Class 11 Hindi Antra Chapter 16 Question Answer नींद उचट जाती है

NCERT Solutions for Class 11 Hindi Antra Chapter 16 नींद उचट जाती है

Class 11 Hindi Chapter 16 Question Answer Antra नींद उचट जाती है

प्रश्न 1.
कविता के आधार पर बताइए कि कवि की दृष्टि में बाहर का अँधेरा भीतरी दुःस्वप्नों से अधिक भयावह क्यों है?
उत्तर :
कवि ने भीतर के दुःस्वप्नों से अधिक भयावह बाहर के अँधेरे को इसलिए माना है क्योंकि बाहर का अँधेरा न तो समाज में चेतना व्याप्त होने देता है न जागृति। बाहर का अँधेरा हमारे लिए अधिक दुःखदायी है। अपने मन के दु:स्वप्नों से तो हम स्वयं दुःखी होते हैं परन्तु समाज में फैले अँधेरे से सभी किसी न किसी रूप में पीड़ित होते हैं।

प्रश्न 2.
अंदर का भय कवि के नयनों को सुनहली भोर का अनुभव क्यों नहीं होने दे रहा है?
उत्तर :
कवि सोने का प्रयास करता है, परन्तु निरन्तर अँधेरे को देखने के कारण आँखें भी दुखने लगी हैं। जीवन में चिन्ताएँ ही चिन्ताएँ हैं। दुश्चिन्ताओं के बारे में सोचते-सोचते प्राण सूखने लगते हैं क्योंकि कोई हल नज़र ही नहीं आती? चारों तरफ निराशाओं के बादल घिरे नज़र आते हैं। गहरा सन्नाटा छाने पर जब कुत्ते भौंकते हैं और गीदड़ हुआँ-हुआँ करते हैं तो मन और अधिक घबरा जाता है। मन में उठने वाला तरह-तरह का भय और शंकाएँ सुनहरी भोर को नयनों के निकट नहीं लाती हैं उनको सुनहली भोर का अनुभव हो ही नहीं पाता।

प्रश्न 3.
किस तरह की आस कवि को रात भर भटकाती है और क्यों?
उत्तर :
कवि को यह आशा है कि उसके जीवन में भी आशा की किरण फूटेगी तथा समाज में भी चेतना और जागृति आएगी। कवि इस आशा में रात भर भटकता रहता है क्योंकि कवि स्वयं को और इस समाज को अंधकार से मुक्त देखना चाहता है।

प्रश्न 4.
कवि चेतन से फिर जड़ होने की बात क्यों करता है?
उत्तर :
कवि का मानना है कि जब तक वह चेतन रहेगा तब तक उसके मन में तरह-तरह की दुशिंचताएँ उठती ही रहेंगी। दुःख की अनुभूति चेतन मन ही कर सकता है। चिन्ताग्रस्त होने पर नींद आना अस्वाभाविक ही है। जड़ हो जाने पर मन में कोई विचार ही नहीं उठेगा, बिना किसी विचार के न तो कोई दु:स्वप्न सताएगा न दुश्चिता इसलिए कवि चेतन से जड़ होना चाहता है।

प्रश्न 5.
अँधकार भरी धरती पर ज्योति चकफेरी क्यों देती है? स्पष्ट कीजिए।
उत्तर :
इस अँधकार भरी धरती पर ज्योति अँधकार को दूर करने के लिए चारों ओर घूमती रहती है। जिस प्रकार खेत की रखवाली के लिए खेत के चारों ओर घूमना पड़ता है।

प्रश्न 6.
निम्नलिखित पंक्तियों का भाव स्पष्ट कीजिए –
(क) आती नहीं उषा, बस केवल
आने की आहट आती है।
(ख) करवट नहीं बदलता है तम, मन उतावलेपन में अक्षम।
उत्तर :
(क) भाव : कवि के जीवन में दुश्चिंताओं और दु:््वप्नों की अधिकता है। इस कारण से कवि को सुख का सवेरा होने की कोई आशा दिखाई नहीं देती। कवि का निराशावादी दृष्टिकोण उजागर हुआ है।
(ख) भाव : नींद न आने के कारण कवि निरंतर करवटें बदलता रहता है। करवटें बदलना यहाँ जीवन की कसमसाहट की ओर इशारा करता है। जीवन में अंधकार की स्थिति पर कोई प्रभाव नहीं पड़ता। मन भी अपने को असमर्थ पा रहा है।

