अच्छा हो, यदि हम भारत में भी अपने मंदिरों व तीर्थ स्थानों को मॉरिशस के ही समान स्वच्छ व सुरम्य बना दें।

प्रश्न 5.
मॉरिशस में भारतीय संस्कृति की प्राणवत्ता कैसे प्रदर्शित होती है और इसका क्या महत्त्व है?
उत्तर :
मॉरिशस में भारतीय संस्कृति की प्राणवत्ता इस बात से प्रदर्शित होती है कि भारतीयों ने अपने धर्म और संस्कारों को बनाए रखा। अत्याचारों और प्रलोभनों के बावजूद उन्होंने अपनी सांस्कृतिक पहचान नहीं खोई और मॉरिशस को एक छोटे-से हिंदुस्तान में बदल दिया। इस पर सभी भारतीय गर्व महसूस करते हैं।

प्रश्न 6.
मॉंरिशस की असली ताकत भारतीय हैं। कैसे? स्पष्ट कीजिए।
उत्तर :
मॉंरिशस में ऊख की खेती और उसके व्यवसाय को जो सफलता मिली है, वे भारतीयों के कारण मिली है। मॉरिशस की असली ताकत भारतीय लोग ही हैं। पूरा मॉरिशस कृषि ग्रधान द्वीप है, क्योकि चीनी वहाँ का प्रमुख अथवा एकमात्र उद्योग है, किंतु भारतीय वंश के लोग यदि इस टापू में नहीं गए होते, तो ऊख की खेती असंभव हो जाती और चीनी के कारखाने बढ़ते ही नहीं।

Class 6 Hindi Chapter 12 Extra Questions हिंद महासागर में छोटा-सा हिंदुस्तान दीर्घ उत्तरीय प्रश्नोत्तर

प्रश्न 1.
लेखक की नैरोबी यात्रा का उद्देश्य क्या था?
उत्तर :
लेखक की नैरोबी यात्रा का मुख्य उद्देश्य अफ्रीका के शेरों से मुलाकात करना था। वह मॉरिशस की यात्रा पर जा रहे थे और नैरोबी में उन्हें एक रात और दो दिन ठहरने का अवसर मिला। इस दौरान उनके मन में यह इच्छा जागी कि मॉरिशस के भारतीयों और अफ्रीकियों से मिलने से पहले उन्हें अफ्रीका के शेरों का दर्शन करना चाहिए। इस उद्देश्य को पूरा करने के लिए उन्होने नैरोबी के नेशनल पार्क का दौरा किया।

प्रश्न 2.
नैरोबी के नेशनल पार्क की विशेषताएँ क्या हैं?
उत्तर :
नैंरोबी का नेशनल पार्क एक चिड़ियाघर नहीं है, बल्कि एक बड़ा जंगल है, जो शहर से बाहर स्थित है। इस जंगल में घास अधिक और पेड़ बहुत कम है, लेकिन जंगल में सर्वत्र अच्छी सड़कें बिन्छी हुई हैं, जिन पर पर्यटक गाड़ियाँ दौड़ती रहती हैं। इस पार्क में शेर और अन्य बन्यजीव अपने प्राकृतिक आवास में रहते हैं। यहाँ पर पर्यटक गाड़ियों में बैठकर शेरों और अन्य जानवरों को देख सकते हैं, जो उन्हें अपने प्राकृतिक परिवेश में देखने का अनुभव प्रदान करता है।

प्रश्न 3.
लेखक और उनके साथी शेरों के साथ किस प्रकार का अनुभव करते हैं?
उत्तर :
लेखक और उनके साथी जब नैरोबी के नेशनल पार्क में शेरों के पास पहुँचे, तो उन्होंनि देखा कि वहाँ सात-आठ शेर लेटे या सोए हुए थे। उन्हें घेरकर आठ-दस मोटरें खड़ी थीं। शेरों ने मोटरों में बैठे लोगों की ओर कोई ह्यान नहीं दिया और न ही उनकी ओर देखा। यह अनुभव लेखक के लिए अद्वितीय था, क्योंकि शेरों ने उन्हें पूरी तरह से नजरअंदाज कर दिया। इससे लेखक और उनके साथी को ऐसा महसूस हुआ जैसे वे पेड़ु-पौथे और खरपात से भी बदतर हैं।

प्रश्न 4.
हिरनों और शेरों के बीच की घटना को लेखक ने किस प्रकार वर्णित किया है?
उत्तर :
लेखक ने हिरनों और शेरों के बीच की घटना को अत्यंत रोचक ढंग से वर्णित किया है। जब शेरों ने हिरनों के झुंड को देखा, तो हिरनों ने चौकन्ने होकर चरना बंद कर दिया। कुछ हिरन भाग गए, लेकिन बाकी हिटन वहीं ठिठक कर खड़े रहे क्योकि वे समझ रहे थे कि किसी भी दिशा में भागना जोखिम भरा हो सकता है। लेखक ने बताया कि शेर सामान्यत: सूर्यास्त के बाद शिकार करते हैं और वे उस जानवर का शिकार करते हैं, जो द्युंड से अलग हो जाता है।

प्रश्न 5.
लेखक के मॉरिशस पहुँचने पर उनका स्वागत कैसे हुआ?
उत्तर :
जब लेखक नैरोबी से मॉरिशस पहुँचे, तो वहाँ रात का समय था, अँधेरा था और पानी बरस रहा था। इसके बावजूद हवाई अड्डे पर उनके स्वागत के लिए बहुत लोग खड़े थे।
इस स्वागत को देखकर लेखक को यह अनुभव हुआ कि मॉरिशस छोटे पैमाने पर भारत ही है। मॉरिशस में भारतीयों की उपस्थिति और उनकी संस्कृति को देखकर उन्हें ऐसा लगा कि वे एक दूसरे भारत में पहुँच गए हैं।

प्रश्न 6.
शेरों के व्यवहार ने लेखक पर क्या प्रभाव डाला?
उत्तर :
शेरों के ब्यवहार ने लेखक पर गहरा ग्रभाव डाला। जब लेखक और उनके साथी शेरों के पास पहुँचे, तो शेरों ने उनकी ओर कोई ध्यान नहीं दिया और उन्हें पूरी तरह से नजरअंदाज कर दिया। यह अनुभव लेखक के लिए असामान्य था, क्योंकि उन्हें ऐसा महसूस हुआ जैसे वे शेरों की नज़र में तुच्छ हैं। इस अनुभव ने लेखक को यह एहसास दिलाया कि वे प्रकृति के सामने कितने नगण्य हैं और यह अनुभव उन्हें जीवन भर याद रहेगा।

प्रश्न 7.
मॉरिशस के प्रमुख धार्मिक पर्व कौन-से हैं और इनमें से सबसे महत्त्वपूर्ण पर्व कौन-सा माना जाता है?
उत्तर :
शिवरात्रि के समय मॉरिशस के सभी हिंदू श्वेत वस्त्र धारण करके कंधों पर काँवर लिए जुलूस बाँधकर परी तालाब पर आते है और और वहाँ से जल भरकर शिवालय लौट जाते हैं तथा शिवजी पर जल चढ़ाकर अपने घरों में प्रकेश करते हैं। वे यह सभी कृत्य बहुत ही भक्ति-भावना व पवित्रता के साथ करते हैं।

Class 6 Hindi Extra Question Answer