प्रश्न 7.
जागृति नहीं अनिद्रा मेरी
नहीं गई भव-निशा अँधेरी
उक्त पंक्तियों में ‘जागृति’, ‘अनिद्रा’, और ‘भव-निशा अँधेरी’
से कवि का सामाजिक संदर्भों में क्या अभिप्राय है?
उत्तर :
सामाजिक संदर्भ में ‘जागृति’ से अभिप्राय समाज में ज्ञान का प्रकाश फैलने से है ‘अनिद्रा’ यहाँ नींद न आने का नहीं बल्कि निराशा और अँधकार का द्योतक है कवि के जीवन से अँधेरा दूर नहीं हो पा रहा है ‘भव निशा अँधेरी’ से समाज में व्याप्त अज्ञानता के अँधकार से है। जब व्यक्ति के चारों और अज्ञानता का अँधकार फैला रहता है तो उसकी मनःस्थिति भी डावाँडोल रहती है।

प्रश्न 8.
अंतर्नयनों के आगे से शिला न तम की हट पाती है।’ इस पंक्ति में ‘अंतर्नयन’ और ‘तम की शिला’ से कवि का क्या तात्पर्य है ?
उत्तर :
अंतर्नयनों से कवि का तात्पर्य ज्ञान चक्षुओं से है। अंधकार की शिला से तात्पर्य अज्ञानता के पर्दे से है। जब तक मन में ज्ञान का प्रकाश नहीं फैलेगा तब तक जीवन में चेतना नहीं आएगी।

योग्यता-विस्तार –

1. क्या आपको लगता है कि बाहर का अँधेरा भीतर के अँधेरे से ज्यादा घना है ? चर्चा करें।
2. संगीत शिक्षक की सहायता से इस गीत को लयबद्ध कीजिए।
उत्तर :
छात्र स्वयं करें।

Class 11 Hindi NCERT Book Solutions Antra Chapter 16 नींद उचट जाती है

प्रश्न 1.
नींद उचट जाने पर रात का कटना क्यों मुश्किल हो जाता है ?
उत्तर :
नींद उचट जाने पर मन में बुरे-बुरे भय पैदा करने वाले विचार आते हैं। निरन्तर उनके बारे में सोचने से दोबारा नींद नहीं आती है इसलिए रात काटनी मुश्किल हो जाती है।

प्रश्न 2.
सुनहरी भोर नयनों के निकट क्यों नहीं आ पाती ?
उत्तर :
दुश्चिताओं में प्राण सूख जाने अर्थात् बहुत अधिक घबराने व निराश होने के कारण मन दुःखद विचारों में डूबा रहता है इसलिए सुनहरी भोर निकट नहीं आती है।

प्रश्न 3.
कवि ने फिर सोने और गहरी निंद्रा में खोने की बात क्यों कही है ?
उत्तर :
कवि ने इसलिए ऐसा कहा है क्योंकि गहरी निद्रा में खोकर ही दुर्शिचताओं और दुःस्वप्नों से बचा जा सकता है। गहरी नींद में सोने पर नींद नहीं उचटती है।

प्रश्न 4.
सन्नाटा कब गहरा हो जाता है और क्यों ?
उत्तर :
जब जंगल में गीदड़ हुआँ-हुआँ करने लगते हैं और कुत्ते भौंकने लगते हैं तब सन्नाटा और गहरा हो जाता है।

प्रश्न 5.
आशय स्पष्ट कीजिए-
(क) आती नहीं उषा
(ख) जागृति नहीं अनिद्रा मेरी ………. भव-निशा अँधेरी!
(ग) करवट बहीं ………. में अक्षम !
उत्तर :
(क) आशय-समाज से अज्ञानता का अँधकार दूर होने एवं जागृति फैलने का असर दिखाई नहीं देता। जागृति आने की आहट सी तो हो रही है परन्तु जागृति आ नहीं रही है।
(ख) आशय-कवि को दुशिंचताओं के कारण जागना पड़ रहा है। उसकी यह जागृति नींद न आने अर्थात् निराशा का ही एक रूप है। कवि के जीवन से अंधकार दूर होने का कोई कारण नज़र नहीं आता।
(ग) आशय-जीवन में भय, निराशा, दुःख उसी तरह से बने हुए हैं जैसे पहले थे। उनमें कोई अन्तर नहीं आया। उतावलापन तभी होता है जब किसी की आशा होती है।

प्रश्न 6.
पाठ्य-पुस्तक की अन्य कविताओं के समक्ष रख कर प्रस्तुत कविता की गेयता की पहचान कीजिए।
उत्तर :
प्रस्तुत कविता में गेयता का गुण है। इस कविता को बहुत अच्छी लय में गाया जा सकता है। इस कविता की प्रत्येक पंक्ति अपने इस गुण को अपने में समाहित किए है। कवि ने कविता की पंक्तियों के अन्त में तुक मिलाने का हर सम्भव प्रयास किया है।

11th Class Hindi Book Antra Questions and Answers